धरमपुर गौशाला में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, देर रात तक धरने पर डटे रहे ग्रामीण व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता धरमपुर गौशाला में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, देर रात तक धरने पर डटे रहे ग्रामीण व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर के धरमपुर गांव स्थित गौशाला में गोवंशों की बदहाल स्थिति और मौत की सूचना से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर शिव शक्ति अखाड़ा सहित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, गौशाला परिसर में तीन गोवंश मृत अवस्था में मिले, जबकि तीन अन्य गंभीर हालत में पड़े थे। मौके पर अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गौशाला में चारा, चूनी-चोकर और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मौके पर चारे की समुचित व्यवस्था दिखाई नहीं दी और परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। मृत गोवंशों के अंतिम संस्कार और उनके उचित निस्तारण की व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चारा-पानी की कमी तथा उचित देखभाल नहीं होने के कारण गौशाला में गोवंशों की हालत लगातार खराब हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृत गोवंशों का समय से उचित निस्तारण नहीं होने के कारण दुर्गंध फैलती है और कई बार कुत्तों द्वारा शवों को नोचे जाने की स्थिति सामने आती है। इससे आसपास के ग्रामीणों में भी नाराजगी है। मामले की जानकारी शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ताओं ने फोन के माध्यम से जिलाधिकारी को दी। इसके बाद सिकंदरा तहसील से राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि काफी देर तक गौशाला का ताला नहीं खुलवाया गया और राजस्व निरीक्षक बाहर ही खड़े रहे। कुछ देर बाद तहसीलदार सुप्रिया मौके पर पहुंचीं और गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके की स्थिति देखी और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। तहसीलदार ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन स्थिति शांत नहीं हुई। इसके बाद उपजिलाधिकारी सिकंदरा रिदम आनंद भी मौके पर पहुंचीं। कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, ग्रामीण और महिलाएं गौशाला के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। देर शाम तक स्थिति को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध और क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। प्रदर्शनकारियों ने गौशाला संचालन से जुड़ी संस्था/एनजीओ की भूमिका की जांच कराने तथा लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार देर रात तक कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। अधिकारियों की ओर से मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद देर रात धरना समाप्त कराया गया बुधवार सुबह करीब 10 बजे उपजिलाधिकारी सिकंदरा रिदम आनंद ने बताया कि उनके द्वारा पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विभागीय मंत्री ने बुधवार सुबह कहा कि यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अब देखना यह है कि जांच में धरमपुर गौशाला में गोवंशों की मौत और कथित अव्यवस्थाओं के लिए कौन जिम्मेदार पाया जाता है और प्रशासन की रिपोर्ट के बाद क्या कार्रवाई होती है।

- डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली चोरी की सूचना से मचा हड़कंप डेरापुर सीएचसी से 102 एंबुलेंस गायब, क्षतिग्रस्त हालत में मिली चोरी की सूचना से मचा हड़कंप, पुलिस ने शुरू की जांच डेरापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डेरापुर से बुधवार तड़के करीब 3:12 बजे 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32 एफजी 0502 के गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया गया कि एंबुलेंस चालक शैलेश यादव और ईएमटी इरम मरीज को छोड़ने के बाद एंबुलेंस को अस्पताल परिसर में खड़ा कर सो गए थे। सुबह जब दोनों की आंख खुली तो एंबुलेंस मौके से गायब मिली। एंबुलेंस गायब होने की सूचना से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। तलाश के दौरान एंबुलेंस थाना क्षेत्र के थानवापुर के पास क्षतिग्रस्त हालत में मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। एंबुलेंस किस तरह अस्पताल परिसर से बाहर निकली और किन परिस्थितियों में थानवापुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई, इसे लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है। 