Jamui जमुई जिले के खैरा प्रखण्ड के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गरही डैम में आज शाम 4 बजे के करीब नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत इपकवा गांव निवासी मो0 मनोवर के 17 वर्षीय पुत्र मो0 अफजल और मो0 सरफराज के 21 वर्षीय पुत्र मो0 समीर का डैम में नहाने के दौरान डूबकर मृत्यु हो गई। इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना एलैहे राजेउन।।।। ये बच्चे अपने 5 दोस्तों संग गढ़ी डैम घूमने आए थे पर ये दोनों मृत बच्चे जिद कर डैम में नहाने को उतर पड़े तैरने के अभाव में इनकी डूबकर मृत्यु हो गई बाकी 3 बच्चे काफी हो हल्ला करने पर फाटक के पास मौजूद लोग दौड़कर आए और डैम में जान बचाने की नियत से छलांग लगाई। जिसमें एक को निकालते निकालते उसकी मृत्यु हो चुकी थी और दूसरी लाश को करीब एक घंटे के बाद निकाला गया। जिसमें गढ़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले को दर्ज कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है पुलिस द्वारा डॉक्टरों को बुलाकर तुरंत स्पॉट पर ही चेक अप कराया गया जांच में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इसकी सूचना परिवार वालों को दे दी है ✍️
Jamui जमुई जिले के खैरा प्रखण्ड के गरही थाना क्षेत्र अंतर्गत गरही डैम में आज शाम 4 बजे के करीब नवादा जिले के कौआकोल थाना अंतर्गत इपकवा गांव निवासी मो0 मनोवर के 17 वर्षीय पुत्र मो0 अफजल और मो0 सरफराज के 21 वर्षीय पुत्र मो0 समीर का डैम में
नहाने के दौरान डूबकर मृत्यु हो गई। इन्ना लिल्लाहे वा इन्ना एलैहे राजेउन।।।। ये बच्चे अपने 5 दोस्तों संग गढ़ी डैम घूमने आए थे पर ये दोनों मृत बच्चे जिद कर डैम में नहाने को उतर पड़े तैरने के अभाव में इनकी डूबकर मृत्यु हो गई बाकी 3 बच्चे
काफी हो हल्ला करने पर फाटक के पास मौजूद लोग दौड़कर आए और डैम में जान बचाने की नियत से छलांग लगाई। जिसमें एक को निकालते निकालते उसकी मृत्यु हो चुकी थी और दूसरी लाश को करीब एक घंटे के बाद निकाला गया। जिसमें गढ़ी थाना की पुलिस मौके
पर पहुंच कर मामले को दर्ज कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है पुलिस द्वारा डॉक्टरों को बुलाकर तुरंत स्पॉट पर ही चेक अप कराया गया जांच में दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने इसकी सूचना परिवार वालों को दे दी है ✍️
- नालंदा जिला के मुख्यालय शहर बिहार शरीफ के सर्किट हाउस में आज भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के महिला प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष, अनामिका पासवान ने महिला आरक्षण संसोधित बिल पास ना होने के स्थिति में आज प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव सहित कई लोगों पर तंज कसते हुए कहा कि भारत में कई ऐसे राजनीतिक के लोग हैं जो अपनी पत्नी अपनी मां और बहन को राजनीतिक में ऊंचे स्थान पर बैठाया हुआ है परंतु आम महिलाओं के लिए जब भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा बिल पास करवाया जा रहा था तब विरोध करने लगे। इससे यह साबित होता है कि यह लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए कोई भी काम करते हैं। आगामी 27 अप्रैल को नालंदा जिले में जन आक्रोश रैली इसी बिल के समर्थन में निकाली जाएगी। हम लोग अंतिम दम तक इस बिल को पास कर कर रहेंगे।1
- Narendra Modi का Hooghly River में नाव चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। झालमुड़ी के बाद अब ये अंदाज़ लोगों का ध्यान खींच रहा है, बंगाल में सियासी हलचल भी तेज हो गई है 🚨 #Modi #Hooghly #WestBengal #BJP #ViralVideo1
- गया जी के फतेहपुर थाना क्षेत्र के गोपी मोड़ पर सड़क किनारे ऑटो खड़े रहने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है। बड़े वाहनों को पार करने और मुड़ने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ऑटो करीब 20 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा, जिससे जाम जैसी स्थिति बन गई। काफी समझाने के बाद ऑटो चालक ने वाहन हटाना शुरू किया। इस तरह की लापरवाही आम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। प्रशासन से अनुरोध है कि ऑटो चालकों को निर्धारित स्थान पर ही वाहन खड़ा करने के लिए सख्त निर्देश दिए जाएं।1
- Post by MD aurangzeb3
