दौसा (सिकंदरा): कबाड़ खरीदने जा रहे युवक से लूट के दो आरोपी गिरफ्तार, सोने की बाली व बाइक बरामद सिकंदरा थाना पुलिस ने 8 सितंबर को गीजगढ़ क्षेत्र में कबाड़ खरीदने जा रहे युवक से नकदी, मोबाइल और सोने की बालियां लूटने के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को अचलपुरा की सुनसान पहाड़ियों से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की बालियां और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। वारदात का विवरण 8 सितंबर 2026 को परिवादी कालूराम लौहार (निवासी सिकंदरा) अपने मामा फौजी के साथ मोटरसाइकिल से कबाड़ खरीदने गीजगढ़ जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे रामकुई के पास सरुण्डला श्मशान घाट के नजदीक चार बदमाशों ने उन्हें रोका और कालूराम के कानों से सोने की बालियां, दोनों से करीब ₹14,000 नकद व दो मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की रिपोर्ट पर सिकंदरा थाने में मामला (FIR सं. 403/2026 धारा 307 BNS) दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त राहुल उर्फ गोलू गुर्जर (20 वर्ष), निवासी झींझण, थाना सिकंदरा। राकेश गुर्जर (21 वर्ष), निवासी जहांगीरिया, थाना सिकंदरा। लूट की साजिश का खुलासा पुलिस जांच में सामने आया कि इस लूट की पूरी व्यूहरचना दीनू लुहार ने अपने साथी बीरबल लुहार के साथ मिलकर रची थी। दीनू ने राहुल गुर्जर और राकेश गुर्जर से संपर्क कर बताया कि कालू लुहार के पास हमेशा मोटी रकम रहती है। दीनू और बीरबल ने परिवादी की रेकी कर राहुल गुर्जर को सूचना दी, जिसके बाद राहुल, राकेश, मनीष गुर्जर और नंदराम गुर्जर ने मिलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। आदतन अपराधी है राहुल गुर्जर मुख्य आरोपी राहुल गुर्जर के खिलाफ जयपुर और दौसा जिले के विभिन्न थानों (मुहाना व सिकंदरा) में लूट, चोरी, पोक्सो और आर्म्स एक्ट के कुल 6 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के निर्देशन व थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज, मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की मदद से आरोपियों को दबोचा। मामले में कांस्टेबल अजीत सिंह (नं. 1231) की विशेष भूमिका रही। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है

- नगर पालिका मंडावरी मतगणना के दिन थ्री लेयर सुरक्षा व्यवस्था डीवाईएसपी राजेंद्र शर्मा के सुपरविजन में मंडावरी नगर पालिका के पास स्थित महात्मा गांधी सीनियर सेकंडरी विद्यालय में चल रही मतगणना के दौरान पुलिस द्वारा मैन हाईवे पर खड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए साथी कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हो जाए इसके लिए भी पुलिस बल पूरी तरह चौकन्ना रहा मंडावरी पुलिस थाना के शो जगदीश प्रधान स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए साथी भीड़ को नियंत्रित करने में भी पूरी तरह चौकन्ना रहे सतर्क रहे मतगणना शांति के साथ संपन्न हो गई इसके लिए डिवाइस भी राजेंद्र शर्मा ने जिला पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के नेतृत्व में पूरे दौसा जिले में शांतिपूर्ण मतदान होने के लिए सराहना की साथी जनता का भी आभार जताया सहयोग के लिए दोसा पुलिस का भी सहयोग रहा उसके लिए भी पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया4
- शाहजहांनपुरा में युवाओं ने रोपे 100 पौधे, खलकाई माता रोड को हराभरा बनाने की पहल शाहजहांनपुरा में युवाओं का वृक्षारोपण अभियान उपखंड के शाहजहांनपुरा गांव के युवाओं ने श्रमदान कर खलकाई माता रोड पर फलदार व छायादार पेड़ लगाने का अभियान शुरू किया। करीब 1 किलोमीटर में 150 पेड़ लगाने का लक्ष्य है। वहीं ठाकुर जी मंदिर परिसर में 50 फूलदार, फलदार व सजावटी पौधे लगाए गए। सड़क को सुंदर और पर्यावरण को सुरक्षित बनाने की इस पहल की ग्रामीणों ने सराहना की।2
- नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने मारी बाजी, 18 पार्षद जीते, बीजेपी को किया परास्त लालसोट नगर निकाय चुनाव 2026 की जीत के परिणाम कांग्रेस में बढ़त करते हुए 18 सीटों पर जीत दर्ज की वही बीजेपी 12 सीटों पर जीत हासिल कर पाए इसके साथी। ही निर्दलीयों ने भी पांच सीटों पर जीत दर्ज की। इस दौरान कांग्रेस का जीते प्रत्याशियों का कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। वहीं कई जगह फुल मालाओं से तो कहीं जगह रंग गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। जीते हुए प्रत्याशियों को कार्यकर्ता अपने कंधों पर बिठाकर विजय जुलूस निकाला। पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस का सभापति बनाना लगभग तय हो चुका है। वहीं मंडावरी व रामगढ़ नगर पालिका में भी कांग्रेस ने बड़त हासील करते हुए उन बहुमत से अपनी जीत दर्ज कराया। यहां भी लगभग कांग्रेस का ही बोर्ड बनता हुआ नजर आ रहा है।4
- गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत चूली के छर्रा गांव से कुशालगढ़ के बाबा श्याम मंदिर तक ध्वजा पदयात्रा1
- सिकराय में किसका बनेगा बोर्ड कौन-कौन आए जीत कर सामने अब पार्टी करेगी फैसला सिकराय में आए नगर पालिका चुनाव के परिणाम परिणाम में कांग्रेस पार्टी ने 11 सेट अपने कब्जे में की है तो बीजेपी पार्टी ने 10 सेट कब्जी में की है वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय भी चार जीतकर सामने आए हैं ऐसे में अब निर्दलीय प्रत्याशी जिस पक्ष में जाएंगे इस पक्ष का बोर्ड बन सकेगा।2
- यात्री अपना सामान साइड में रख करके आराम से सो जाते हैं देखिए खास रिपोर्ट और जुड़े रहिए हमारे साथ चैनल को फॉलो करना ना भूले1
- वार्ड नंबर 82 से भाजपा प्रत्याशी ममता यादव, वाल्मीकि समाज का अपमान करते हुए। ये अपनी भाषा से वाल्मीकि समाज के प्रति औछी मानसिकता का परिचय देते हुए। मता_यादव #वार्ड_82 #वाल्मीकि_समाज #citycablenewsjaipur1
- लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, भाजपा की करारी हार ,निकले विजयी जुलूस लालसोट उपखंड में कांग्रेस का दबदबा, तीनों निकायों में 43 सीटें लालसोट। नगर निकाय चुनाव 2026 में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों निकायों में बढ़त बनाई। कुल 75 वार्डों में कांग्रेस 43, भाजपा 23 और निर्दलीय 9 सीटों पर विजयी रहे। 🔴 लालसोट नगर परिषद: कांग्रेस 18 | भाजपा 12 | निर्दलीय 5 🔵 मंडावरी नगरपालिका: कांग्रेस 12 | भाजपा 7 | निर्दलीय 1 🟢 रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: कांग्रेस 13 | भाजपा 4 | निर्दलीय 3 लालसोट में मतगणना पीएम श्री अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंडावरी में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय और रामगढ़ पचवारा में राजकीय कन्या महाविद्यालय में हुई। परिणाम घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने गुलाल व फूल-मालाओं से स्वागत कर जश्न मनाया और विजय जुलूस निकाले।2