मूंझरी बांध निर्माण को लेकर किसानों से सार्थक चर्चा, कलेक्टर ने दिलाया भरोसा स्टेज-2 की स्वीकृति प्रक्रिया जल्द पूरी कराने के निर्देश, 11,575 हेक्टेयर में पहुंचेगा सिंचाई का पानी श्योपुर, में मूंझरी बांध निर्माण को लेकर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा की अध्यक्षता में सोमवार को एनआईसी कक्ष में किसानों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बांध निर्माण, भूमि अधिग्रहण और परियोजना की आगामी प्रक्रिया को लेकर किसानों से विस्तार से चर्चा हुई। कलेक्टर ने बताया कि मूंझरी बांध निर्माण के लिए स्टेज-1 की स्वीकृति मिल चुकी है, जबकि स्टेज-2 के तहत वाइल्डलाइफ मैनेजमेंट की तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बैठक के दौरान ही प्रमुख सचिव वन विभाग से दूरभाष पर चर्चा कर प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने का आग्रह किया। बैठक में मूंझरी बांध के लिए करीब 99 हेक्टेयर निजी भूमि के अधिग्रहण का मुद्दा भी उठा। कलेक्टर ने किसानों को आश्वस्त किया कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन चैतन्य चौहान ने बताया कि केंद्र सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 22 जुलाई 2026 को परियोजना के लिए स्वीकृति जारी की है। परियोजना के तहत आने वाली 740.159 हेक्टेयर वन भूमि के लिए स्टेज-1 की सैद्धांतिक स्वीकृति 15 अप्रैल 2026 को जारी हो चुकी है। स्टेज-2 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुबंधित निर्माण एजेंसी द्वारा बांध निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। 414.79 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बांध मूंझरी के पास अहेली नदी पर करीब 414.79 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस बांध से बड़ौदा और कराहल तहसील क्षेत्र के 11,575 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। परियोजना में 4.56 मिलियन घन मीटर पानी पेयजल के लिए आरक्षित रहेगा, जिससे करीब एक लाख लोगों को पेयजल सुविधा मिलने का दावा किया गया है।बैठक में डीएफओ सामान्य केएस रंधा सहित भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक भूषण, पूर्व विधायक दुर्गालाल विजय, महावीर सिंह सिसोदिया, सुरेन्द्र जाट, संजय अकोदिया, गौरीशंकर मीणा, महावीर मीणा, गिर्राज चौधरी सहित मूंझरी क्षेत्र के किसान एवं अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

- उमस भरी गर्मी से मिली राहत, विजयपुर में शुरू हुई बारिश विजयपुर। कई दिनों से उमस भरी गर्मी से परेशान विजयपुर क्षेत्र के लोगों को सोमवार दोपहर राहत मिली। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश होने से तापमान में गिरावट आई और लोगों ने गर्मी से राहत की सांस ली।बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के लिए भी यह बारिश राहत लेकर आई है। हालांकि लगातार बारिश नहीं होने से किसान अभी भी अच्छी बारिश की उम्मीद लगाए हुए हैं। बारिश शुरू होते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो गई और मौसम में ठंडक घुल गई।1
- श्योपुर जिले के वीरपुर विजयपुर मे अचानक से हुई मूसलाधार बारिश। श्योपुर जिले के विजयपुर में अचानक से मूसलाधार बारिश वहीं दूसरी और बीरपुर में तेज बारिश देखने को मिली भारी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली बारिश के चलते मौसम पूरी सुहाना गया है।1
- 🙏☕ चाय सेवा से कांवड़ यात्रियों का सम्मान ☕🙏 श्योपुर वार्ड नंबर 20 से रामेश्वर धाम की पवित्र कांवड़ यात्रा करके आए सभी श्रद्धालु भाइयों का बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से चाय सेवा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। ❤️🙏 भगवान भोलेनाथ की भक्ति में निकली इस पावन यात्रा में सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सभी कांवड़ यात्रियों की यात्रा मंगलमय हो और बाबा भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🕉️🚩 हर हर महादेव 🙏🔱 जय भोलेनाथ ❤️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश ☕❤️ #बल्लूटीस्टॉल #श्योपुर #वार्डनंबर20 #रामेश्वरधाम #कांवड़यात्रा #चायसेवा #सेवाभाव #कांवड़िया #हरहरमहादेव #जयभोलेनाथ #श्योपुरमध्यप्रदेश #चायसेवाब्रांड2
- ब्रेकिंग कैलारस-आज सोमवार दिनांक 10/08/2026 को किसानों को खाद टोकन की व्यवस्था थाना परिसर कैलारस में वितरण किये। कैलारस-किसानों को खाद लेने के लिए टोकन व्यवस्था थाना परिसर कैलारस में रखी गई है। थाना परिषद कैलारस में मौके पर स्वंय राजस्व पटवारी राम भजन शाक्य, पटवारी सतीश त्यागी की देखरेख में वितरण किये जा रहे हैं। जिससे किसानों को खाद आसानी से मिल सके। और कैलारस पुलिस प्रशासन ने किसानों को क्रमबद्ध तरीके से लाइन में लगाकर, सहयोग किया जा रहा है।1