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर रंजन विश्वकर्मा ने बुधवार शाम करीब तीन बजे बताया कि उनके अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा एंबुलेंस को ले जाया गया था और बाद में उसका एक्सीडेंट होने से एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि मामले में डेरापुर थाने में तहरीर दी जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच करना पुलिस का काम है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एंबुलेंस अस्पताल परिसर से किन परिस्थितियों में निकली और घटना के पीछे क्या कारण रहा, यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया रिपोर्ट – कुलदीप दिवाकर मो. 6395865784 बिरुहूनी के विराट दंगल का सुमन दिवाकर ने किया उद्घाटन, महिला पहलवानों का हुआ भव्य स्वागत औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बिरुहूनी में आयोजित विराट दंगल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ऐरवा कटरा एवं समाजवादी पार्टी की नेता श्रीमती सुमन दिवाकर ने पहुंचकर उद्घाटन किया। इस दौरान अंतरराज्यीय स्तर से पहुंचीं महिला पहलवानों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बिरुहूनी में आयोजित यह दंगल दो दिवसीय आयोजन का हिस्सा है, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों और नेपाल से भी पहलवानों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। महिला पहलवानों के मुकाबले भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण बताए जा रहे हैं। दंगल के दौरान सुमन दिवाकर की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र की सियासत में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। औरैया विधानसभा-204 से समाजवादी पार्टी की ओर से उनकी दावेदारी को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। बड़े सपा नेता से हरी झंडी मिलने की चर्चा सूत्रों के हवाले से यह चर्चा सामने आ रही है कि समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता की ओर से सुमन दिवाकर को औरैया विधानसभा-204 से अपनी दावेदारी मजबूती से रखने के लिए हरी झंडी मिलने के संकेत दिए गए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि 204-औरैया विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं के बीच सुमन दिवाकर की लगातार क्षेत्र में सक्रियता को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अंतिम प्रत्याशी का फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा ही किया जाएगा। अब देखना होगा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा-204 औरैया से सुमन दिवाकर की दावेदारी को किस रूप में आगे बढ़ाती है और आने वाले समय में पार्टी की ओर से क्या निर्णय सामने आता है।1
- बिरुहूनी के विराट दंगल का सुमन दिवाकर ने किया उद्घाटन, महिला पहलवानों का हुआ भव्य स्वागत औरैया। अजीतमल क्षेत्र के ग्राम बिरुहूनी में आयोजित विराट दंगल में पूर्व ब्लॉक प्रमुख ऐरवा कटरा एवं समाजवादी पार्टी की नेता श्रीमती सुमन दिवाकर ने पहुंचकर उद्घाटन किया। इस दौरान अंतरराज्यीय स्तर से पहुंचीं महिला पहलवानों का फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। बिरुहूनी में आयोजित यह दंगल दो दिवसीय आयोजन का हिस्सा है, जिसमें उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों और नेपाल से भी पहलवानों के पहुंचने की जानकारी सामने आई है। महिला पहलवानों के मुकाबले भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण बताए जा रहे हैं। दंगल के दौरान सुमन दिवाकर की मौजूदगी को लेकर क्षेत्र की सियासत में भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। औरैया विधानसभा-204 से समाजवादी पार्टी की ओर से उनकी दावेदारी को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। बड़े सपा नेता से हरी झंडी मिलने की चर्चा सूत्रों के हवाले से यह चर्चा सामने आ रही है कि समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता की ओर से सुमन दिवाकर को औरैया विधानसभा-204 से अपनी दावेदारी मजबूती से रखने के लिए हरी झंडी मिलने के संकेत दिए गए हैं। हालांकि पार्टी की ओर से अभी तक उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि 204-औरैया विधानसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। स्थानीय राजनीतिक चर्चाओं के बीच सुमन दिवाकर की लगातार क्षेत्र में सक्रियता को विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अंतिम प्रत्याशी का फैसला पार्टी नेतृत्व द्वारा ही किया जाएगा। अब देखना होगा कि समाजवादी पार्टी विधानसभा-204 औरैया से सुमन दिवाकर की दावेदारी को किस रूप में आगे बढ़ाती है और आने वाले समय में पार्टी की ओर से क्या निर्णय सामने आता है।1
