लखीमपुर खीरी के थाना पढ़ुआ क्षेत्र में टहारा से रायपुर तक सड़क निर्माण कार्य में जुटे लगभग 25 मजदूरों की बकाया मजदूरी न देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार उनकी लगभग ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की मजदूरी देने से आनाकानी कर रहा है। जब मजदूरों ने संपर्क करने की कोशिश की तो फोन काट दिया गया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। आरोप है कि दुर्गेश नाम के व्यक्ति ने मजदूरों को गंदी-गंदी गालियां दीं, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी और उन्हें JCB के नीचे रौंदने की चेतावनी भी दे डाली। पीड़ित मजदूरों ने सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही JCB (वाहन संख्या UP 43 AT 2506) को पुलिस के हवाले कर दिया है और थाना पढ़ुआ में लिखित शिकायती पत्र दिया है। मजदूरों का कहना है कि वे बेहद गरीब परिवारों से आते हैं, इसलिए थाना प्रभारी मोहित पुंडीर के माध्यम से उनकी बकाया मजदूरी दिलवाई जाए और पैसे मिलने तक JCB न छोड़ी जाए, अन्यथा वे आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मामले पर तंज कसते हुए कहा गया है कि योगी सरकार में ठेकेदार मालामाल हो गए हैं और मजदूर कंगाल। शिकायत मिलने के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर हैं। हालांकि, मजदूरों ने थाना प्रभारी द्वारा निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और न्याय दिलाने का भरोसा जताया है।

- कैमरे के सामने एक युवक ने बयान देते हुए कहा है कि "हम अल्लाह से दुआ करते हैं, योगी जी प्रधानमंत्री बनें।" इस बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।1
- लखीमपुर खीरी के थाना पढ़ुआ क्षेत्र में टहारा से रायपुर तक सड़क निर्माण कार्य में जुटे लगभग 25 मजदूरों की बकाया मजदूरी न देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मजदूरों का आरोप है कि ठेकेदार उनकी लगभग ₹4,00,000 (चार लाख रुपये) की मजदूरी देने से आनाकानी कर रहा है। जब मजदूरों ने संपर्क करने की कोशिश की तो फोन काट दिया गया और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। आरोप है कि दुर्गेश नाम के व्यक्ति ने मजदूरों को गंदी-गंदी गालियां दीं, झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी और उन्हें JCB के नीचे रौंदने की चेतावनी भी दे डाली। पीड़ित मजदूरों ने सड़क निर्माण कार्य में इस्तेमाल हो रही JCB (वाहन संख्या UP 43 AT 2506) को पुलिस के हवाले कर दिया है और थाना पढ़ुआ में लिखित शिकायती पत्र दिया है। मजदूरों का कहना है कि वे बेहद गरीब परिवारों से आते हैं, इसलिए थाना प्रभारी मोहित पुंडीर के माध्यम से उनकी बकाया मजदूरी दिलवाई जाए और पैसे मिलने तक JCB न छोड़ी जाए, अन्यथा वे आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाएंगे। इस मामले पर तंज कसते हुए कहा गया है कि योगी सरकार में ठेकेदार मालामाल हो गए हैं और मजदूर कंगाल। शिकायत मिलने के बाद भी अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित दर-दर भटकने को मजबूर हैं। हालांकि, मजदूरों ने थाना प्रभारी द्वारा निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और न्याय दिलाने का भरोसा जताया है।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर छात्रों का जश्न शुरू हो गया है। इस दौरान मंच पर ही CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके खुशी से झूम उठे। अपनी खुशी व्यक्त करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, "झुकती है दुनिया - झुकाने वाला चाहिए"। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद से ही जंतर-मंतर पर छात्र लगातार अपनी खुशी मना रहे हैं।1
- लखीमपुर खीरी जिले के मितौली तहसील क्षेत्र में सरकारी आबादी की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है। उच्च अधिकारियों ने तहसीलदार मितौली को मौके पर जाकर जांच करने, सरकारी जमीन को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराने और दोषी भू-माफियाओं के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी के रसूखदार और दबंग होने के कारण अब तक प्रशासन सख्त कदम उठाने में हिचकिचाता दिख रहा है। स्थानीय ग्रामीणों में इस अवैध कब्जे को लेकर भारी आक्रोश है और उनका सीधा आरोप है कि गांव का दबंग हरिश्चंद इस सरकारी जमीन को किसी भी कीमत पर हड़पना चाहता है। ग्रामीणों ने खुलासा किया है कि इससे पहले भी इस दबंग ने ग्राम फरिया पिपरिया के एक बुजुर्ग और लाचार व्यक्ति मंगली की पूरी जमीन व मकान फर्जी नोटरी के जरिए हड़प लिया था, जिससे संबंधित मुकदमा सुसंगत धाराओं में दर्ज है। गांव में इसका काफी खौफ है और यह खुद को कानून से ऊपर समझता है। ग्रामीणों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मितौली प्रशासन ने जल्द से जल्द सरकारी भूमि को खाली नहीं कराया और आरोपी हरिश्चंद पर कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं की, तो वे एक विशाल धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। ग्रामीणों का कहना है कि यदि क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। अब देखना यह होगा कि मितौली तहसील प्रशासन इस दबंग भू-माफिया पर कानूनी शिकंजा कसता है या मामला कागजी कार्रवाई में सिमट कर रह जाएगा।1
- मऊ में एसपी कार्यालय के पास स्थित जिला कैंप कार्यालय पर आम आदमी पार्टी ने छात्रों और युवाओं के संघर्ष को लोकतंत्र की जीत बताते हुए मिठाई बांटी। इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी के जिला अध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता और एकजुट होकर उठाई गई आवाज अंततः अपनी मंजिल तक पहुंचती है। विक्रम जीत सिंह ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान छात्रों के साथ बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने इस अनुचित कार्रवाई की जवाबदेही तय करने की मांग करते हुए कहा कि देश के गृह मंत्री अमित शाह इस पूरे घटनाक्रम पर देश से माफी मांगें या नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए अपने पद से इस्तीफा दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार को दमन के बजाय संवाद और पारदर्शिता के माध्यम से शिक्षा, रोजगार और परीक्षा प्रणाली से जुड़े मुद्दों का समाधान करना चाहिए। प्रेस वार्ता के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई को संवैधानिक तरीके से जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान हिमांशु सिंह, मनजीत यादव, अवधेश मौर्य, नरेंद्र कुमार, संजय राजभर और मोहम्मद आदिल सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- लखीमपुर खीरी जिले के नकहा क्षेत्र स्थित केवलपुरवा गांव में श्री जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास एक अनियंत्रित सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक अनुबंधित रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार कार जा घुसी। भीषण टक्कर के चलते कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन चला रहे डॉक्टर मोहित वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही नकहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल डॉक्टर को तुरंत अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।2