Shuru
Apke Nagar Ki App…
श्री खेसारी लाल यादव हरदासपुर दियरा में पहुंचे और लाखों रुपए के चुरा मीठा वितरण किए
सुनो सच बिहार
श्री खेसारी लाल यादव हरदासपुर दियरा में पहुंचे और लाखों रुपए के चुरा मीठा वितरण किए
More news from बिहार and nearby areas
- श्री खेसारी लाल यादव हरदासपुर दियरा में पहुंचे और लाखों रुपए के चुरा मीठा वितरण किए1
- राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रम का हुआ भव्य आयोजन। राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन का कि गई यादें। जी हां यह कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता व स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है जो 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में आज समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर प्रखंड अंतर्गत शिवइसिंहपुर पंचायत स्थित एक निजी विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर का है, जहां राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों के शिक्षक एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे। आज राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में उक्त विद्यालय के परिसर में विभिन्न कार्यकमों का आयोजन किया गया । जिसमें स्कूल के बच्चे भी शामिल थे । इस कार्यक्रम के अध्यक्षता आनंद कुमार ठाकुर ने की, जबकि संचालन शिक्षिका मंजू कुमारी के द्वारा किया गया । आपको बताते के यह कार्यक्रम विद्या भारती लोक शिक्षा संस्थान के तत्वावधान किया गया है। इस अवसर पर उक्त विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका एवं आए हुए वक्ताओं ने कहा कि वंदे मातरम् वह अमर मंत्र है, जिसने देशवासियों में देशभक्ति और बलिदान की भावना का संचार किया था। वंदे मातरम् सिर्फ एक गीत नहीं, बल्कि एक मंत्र है.यह राष्ट्रीय एकता और स्वाधीनता आंदोलन की प्रेरणा है.एक ऐसी गीत जिसने गुलामी की जंजीरों को तोड़ने का साहस किया.विकसित भारत की कल्पना को साकार किया हमें आपसी सद्भाव व राष्ट्रीय हितों को देखते हुए कार्य करने की जरूरत है. इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर, एवं शिक्षिका मंजू कुमारी ने संबोधन करते हुए क्या कुछ कही देखें इस खास रिपोर्ट में। मौके पर एचएम अशोक कुमार ठाकुर, शिक्षिका नीतू कुमारी, प्रीति कुमारी,पिंकी कुमारी,प्रतिभा कुमारी, अर्पणा दीक्षित, मनोरंजन कुमार ठाकुर,अंकुश, अभिराज, दिव्यांशु,हर्ष, सार्थक, अदिति श्री,निधि वर्षा,माही, नंदिता, राखी मौजूद थे.1
- सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालय में पेंटिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। समस्तीपुर मोहिउद्दीन नगर प्रखंड क्षेत्र आदर्श मध्य विद्यालय नंदनी में सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे ,स्थानीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने किया अवलोकन। इसे लेकर उन्होंने क्या कहा.......?1
- परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार सरकार को दिया चेतावनी1
- आम सभा में आवास सहायक पर पैसे मांगने का आरोप, हंगामे के बाद पुलिस पहुंची आम सभा में आवास सहायक पर पैसे मांगने का आरोप, हंगामे के बाद पुलिस पहुंची #विभूतिपुर #समस्तीपुर #भुसवर #आवासयोजना #आवाससहायक #आमसभा #पंचायत #बिहारन्यूज #समस्तीपुरन्यूज #हंगामा #पुलिसकार्रवाई #प्रधानमंत्रीआवासयोजना #ग्रामीणविकास #जनसमस्या #BreakingNews1
- कर्पूरीग्राम में हुई छेड़खानी की घटना के अभियुक्त के घर पर चला बुलडोजर1
- नाबालिग से छेड़खानी के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा, एक के घर पर कार्रवाई की तैयारी नाबालिग से छेड़खानी के आरोपियों पर प्रशासन का शिकंजा, एक के घर पर कार्रवाई की तैयारी कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में हुई घटना के बाद चार आरोपी गिरफ्तार, पीडीएस दुकानदार का लाइसेंस निलंबित समस्तीपुर। जिले में नाबालिग से छेड़खानी के मामले में पुलिस कार्रवाई के बाद अब प्रशासन ने भी आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगतसिंहपुर स्थित बूढ़ी गंडक बांध बाईपास सड़क पर नाबालिग के साथ छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब जिला प्रशासन के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया गया है कि पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की ओर से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। समस्तीपुर प्रखंड के राजस्व अधिकारी (आरओ) की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के बाद अब आरोपी विकास कुमार शर्मा के घर पर भी प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी चल रही है। प्रशासन की ओर से विकास कुमार शर्मा को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिए जाने की बात सामने आई है। बताया जाता है कि विकास पूर्व में शराब मामले में भी जेल जा चुका है। वहीं, मामले में आरोपी अवधेश पासवान के खिलाफ भी प्रशासन ने कार्रवाई की है। अवधेश पासवान जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) का दुकानदार था। प्रशासन ने उसके पीडीएस लाइसेंस को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट है कि नाबालिग से छेड़खानी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही अब प्रशासनिक स्तर पर भी कार्रवाई तेज हो गई है। हालांकि, प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारी फिलहाल कैमरे के सामने आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। समस्तीपुर से रामरूप राय की रिपोर्ट।1
- नाबालिग बच्चियों से अभद्र व्यवहार से जुड़े विडियो वायरल मे पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा को एडीजी पहुँचे समस्तीपुर समस्तीपुर। जिले में नाबालिग बच्चियों से बदसलूकी और अभद्र व्यवहार से जुड़े वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई और आगे की रणनीति की समीक्षा के लिए एडीजी डॉ. कमल किशोर समस्तीपुर पहुंचे। उन्होंने एसपी कार्यालय में डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी अरविंद प्रताप सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की।बैठक में एडीजी ने सामने आए मामलों में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से घटनाओं की जांच, आरोपितों के खिलाफ की गई कार्रवाई और आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की। एडीजी ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। पुलिस और प्रशासन की ओर से अब तक आवश्यक कार्रवाई की गई है।उन्होंने कहा कि मामलों में आरोपितों को जल्द सजा दिलाने के लिए स्पीडी ट्रायल की प्रक्रिया पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। एडीजी ने कहा कि घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस और प्रशासन को समन्वय के साथ काम करना होगा। इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई है। अधिकारियों को संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।बैठक में जिले की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की गई। एडीजी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की ओर से मामले में किए गए कार्यों की समीक्षा के साथ आगे की कार्रवाई को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं।1