logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मणिकर्ण से बरशैनी सड़क के घटीगढ़ में अभी देखिए लाइव.... माननीय चेयरमैन लाडा एवं विधायक महोदय जी से सादर अनुरोध है कि मणिकरण-बरशैणी मार्ग की जर्जर स्थिति को तुरंत सुधारें, क्योंकि आज यहाँ शिला गाँव के लोगों की एक गाड़ी मलबे की चपेट में आने से पूरी तरह खत्म हो चुकी है। क्या विभाग और सरकार किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रही है जो स्थानीय लोगों की समस्याओं और जोखिम को अनदेखा किया जा रहा है? गनीमत है कि आज जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन प्रशासन को समझना चाहिए कि यहाँ के निवासी रोज़ अपनी जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे हैं। हमारी यह भी पुरज़ोर माँग है कि इस एरिया से जो पैसा रेवेन्यू के तौर पर आता है, वह इसी एरिया के सुधार में लगाया जाए ताकि अनहोनी होने से पहले इन खतरनाक जगहों को ठीक किया जा सके।

6 hrs ago
user_Munishkoundal
Munishkoundal
कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
6 hrs ago

मणिकर्ण से बरशैनी सड़क के घटीगढ़ में अभी देखिए लाइव.... माननीय चेयरमैन लाडा एवं विधायक महोदय जी से सादर अनुरोध है कि मणिकरण-बरशैणी मार्ग की जर्जर स्थिति को तुरंत सुधारें, क्योंकि आज यहाँ शिला गाँव के लोगों की एक गाड़ी मलबे की चपेट में आने से पूरी तरह खत्म हो चुकी है। क्या विभाग और सरकार किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रही है जो स्थानीय लोगों की समस्याओं और जोखिम को अनदेखा किया जा रहा है? गनीमत है कि आज जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन प्रशासन को समझना चाहिए कि यहाँ के निवासी रोज़ अपनी जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे हैं। हमारी यह भी पुरज़ोर माँग है कि इस एरिया से जो पैसा रेवेन्यू के तौर पर आता है, वह इसी एरिया के सुधार में लगाया जाए ताकि अनहोनी होने से पहले इन खतरनाक जगहों को ठीक किया जा सके।

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • 2 महीने से गैस संकट 🔥 | चौंतड़ा में किसान सभा का फूटा गुस्सा | Himachal LPG Crisis Protest
    1
    2 महीने से गैस संकट 🔥 | चौंतड़ा में किसान सभा का फूटा गुस्सा | Himachal LPG Crisis Protest
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सुजानपुर सुजानपुर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने सुजानपुर ऐतिहासिक चौगान का निरीक्षण किया ! उन्होंने वहाँ पर सफाई कर्मचारियों से बातचीत की! राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार झूठी दुकान वाली सरकार हैं! स्थानीय विधायक और प्रशासन की लापरवाही ने जनता को गंदगी के हवाले कर दिया हैं!
    1
    सुजानपुर
सुजानपुर पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने सुजानपुर ऐतिहासिक चौगान का निरीक्षण किया ! उन्होंने वहाँ पर सफाई कर्मचारियों से बातचीत की! 
राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार झूठी दुकान वाली  सरकार हैं! स्थानीय विधायक और प्रशासन की लापरवाही ने जनता को गंदगी के हवाले कर दिया हैं!
