logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मोकामा में नाली के पानी और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; चार घायल, चार आरोपी हिरासत में, घंटों जाम रहा NH-80 मोकामा, पटना: मोकामा प्रखंड के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में नाली के पानी और रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा घर पर हमला किए जाने की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान शांति देवी, पत्नी रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है। घटना में आरती देवी, फूलों देवी, महेश मिस्त्री और दीपुल शर्मा घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल, बड़हिया में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच नाली का पानी बहाने और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में पहले भी थाने में आवेदन दिया गया था। शुक्रवार की देर शाम विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और एक पक्ष के घर पर हमला किए जाने की बात सामने आई। घटना में महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर NH-80 को जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पचमहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हाथीदह सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पचमहला थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष संजीत कुमार, मरांची थानाध्यक्ष रोशन कुमार तथा हाथीदह थाना के पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर करीब तीन से चार घंटे से जारी जाम समाप्त कराया, जिसके बाद NH-80 पर यातायात पुनः शुरू हो सका। सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घटना में शांति देवी की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

1 hr ago
user_JMBNEWS
JMBNEWS
पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
1 hr ago

मोकामा में नाली के पानी और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; चार घायल, चार आरोपी हिरासत में, घंटों जाम रहा NH-80 मोकामा, पटना: मोकामा प्रखंड के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में नाली के पानी और रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा घर पर हमला किए जाने की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान शांति देवी, पत्नी रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है। घटना में आरती देवी, फूलों देवी, महेश मिस्त्री और दीपुल शर्मा घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल, बड़हिया में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच नाली का पानी बहाने और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में पहले भी थाने में आवेदन दिया गया था। शुक्रवार की देर शाम विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और एक पक्ष के घर पर हमला किए जाने की बात सामने आई। घटना में महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर NH-80 को जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पचमहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हाथीदह सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पचमहला थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष संजीत कुमार, मरांची थानाध्यक्ष रोशन कुमार तथा हाथीदह थाना के पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर करीब तीन से चार घंटे से जारी जाम समाप्त कराया, जिसके बाद NH-80 पर यातायात पुनः शुरू हो सका। सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घटना में शांति देवी की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

More news from बिहार and nearby areas
  • मोकामा में नाली के पानी और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; चार घायल, चार आरोपी हिरासत में, घंटों जाम रहा NH-80 मोकामा, पटना: मोकामा प्रखंड के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में नाली के पानी और रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा घर पर हमला किए जाने की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान शांति देवी, पत्नी रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है। घटना में आरती देवी, फूलों देवी, महेश मिस्त्री और दीपुल शर्मा घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल, बड़हिया में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच नाली का पानी बहाने और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में पहले भी थाने में आवेदन दिया गया था। शुक्रवार की देर शाम विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और एक पक्ष के घर पर हमला किए जाने की बात सामने आई। घटना में महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर NH-80 को जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पचमहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। हाथीदह सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पचमहला थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष संजीत कुमार, मरांची थानाध्यक्ष रोशन कुमार तथा हाथीदह थाना के पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर करीब तीन से चार घंटे से जारी जाम समाप्त कराया, जिसके बाद NH-80 पर यातायात पुनः शुरू हो सका। सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घटना में शांति देवी की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    1
    मोकामा में नाली के पानी और रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; चार घायल, चार आरोपी हिरासत में, घंटों जाम रहा NH-80
मोकामा, पटना: मोकामा प्रखंड के पचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर गांव में नाली के पानी और रास्ते को लेकर चल रहा पुराना विवाद शुक्रवार देर शाम खूनी संघर्ष में बदल गया। दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद एक पक्ष के लोगों द्वारा घर पर हमला किए जाने की घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। मृतका की पहचान शांति देवी, पत्नी रामस्वरूप शर्मा के रूप में हुई है।
घटना में आरती देवी, फूलों देवी, महेश मिस्त्री और दीपुल शर्मा घायल हुए हैं। घायलों में दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल, बड़हिया में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच नाली का पानी बहाने और रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। इस संबंध में पहले भी थाने में आवेदन दिया गया था। शुक्रवार की देर शाम विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई और एक पक्ष के घर पर हमला किए जाने की बात सामने आई।
घटना में महिला की मौत के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर NH-80 को जाम कर दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही पचमहला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
हाथीदह सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पचमहला थानाध्यक्ष विनोद कुमार, सहायक थानाध्यक्ष संजीत कुमार, मरांची थानाध्यक्ष रोशन कुमार तथा हाथीदह थाना के पुलिस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाकर करीब तीन से चार घंटे से जारी जाम समाप्त कराया, जिसके बाद NH-80 पर यातायात पुनः शुरू हो सका।
सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि घटना में शांति देवी की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को तत्काल हिरासत में लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • PM आवास योजना को लेकर मोहनपुर पंचायत में ग्राम सभा हुआ का आयोजन । PM आवास योजना को लेकर समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन। काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुधाकर राय ने PM आवास योजना के बारे में दिए जानकारी।
    1
    PM आवास योजना को लेकर मोहनपुर पंचायत में ग्राम सभा हुआ का आयोजन ।
PM आवास योजना को लेकर समस्तीपुर जिले के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत में विशेष ग्राम सभा का हुआ आयोजन।
काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद।
इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि सुधाकर राय ने PM आवास योजना के बारे में दिए जानकारी।
    user_CHUNNU KUMAR SINGH
    CHUNNU KUMAR SINGH
    Local News Reporter मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    7 hrs ago
  • महनार में खुल गया सबसे बड़ा सबसे सस्ता मॉल न्यू रोड कोलकाता फुल भंडार के ऊपर महनार में खुल गया सबसे बड़ा सबसे सस्ता मॉल
    1
    महनार में खुल गया सबसे बड़ा सबसे सस्ता मॉल न्यू रोड कोलकाता फुल भंडार के ऊपर
महनार में खुल गया सबसे बड़ा सबसे सस्ता मॉल
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    10 hrs ago
  • समस्तीपुर मे लड़की के साथ जोर जबरदस्ती एवं मारपीट किये जाने का एक और वीडियो हुआ वायरल. वीडियो कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बताई जारही है. साइबर थाना वायरल वीडियो के सत्यापन मे लग गई है. वायरल वीडियो का पुष्टि जनहित न्यूज नहीं करता है.
    1
    समस्तीपुर मे लड़की के साथ जोर जबरदस्ती एवं मारपीट किये जाने का एक और वीडियो हुआ वायरल. वीडियो कल्याणपुर थाना क्षेत्र की बताई जारही है. साइबर थाना वायरल वीडियो के सत्यापन मे लग गई है.
वायरल वीडियो का पुष्टि जनहित न्यूज नहीं करता है.
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • श्री खेसारी लाल यादव हरदासपुर दियरा में पहुंचे और लाखों रुपए के चुरा मीठा वितरण किए
    1
    श्री खेसारी लाल यादव हरदासपुर दियरा में पहुंचे और लाखों रुपए के चुरा मीठा वितरण किए
    user_सुनो सच बिहार
    सुनो सच बिहार
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • #समस्तीपुर #कल्याणपुर #वायरलवीडियो कल्याणपुर में एक लड़की को घेरकर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल है। पुलिस कह रही है—“वीडियो कहां का है, जांच की जा रही है।” लेकिन जनता पूछ रही है—अगर वीडियो सही है तो कार्रवाई कब होगी? और अगर गलत है तो इसकी सच्चाई सामने लाने में इतनी देरी क्यों? सरकार और पुलिस प्रशासन को सिर्फ बयान देकर जिम्मेदारी से नहीं बचना चाहिए। पीड़िता की सुरक्षा, घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई—इन तीनों पर स्पष्ट जवाब चाहिए। कानून-व्यवस्था के मामले में जनता को आश्वासन नहीं, नतीजा चाहिए। प्रशासन स्पष्ट करे—इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई और आगे कब तक होगी? #Samastipur #Kalyanpur #Bihar #ViralVideo #LawAndOrder #PoliceAdministration
    1
    #समस्तीपुर #कल्याणपुर #वायरलवीडियो

