Shuru
Apke Nagar Ki App…
सड़क, जलभराव और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को सोशल मीडिया पर उठाने के बाद बीजेपी दबाव मे FIR मारपीट और धमकी हाजी सलमान गिरफ्तार, सड़क और जलभराव के मुद्दे से गहराया विवाद,हाजी सलमान की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, समर्थकों ने बताया एकतरफा कार्रवाई लोनी के विकास मुद्दे से गिरफ्तारी तक पहुंचा हाजी सलमान विवाद Ghaziabad Influencer Haji Salman Arrested From Chittorgarh Haji Salman Arrest Sparks Political Controversy Loni Road And Waterlogging Issue Turns Into Police Case
Masood Javed Qadri
सड़क, जलभराव और क्षेत्रीय विकास के मुद्दों को सोशल मीडिया पर उठाने के बाद बीजेपी दबाव मे FIR मारपीट और धमकी हाजी सलमान गिरफ्तार, सड़क और जलभराव के मुद्दे से गहराया विवाद,हाजी सलमान की गिरफ्तारी पर उठे सवाल, समर्थकों ने बताया एकतरफा कार्रवाई लोनी के विकास मुद्दे से गिरफ्तारी तक पहुंचा हाजी सलमान विवाद Ghaziabad Influencer Haji Salman Arrested From Chittorgarh Haji Salman Arrest Sparks Political Controversy Loni Road And Waterlogging Issue Turns Into Police Case
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- पुनासा/मुंदी बीती रात ग्राम पालसुद माल में एक घर में सांप निकलने से मचा हड़कंप, सर्पमित्र ने सफल रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ा1
- पुलिस ने खेत से ड्रीप की चोरी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार,138 ड्रीप लाईन पाईप बंडल जप्त..1
- प्रतिबंध के बावजूद छिदगांव रोड पर दौड़ रहे बड़े बड़े भारी वाहन,दुर्घटना का अंदेशा बढ़ा प्रतिबंध के बावजूद छिदगांव रोड पर दौड़ रहे बड़े बड़े भारी वाहन,दुर्घटना का अंदेशा बढ़ा हरदा/टिमरनी- छिदगांव रोड पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन निर्बाध गति से निकल रहे। आज शाम बड़े वाहनों के आने-जाने से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे रहवासियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।रेलवे ओव्हर ब्रिज निर्माण के चलते मार्ग निर्माण अधर में लटका हुआ है। बताया जा रहा है कि बड़े वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क पर यातायात बाधित हुआ और देखते ही देखते जाम लगने की नोबत बन गई। मीडियाकर्मियों ने एसडीएम शैलेन्द्र बड़ोनिया को सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था संभालते हुए वाहनों को निकलवाया।महिलाओं ने रोष व्यक्त करते हुए बताया कि घर से लगकर वाहन निकल रहे,हम लोग घर से बाहर निकलने में खतरा महसूस कर रहे। रहवासियों का कहना है कि प्रतिबंध के बावजूद बड़े वाहनों का प्रवेश जारी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर प्रतिबंध के आदेश का पालन कौन करवाएगा और भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी रोक कब लगेगी? रहवासियों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि छिदगांव रोड पर प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि बार-बार लगने वाले जाम और दुर्घटना की आशंका से लोगों को राहत मिल सके।4
- महू गवली पलासिया क्षेत्र में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला महू गवली पलासिया क्षेत्र में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला पहुंचा बड़गोदा थाने। दो दिनों से कुछ युवक कर रहे हैं छेड़छाड़। मामले को लेकर ग्रामीणों में भी रोज व्यापारी कार्रवाई की मांग की गई1
- 20 माह पहले निकाल ली सीसी रोड की राशि, सीसी रोड आज तक बनी नहीं तामिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत साजकूही में सरपंच सचिव ने किया बड़ा घोटाला ,सीसी रोड बनाए बिना ही निकाल ली राशि,एक तरफ शासन भले ही लाखों रुपए स्वीकृत कर जमीनी लेवल पर काम करने के लिए प्लॉन तैयार करता हो लेकिन जिम्मेदारों की मिलीभगत से कागजों में ही होने वाले काम धरातल पर दिखाई नहीं देते। जनपद पंचायत के तहत आने वाली कई ग्राम पंचायतों में अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कागजों में काम होते नजर आ रहे हैं।