Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिव मंदिरों में गूंजे भोले के जयकारे मंदिरों में लगा भक्तों का रेला पाली। श्रावण मास के सोमवार को पाली शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मंदिरों में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। कई स्थानों पर शिव भजनों, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।श्रावण सोमवार के अवसर पर मंदिर समितियों एवं प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
Hastpal singh
शिव मंदिरों में गूंजे भोले के जयकारे मंदिरों में लगा भक्तों का रेला पाली। श्रावण मास के सोमवार को पाली शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मंदिरों में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। कई स्थानों पर शिव भजनों, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।श्रावण सोमवार के अवसर पर मंदिर समितियों एवं प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।
More news from राजस्थान and nearby areas
- *साप्ताहिक समीक्षा बैठक* *जिला कलक्टर ने ली बैठक विभिन्न विभागों के कामो की समीक्षा, स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर दिये निर्देश* जिला कलक्टर पाली की अध्यक्षता में सोमवार को सभागार में जिला अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुयी। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कामों योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों एवं फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सम्पर्क प्रकरणों के निस्तारण जर्जर भवनों एवं इमारतों के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिये, साथ ही त्वरित निस्तारण के प्रबन्ध व जल संसाधन विभाग द्वारा मानसून के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं के लिये निर्देश दिये। उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा निराश्रित पशुओं को गौशालाओं में भेजने भौतिक सत्यापन करने गौशाला निरीक्षण के निर्देश दिये। जिला कलक्टर ने विभिन्न स्थानों शहरी एवं ग्रामीण आदि में फागिंग करने, चिकित्सा विभाग को एन्टी लार्वा गतिविधियां, जागरूकता गतिविधियों के लिये, सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग आधार सीडींग के बारे में, हरियालो राजस्थान में पौधरोपण व जीयों टैगिग करने के निर्दैश दिये। बैठक में उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग आंगवाडी केन्द्रो, जर्जर भवन सेम व मेम बच्चों के बारे में समीक्षा की। साथ ही पीएचईडी व अन्य विभागों के कामों योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) ओम प्रभा मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।1
- पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिला प्रवक्ता जीवराज चौहान ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा में विश्वास व्यक्त किया गया। पाली ३जुलाई। पाली जिला के पूर्व जिला प्रवक्ता एवं जन एस यू आइ के अध्यक्ष जीवराज चौहान ने पाली जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा की कार्यकारिणी को संतोषजनक व विश्वास व्यक्त किया गया है। (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- नगरपरिषद पाली ने खुद को राष्ट्रपति भवन समझा हुआ है न जाने किया परेशानी है राजस्थान के पाली जिला के अंदर घोसी वाडा सुलभ कॉम्प्लेक्स के सामने कचरा डाला दूसरे मोहल्ला का और मना करने के बाद भी अपने आप को सब से बड़ा शक्ति शाली समझना न जाने नगर परिषद पाली ने कौनसा सस्ता भाषा कर रखा है जिसकी जवाब दारी नहीं ले रही है 181 पे 2 बार शिकायत करने के बाद साफ सफाई हुई और कचरा उठाया गया फिर साफ साफ कहा गया के आप के मोहल्ला से कचरा स्टैंड को हटाया गया है जिसकी ऑडियो मेरे पास मौजूद है सफाई इंस्पेक्टर से बात करी तो सीधा बोलता है मुझे धमकी दे रहे हो और सफाई कर्मी के जमादार को बोला तो सख्त है आज के बाद कोई कचरा नहीं डाला जाएगा यहां सफी कर्मी द्वारा हालात जूँ के तू बने हुए है उनको भी कचरा स्टैंड बंद करने को कहा गया मगर इन्होंने सारी हदें पार करदी है कहने के बा वजूद कचरा डाला जा रहा है आबादी क्षेत्र के अंदर जब मना कर दिया गया है 181 ने जब मुझ से बात करी के आप के घर के आगे कचरा नहीं डाला जाएगा स्टैंड खत्म कर दिया गया और कोई कचरा नहीं डालेगा मगर चंद सफाई कर्मी आज भी यही कार्य करते देखे गया जब के मेरे पास इनका ऑडियो वीडियो मौजूद है1