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण घुमारवीं (बिलासपुर), 18 अप्रैल: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित होगा। इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम गौरव चैधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, हिमुडा के अधिकारी, एचडीएफसी बैंक एवं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रतिनिधि, अस्पताल के चिकित्सकों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    2
    तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण
घुमारवीं (बिलासपुर), 18 अप्रैल: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने आज नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में आधुनिक चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विभिन्न अत्याधुनिक मशीनरी एवं उपकरणों का लोकार्पण किया जिनमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, अल्ट्रासाउंड (यूएसजी) मशीन, मल्टीपारा मॉनिटर तथा लेप्रोस्कोपिक उपकरण शामिल हैं। इन सभी आधुनिक मशीनों एवं उपकरणों तथा एंबुलेंस की अनुमानित लागत लगभग 2 करोड़ 15 लाख रुपये है। यह उपकरण एचडीएफसी बैंक के माध्यम से ‘सीएसआर फंड’ के अंतर्गत डॉक्टर फॉर यू एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक नई वातानुकुलित एम्बुलेंस वाहन को भी हरी झंडी दिखाई। यह एम्बुलेंस वाहन कोटक महेंद्रा बैंक के माध्यम से उपलब्ध करवाई गई है। इन नई सुविधाओं के जुड़ने से नागरिक चिकित्सालय घुमारवीं में उपचार की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार सुनिश्चित होगा।
इस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि घुमारवीं सिविल अस्पताल में इन नवीन उपकरणों के स्थापित होने से अब मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही त्वरित एवं बेहतर स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पहले पुराने उपकरणों के माध्यम चिकित्सक ऑपरेशन कर रहे थे जिसमें कई तरह के जोखिम रहते थे। लेकिन अब अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध हो जाने से जहां चिकित्सक कम समय में अधिक ऑपरेशन कर पाएंगे तो वहीं मरीजों को भी बेहतर एवं तुरंत चिकित्सा उपचार की सुविधा सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि अब घुमारवीं सिविल अस्पताल में पथरी, हर्निया, अल्सर, स्त्री रोग से संबंधित ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी तथा चिकित्सक ज्यादा सुरक्षित तरीके से ऑपरेशन करने में सक्षम होंगे। 
उन्होंने ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार केवल भवन निर्माण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि आधुनिक तकनीक से लैस उपकरणों और प्रशिक्षित स्टाफ की उपलब्धता भी उतनी ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्थापित की गई सभी मशीनें अत्याधुनिक तकनीक से युक्त एवं पूर्णतः स्वचालित हैं, जिससे मरीजों को अब बड़े अस्पतालों की ओर जाने की आवश्यकता काफी हद तक कम होगी तथा लोगों को घर-द्वार ही बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को लाभ सुनिश्चित होगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में इन सभी उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उन्होंने सिविल अस्पताल घुमारवीं को अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण तथा एंबुलेस वाहन उपलब्ध करवाने के लिए एचडीएफसी तथा कोटक महेंद्रा बैंक का आभार जताया। 
इस मौके पर खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं डॉ. अनुपमा शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा आश्वासन दिया कि इन सभी सुविधाओं का लाभ आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाएगा।
इस अवसर पर एसडीएम गौरव चैधरी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, हिमुडा के अधिकारी, एचडीएफसी बैंक एवं कोटक महिंद्रा बैंक के प्रतिनिधि, अस्पताल के चिकित्सकों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    32 min ago