कल्याणपुर में एक लड़की को घेरकर पिटाई किए जाने का वीडियो वायरल है। पुलिस कह रही है—“वीडियो कहां का है, जांच की जा रही है।”

लेकिन जनता पूछ रही है—अगर वीडियो सही है तो कार्रवाई कब होगी? और अगर गलत है तो इसकी सच्चाई सामने लाने में इतनी देरी क्यों?

सरकार और पुलिस प्रशासन को सिर्फ बयान देकर जिम्मेदारी से नहीं बचना चाहिए।
पीड़िता की सुरक्षा, घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई—इन तीनों पर स्पष्ट जवाब चाहिए।

कानून-व्यवस्था के मामले में जनता को आश्वासन नहीं, नतीजा चाहिए।

प्रशासन स्पष्ट करे—इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई और आगे कब तक होगी?

#Samastipur #Kalyanpur #Bihar #ViralVideo #LawAndOrder #PoliceAdministration
    user_पुष्पा सहनी
    पुष्पा सहनी
    Local Politician मोरवा, समस्तीपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक, निरीक्षण में कई डॉक्टर मिले अनुपस्थित; एसडीओ ने जताई नाराजगी
    1
    बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक, निरीक्षण में कई डॉक्टर मिले अनुपस्थित; एसडीओ ने जताई नाराजगी
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
  • मोकामा के पंचमहला में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; तलवार चलने के बाद सड़क पर उतरे परिजन 🔴 मोकामा के पंचमहला में दो पक्षों के बीच विवाद, महिला की मौत मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की जानकारी है। घटना के बाद आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। #Mokama #Panchmahla #BiharNews #MokamaNews #BreakingNews
    1
    मोकामा के पंचमहला में खूनी संघर्ष, महिला की मौत; तलवार चलने के बाद सड़क पर उतरे परिजन
🔴 मोकामा के पंचमहला में दो पक्षों के बीच विवाद, महिला की मौत
मोकामा के पंचमहला थाना क्षेत्र के बाहापर में शनिवार को आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोगों के घायल होने की जानकारी है।
घटना के बाद आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
#Mokama #Panchmahla #BiharNews #MokamaNews #BreakingNews
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.