- सरमथुरा में पानी की टंकी पर युवक के चढ़ने से मचा हड़कंप, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सरमथुरा में पानी की टंकी पर युवक के चढ़ने से मचा हड़कंप, प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल सरमथुरा (धौलपुर)। उपखंड कार्यालय परिसर में स्थित पानी की टंकी पर एक युवक के चढ़ जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वायरल पोस्ट के अनुसार युवक क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर नाराज था और प्रशासन द्वारा धरना-प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने से आक्रोशित बताया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 🔴 बड़ा सवाल: आखिर युवक को इतना आक्रोशित होने की नौबत क्यों आई? स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर समय पर सुनवाई और संवाद की व्यवस्था मजबूत होनी चाहिए, ताकि कोई व्यक्ति अपनी बात रखने के लिए इस तरह जोखिम भरी स्थिति तक न पहुंचे। प्रशासन से मांग पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो। युवक की शिकायतों और मांगों को सुना जाए। सरकारी पानी की टंकियों एवं अन्य ऊंचे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन संवाद व्यवस्था बनाए। सरमथुरा की जनता का सवाल साफ है—समस्याओं का समाधान समय पर होगा या फिर प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार करेगा?1
- हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिलेभर में निकाली गई तिरंगा प्रभात फेरियां विद्यार्थियों एवं आमजन ने उत्साह से लिया भाग करौली आजादी के राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाने के उद्देश्य से जिले में संचालित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत रविवार दोपहर 3 बजे जिला ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा प्रभात फेरियों का आयोजन किया गया। प्रभात फेरियों में विद्यार्थियों, युवाओं, कार्मिकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित प्रभात फेरियों में प्रतिभागी हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकले।जिला कलक्टर अक्षय गोदारा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों में राष्ट्रप्रेम, एकता एवं सामूहिक सहभागिता की भावना को और मजबूत करना है।इस दौरान कई लोग मौजूद रहे.1
- वीरपुर वार्ड क्रमांक 3 में गंदगी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश। श्योपुर के वीरपुर में वार्ड क्रमांक तीन में ग्रामीणों का आरोप कई बार शिकायत करने के बाद भी 4 साल से नहीं हुई है वार्ड नंबर 3 की सफाई की नालियों में जमा गंदगी सड़क पर गहरा नालियों का पानी आने-जाने में हो रही है काफी ज्यादा मुश्किल है और बरसात जैसी मौसम में संक्रमण जैसी बीमारियों की पालने का भी खतरा बढ़ रहा है जिम्मेदार जो है कि कुंभकरण की नींद में सोए हुए हैं बीरपुर में सफाई को लेकर व्यवस्था फेल।1
- 🙏☕ चाय सेवा से कांवड़ यात्रियों का सम्मान ☕🙏 श्योपुर वार्ड नंबर 20 से रामेश्वर धाम की पवित्र कांवड़ यात्रा करके आए सभी श्रद्धालु भाइयों का बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से चाय सेवा कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। ❤️🙏 भगवान भोलेनाथ की भक्ति में निकली इस पावन यात्रा में सेवा करने का अवसर मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। सभी कांवड़ यात्रियों की यात्रा मंगलमय हो और बाबा भोलेनाथ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🕉️🚩 हर हर महादेव 🙏🔱 जय भोलेनाथ ❤️ बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश ☕❤️ #बल्लूटीस्टॉल #श्योपुर #वार्डनंबर20 #रामेश्वरधाम #कांवड़यात्रा #चायसेवा #सेवाभाव #कांवड़िया #हरहरमहादेव #जयभोलेनाथ #श्योपुरमध्यप्रदेश #चायसेवाब्रांड1
- सांसद के विवादित बयान, से गरमाई सियासत,VIDEO हुआ वायरल रीवा। रीवा एयरपोर्ट पर हवाई सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा अपने बयान को लेकर विवादों में आ गए। पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए सांसद ने मंच से कहा, “शुद्ध पेट्रोल तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?” सांसद के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सतना सांसद गणेश सिंह और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी समेत कई नेता मौजूद थे। बयान को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।1