स्कूल प्रशासन पर छात्रा को धूप में खड़ा कर पीटने का आरोप लोकेशन बदायूँ एंकर -सैदपुर कस्बा में स्कूल प्रशासन पर छात्रा को धूप में खड़ा कर पीटने का आरोप, पिता ने थाने में दी तहरीर । बता दें कि बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक स्कूल में छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने थाना वजीरगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सैदपुर कस्बा में रजा नगर टंकी रोड निवासी सगीर सैफी की बेटी इनाया सैफी गोल्डन विंग्स एजुकेशनल एकेडमी सैदपुर में कक्षा प्रथम की छात्रा है। आरोप है कि 10 मार्च 2026 को सुबह स्कूल प्रशासन ने बच्ची को फीस के मामले को लेकर धूप में खड़ा कर दिया और उसके साथ मारपीट की।परिजनों का कहना है कि मारपीट के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है और स्कूल जाने से भी मना कर रही है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के एक शिक्षक ने भी बच्ची के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
स्कूल प्रशासन पर छात्रा को धूप में खड़ा कर पीटने का आरोप लोकेशन बदायूँ एंकर -सैदपुर कस्बा में स्कूल प्रशासन पर छात्रा को धूप में खड़ा कर पीटने का आरोप, पिता ने थाने में दी तहरीर । बता दें कि बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक स्कूल में छात्रा के साथ
मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने थाना वजीरगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सैदपुर कस्बा में रजा नगर टंकी रोड निवासी सगीर सैफी की बेटी इनाया सैफी गोल्डन विंग्स एजुकेशनल एकेडमी सैदपुर में कक्षा प्रथम की छात्रा है। आरोप है कि 10 मार्च 2026
को सुबह स्कूल प्रशासन ने बच्ची को फीस के मामले को लेकर धूप में खड़ा कर दिया और उसके साथ मारपीट की।परिजनों का कहना है कि मारपीट के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से बच्ची डरी
हुई है और स्कूल जाने से भी मना कर रही है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के एक शिक्षक ने भी बच्ची के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
- लोकेशन बदायूँ एंकर -सैदपुर कस्बा में स्कूल प्रशासन पर छात्रा को धूप में खड़ा कर पीटने का आरोप, पिता ने थाने में दी तहरीर । बता दें कि बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में एक स्कूल में छात्रा के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़ित पिता ने थाना वजीरगंज में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सैदपुर कस्बा में रजा नगर टंकी रोड निवासी सगीर सैफी की बेटी इनाया सैफी गोल्डन विंग्स एजुकेशनल एकेडमी सैदपुर में कक्षा प्रथम की छात्रा है। आरोप है कि 10 मार्च 2026 को सुबह स्कूल प्रशासन ने बच्ची को फीस के मामले को लेकर धूप में खड़ा कर दिया और उसके साथ मारपीट की।परिजनों का कहना है कि मारपीट के कारण बच्ची की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से बच्ची डरी हुई है और स्कूल जाने से भी मना कर रही है। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि स्कूल के एक शिक्षक ने भी बच्ची के साथ मारपीट की, जिससे उसकी हालत खराब हो गई। उन्होंने पुलिस से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।4
- Post by Thakur Sobran singh Journalist1
- कस्बा विशारतगंज में एक दुकानदार से मारपीट, दुकान में तोड़फोड़ और ₹50,000 की चोरी का मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 6 निवासी वसीम खान पुत्र बब्बू खान ने 9 मार्च 2026 को हुई इस घटना के संबंध में विशारतगंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। तहरीर के अनुसार, कुछ दबंग लोग वसीम की दुकान पर काम करने वाले साहिल पुत्र युनुस (वार्ड नंबर 2 निवासी) को पीटते हुए दुकान की ओर ला रहे थे। जब वसीम और अन्य लोग साहिल को बचाने के लिए दुकान के बाहर आए, तो दबंगों ने उनकी दुकान पर काम करने वाले मुशाहिद व अतुल सागर को जातिसूचक गालियां दीं और उनके साथ मारपीट की। इसके बाद हमलावर दुकान में घुस गए और सिलाई की मशीनों को सड़क पर फेंक दिया। दुकान में रखे ₹50,000 भी निकाल लिए गए। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठा हुए, तो दबंग जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। वसीम खान ने अपनी तहरीर में अयान पुत्र अब्दुल नबी मंसूरी, सादिक रंगरेज पुत्र शरीफ रंगरेज, फैजान सिद्दीकी, मुनाफ और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है।1
- स्थान: हजारीबाग, झारखंड हिजाब को लेकर बहुत परेशानी है। ठीक वैसे ही जैसे आपको हिजाब उतारने में परेशानी होती है। मेहंदी आर्टिस्ट आलिया अहमद और उनकी साथी दिल्ली के एक हिंदू परिवार को मेहंदी लगाने के लिए एक होटल में गईं, जहाँ उनसे हिजाब उतारने को कहा गया। जब आलिया और उनकी साथियों ने हिजाब उतारने से इनकार कर दिया, तो उन्हें अपमानित किया गया। इसके बाद, आलिया और उनकी साथियों ने मेहंदी लगाने से मना कर दिया और वहाँ से चली गईं।1