  • हमीरपुर हमीरपुर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को नकली करेंसी का कारोबार चलाने के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए इस मामले में दो लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है इन आरोपियों के गिरफ्तार होने से अब इनके तार कहां-कहां पर फैले हुए हैं इसकी जांच में पुलिस टीम जुट गई है। नकली करेंसी को लेकर दोनों आरोपी हिमाचल के कई जिलों में घूम कर इस फेक करेंसी को फैलाने का कारोबार कर रहे थे लेकिन पुलिस की मुस्तादी से इनको नकली करेंसी के साथ दबोच लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने 9 अप्रैल को हमीरपुर के नजदीक लोहारडा बायपास रोड पर 74 वर्ष या एक दुकानदार को नकली करेंसी थाम कर उन्हें अपने जाल में फसाया था आरोपियों ने 500 के असली नोटों के बदले दुकानदार को 200 के जाली नोट थमा कर उनके साथ ठगी की थी नकली नोट होने का जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने तुरंत सदर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी बैंक रिकॉर्ड और लोकेशन के विश्लेषण के बाद आरोपियों की गाड़ी की पहचान की शुक्रवार को पुलिस टीम ने इस गाड़ी के बिलासपुर इलाके में होने की जब जानकारी पाई तो एक टीम ने आरोपियों को गाड़ी के साथ दबोच लिया यह दोनों आरोपी नकली नोटों के साथ मनाली की ओर जा रहे थे पुलिस को मौके पर इसे 500 के 16 जाली नोट और 200 के 33 जाली नोट मिले हैं। पुलिस को अब तक जांच में पता चला है कि पकड़े गए लोग पिछले कई दिनों से हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में घूम कर छोटे दुकानदारों और खास करके बुजुर्गों को नकली नोट थमा कर उन्हें अपने ठगी का शिकार बना रहे थे। एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एक अंतर राज्य नकली करेंसी गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें कोर्ट में पेश कर उनसे अब पूछताछ की जा रही है इन लोगों के तार कहां जुड़े हुए हैं इसकी भी पड़ताल हो रही है। उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से भी अपील की है कि वह कोई भी नोट लेते या देते समय उसकी अच्छी तरह से सुरक्षा मां को की जांच करके इसका लेनदेन करें ताकि किसी भी तरह की ठगी से बचा जा सके।
    1
    हमीरपुर
हमीरपुर पुलिस की टीम ने शुक्रवार को नकली करेंसी का कारोबार चलाने के एक बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए इस मामले में दो लोगों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है इन आरोपियों के गिरफ्तार होने से अब इनके तार कहां-कहां पर फैले हुए हैं इसकी जांच में पुलिस टीम जुट गई है। नकली करेंसी को लेकर दोनों आरोपी हिमाचल के कई जिलों में घूम कर इस फेक करेंसी को फैलाने का कारोबार कर रहे थे लेकिन पुलिस की मुस्तादी से इनको नकली करेंसी के साथ दबोच लिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने 9 अप्रैल को हमीरपुर के नजदीक लोहारडा बायपास रोड पर 74 वर्ष या एक दुकानदार को नकली करेंसी थाम कर उन्हें अपने जाल में फसाया था आरोपियों ने 500 के असली नोटों के बदले दुकानदार को 200 के जाली नोट थमा कर उनके साथ ठगी की थी नकली नोट होने का जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने तुरंत सदर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी निगरानी बैंक रिकॉर्ड और लोकेशन के विश्लेषण के बाद आरोपियों की गाड़ी की पहचान की शुक्रवार को पुलिस टीम ने इस गाड़ी के बिलासपुर इलाके में होने की जब जानकारी पाई तो एक टीम ने आरोपियों को गाड़ी के साथ दबोच लिया यह दोनों आरोपी नकली नोटों के साथ मनाली की ओर जा रहे थे पुलिस को मौके पर इसे 500 के 16 जाली नोट और 200 के 33 जाली नोट मिले हैं। पुलिस को अब तक जांच में पता चला है कि पकड़े गए लोग पिछले कई दिनों से हिमाचल के अलग-अलग इलाकों में घूम कर छोटे दुकानदारों और खास करके बुजुर्गों को नकली नोट थमा कर उन्हें अपने ठगी का शिकार बना रहे थे।
एसपी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने एक अंतर राज्य नकली करेंसी गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें कोर्ट में पेश कर उनसे अब पूछताछ की जा रही है इन लोगों के तार कहां जुड़े हुए हैं इसकी भी पड़ताल हो रही है। उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से भी अपील की है कि वह कोई भी नोट लेते या देते समय उसकी अच्छी तरह से सुरक्षा मां को की जांच करके इसका लेनदेन करें ताकि किसी भी तरह की ठगी से बचा जा सके।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by Lalankumar
    1
    Post by Lalankumar
    user_Lalankumar
    Lalankumar
    Farmer भरारी, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by Dev Raj Thakur
    1
    Post by Dev Raj  Thakur
    user_Dev Raj  Thakur
    Dev Raj Thakur
    Farmer निरमंड, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by Munishkoundal
    1
    Post by Munishkoundal
    user_Munishkoundal
    Munishkoundal
    कुल्लू, कुल्लू, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • 50 दिनों से गैस सप्लाई ठप 🔥 | रणा रोपा में ग्रामीणों का प्रदर्शन | Joginder Nagar Gas Crisis Himachal