ऐसा ही एक मामला ग्राम पंचायत साजकूही का सामने आया है जहां हर्राढाना गांव में व्यवहार के घर से बलराम के घर तक 5 लाख 95 हजार रुपए की लागत से सह नाली सहित सीसी रोड बनाया जाना था। सीसी रोड निर्माण किए बिना ही ग्राम पंचायत साजकुही के सरपंच,सचिव ने दूसरी पंचायत के सहायक सचिव की फर्जी फर्म के नाम से बिल लगाकर सीमेंट, गिट्टी, रेती के नाम पर 20 महीने पहले 3 लाख 60 हजार 700 रुपए निकाल भी लिए, लेकिन आज तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। जिम्मेदार अधिकारियों, सीईओ सरपंच, सचिव की मिलीभगत से ऐसी कई अन्य पंचायतों में भी धांधली जोरों पर है। इस पर अंकुश लगाने वाला कोई नहीं है। बड़ा सवाल यह भी है कि अकसर जीओटैक और मौके का निरीक्षण करने का दावा करने वाला जनपद यह सुनिश्चित क्यों नहीं कर पा रहा कि आखिर बिना रोड बनाए राशि कैसे खातों में पहुंच गई? आमतौर पर अधिकारी जबरन दावा करते हैं कि डिजिटल इंडिया का जमाना है, सब कुछ ऑनलाइन ही दिख जाएगा, लेकिन यहां सब उल्टा हो रहगा है।ग्राम पंचायत साजकूही के सचिव से फोन पर बात करने पर बताया कि राशि निकाल ली गई है,जब हमको लगेगा तब रोड बनाएंगे इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।1
- माया अशोक शर्मा (55 वर्ष) मृत अवस्था में मिलीं। वहीं उनकी पुत्री रानू पति राकेश (लगभग 25 वर्ष) घायल अवस्था में मिली। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। ग्राम पंचायत बड़ौदा के अंतर्गत आने वाले पुनर्वास क्षेत्र में हत्या की सुचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। कन्नौद। अनुभाग के सतवास तहसील के ग्राम पंचायत बड़ौदा के अंतर्गत आने वाले पुनर्वास क्षेत्र में हत्या की सुचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी एवं सतवास थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की। प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौके पर माया अशोक शर्मा (55 वर्ष) मृत अवस्था में मिलीं। वहीं उनकी पुत्री रानू पति राकेश (लगभग 25 वर्ष) घायल अवस्था में मिली। घायल महिला को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी सौम्या जैन, एसडीओपी आदित्य तिवारी और सतवास थाना टीआई आशीष पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के कारण और हत्या की परिस्थितियों को लेकर पुलिस जांच जारी है। पुलिस की जांच और आगे सामने आने वाले तथ्यों के बाद ही वारदात से जुड़ी पूरी जानकारी स्पष्ट हो सकेगी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस की टीम। अस्पताल में भर्ती घायल रानू (फाइल फोटो) मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बढ़ाई जांच की रफ्तार मूतक माया अशोक शर्मा (55 वर्ष) घायल रानू पति राकेश (लगभग 25 वर्ष) एडिशनल एसपी सौम्या जैन मौके पर। घटना एक नजर में स्थान : ग्राम पंचायत बड़ौदा, पुनर्वास (सतवास तहसील) मृतका: माया अशोक शर्मा (55 वर्ष) घायल : रानू पति राकेश (लगभग 25 वर्ष) स्थिति : प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर मौके पर : एडिशनल एसपी सौम्या जैन, एसडीओपी आदित्य तिवारी, टीआई आशीष पाल4
- JNU बंद करने के बयान पर सियासत गरम,छात्रों और फीस को लेकर रेखा गुप्ता के बयान पर विवाद,पुराना वीडियो फिर वायरल#JNU #RekhaGupta #ViralVideo #DelhiCM #Students #Education1
- पुनासा/मुंदी सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज, ओंकारेश्वर में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर1
- बाहरी बाधा बताकर तांत्रिक ने जलते कंडों से किया उपचार, आदिवासी महिला झुलसी धामनोद। धामनोद क्षेत्र के गाडियादगढ़ का अंधविश्वास से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक आदिवासी महिला प्रेमबाई को कथित तौर पर बाहरी बाधा से पीड़ित बताकर तांत्रिक बाबा ने उपचार के नाम पर जलते हुए कंडों से जला दिया। घटना में महिला झुलस गई, जिसके बाद परिजनों ने उसे उपचार के लिए धामनोद शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन उसे तांत्रिक के पास भेरूपड़ा ले गए थे। तांत्रिक ने महिला पर बाहरी बाधा होने की बात कही और उपचार के दौरान कथित रूप से जलते कंडों का इस्तेमाल किया। इससे महिला के शरीर पर जलने के निशान हो गएइलाज के दौरान महिला के पति को उपचार सेंटर से बाहर रखा गया ओर चार आदमियों ने महिला के ऊपचर पक्रिया के दौरान उसके हाथों पर खड़े होगये ताकि महिला हिल ना पावे घटना की जानकारी सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब पूरे मामले में पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और महिला के साथ वास्तव में क्या हुआ एक तरफ देश चाँद पर पहुंचकर अपनी मिसालता कायम कर रहा भी दूसरी तरफ आज भी अंधविश्वास में लोग जी रहे है इसे साक्षरता का अभाव माने या अंधविश्वास इसी तरह की खबरों के लिए देखते रहिए शुरू एप पर जगन्नाथ यादव के साथ3