अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी तनीसा सिंह बनीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर, महाराजगंज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत *खेल के मैदान में पहचान बनाने के बाद पुलिस सेवा में हासिल किया मुकाम, तनीसा की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी* *महाराजगंज (बस्ती)।* अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी तनीसा सिंह के उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र महाराजगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और परिजनों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने तनीसा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तनीसा सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, इंटीरियर सेक्टर बस्ती बीसीडीए डॉ. मनोज सिंह की भतीजी हैं। वह योगेश सिंह की पुत्री हैं। उनका परिवार खोभा से जुड़ा है। बचपन से ही बैडमिंटन की ओर बढ़े कदम तनीसा सिंह के परिवार में खेल और सेवा क्षेत्र की मजबूत परंपरा रही है। उनके चाचा एवं राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अमितेश सिंह ने बचपन से ही उन्हें बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के साथ मिले अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने तनीसा के खेल सफर को मजबूत आधार दिया। अमितेश सिंह ने अपनी पुत्री शिवांगी सिंह और पुत्र अश्विनी सिंह को भी प्रशिक्षण दिया। दोनों राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। शिवांगी सिंह का चयन रेलवे में हो चुका है, जबकि अश्विनी सिंह के पुलिस विभाग में चयन की प्रक्रिया चल रही है। परिवार की इसी खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तनीसा ने भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से विशेष पहचान बनाई। तनीसा की उपलब्धि पर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों बैंक से सेवानिवृत्त रामचंद्र सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, बिहरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सतीश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. कमलेश सिंह, चाचा देव मित्र सिंह विपिन, रवि कुमार सिंह एवं आनंद प्रताप सिंह ने हर्ष जताया। सभी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि तनीसा सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन में पहचान बनाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में चयन उनकी प्रतिभा और परिश्रम का परिणाम है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। स्वागत एवं बधाई देने वालों में राजकुमार सिंह, आजाद सोनी, दिनेश भारती, आशीष कनौजिया, अर्जुन सोनी, जय वर्मा, युवराज, मनीष, मयंक, राहुल सक्सेना, आशीष पटेल, अभिराज और अमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी तनीसा सिंह बनीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर, महाराजगंज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत *खेल के मैदान में पहचान बनाने के बाद पुलिस सेवा में हासिल किया मुकाम, तनीसा की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी* *महाराजगंज (बस्ती)।* अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी तनीसा सिंह के उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र महाराजगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और परिजनों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने तनीसा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तनीसा सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, इंटीरियर सेक्टर बस्ती बीसीडीए डॉ. मनोज सिंह की भतीजी हैं। वह योगेश सिंह की पुत्री हैं। उनका परिवार खोभा से जुड़ा है। बचपन से ही बैडमिंटन की ओर बढ़े कदम तनीसा सिंह के परिवार में खेल और सेवा क्षेत्र की मजबूत परंपरा रही है। उनके चाचा एवं राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अमितेश सिंह ने बचपन से ही उन्हें बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के साथ मिले अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने तनीसा के खेल सफर को मजबूत आधार दिया। अमितेश सिंह ने अपनी पुत्री शिवांगी सिंह और पुत्र अश्विनी सिंह को भी प्रशिक्षण दिया। दोनों राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। शिवांगी सिंह का चयन रेलवे में हो चुका है, जबकि अश्विनी सिंह के पुलिस विभाग में चयन की प्रक्रिया चल रही है। परिवार की इसी खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तनीसा ने भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से विशेष पहचान बनाई। तनीसा की उपलब्धि पर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों बैंक से सेवानिवृत्त रामचंद्र सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, बिहरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सतीश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. कमलेश सिंह, चाचा देव मित्र सिंह विपिन, रवि कुमार सिंह एवं आनंद प्रताप सिंह ने हर्ष जताया। सभी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि तनीसा सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन में पहचान बनाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में चयन उनकी प्रतिभा और परिश्रम का परिणाम है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। स्वागत एवं बधाई देने वालों में राजकुमार सिंह, आजाद सोनी, दिनेश भारती, आशीष कनौजिया, अर्जुन सोनी, जय वर्मा, युवराज, मनीष, मयंक, राहुल सक्सेना, आशीष पटेल, अभिराज और अमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
- अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी तनीसा सिंह बनीं यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर, महाराजगंज पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत *खेल के मैदान में पहचान बनाने के बाद पुलिस सेवा में हासिल किया मुकाम, तनीसा की उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी* *महाराजगंज (बस्ती)।* अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी तनीसा सिंह के उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर पद पर चयन के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र महाराजगंज पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय लोगों, शुभचिंतकों और परिजनों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया। इस दौरान लोगों ने तनीसा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। तनीसा सिंह, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष तथा मंडल अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, इंटीरियर सेक्टर बस्ती बीसीडीए डॉ. मनोज सिंह की भतीजी हैं। वह योगेश सिंह की पुत्री हैं। उनका परिवार खोभा से जुड़ा है। बचपन से ही बैडमिंटन की ओर बढ़े कदम तनीसा सिंह के परिवार में खेल और सेवा क्षेत्र की मजबूत परंपरा रही है। उनके चाचा एवं राष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी अमितेश सिंह ने बचपन से ही उन्हें बैडमिंटन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के साथ मिले अनुशासन और निरंतर अभ्यास ने तनीसा के खेल सफर को मजबूत आधार दिया। अमितेश सिंह ने अपनी पुत्री शिवांगी सिंह और पुत्र अश्विनी सिंह को भी प्रशिक्षण दिया। दोनों राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी हैं। शिवांगी सिंह का चयन रेलवे में हो चुका है, जबकि अश्विनी सिंह के पुलिस विभाग में चयन की प्रक्रिया चल रही है। परिवार की इसी खेल परंपरा को आगे बढ़ाते हुए तनीसा ने भी अपनी प्रतिभा और मेहनत से विशेष पहचान बनाई। तनीसा की उपलब्धि पर परिवार के वरिष्ठ सदस्यों बैंक से सेवानिवृत्त रामचंद्र सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, बिहरा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सतीश सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. कमलेश सिंह, चाचा देव मित्र सिंह विपिन, रवि कुमार सिंह एवं आनंद प्रताप सिंह ने हर्ष जताया। सभी ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। स्वागत के दौरान मौजूद लोगों ने कहा कि तनीसा सिंह ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बैडमिंटन में पहचान बनाने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के रूप में चयन उनकी प्रतिभा और परिश्रम का परिणाम है। उनकी सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। स्वागत एवं बधाई देने वालों में राजकुमार सिंह, आजाद सोनी, दिनेश भारती, आशीष कनौजिया, अर्जुन सोनी, जय वर्मा, युवराज, मनीष, मयंक, राहुल सक्सेना, आशीष पटेल, अभिराज और अमन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- गांजा कारोबारियों के साथ कथित मेलजोल में डूबे दीवान साहब, वीडियो सामने आने के बाद उठ रहे सवाल खाकी और अनुशासन शर्मसार: स्वतंत्रता दिवस के साए में दुबौला चौकी के दीवान की 'शराब पार्टी', अवैध कारोबारियों से सांठगांठ के गंभीर आरोप खाकी कलंकित: स्वतंत्रता दिवस पर दुबौला चौकी में दीवान की 'शराब पार्टी', वीडियो वायरल होने से महकमे में हड़कंप बस्ती में पुलिस अनुशासन तार-तार: वर्दी पहनकर जाम छलकाते नजर आए दीवान दिनेश यादव, जनता में भारी आक्रोश अधमरे हुए कानून के रखवाले: दुबौला चौकी परिसर में शराबी दीवान की करतूत कैमरे में कैद, एसपी की कार्रवाई पर टकटकी वर्दी का खौफ खत्म: गांजा कारोबारियों के साथ कथित मेलजोल में डूबे दीवान साहब, वीडियो सामने आने के बाद उठ रहे सवाल एक तरफ पूरा देश जहां स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ था, वहीं उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में खाकी को कलंकित करने वाली एक बेहद शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र की दुबौला चौकी पर तैनात दीवान दिनेश कुमार यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है, जिसमें वह वर्दी की गरिमा को तार-तार करते हुए सरेआम शराब पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद महकमे की कार्यप्रणाली और पुलिसिया अनुशासन पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। चौकी परिसर में महफिल और अवैध कारोबारियों से कनेक्शन? वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दीवान दिनेश कुमार यादव किस बेफिक्र अंदाज में कुछ लोगों के साथ शराब की महफिल सजाए बैठे हैं। गंभीर आरोप यह भी हैं कि यह रंगीन पार्टी किसी अन्य स्थान पर नहीं, बल्कि सीधे दुबौला चौकी परिसर के भीतर ही आयोजित की गई थी। वीडियो में कथित तौर पर क्षेत्र के गांजा कारोबार से जुड़े कुछ संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी भी दिखाई दे रही है, जिससे इस मामले की सुई पुलिस और अपराधियों के गठजोड़ की ओर घूम रही है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे चेहरों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन शुरुआती साक्ष्यों ने पुलिस विभाग की साख पर बट्टा लगा दिया है। लंबे समय से विवादों में रहे हैं दीवान जी? स्थानीय सूत्रों का दावा है कि दीवान दिनेश कुमार यादव की दुबौला चौकी पर लंबी तैनाती रही है और उनका कार्यकाल हमेशा से संदेह के घेरे में रहा है। क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबारियों के साथ उनकी कथित नजदीकियां किसी से छिपी नहीं हैं। हैरानी इस बात की है कि कुछ समय पूर्व इसी चौकी के तत्कालीन प्रभारी विवेकानन्द तिवारी को भी निलंबित किया जा चुका है, बावजूद इसके दीवान साहब के तेवरों में कोई कमी नहीं आई और उनका संदिग्ध लोगों के साथ मेलजोल बदस्तूर जारी रहा। सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसे दागदार कर्मियों को किस बड़े संरक्षण के चलते बचाया जा रहा है? जनता की नजरें एसपी डॉ. यशवीर सिंह की कार्रवाई पर यह प्रकरण केवल एक पुलिसकर्मी के व्यक्तिगत आचरण का नहीं, बल्कि संपूर्ण पुलिस व्यवस्था के इकबाल का है। यदि वर्दी पहनकर कानून के रखवाले ही इस तरह की असामाजिक गतिविधियों में लिप्त मिलेंगे, तो आम जनता खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करेगी? अब देखना यह है कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के तूल पकड़ने के बाद पुलिस प्रशासन कितनी गंभीरता दिखाता है। क्षेत्रवासियों और जागरूक नागरिकों की निगाहें अब पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह की ओर टिकी हैं कि वह इस गंभीर मामले में निष्पक्ष जांच कराकर दोषसिद्ध होने पर दीवान दिनेश कुमार यादव के खिलाफ क्या कड़ा कदम उठाते हैं। — अजीत मिश्रा (खोजी) बस्ती ब्यूरो / समृद्ध भारत1
- आकाशवाणी 🙏,, 16-8-2026 ई0, *बहनों, महिलाओं👩👩👩, लिव एन्ड रिलेशन में रहने वाली महिलाओं👩👩👩 ध्यान से पढ़ना*! ➡️ तालाब का पानी हर कोई प्रयोग करता है, इस्तेमाल करता है ,लेकिन उसे पीता कोई नहीं। ➡️ शादीशुदा महिला को इस्तेमाल हर कोई करता है लेकिन उससे शादी कोई नहीं करता ! ➡️ तो मैं सभी महिलाओं से यही कहना चाहता हूं कि 10 मिनट का फायदा हर कोई उठाना चाहता है, लेकिन शादी कोई नहीं करता । ❤👉🏾 आपकी जिंदगी का बोझ सिर्फ आपका पति ही उठा सकता है। ✅ अपने रिश्तों का सम्मान करें, रिश्तो को बनाए रखें । संस्कार को बनाए रखें। रखैल शब्द को ही लिव एन्ड रिलेशन ( रिलेशनशिप) कहा जाता है।1
- संत कबीर नगर- ध्वजारोहण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने किया संबोधन, विकास और एकता पर दिया जोर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अधिकारी कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण के उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी आलोक कुमार ने व प्रभारी मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और मेहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी व सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने किया जिलाधिकारी ने जिले वासियों को संबोधित किया। जिलाधिकारी ने देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए कहा कि उनके बलिदान के कारण ही आज हम लोकतंत्र और स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजादी को बनाए रखने के लिए हम सभी को एकता, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ काम करना होगा। आलोक कुमार ने जिले में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और स्वच्छता के क्षेत्र में तेजी से कार्य हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जाए। बेटियों की शिक्षा, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार देना हमारी प्राथमिकता है। विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। अंत में जिलाधिकारी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और विकसित भारत के निर्माण में सहयोग का आह्वान किया।1
- *तिरंगे की शान में निकली अखंड हिंद फौज की भव्य नगर परेड* *देशभक्ति के रंग में रंगा प्रहलाद राय बालिका विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर दिया राष्ट्रप्रेम और अनुशासन का संदेश* संतकबीरनगर। *स्वतंत्रता दिवस* के पावन अवसर पर *प्रहलाद राय बालिका विद्यालय* से अखंड हिंद फौज के विद्यार्थियों द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा एवं नगर परेड का आयोजन किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति की धुनों के बीच नगर में मार्च किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और राष्ट्रप्रेम के नारों से वातावरण गुंजायमान रहा। विद्यार्थियों का अनुशासित कदमताल और हाथों में लहराता तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *यूथ आइकन अवार्डी प्रदीप सिसोदिया* , *डॉ. सोनी सिंह* एवं *शुभम राय* मौजूद रहे। अतिथियों ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों एवं युवाओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और देश के प्रति समर्पण की भावना को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। *युवाओं में अनुशासन और चरित्र निर्माण पर जोर* मुख्य अतिथि *प्रदीप सिसोदिया ने* अखंड हिंद फौज की स्थापना और उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसकी स्थापना बुंदेलखंड के बांदा में 23 जनवरी 2007 को नेताजी *सुभाष चंद्र बोस* की जयंती के अवसर पर की गई थी। उन्होंने बताया कि अखंड हिंद फौज *नेताजी सुभाष चंद्र बोस* और *आचार्य चाणक्य* के विचारों से प्रेरणा लेकर युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा शारीरिक