logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सवाई माधोपुर के बौंली में लूट के दौरान महिला की निर्मम हत्या, इलाके में आक्रोश, ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोडजाई गांव में लुटेरों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद क्षेत्र में लूट की वारदातें बढ़ रही हैं और इसी कड़ी में यह जघन्य वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, महिला कमला देवी जंगल में बकरियां चराने गई थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और पैर से चांदी की कड़ियां काटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

3 hrs ago
user_VKH NEWS
VKH NEWS
Ladpura, Kota•
3 hrs ago

सवाई माधोपुर के बौंली में लूट के दौरान महिला की निर्मम हत्या, इलाके में आक्रोश, ग्रामीणों ने किया धरना-प्रदर्शन सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कोडजाई गांव में लुटेरों ने एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि सोने-चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद क्षेत्र में लूट की वारदातें बढ़ रही हैं और इसी कड़ी में यह जघन्य वारदात हुई। जानकारी के अनुसार, महिला कमला देवी जंगल में बकरियां चराने गई थीं। इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी और पैर से चांदी की कड़ियां काटकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बौंली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। इस घटना के बाद गांव में भारी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था कमजोर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • MAA JOGANIA EPISODE 13.
    1
    MAA JOGANIA EPISODE 13.
    user_Shyam pokra
    Shyam pokra
    Hindi sahitya writer. लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के आंदोलन को मंगलवार को 351 दिन पूरे हो चुके हैं। इस बीच 13 मजदूरों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही।मंगलवार को धरने को संबोधित करते कॉमरेड उमाशंकर
    1
    बकाया भुगतान की मांग को लेकर 18 फरवरी से कोटा कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे जेके फैक्ट्री के मजदूरों के आंदोलन को मंगलवार को 351 दिन पूरे हो चुके हैं। इस बीच 13 मजदूरों की मौत हो चुकी हैं। लेकिन सरकार की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हो रही।मंगलवार को धरने को संबोधित करते कॉमरेड उमाशंकर
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    Ladpura, Kota•
    3 hrs ago
  • होलसेल उपभोक्ता भंडार सब्जी मंडी क्षेत्र में
    1
    होलसेल उपभोक्ता भंडार सब्जी मंडी क्षेत्र में
    user_Sadbhavna sandesh news
    Sadbhavna sandesh news
    जनता की आवाज़ लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • कोटा शहर में पिछले 1 वर्ष से जिला कलेक्ट के बाहर धरना दे रहे वरिष्ठ जन जिनमें से कई व्यक्तियों की उम्र 55 से 90 वर्ष है जिनमें 12 मजदूर धरने के उपरांत अपनी जान गवा चुके हैं करीब 4200 मजदूर 1332 करोड रुपए अपने वेतन भुगतान की सरकार से मांग कर रहे हैं जिसका त्रिपक्षीय समझौता भी हुआ था। आपको बता दें यह सभी कर्मचारी जेके सिंथेटिक मजदूर कर्मचारी यूनियन के सदस्य हैं और अराफात फैक्ट्री डीसीएम रोड कोटा में काम करते थे। सरकार ने कंपनी पर अपनी कार्रवाई की तो मजदूर का वेतन कंपनी ने रोक लिया और कहीं वर्षों का वेतन एवं मजदूरी नहीं दी। इसके बाद हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए और उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोटा विकास प्राधिकरण ने जेके कंपनी की जमीन को अधिग्रहण कर लिया है लेकिन मजदूरों का वेतन अभी बकाया है मजदूर कामरेड सीटू यूनियन के पदाधिकारीगण का कहना है कि उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट व जिला न्यायालय में भी याचिका दायर की है जिसमें मजदूरों का वेतन देने के आदेश सरकार को दिए हुए हैं। सरकार की मंशा साफ नजर आती है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम आम अवेहलना कर रही है और जेके सिंथेटिक मजदूर कर्मचारी यूनियन सड़क पर लाल झंडा हाथ लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। कोटा जिला से शुरू एप के लिए रवि सांवरिया की खास रिपोर्ट ... आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं।
    1