    1
    50 दिनों से गैस सप्लाई ठप 🔥 | रणा रोपा में ग्रामीणों का प्रदर्शन | Joginder Nagar Gas Crisis Himachal
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter बल्ह, मंडी, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • सुजानपुर अवैध खनन मामले ने अब खुलकर सियासी रंग ले लिया है और बयानबाजी तल्ख होती जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने सीधे हमीरपुर सदर थाना पहुंचकर आरोपों में घिरे विधायक आशीष शर्मा के चाचा व भाई से मुलाकात की और इसके बाद प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। राणा ने बिना लाग-लपेट कहा कि प्रदेश की पुलिस अब “कानून की नहीं, सरकार की भाषा” बोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी निष्पक्ष जांच छोड़कर सत्ता के इशारों पर “कटपुतली” बन चुके हैं और राजनीतिक विरोधियों को फंसाने के लिए झूठे मुकदमे गढ़े जा रहे हैं। सुजानपुर के कथित अवैध खनन मामले को लेकर राणा ने सरकार को सीधे कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि एक बंद पड़े स्टोन क्रशर को आधार बनाकर “स्क्रिप्टेड केस” तैयार किया गया, फर्जी आरोप गढ़े गए और उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया—वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि निशाने पर राजनीतिक विरोधी हैं। राणा यहीं नहीं रुके। उन्होंने मुख्यमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो देहरा उपचुनाव के दौरान “कैश फॉर वोट” के आरोपों की जांच करवाई जाए। उन्होंने दावा किया कि कांगड़ा बैंक के जरिए महिला मंडलों को अवैध रूप से पैसे बांटे गए, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे बैठी है क्योंकि मामला “घर के अंदर” का है। सरकार पर “मित्रों को खुली लूट की छूट” देने का आरोप लगाते हुए राणा ने मुख्यमंत्री के एक करीबी सलाहकार की संपत्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति कभी मामूली हालात में था, आज करोड़ों की संपत्ति और आलीशान बंगले कैसे खड़े कर रहा है—इसकी जांच क्यों नहीं हो रही? राणा ने आरोप लगाया कि सरकार जांच से भाग रही है और उल्टा अपने चहेतों को पद और भर्तियों के जरिए फायदा पहुंचा रही है। पुलिस प्रशासन को भी राणा ने सख्त लहजे में चेताया—“वर्दी की गरिमा बचाइए, सत्ता की कठपुतली मत बनिए… क्योंकि वक्त बदलते देर नहीं लगती।”
    1
    सुजानपुर
अवैध खनन मामले ने अब खुलकर सियासी रंग ले लिया है और बयानबाजी तल्ख होती जा रही है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने सीधे हमीरपुर सदर थाना पहुंचकर आरोपों में घिरे विधायक आशीष शर्मा के चाचा व भाई से मुलाकात की और इसके बाद प्रेस को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। राणा ने बिना लाग-लपेट कहा कि प्रदेश की पुलिस अब “कानून की नहीं, सरकार की भाषा” बोल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी निष्पक्ष जांच छोड़कर सत्ता के इशारों पर “कटपुतली” बन चुके हैं और राजनीतिक विरोधियों को फंसाने के लिए झूठे मुकदमे गढ़े जा रहे हैं। सुजानपुर के कथित अवैध खनन मामले को लेकर राणा ने सरकार को सीधे कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि एक बंद पड़े स्टोन क्रशर को आधार बनाकर “स्क्रिप्टेड केस” तैयार किया गया, फर्जी आरोप गढ़े गए और उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया—वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि निशाने पर राजनीतिक विरोधी हैं।
राणा यहीं नहीं रुके। उन्होंने मुख्यमंत्री को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर सच में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़नी है तो देहरा उपचुनाव के दौरान “कैश फॉर वोट” के आरोपों की जांच करवाई जाए। उन्होंने दावा किया कि कांगड़ा बैंक के जरिए महिला मंडलों को अवैध रूप से पैसे बांटे गए, लेकिन सरकार इस पर चुप्पी साधे बैठी है क्योंकि मामला “घर के अंदर” का है। सरकार पर “मित्रों को खुली लूट की छूट” देने का आरोप लगाते हुए राणा ने मुख्यमंत्री के एक करीबी सलाहकार की संपत्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो व्यक्ति कभी मामूली हालात में था, आज करोड़ों की संपत्ति और आलीशान बंगले कैसे खड़े कर रहा है—इसकी जांच क्यों नहीं हो रही? राणा ने आरोप लगाया कि सरकार जांच से भाग रही है और उल्टा अपने चहेतों को पद और भर्तियों के जरिए फायदा पहुंचा रही है। पुलिस प्रशासन को भी राणा ने सख्त लहजे में चेताया—“वर्दी की गरिमा बचाइए, सत्ता की कठपुतली मत बनिए… क्योंकि वक्त बदलते देर नहीं लगती।”
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.