Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुणे महाराष्ट्र खडकवासला बांध के दरवाजे खोले गए बांध क्षमता से अधिक पानी निकासी हेतु । पत्रकार :- रणजीत सिंह राजपुरोहित पुणे महाराष्ट्र बारिश की ऋतु में बारिश का आगमन अच्छी बारिश होने के साथ ही पुणे शहर खडकवासला बांध भर चुका । निश्चित क्षमता पानी रखने के क्रम में बांध के दरवाजे खोले गए अत्यधिक पानी निकासी हेतु। खडकवासला बांध पुणे शहर हेतु पेयजल स्रोत का मुख्य साधन है ।
Ranjeetsingh Rajpurohit
पुणे महाराष्ट्र खडकवासला बांध के दरवाजे खोले गए बांध क्षमता से अधिक पानी निकासी हेतु । पत्रकार :- रणजीत सिंह राजपुरोहित पुणे महाराष्ट्र बारिश की ऋतु में बारिश का आगमन अच्छी बारिश होने के साथ ही पुणे शहर खडकवासला बांध भर चुका । निश्चित क्षमता पानी रखने के क्रम में बांध के दरवाजे खोले गए अत्यधिक पानी निकासी हेतु। खडकवासला बांध पुणे शहर हेतु पेयजल स्रोत का मुख्य साधन है ।
More news from राजस्थान and nearby areas
- रायपुर मारवाड़ में सुबह से तेज व रिमझिम बारिश हो रही है ब्यावर जिले के रायपुर मारवाड़ में आज सुबह से रिमझिम बारिश सुबह 9:30 बजे से जोरदार बारिश चल रही है जानकारी के अनुसार क्षेत्र में देर रात से रिमझिम वह तेज बारिश जारी रही क्षेत्र में नदी नाले का भाव तेजी से बढ़ने लगा1
- बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार बर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 माह से फरार एनडीपीएस एक्ट का वांछित एवं टॉप-10 आरोपी अर्जुन गिरफ्तार पुलिस थाना बर ने एनडीपीएस एक्ट के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 10 माह से फरार चल रहे वांछित आरोपी एवं थाना बर के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अर्जुन को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज डॉ. रवि सभरवाल (आईपीएस) के निर्देश तथा जिला पुलिस अधीक्षक ब्यावर रतनसिंह (आईपीएस) के मार्गदर्शन में की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अनुकृति उज्जैनिया एवं वृताधिकारी रायपुर बंशीलाल पाण्डर (आरपीएस) के निकटतम पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। प्रकरण का विवरण पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को थाना बर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के उद्देश्य से नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट कार (आरजे-19-सीएफ-7148) ब्यावर से बर की ओर आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने कार भगाने का प्रयास किया। पीछा करने पर वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने वाहन में सवार अशोक विश्नोई निवासी तिलवासनी (जोधपुर) तथा लक्ष्मण मेघवाल निवासी रामनगर, झालामण्ड (जोधपुर) को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार से 45.400 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। इस संबंध में थाना बर में प्रकरण संख्या 196/2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता जांच के दौरान सामने आया कि बरामद मादक पदार्थ मंगवाने वाला तथा वाहन का स्वामी अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत निवासी धीरजपुरा, झालामण्ड (जोधपुर) घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने लगातार तकनीकी डाटा का विश्लेषण एवं सूचनाओं का संकलन किया। पुख्ता जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना बर के टॉप-10 वांछित अपराधियों की सूची में भी शामिल था। गिरफ्तार आरोपी अर्जुन पुत्र रमेश कुमार प्रजापत, उम्र 22 वर्ष, निवासी गोरा होटल के पास, धीरजपुरा, झालामण्ड, पुलिस थाना कुड़ी भगतासनी, जिला जोधपुर। कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम पन्नालाल, उप निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना बर सुनील, कांस्टेबल (608), पुलिस थाना बर महिपाल, कांस्टेबल (543), पुलिस थाना बर बर पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।1
