हाथरस का रोटी थूक विवाद, सपा सांसद पहुंचे होटलः रामजीलाल समन ने मालिक से की बात, बोले- हमला करने वालों पर कार्रवाई हाथरस के मोहल्ला मधुगढ़ी में एक होटल पर रोटी बनाते समय कारीगर द्वारा थूकने के कथित मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बजरंग दल के एक पदाधिकारी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद सोमवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन निजाम होटल पहुंचे। सांसद सुमन ने होटल संचालक शहाबुद्दीन अंसारी से बातचीत की। अंसारी ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उनके होटल का एक वीडियो बनाया था। अंसारी ने यह भी बताया कि इससे पहले इन लोगों ने उनके दूसरे बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आई थीं। हालांकि, पुलिस ने उनके बेटे की शिकायत दर्ज नहीं की। उनके बेटे ने यह तहरीर बजरंग दल के पदाधिकारियों हर्षित गौड़, कान्हा, विजय, शिवम, अनिकेत के खिलाफ दी थी। होटल मालिक से पूरी जानकारी लेने के बाद सांसद सुमन ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और इसमें रिपोर्ट में कही गई बात की पुष्टि नहीं होती है। उन्होंने पुलिस से होटल संचालक के घायल बेटे आसिफ का डॉक्टरी मुआयना कराकर मारपीट का मुकदमा दर्ज करने और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में यह लोग चौथ मांगते हैं और चौथा मिलने पर झूठी शिकायतें करते हैं। इस अवसर पर सपा नेता बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, रामनारायण काके और फजरुहमान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

- हाथरस के मोहल्ला मधुगढ़ी में एक होटल पर रोटी बनाते समय कारीगर द्वारा थूकने के कथित मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। बजरंग दल के एक पदाधिकारी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद सोमवार को सपा सांसद रामजीलाल सुमन निजाम होटल पहुंचे। सांसद सुमन ने होटल संचालक शहाबुद्दीन अंसारी से बातचीत की। अंसारी ने उन्हें बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगों ने उनके होटल का एक वीडियो बनाया था। अंसारी ने यह भी बताया कि इससे पहले इन लोगों ने उनके दूसरे बेटे के साथ मारपीट की, जिससे उसे काफी चोटें आई थीं। हालांकि, पुलिस ने उनके बेटे की शिकायत दर्ज नहीं की। उनके बेटे ने यह तहरीर बजरंग दल के पदाधिकारियों हर्षित गौड़, कान्हा, विजय, शिवम, अनिकेत के खिलाफ दी थी। होटल मालिक से पूरी जानकारी लेने के बाद सांसद सुमन ने पुलिस अधिकारियों से फोन पर बात की और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की। सांसद ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और इसमें रिपोर्ट में कही गई बात की पुष्टि नहीं होती है। उन्होंने पुलिस से होटल संचालक के घायल बेटे आसिफ का डॉक्टरी मुआयना कराकर मारपीट का मुकदमा दर्ज करने और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों में यह लोग चौथ मांगते हैं और चौथा मिलने पर झूठी शिकायतें करते हैं। इस अवसर पर सपा नेता बृजमोहन राही, लल्लन बाबू, रामनारायण काके और फजरुहमान सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।1
- Post by दैनिक समाचार उत्तराखंड1
- दरोगा के घर हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की इस घटना से पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई थी। अब पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।1
- ससुराल मे बिदाई के वक़्त का दृश्य...1
- श्रीनगर विधानसभा के जाख गाँव की अंजली का भावुक गीत, नेताओं की छवि पर उठाए सवाल | Anjali Viral Song Uttarakhand Hashtags: #Anjali #SrinagarVidhansabha #JakhGaon #UttarakhandNews #ViralVideo #PoliticalSong #JanSampark #DrSudhirrJoshi1
- अल्मोड़ा। नगर में आयोजित 'विराट हिन्दू सम्मेलन' के दौरान समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ और हिंसक टिप्पणी करने के आरोप में महामंडलेश्वर लाल बाबा के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई आयोजन समिति के संयोजक मनोज सनवाल की शिकायत के आधार पर की गई है। मामले से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद विवाद गहराया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में माँ नंदा हिन्दू सम्मेलन समिति की ओर से 22 फरवरी को सिमकनी मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सम्मेलन की अध्यक्षता जागेश्वर स्थित चित्रगुप्त पीठ के महामंडलेश्वर लाल बाबा ने की थी। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद थे। वायरल वीडियो में लाल बाबा एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक और उकसाने वाले बयान देते हुए दिखाई दे रहे हैं। उनके भाषण के दौरान मंच पर केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा समेत अन्य जनप्रतिनिधि और संगठन से जुड़े लोग भी मौजूद थे। भाषण सामने आने के बाद कार्यक्रम की गरिमा को लेकर सवाल उठने लगे। मामले में समिति के संयोजक मनोज सनवाल ने कोतवाली अल्मोड़ा में दी गई तहरीर में कहा है कि लाल बाबा को उनके धार्मिक पद और विद्वता को ध्यान में रखते हुए आमंत्रित किया गया था, लेकिन उनके वक्तव्य से आयोजन की मर्यादा को ठेस पहुंची है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उक्त बयान लाल बाबा की व्यक्तिगत राय हो सकती है और समिति का उससे कोई संबंध नहीं है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 196(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- जनता दरबार मे पेंशन, राशन कार्ड सहित सड़क से जुड़े मामले रहे हावी, डी एम ने मौके पर किया समाधान1
- हाथरस होली वाली गली के पास सर्कुलर रोड स्थित चैतन कॉम्प्लेक्स में मेडिकल स्टोर की दुकान में लगी आग अज्ञात कारणों से लगी आग ने देखते ही देखते पूरी दुकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझाने के लिए आसपास की दुकानों के शटर भी खुलवाए गए। घटना में मेडिकल स्टोर का सारा सामान जलकर राख हो गया।1