गोह में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ गिरफ्तार कर भेजे गए जेल* गोह थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर दो अलग-अलग कांड दर्ज किए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा था, जिसको लेकर विवाद बढ़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष से अभिषेक पांडेय व चिंटू यादव जबकि दूसरे पक्ष से ऋतिक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अजय गुप्ता, संटू गुप्ता, दीपू गुप्ता व शुभम गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गोह में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ गिरफ्तार कर भेजे गए जेल* गोह थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर दो अलग-अलग कांड दर्ज किए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा था, जिसको लेकर विवाद बढ़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष से अभिषेक पांडेय व चिंटू यादव जबकि दूसरे पक्ष से ऋतिक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अजय गुप्ता, संटू गुप्ता, दीपू गुप्ता व शुभम गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
- गोह में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, आठ गिरफ्तार कर भेजे गए जेल* गोह थाना क्षेत्र में बुधवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना घटी। घटना को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदनों के आधार पर दो अलग-अलग कांड दर्ज किए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार को दोनों पक्षों के कुल 8 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा था, जिसको लेकर विवाद बढ़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रथम पक्ष से अभिषेक पांडेय व चिंटू यादव जबकि दूसरे पक्ष से ऋतिक गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अजय गुप्ता, संटू गुप्ता, दीपू गुप्ता व शुभम गुप्ता को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।1
- फसल की बेहतर बढ़वार, मजबूत जड़ें और लंबे समय तक हरियाली! अपनाइए Harshit Bio Fertiliser का Mahakal Agro Organic Booster — फसल के स्वस्थ विकास और बेहतर उत्पादन में सहायक। ✅ जड़ों की बेहतर वृद्धि ✅ अधिक शाखाओं के विकास में सहायक ✅ लंबे समय तक हरियाली ✅ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक ✅ बालियों की वृद्धि में सहायक Mahakal Agro Organic Booster — बेहतर फसल, बेहतर उत्पादन!1
- हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा के कनाप रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार में आचार्य विनोबा भावे की जयंती मनाई गई हसपुरा कनाप रोड स्थित ग्रीन हाउस में स्थित खादी ग्रामोद्योग भंडार में आचार्य विनोबा भावे की 151 वीं जयंती मनाई गई1
- *सरकार के वादे दम तोड़ते, 10 साल से आवास की आस में अनुसूचित जाति के गरीब मजदूर,* *जर्जर झोपड़ियों में रहने को मजबूर, बारिश में टपकता है छप्पर;* *शौचालय में रखना पड़ रहा खाद्य सामग्री,अधिकारी बेखबर* *विकास कुमार यादव* हंटरगंज(चतरा): सरकार गरीबों को पक्का मकान देने का दावा करती है, लेकिन हंटरगंज प्रखंड के जोलडीहा पंचायत अंतर्गत कसियाडीह बूढ़ीगडा गांव में अनुसूचित जाति के कई गरीब परिवार आज भी जर्जर झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार, आधा दर्जन से अधिक मजदूर परिवार पिछले करीब 10 वर्षों से आवास की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें पक्का मकान नहीं मिल सका है।ग्रामीणों का कहना है कि मजदूरी कर परिवार चलाने के कारण उनके लिए खुद पक्का मकान बनाना संभव नहीं है। इसी वजह से वर्षों से जर्जर झोपड़ी में ही परिवार के साथ जीवन गुजारना पड़ रहा है। गर्मी, ठंड और बारिश हर मौसम में परेशानी झेलनी पड़ती है।बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। जर्जर छप्पर से पानी घर के अंदर टपकता है। इससे खाना बनाने, खाने और सोने तक में परेशानी होती है। *शौचालय में रखना पड़ता है खाद्य सामान* यमुना भुईयां अपनी पत्नी रीता देवी और तीन बच्चों के साथ जर्जर झोपड़ी में रहते हैं। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान घर के अंदर पानी टपकने से खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखना मुश्किल हो जाता है। मजबूरी में अनाज और अन्य सामान शौचालय में रखना पड़ता है।गांव में भुनेश्वर भुइयां, रिंकू भारती, प्रयाग भारती, कैलाश भारती, उमेश भारती, वकील भुइयां और कोयली भुइयां समेत अन्य अनुसूचित जाति के परिवार भी आवास की आस लगाए बैठे हैं। *10 साल से आश्वासन, नहीं मिला आवास* ग्रामीणों का आरोप है कि आवास के लिए उन्होंने मुखिया सोनी देवी और पंचायत सचिव भुनेश्वर ठाकुर से कई बार गुहार लगाई। ग्रामीणों के अनुसार, हर बार आश्वासन मिला, लेकिन वर्षों बीतने के बाद भी उन्हें आवास नहीं मिल सका।ग्रामीणों ने पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच की मांग की है। कुछ ग्रामीणों ने आवास योजना में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। *बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित परिवार* ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर झोपड़ियों में रहने के कारण सबसे अधिक परेशानी बच्चों को होती है। बारिश में घर के अंदर पानी भरने और छप्पर से पानी टपकने के कारण रात में ठीक से सोना तक मुश्किल हो जाता है। कभी भी झोपड़ी गिरने का डर परिवार के लोगों को सताता रहता है।ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से झारखंड सरकार और जिला प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने और पात्र गरीब परिवारों को जल्द से जल्द आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।अब देखना यह है कि दस वर्षों से पक्के आशियाने की आस लगाए बैठे इन गरीब परिवारों तक सरकारी आवास योजना की मदद कब पहुंचती है, या फिर सरकारी वादे इसी तरह कागजों में ही दम तोड़ते रहेंगे।1
- जिस शिक्षक के कंधों पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी होती है, अगर उसी पर ऐसे आरोप लगें तो सवाल उठना लाजमी है—आखिर शिक्षा के मंदिर में भरोसा कब तक टूटता रहेगा? 🚨 गुरु का दर्जा मिला था, सवालों के घेरे में क्यों आ गए? दरभंगा में BPSC शिक्षक पर छात्रा के साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार के गंभीर आरोप लगे हैं। मामला सामने आते ही हंगामा मचा और पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया। जिस शिक्षक के कंधों पर बच्चों का भविष्य संवारने की जिम्मेदारी होती है, अगर उसी पर ऐसे आरोप लगें तो सवाल उठना लाजमी है—आखिर शिक्षा के मंदिर में भरोसा कब तक टूटता रहेगा? 👉 आरोप गंभीर हैं, जांच जरूरी है और सच सामने आना चाहिए। अंतिम दोष अदालत तय करेगी। आप बताइए—अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो ऐसे शिक्षक के खिलाफ क्या कार्रवाई होनी चाहिए?1
- किशुनपुर पंचकेडिया मुख्य मार्ग से इमली के कुमराहा टोला होते हुए तिलहर तक जाने वाली सड़क जर्जर *किशुनपुर पंचकेडिया मुख्य मार्ग से इमली के कुमराहा टोला होते हुए तिलहर तक जाने वाली सड़क जर्जर* *ग्रामीणों ने उपायुक्त को सौपेगा आवेदन* *पाटन (पलामू):* पाटन प्रखंड के जंघासी पंचायत अंतर्गत किशुनपुर पचकेडिया मुख्य मार्ग से इमली के कुमराहा टोला जाने वाली सड़क जर्जर स्तिथि मे है ग्रामीणों का कहना है कि उक्त सड़क वर्तमान में कच्ची एवं जर्जर स्थिति में है। इसी मार्ग से गांव के छात्र-छात्राएं प्रतिदिन स्कूल, कॉलेज और ट्यूशन आने-जाने के लिए आवागमन करते हैं। सड़क खराब होने के कारण विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क पर अत्यधिक कीचड़ और जलजमाव हो जाता है, जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। दोपहिया और अन्य वाहनों के आने-जाने में भी परेशानी होती है। वहीं, आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। ग्रामीणों ने मुख्य पथ से कुमराहा टोला होते हुए तिलहर तक जाने वाली कच्ची सड़क कों पलामू उपायुक्त से पक्कीकरण कराने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने पलामू उपायुक्त को आवेदन दे कर के सड़क कि पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग करने कि बात कही है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने से विद्यार्थियों के साथ-साथ क्षेत्र के सभी ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बरसात के दिनों में होने वाली परेशानियों से भी निजात मिल सकेगी।साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से आज तक सड़क नहीं बन पाया है!मौके पर जयप्रकाश कुमार,श्रवण सोनी,दीपक कुमार रवि,मनीष कुमार, राजिंद्र राम,भोला भुइया,कमेश भगत,सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे!1
- बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का गया में भी व्यापक समर्थन, पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, गया द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन बैंक कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का गया में भी व्यापक समर्थन गया जी।यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर आज देशभर में एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल आयोजित की गई। हड़ताल में देशभर के दस लाख से अधिक बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी शामिल हुए। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख माँगों में पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करना तथा परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) में हो रहे भेदभाव को समाप्त करना शामिल है। इस राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन करते हुए पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन, गया द्वारा पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया है। संगठन के सचिव श्री गुंजन कुमार मिश्र ने कहा कि बैंक कर्मचारियों की जायज माँगों पर यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो बैंक कर्मचारी 28 सितम्बर से तीन दिवसीय हड़ताल तथा इसके बाद 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करने के लिए बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पाँच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को लेकर हुए समझौते का सरकार द्वारा अब तक पालन नहीं किया गया है। इससे बैंक कर्मचारियों में गहरा असंतोष एवं रोष व्याप्त है। उन्होंने सरकार से कर्मचारियों की माँगों पर तत्काल सकारात्मक पहल करने की अपील की है। धरना-प्रदर्शन में बाबू आनंद, संतोष कुमार, अरविंद कुमार, श्वेता सौरभ, ज्योति सीमा एवं नागेश्वर कुमार, धीरज वर्मा, समीर कुमार सहित सैकड़ों बैंक कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे हैं।1
- कासमा रोड़ में प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन, प्रतिभागियों ने दिखाई प्रतिभा रफीगंज शहर के कासमा रोड स्थित आरबीआर हाई स्कूल के सभागार भवन में प्रखंड स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी 2026 का आयोजन शुक्रवार को किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 8 से 10 तक के संकुल स्तर पर सफल रहे छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में विज्ञान के प्रति रचनात्मक एवं विश्लेषणात्मक सोच विकसित करना तथा स्वस्थ प्रतियोगिता की भावना को बढ़ावा देना रहा। संगोष्ठी के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी वैज्ञानिक समझ, विचार और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन लेखापाल पवन मिश्रा, प्रधानाध्यापक अरुण कुमार, उच्च विद्यालय लोहरा की शिक्षिका अस्मिता कुमारी एवं उच्च विद्यालय गाजीकरमा की शिक्षिका पूजा कुमारी उपेंद्र कुमार कॉर्डिनेटर पौथू, विज्ञान शिक्षक मुकेश कुमार दिवाकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर लेखापाल पवन मिश्रा ने कहा कि विज्ञान संगोष्ठी विद्यार्थियों के अंदर जिज्ञासा, तार्किक सोच और नई चीजों को समझने की क्षमता विकसित करने का बेहतर माध्यम है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है और उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी विकसित होती है। प्रखंड स्तर पर चयनित प्रतिभागी अब जिला स्तर पर आयोजित होने वाली विज्ञान संगोष्ठी में प्रखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं के साथ बड़ी संख्या में शिक्षक भी मौजूद रहे। #BharatCrimeLiveNews #विज्ञानसंगोष्ठी2026 #रफीगंज #औरंगाबाद #विज्ञानसंगोष्ठी #छात्रप्रतिभा #शिक्षा #शिक्षार्थी #RBRHighSchool #ScienceSeminar #EducationNews #AurangabadNews #RafiganjNews1