- जिज्ञासा से समाधान तक... कार्यकर्ताओं के सवालों पर हुआ मंथन, संगठन को समाज तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर- डॉ. सुरेंद्र जैन* *जिज्ञासा से समाधान तक... कार्यकर्ताओं के सवालों पर हुआ मंथन, संगठन को समाज तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर- डॉ. सुरेंद्र जैन* विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को संत रामप्रसाद जी महाराज एवं चिन्मयानंद महाराज के सानिध्य में केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ.सुरेंद्र जैन,राजस्थान क्षेत्र सँगठन मंत्री आनन्द कुमार, क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रांत अध्य्क्ष डॉ राम गोयल,प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी,मानाराम विश्नोई,प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी, ने भारत माता राम दरबार के समक्ष दीपप्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ वर्तमान सामाजिक चुनौतियों, परिवार प्रबोधन एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बैठक में विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को ‘जिज्ञासा एवं समाधान’ विषय पर संबोधित किया। बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा समाज के विभिन्न विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका समाधान किया। सुरेंद्र जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और निरंतर संवाद से होती है। कार्यकर्ता अपने दायित्वों को समझते हुए समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें और संगठन के विचार एवं उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं समाज जागरण के कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में उठने वाले प्रश्न और जिज्ञासाएं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का माध्यम हैं। संवाद के माध्यम से जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों के प्रति अधिक स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए । *प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों, परिवार प्रबोधन, गौ संरक्षण, धर्म जागरण तथा सामाजिक समरसता से जुड़े अभियानों की विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के संगठन, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।* *साथ ही संगठन कार्य बड़े को लेकर पवन पांडे को प्रान्त नैतिक शिक्षा प्रमुख,प्रकाश कवर मातृशक्ति प्रान्त टोली सत्संग प्रमुख,रेखा सोलंकी मातृशक्ति विभाग संयोजिका, संतोष वैष्णव दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका की जिम्मेदारी सौपी।* प्रांत बैठक में विहिप प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी,दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी,बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान,जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर,जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक, जिला सह मंत्री किशन सीरवी ने बैठक में भाग लिया4
- पुणे महाराष्ट्र खडकवासला बांध के दरवाजे खोले गए बांध क्षमता से अधिक पानी निकासी हेतु । पत्रकार :- रणजीत सिंह राजपुरोहित पुणे महाराष्ट्र बारिश की ऋतु में बारिश का आगमन अच्छी बारिश होने के साथ ही पुणे शहर खडकवासला बांध भर चुका । निश्चित क्षमता पानी रखने के क्रम में बांध के दरवाजे खोले गए अत्यधिक पानी निकासी हेतु। खडकवासला बांध पुणे शहर हेतु पेयजल स्रोत का मुख्य साधन है ।1
- कल से शुरू होने जा रहा है , चातुर्मास सत साहेब की कुटिया, narrsinghpura , Sojat city में Sojat , avchaḥ श्री सतगुरु कबीर साहेब की असीम कृपा से श्री बद्री दास जी साहेब की तपोभूमि पर श्री मदन जी साहेब की मधुर वाणी से सतगुरु का प्रवचन1
- पाली जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा द्वारा जिला कार्यकारिणी से असंतोष जताते हुए, अध्यक्ष शिशुपाल सिंह का पुतला जलाया और आक्रौष जताया। पाली२जुलाई।पाली जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी की अनुसुचीत जाति, मुस्लिम समुदाय,व ब्राह्मण समाज के लोगौ का जिला कार्यकारिणी में अभाव को देखते हुये, जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित का मुस्लिम समुदाय तथा अनुसूचित जाति , के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई,एवं कांग्रेस भवन के बाहर आक्रौष जाहिर करते हुए अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाडा का पुतला जलाया गया। यही नहीं गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में शामिल नहीं करने पर असंतोष व्यक्त किया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार अतिशीघ्र पाली जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में अतिशीघ्र फैरबदल नहीं किया गया।तो अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, दिल्ली व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी, जयपुर में भी आवाज को बुलंद आक्रौष जताते हुते,पाली जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री शिशुपाल सिंह निंबाडा का पुतला जलाया जायेगा। पाली जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में सभी जातियों का प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए था,जो नहीं मिला तो बहुत से लोगों का आक्रोश है।और अभी नगर निगम,नगर परिषद् व पंचायत चुनावो में इसका खामियाजा भुगतना पडेगि।देखते हैं कि ऊंट किस करवट बैठता है? (छगनलाल भारद्वाज प्रधान संपादक)4