चम्पावत में वर्षा के कारण धौन–बड़ौली ग्रामीण मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी श्री बीसी पंत ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया तथा राहत एवं मार्ग को खुलवाने के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेसीबी और पोक्लैन सहित सभी जरूरी मशीनरी लगाकर प्राथमिकता के आधार पर मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए। मौके पर मौजूद एनपीसीसी के रेजिडेंट इंजीनियर (आरई) श्री नवीन यादव के नेतृत्व में जेसीबी व अन्य मशीनों की सहायता से सड़क पर जमा मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और उसने स्थानीय लोगों तथा यात्रियों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।
चम्पावत में वर्षा के कारण धौन–बड़ौली ग्रामीण मोटर मार्ग पर भारी मात्रा में मलबा आने से मार्ग अस्थायी रूप से बाधित हो गया है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के क्रम में उपजिलाधिकारी श्री बीसी पंत ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया तथा राहत एवं मार्ग को खुलवाने के कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जेसीबी और पोक्लैन सहित सभी जरूरी मशीनरी लगाकर
प्राथमिकता के आधार पर मार्ग को जल्द से जल्द सुचारु किया जाए। मौके पर मौजूद एनपीसीसी के रेजिडेंट इंजीनियर (आरई) श्री नवीन यादव के नेतृत्व में जेसीबी व अन्य मशीनों की सहायता से सड़क पर जमा मलबा हटाने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। जिला प्रशासन स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहा है और उसने स्थानीय लोगों तथा यात्रियों से अपील की है कि मार्ग पूरी तरह सुचारु होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें।
- चम्पावत में लगातार हो रही बारिश के कारण 9 जुलाई 2026 को देवीधुरा–कनबाड़ा–बैड़ मोटर मार्ग पर जमनपौड़ स्थित गधेरा अचानक तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। गधेरे के उफनाने से मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना पाटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए राहगीरों तथा वाहन चालकों को उफनते गधेरे को पार करने से रोक दिया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर मुस्तैद रहकर लोगों से सुरक्षित स्थान पर रुकने तथा पानी का बहाव कम होने तक धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करने की अपील की। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर लगातार मौजूद रहकर स्थिति की सतत निगरानी की गई, जिससे किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं होने पाई। जलस्तर सामान्य होने के बाद ही लोगों को सुरक्षित रूप से आगे बढ़ने दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय चम्पावत के मीडिया सेल द्वारा जारी संदेश में आमजन से अपील की गई है कि लगातार बारिश के दौरान उफनते नालों, गधेरों और जलभराव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त करने के लिए डायल 112 पर संपर्क करें।1
- उत्तराखंड के चंपावत जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी ने लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय का दौरा किया। उन्होंने चिकित्सालय पहुंचकर वहां भर्ती बीमार लोगों से मुलाकात की और उनका हाल-चाल जाना।1
- उत्तर प्रदेश की राजनीति में चुनाव से पहले माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। बलिया दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर जोरदार विरोध किया। काले झंडे दिखाए जाने के बाद ओम प्रकाश राजभर ने मंच से समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और रामगोपाल यादव को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए, जिससे दोनों पक्षों के बीच सियासी जंग और तेज हो गई है।1
- नैनीताल में चार दिन के बाद आज 11 जुलाई को मौसम में सुधार आया है। पिछले दिनों हुई बारिश ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया था, मगर आज मौसम सुधरते ही नगर में रौनक आ गई है। चार दिन के बाद आखिरकार यह राहत मिली है।1
- उत्तराखंड में यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बाधित हो गया है।1