    कोटा शहर में पिछले 1 वर्ष से जिला कलेक्ट के बाहर धरना दे रहे वरिष्ठ जन जिनमें से कई व्यक्तियों की उम्र 55 से 90 वर्ष है जिनमें 12 मजदूर धरने के उपरांत अपनी जान गवा चुके हैं करीब 4200 मजदूर 1332 करोड रुपए अपने वेतन भुगतान की सरकार से मांग कर रहे हैं जिसका त्रिपक्षीय समझौता भी हुआ था। 
आपको बता दें यह सभी कर्मचारी जेके सिंथेटिक मजदूर कर्मचारी यूनियन के सदस्य हैं और अराफात फैक्ट्री डीसीएम रोड कोटा में काम करते थे। सरकार ने कंपनी पर अपनी कार्रवाई की तो मजदूर का वेतन कंपनी ने रोक लिया और कहीं वर्षों का वेतन एवं मजदूरी नहीं दी। इसके बाद हजारों मजदूर बेरोजगार हो गए और उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कोटा विकास प्राधिकरण ने जेके कंपनी की जमीन को अधिग्रहण कर लिया है लेकिन मजदूरों का वेतन अभी बकाया है मजदूर कामरेड सीटू यूनियन के पदाधिकारीगण का कहना है कि उन्होंने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट व जिला न्यायालय में भी याचिका दायर की है जिसमें मजदूरों का वेतन देने के आदेश सरकार को दिए हुए हैं। सरकार की मंशा साफ नजर आती है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की खुलेआम आम अवेहलना कर रही है और जेके सिंथेटिक मजदूर कर्मचारी यूनियन सड़क पर लाल झंडा हाथ लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
कोटा जिला से शुरू एप के लिए रवि सांवरिया की खास रिपोर्ट ... आपके सुझाव सादर आमंत्रित हैं।
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • कोटा शहर में होली के पावन पर्व को लेकर आदर्श कोहली संस्था द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है यह पिछले कई वर्षों से कोटा शहर में आकर्षक होली एवं प्रदर्शनी का आयोजन करते हैं जो शहर के अंदर काफी लोकप्रिय और पसंदीदा होली पर्व के रूप में महोत्सव के रूप में जाना जाता है कार्यक्रम और संस्था के पदाधिकारी राकेश शर्मा ने बधाई पूरी जानकारी कि आखिरकार इस बार होली पर क्या विशेष रहने वाला है।
    1
    कोटा शहर में होली के पावन पर्व को लेकर आदर्श कोहली संस्था द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है यह पिछले कई वर्षों से कोटा शहर में आकर्षक होली एवं प्रदर्शनी का आयोजन करते हैं जो शहर के अंदर काफी लोकप्रिय और पसंदीदा होली पर्व के रूप में महोत्सव के रूप में जाना जाता है कार्यक्रम और संस्था के पदाधिकारी राकेश शर्मा ने बधाई पूरी जानकारी कि आखिरकार इस बार होली पर क्या विशेष रहने वाला है।
    user_MHR News
    MHR News
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • कोटा प्रदर्शनकारियों ने कहा- सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में कोटा की में चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
    1
    कोटा प्रदर्शनकारियों ने कहा- सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आने वाले दिनों में कोटा की में चक्का जाम आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • कोटा में सिलेंडर चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला उद्योग नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर, मोटा महादेव कंसुआ इलाके से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया। राजस्थान पत्रिका के चीफ रिपोर्टर रणजीत सिंह सोलंकी के शिवाजी नगर स्थित मकान से अज्ञात चोर गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। घटना उस समय हुई जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। मौके का फायदा उठाकर चोर आसानी से सिलेंडर लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
    1
    कोटा में सिलेंडर चोरों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला उद्योग नगर थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर, मोटा महादेव कंसुआ इलाके से सामने आया है, जहां दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया।
राजस्थान पत्रिका के चीफ रिपोर्टर रणजीत सिंह सोलंकी के शिवाजी नगर स्थित मकान से अज्ञात चोर गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। घटना उस समय हुई जब घर पर कोई मौजूद नहीं था। मौके का फायदा उठाकर चोर आसानी से सिलेंडर लेकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही उद्योग नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    Ladpura, Kota•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.