- जिज्ञासा से समाधान तक... कार्यकर्ताओं के सवालों पर हुआ मंथन, संगठन को समाज तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर- डॉ. सुरेंद्र जैन* *जिज्ञासा से समाधान तक... कार्यकर्ताओं के सवालों पर हुआ मंथन, संगठन को समाज तक और प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर- डॉ. सुरेंद्र जैन* विश्व हिंदू परिषद जोधपुर प्रांत की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक शनिवार को संत रामप्रसाद जी महाराज एवं चिन्मयानंद महाराज के सानिध्य में केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ.सुरेंद्र जैन,राजस्थान क्षेत्र सँगठन मंत्री आनन्द कुमार, क्षेत्र मंत्री सुरेश उपाध्याय, प्रांत अध्य्क्ष डॉ राम गोयल,प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी,मानाराम विश्नोई,प्रान्त मंत्री परमेश्वर जोशी, ने भारत माता राम दरबार के समक्ष दीपप्रज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया बैठक में संगठन विस्तार के साथ-साथ वर्तमान सामाजिक चुनौतियों, परिवार प्रबोधन एवं सांस्कृतिक संरक्षण जैसे विषयों पर गंभीर मंथन किया गया। विश्व हिंदू परिषद की प्रांत बैठक में विहिप के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को ‘जिज्ञासा एवं समाधान’ विषय पर संबोधित किया। बैठक के दौरान उन्होंने संगठनात्मक कार्यों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा समाज के विभिन्न विषयों को लेकर कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनका समाधान किया। सुरेंद्र जैन ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके कार्यकर्ताओं की सक्रियता, समर्पण और निरंतर संवाद से होती है। कार्यकर्ता अपने दायित्वों को समझते हुए समाज के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखें और संगठन के विचार एवं उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से समाज तक पहुंचाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं समाज जागरण के कार्यों को गति देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में उठने वाले प्रश्न और जिज्ञासाएं संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का माध्यम हैं। संवाद के माध्यम से जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों के प्रति अधिक स्पष्टता एवं आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए । *प्रान्त सोशल मीडिया प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सेवा गतिविधियों, परिवार प्रबोधन, गौ संरक्षण, धर्म जागरण तथा सामाजिक समरसता से जुड़े अभियानों की विस्तृत कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हिंदू समाज के संगठन, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।* *साथ ही संगठन कार्य बड़े को लेकर पवन पांडे को प्रान्त नैतिक शिक्षा प्रमुख,प्रकाश कवर मातृशक्ति प्रान्त टोली सत्संग प्रमुख,रेखा सोलंकी मातृशक्ति विभाग संयोजिका, संतोष वैष्णव दुर्गावाहिनी विभाग संयोजिका की जिम्मेदारी सौपी।* प्रांत बैठक में विहिप प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी, मातृशक्ति प्रांत संयोजिका कुसुम थावानी,दुर्गावाहिनी प्रांत संयोजिका विनीता तनवानी,बजरंग दल प्रांत सुरक्षा प्रमुख अनिल चौहान,जिला अध्यक्ष नरेन्द्र माछर,जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत,जिला कोषाध्यक्ष रामसुख पायक, जिला सह मंत्री किशन सीरवी ने बैठक में भाग लिया4
- रविवार को पाली में अच्छी बारिश पाली जोधपुर बारिश देखने आज पाली जिले में रात भर से अच्छी बारिश का दौर3
- टॉडगढ़ के मालोतो की बेर शिविर में प्रभारी रहे अनुपस्थित; समस्याओं का नहीं हुआ समाधान, निराश लोटे ग्रामीण1
- शिव मंदिरों में गूंजे भोले के जयकारे मंदिरों में लगा भक्तों का रेला पाली। श्रावण मास के सोमवार को पाली शहर एवं आसपास के क्षेत्रों के शिव मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।मंदिरों में "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से भक्तिमय माहौल बना रहा। कई स्थानों पर शिव भजनों, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।श्रावण सोमवार के अवसर पर मंदिर समितियों एवं प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही।2
- कांग्रेस जन ने फूंका जिलाध्यक्ष का पुतला जिला कार्यकरिणी में लगाया जातिवाद का आरोप पाली।। जिला कोंग्रेश कमेटी की कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही विचित वर्ग के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष शिशुपाल सिंह राजपुरोहित के प्रति आक्रोश जता कर पुतला फूंका। कोंग्रेश जन के कार्यकर्ताओं,पार्षदों ने आरोप लगाते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी में sc,st मुस्लिम वर्ग को वंचित रखा गया।इस कार्यकारिणी में जातिवाद किया गया।कमेटी में पैसे लेकर पद दिया गया। कोंग्रेश में लंबे समय से निष्ठावान कार्यकर्ताओं को दूर रखा गया। जिलाध्यक को पद से हटाने की मांग करते हुए कॉन्ग्रेश कार्यालय के बाहर ही जिलाध्यक्ष का पुतला फुक कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।3