एवं मानसिक मजबूती विकसित करने के उद्देश्य से तीन वर्षीय पुलिस प्रशिक्षण पर बल देती है। *उन्होंने कहा* कि देश का भविष्य युवाओं के हाथों में है। युवाओं में राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन और त्याग की भावना मजबूत होगी तो देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ अपने चरित्र, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व निर्माण पर भी ध्यान देने का आह्वान किया। *आजादी के लिए युवाओं के बलिदान को किया याद* *प्रदीप सिसोदिया* ने *स्वतंत्रता संग्राम* के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत को आजादी केवल अहिंसक आंदोलनों से ही नहीं मिली, बल्कि असंख्य युवाओं के त्याग, संघर्ष और बलिदान ने भी स्वतंत्रता की राह को मजबूत किया। उन्होंने *नेताजी सुभाष चंद्र बोस* समेत उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। *उन्होंने कहा* कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने का दिन भी है। *तिरंगा यात्रा ने जगाई राष्ट्रप्रेम की अलख* नगर परेड के दौरान *अखंड हिंद फौज* के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों की कतार और देशभक्ति गीतों की गूंज ने पूरे माहौल को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया। यात्रा के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें राष्ट्रहित में कार्य करने और अपने जीवन में देशभक्ति की भावना को सर्वोच्च स्थान देने के लिए प्रेरित किया। आयोजन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया।1
- *80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर किया गया ध्वजारोहण आज दिनाँक 15.08.2026 को 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा कैंप कार्यालय संतकबीरनगर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण को देश की एकता एवं अखंडता, राष्ट्र की सुरक्षा, संविधान के प्रति निष्ठा तथा अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समस्त पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राष्ट्र की सेवा एवं जनसुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आमजन की सुरक्षा, सम्मान एवं विश्वास को बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर रहें। समारोह के उपरांत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर द्वारा कैंप कार्यालय पर उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।4
- ब्लूमिंग बड्स अकैडमी खलीलाबाद में स्वतंत्रता दिवस की झलक संत कबीर नगर जनपद के खलीलाबाद जिला मुख्यालय पर स्थित ब्लूमिंग बड्स एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों में भारी उत्साह था छात्र-छात्राएं स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को बनाने के लिए लगे हुए हैं जिसकी तैयारियां चल रही है1
- *ऑपरेशन मजनू: संतकबीरनगर पुलिस का स्कूल-कॉलेजों के आसपास मनचलों पर कड़ा प्रहार* *मॉडिफाइड साइलेंसर, हुड़दंग एवं अश्लील गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई - 06 मोटरसाइकिल सीज* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा तथा शिक्षण संस्थानों के आसपास सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जनपद में *ऑपरेशन मजनू* के तहत व्यापक चेकिंग एवं कार्रवाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महुली पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों एवं उनके आसपास के संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग एवं निगरानी की गई। पुलिस टीम द्वारा ऐसे युवकों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई, जो शिक्षण संस्थानों के आसपास अनावश्यक रूप से घूमते हुए पाए गए अथवा मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज, हुड़दंग, अशोभनीय गतिविधियों एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के माध्यम से छात्राओं एवं आमजन के लिए असहज वातावरण उत्पन्न कर रहे थे। अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए 06 मोटरसाइकिलों को सीज किया गया। संबंधित युवकों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि शिक्षण संस्थानों के आसपास छेड़छाड़, अश्लील हरकत, अनावश्यक जमावड़ा, हुड़दंग, तेज आवाज वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग अथवा किसी भी प्रकार की अशोभनीय गतिविधि को किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संतकबीरनगर पुलिस द्वारा स्कूल-कॉलेजों के आसपास नियमित भ्रमण, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा पुलिस निगरानी को लगातार बढ़ाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य ऐसा सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है, जहां बेटियां बिना किसी भय के विद्यालय जाएं, अभिभावक निश्चिंत रहें और प्रत्येक छात्र-छात्रा स्वयं को सुरक्षित महसूस करे। *संतकबीरनगर पुलिस का स्पष्ट संदेश* शिक्षण संस्थानों के आसपास अनुशासन भंग करने, छात्राओं को परेशान करने अथवा अशोभनीय गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त एवं नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनपदवासियों से अपील है कि यदि किसी विद्यालय/कॉलेज के आसपास कोई व्यक्ति छात्राओं को परेशान करता है, पीछा करता है, अश्लील हरकत करता है अथवा संदिग्ध रूप से मंडराता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। *संतकबीरनगर पुलिस - बेटियों की सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।*2