- औरैया जिले में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल का शानदार शुरुआत औरैया जिले में दो दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल का शानदार आगाज़, पहले दिन जावेद गनी विजयी औरैया के अजीतमल तहसील स्थित ग्राम बिरुहूँनी के शिव मंदिर परिसर में महादेव दंगल कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय दंगल का पहले दिन शानदार आगाज़ हुआ। पहले दिन अखाड़े में कुश्ती प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दंगल में जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड सहित उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से चालीस से अधिक पहलवान पहुंचे। भूरा क्योंतरा, बेगू शेरपुर, कोसेंद्र कानपुर, काला बाराबंकी, कोमल हरियाणा और आलम पंजाब जैसे नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। पहले दिन दो बड़े मुकाबले खास आकर्षण रहे। सबसे बड़ी कुश्ती गोरखपुर के आशीष पहलवान और जम्मू-कश्मीर के जावेद गनी के बीच हुई, जिसमें जावेद गनी विजयी रहे और इक्यासी हजार रुपये का इनाम जीता। दूसरी बड़ी कुश्ती कानपुर के अवनायक और उत्तराखंड के साबिर अली के बीच हुई, जिसमें अवनायक विजयी रहे। कमेटी की ओर से उन्हें होंडा बाइक और इक्यावन हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया। यह आयोजन स्वर्गीय लालजीत पहलवान राजापुर-दीघार की स्मृति में कराया जा रहा है। दंगल का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडेय ने किया। इस अवसर पर ऋतुराज दुबे, लव तिवारी, पूर्व अध्यक्ष अटसू स्वदेश प्रकाश पोरवाल सहित कमेटी के संरक्षक चंद्रहास पांडेय, अध्यक्ष पवन ठाकुर और प्रधान अवनीश पाल आदि मौजूद रहे।1
- श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंची फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम राम लला के दर्शनकिये । अयोध्या। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने बुधवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। टीम के सदस्यों ने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर की भव्यता और आध्यात्मिक वातावरण से टीम के सदस्य अभिभूत नजर आए। फिल्म से जुड़े कलाकारों और अन्य सदस्यों ने रामलला के दर्शन के बाद मंदिर निर्माण और परिसर की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। टीम ने अयोध्या की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को करीब से महसूस किया। दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच टीम के सदस्यों ने अनुशासन के साथ पूजन किया। फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम ने अयोध्या प्रवास को यादगार बताया। सदस्यों ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन करना उनके लिए विशेष आध्यात्मिक अनुभव रहा।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया -* भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के प्रभारी शंकर लाल लोधी का पहला औरैया आगमन। औरैया पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। औरैया-महटोली कट पर नवनियुक्त जिला प्रभारी दिनेश वाजपेयी का भी आत्मीय स्वागत। भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया समेत पदाधिकारी रहे मौजूद। नगर पालिका परिषद अध्य्क्ष औरैया अनूप कुमार गुप्ता व विशाल शुक्ला रहे मौजूद। जिला मीडिया प्रभारी भरे चौबे समेत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत।4
- धरमपुर गौशाला में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, देर रात तक धरने पर डटे रहे ग्रामीण व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता धरमपुर गौशाला में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, देर रात तक धरने पर डटे रहे ग्रामीण व हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कानपुर देहात के विकासखंड संदलपुर के धरमपुर गांव स्थित गौशाला में गोवंशों की बदहाल स्थिति और मौत की सूचना से मंगलवार को हड़कंप मच गया। सूचना पर शिव शक्ति अखाड़ा सहित हिंदू संगठन के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के मुताबिक, गौशाला परिसर में तीन गोवंश मृत अवस्था में मिले, जबकि तीन अन्य गंभीर हालत में पड़े थे। मौके पर अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गौशाला में चारा, चूनी-चोकर और पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि मौके पर चारे की समुचित व्यवस्था दिखाई नहीं दी और परिसर में चारों ओर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। मृत गोवंशों के अंतिम संस्कार और उनके उचित निस्तारण की व्यवस्था को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल उठाए। ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं का आरोप है कि चारा-पानी की कमी तथा उचित देखभाल नहीं होने के कारण गौशाला में गोवंशों की हालत लगातार खराब हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मृत गोवंशों का समय से उचित निस्तारण नहीं होने के कारण दुर्गंध फैलती है और कई बार कुत्तों द्वारा शवों को नोचे जाने की स्थिति सामने आती है। इससे आसपास के ग्रामीणों में भी नाराजगी है। मामले की जानकारी शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ताओं ने फोन के माध्यम से जिलाधिकारी को दी। इसके बाद सिकंदरा तहसील से राजस्व निरीक्षक मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि काफी देर तक गौशाला का ताला नहीं खुलवाया गया और राजस्व निरीक्षक बाहर ही खड़े रहे। कुछ देर बाद तहसीलदार सुप्रिया मौके पर पहुंचीं और गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके की स्थिति देखी और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। तहसीलदार ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन स्थिति शांत नहीं हुई। इसके बाद उपजिलाधिकारी सिकंदरा रिदम आनंद भी मौके पर पहुंचीं। कार्रवाई की मांग को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, ग्रामीण और महिलाएं गौशाला के बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी शुरू कर दी। देर शाम तक स्थिति को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच बातचीत का दौर चलता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुबोध और क्षेत्राधिकारी डेरापुर धर्मेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। प्रदर्शनकारियों ने गौशाला संचालन से जुड़ी संस्था/एनजीओ की भूमिका की जांच कराने तथा लापरवाही पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार देर रात तक कार्यकर्ता धरने पर डटे रहे। अधिकारियों की ओर से मामले की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजने और जांच के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद देर रात धरना समाप्त कराया गया बुधवार सुबह करीब 10 बजे उपजिलाधिकारी सिकंदरा रिदम आनंद ने बताया कि उनके द्वारा पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विभागीय मंत्री ने बुधवार सुबह कहा कि यदि जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो दोबारा ब्लॉक परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। अब देखना यह है कि जांच में धरमपुर गौशाला में गोवंशों की मौत और कथित अव्यवस्थाओं के लिए कौन जिम्मेदार पाया जाता है और प्रशासन की रिपोर्ट के बाद क्या कार्रवाई होती है।1
- धर्मपुर गौशाला में चार गोवंशों की मौत से हंगामा, शिव शक्ति अखाड़ा कार्यकर्ताओं ने संचालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर किया प्रदर्शन सिकंदरा। तहसील क्षेत्र के धर्मपुर स्थित गौशाला में मंगलवार को करीब चार बजे चार गोवंशों की मौत हो गई। गोवंशों की मौत की सूचना मिलते ही शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता गौशाला पहुंच गए और व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताते हुए गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते हुए मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी, जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार सुप्रिया याज्ञिक और सिकंदरा उपजिलाधिकारी रिदम आनंद मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संचालन को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि गौशाला का संचालन आगे व्यवस्थित तरीके से कराया जाएगा। इसके बावजूद शिव शक्ति अखाड़ा के कार्यकर्ता शाम करीब 7:30 बजे तक गौशाला परिसर में प्रदर्शन करते रहे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि इससे पहले भी धर्मपुर गौशाला में गोवंशों की मौत हो चुकी है, इसके बावजूद व्यवस्थाओं में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। उन्होंने गौशाला संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।1
- सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिर एवं श्रवण-बाधित व्यक्तियों के साथ प्रभावी संवाद *पुलिस अधीक्षक औरैया के कुशल निर्देशन मे पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में अन्तर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस के अवसर पर जनपद के पुलिस कर्मियों को बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजूकेटर द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर सांकेतिक भाषा के सम्बन्ध में सिखाया एवं बताया गया।* *➡️ सांकेतिक भाषा के माध्यम से बधिर एवं श्रवण-बाधित व्यक्तियों के साथ प्रभावी संवाद एवं उनकी समान भागीदारी सुनिश्चित करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस दिवस का प्रमुख उद्देश्य है।* *➡️ आइए, समावेशी समाज के निर्माण हेतु संवाद की बाधाओं को दूर करने और सभी के अधिकारों एवं सम्मान के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का संकल्प लें।* *क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के स्पेशल एजूकेटर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य अधि0/कर्म0गण उपस्थित रहे ।*1