- नामांकन जागरूकता अभियान (2026) बिहार शरीफ नालंदा 😊🤗1
- आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा खादी बोर्ड के जमीन वर्षों से कब्जा एवं अतिक्रमण पर जिला प्रशासन मौन और मूकदर्शक गयाजी शहर के डण्डीबाग, घुघरीटांड स्थित पांच बीघा जमीन पर स्थित गया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के भवन, जमीन, करोड़ों रुपया जमा फंड, अस्पताल का सामना को यहां के चंद पूर्ववर्ती स्टाफ तथा स्थानीय स्वास्थ्य माफियाओं द्वारा कब्जा कर उसे पूरी तरह हड़पने पर उतारू है, तो दुसरी तरफ गया- बोधगया रोड पर माँ मंगला आई टी आई के सामने वर्षो से चाहरदीवारी किया हुआ बिहार राज्य खादी बोर्ड के पांच बीघा जमीन को स्थानीय लोगों द्वारा धीरे-धीरे चाहरदीवारी तोड़ कर कब्जा एवं अतिक्रमण करने का काम जारी है। बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता सह गयाजी महानगर विकास संघर्ष समिति के संयोजक विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, ओंकार नाथ सिंह, विपिन बिहारी सिन्हा, उग्र नारायण मिश्र, डॉ अनिल कुमार सिन्हा, डॉ त्रिगुणायन झा, आदि ने कहा कि गया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की स्थापना एकीकृत गया जिला में आज से 52 वर्ष पहले सन 1972 में हुआ था, तथा 1980 में गयाजी शहर के डण्डी बाग मुहल्ला में फल्गु नदी के किनारे 05बीघा जमीन पर इसका भव्य दो मंजिला भवन, हॉस्पिटल बना जो राज्य सरकार द्वारा गठित सरकारी शासी निकाय द्वारा संचालित होते आ रहा था, यहां से दर्जनों बैच यानी हज़ारों विद्यार्थी आयुर्वेद की पढ़ाई कर देश, विदेश में कार्यरत हैं, इसके शासी निकाय के अध्यक्ष मगध प्रमंडल के आयुक्त तथा सचिव गया जिला के उप विकास आयुक्त हुआ करते थे, बाद में इस आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के पूर्ण सरकारीकरण नहीं होने तथा 90 प्रतिशत शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर चंद कर्मचारी स्थानीय माफियाओं के साथ मिलकर कई उल्टा-पुल्टा आदेश, जाली कागजात, आदि बना कर इसे पूरी तरह अपने कब्जा में ले लिया है, जबकि इससे मुक्त कराने तथा बिहार राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे द्वारा 2025 में गया जी में एक सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल खोलने की घोषणा के बाद कॉंग्रेस पार्टी, एवं गया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज चालू कराओ संघर्ष समिति के लोग दर्जनों बार स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार को इस कॉलेज को माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराने तथा करोड़ों के जमीन, भवन, फंड का उपयोग कर गया जी वासियों के लिये इसे बेहतर आयुर्वेद कॉलेज के रूप में विकसित करने की मांग के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी मायूसी है। दुसरी ओर बिहार राज्य खादी बोर्ड के पांच बीघा जमीन पर 2024 में तत्कालीन जिलाधिकारी त्याग राजन जी ने खादी मॉल बनाने की घोषणा किए थे परन्तु वो भी ठंढे बस्ते में पड़ा हुआ है, जबकि गया जी का मानपूर जो सूती, हैंडलूम कपड़ा के लिए विश्व विख्यात है, तथा गया जी में ग्राम निर्माण मंडल ( खादी भंडार) में भी खादी, सूती कपड़ा बनता है। इसलिए गयाजी में खादी, सूती कपड़ा का मॉल एवं वृहद बिक्री केंद्र खुलने से यहां के बुनकरों, पटवा, तांती जाती के लोगों को काफी फायदा होगा। नेताओं ने कहा कि इन दोनों संस्थाओं एक स्वास्थ्य तो दूसरा वस्त्र से जुड़ा बेहद गंभीर मामला है, तथा दोनों संस्थानों के जमीन से लेकर सभी मह्त्वपूर्ण काग़ज़ात भी भवन सभी चीजें उपलब्ध है। नेताओं ने स्थानीय प्रशासन एवं राज्य सरकार से गया आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल तथा बिहार राज्य खादी बोर्ड के जमीन को कब्जा, अतिक्रमण मुक्त करा कर दोनों को विकसित करने की मांग दोहराई है। भवदीय विजय कुमार मिट्ठू1
- नालंदा जिले के थरथरी थाना के शलजमा गांव में एक ससुराल में गए पति दिग विजय पासवान उम्र करीब 21 वर्ष की हुई हत्या... हत्या के कारणों का पता लग रही है नालन्दा पुलिस....2
- जय श्री राम ♥️🙏🚩🚩🚩🚩🚩🚩🚩1
- दरभंगा के पंडासराय स्थित Renu Nagarjun Sabhagar में भाकपा-माले के प्रस्तावित 12वें बिहार राज्य सम्मेलन (16-18 मई) की तैयारी को लेकर मिथिलांचल स्तरीय कैडर सम्मेलन आयोजित किया गया।2