- संभल अपडेट ---- संवाददाता इस्लाम अली संभल 8006267683 संभल पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, 24 घंटे में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी किए गिरफ्तार संभल के थाना असमोली पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का पूरा माल भी बरामद कर लिया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सक्रियता साफ नजर आई है। पुलिस के अनुसार 9 मार्च को वादी शाहिद पुत्र मोहम्मद निवासी जनपद अमरोहा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी के साथ पिकअप वाहन में कूलर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक कार में सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और वाहन में रखे करीब 20 कूलर लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद और मुखबिर की सूचना पर 10 मार्च को दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए कूलर, पिकअप वाहन और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है।2
- एंकर:जनपद संभल के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के चलते युवक को उतारा था मौत के घाट पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल। वी/ओ:दरअसल आपको बता दें संभल जिले के थाना कुढ़फतेहगढ़ क्षेत्र में अवैध संबंधों के विवाद को लेकर युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है, पुलिस ने इस सनसनीखेज घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को ग्राम बलकरनपुर निवासी एक व्यक्ति ने अपने भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर किए जाने की तहरीर थाना कुढ़फतेहगढ़ में दी थी, जांच के दौरान सामने आया कि घटना के पीछे अवैध संबंधों का विवाद मुख्य वजह था, इसी रंजिश में आरोपियों ने पीड़ित युवक के हाथ बांधकर उसके सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया, टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 10 मार्च की शाम अलग-अलग स्थानों से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों में जस्सराज उर्फ तुल्लन, नत्थू लाल और हरपाल शामिल हैं, पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। बाइट:कृष्ण कुमार बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक संभल2
- "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। भमोरा थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। सोमवार रात सरदारनगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह चांड़पुर से लंगूरा होते हुए सरातु जाने वाली सड़क पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि मंझा मोड़ पर एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में खड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध व्यक्ति खेतों की ओर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम महेंद्र पाल निवासी सरातु बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी सुरक्षा के लिए तमंचा रखा हुआ था और शोक में तमंचे के साथ एक वीडियो बनाकर अपने दोस्तों को भेजा था जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में सरदार नगर चौकी प्रभारी हीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक राजपाल, हेड कांस्टेबल अखलेश कुमार शामिल रहे।1
- एंकर:जनपद संभल खुलासा, 24 घंटे में लूट की वारदात का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार। वी/ओ:जनपद संभल की की असमोली थाना पुलिस का बड़ा थाना असमोली पुलिस ने लूट की एक बड़ी वारदात का सफल खुलासा करते हुए 24 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का पूरा माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 9 मार्च को वादी शाहिद निवासी जनपद अमरोहा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह अपने साथी के साथ पिकअप वाहन में कूलर लेकर जा रहा था । इसी दौरान रास्ते में एक कार में सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और वाहन में रखे करीब 20 कूलर लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम गठित कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद और मुखबिर की सूचना पर 10 मार्च को दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए कूलर, पिकअप वाहन और घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। इस विषय में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि असमोली थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में भरे कूलरों को कुछ लोगों ने लूट लिया है जिसके बाद असमोली थाना के सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ सीसीटीवी कैमरों को देखा जिसमें लगभग 70 सीसीटीवी कैमरों को देखने के बाद लुटे गए कूलरों और अपराधियों तक पहुंच गई पुलिस ने इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है वही 24 घंटे में घटना का वर्कआउट करने वाली पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक ने ₹10000 कैश प्राइज देने की घोषणा भी की। बाइट:कृष्ण कुमार बिश्नोई, पुलिस अधीक्षक संभल2