logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लातेहार रेलवे स्टेशन पर नगर निगम द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए।

3 hrs ago
user_Ashish Chandravanshi
Ashish Chandravanshi
Local News Reporter Latehar•
3 hrs ago

लातेहार रेलवे स्टेशन पर नगर निगम द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए।

More news from Latehar and nearby areas
  • लातेहार रेलवे स्टेशन पर नगर निगम द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए।
    1
    लातेहार रेलवे स्टेशन पर नगर निगम द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई लोग शामिल हुए।
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    3 hrs ago
  • लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 22 रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर दामोदर गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। नगर से चंदवा की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच 03 ए यु 6277) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। इस हादसे में घर के बाहर मौजूद राखी देवी (पति- प्रमोद गिरी, दामोदर चंदवा) और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार (पिता- बद्री वर्मा, चंदवा) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस दुर्घटना में ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज कुमार, बिट्टू कुमार, सरिता देवी समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय घर के बाहर मौजूद महिला वाहन की चपेट में आ गई, जबकि घर के अंदर मौजूद एक अन्य महिला और वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राखी देवी और चालक अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद सीएचसी चंदवा में एंबुलेंस की कमी भी देखने को मिली, जिससे घायलों को रेफर करने में परेशानी हुई। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, झामुमो नेता नौशाद अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    4
    लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 22 रांची-चतरा मुख्य मार्ग पर दामोदर गांव के समीप बुधवार की देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। नगर से चंदवा की ओर आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (जेएच 03 ए यु 6277) अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। इस हादसे में घर के बाहर मौजूद राखी देवी (पति- प्रमोद गिरी, दामोदर चंदवा) और स्कॉर्पियो चालक अरविंद कुमार (पिता- बद्री वर्मा, चंदवा) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस दुर्घटना में ललिता देवी, रेनू देवी, खुशबू, सूरज कुमार, बिट्टू कुमार, सरिता देवी समेत दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय घर के बाहर मौजूद महिला वाहन की चपेट में आ गई, जबकि घर के अंदर मौजूद एक अन्य महिला और वाहन में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चंदवा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने राखी देवी और चालक अरविंद कुमार को मृत घोषित कर दिया। अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद सीएचसी चंदवा में एंबुलेंस की कमी भी देखने को मिली, जिससे घायलों को रेफर करने में परेशानी हुई।

घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, झामुमो नेता नौशाद अंसारी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रबुद्धजन अस्पताल पहुंचे और घायलों की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी अस्पताल पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    4 hrs ago
  • लातेहार के महुआडार पठार क्षेत्र में विगत दिनों हुए भालू के हमले से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिवार से बुधवार शाम 6:00 बजे वनपाल गुरुदयाल सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार एवं प्रभावित व्यक्तियों को वन विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिलाने और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उचित इलाज कराने का आश्वासन दिया।
    1
    लातेहार के महुआडार पठार क्षेत्र में विगत दिनों हुए भालू के हमले से पीड़ित व्यक्तियों और उनके परिवार से बुधवार शाम 6:00 बजे वनपाल गुरुदयाल सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार एवं प्रभावित व्यक्तियों को वन विभाग की ओर से उचित मुआवजा दिलाने और स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से उचित इलाज कराने का आश्वासन दिया।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    15 hrs ago
  • सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले के गारू प्रखंड स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र मारोमार में 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह प्रशिक्षण 22 जुलाई से 16 अगस्त तक संचालित होगा, जिसमें गारू प्रखंड के सुरकुमी, मारोमार, नवाटोली, मिरचैया एवं बंदुआ गोयरा सहित आसपास के गांवों की कुल 32 महिलाएं भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में वार्ड सदस्य खीरस्टीना कुमारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, ग्रामीणों के साथ एसएसबी के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को सिलाई की आधारभूत जानकारी, सिलाई मशीन का संचालन, माप एवं पैटर्न निर्माण, कटिंग-सिलाई तकनीक, परिधान निर्माण, डिजाइनिंग, फिनिशिंग तथा स्वरोजगार और उद्यमिता से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिलाएं तकनीकी रूप से दक्ष बनेंगी तथा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि एसएसबी द्वारा नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
    1
    सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 32वीं वाहिनी द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत लातेहार जिले के गारू प्रखंड स्थित नक्सल प्रभावित क्षेत्र मारोमार में 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह प्रशिक्षण 22 जुलाई से 16 अगस्त तक संचालित होगा, जिसमें गारू प्रखंड के सुरकुमी, मारोमार, नवाटोली, मिरचैया एवं बंदुआ गोयरा सहित आसपास के गांवों की कुल 32 महिलाएं भाग ले रही हैं।

उद्घाटन समारोह में वार्ड सदस्य खीरस्टीना कुमारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, ग्रामीणों के साथ एसएसबी के अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को सिलाई की आधारभूत जानकारी, सिलाई मशीन का संचालन, माप एवं पैटर्न निर्माण, कटिंग-सिलाई तकनीक, परिधान निर्माण, डिजाइनिंग, फिनिशिंग तथा स्वरोजगार और उद्यमिता से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कमांडेंट राजेश सिंह ने कहा कि सिलाई प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे महिलाएं तकनीकी रूप से दक्ष बनेंगी तथा अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि एसएसबी द्वारा नक्सल प्रभावित एवं सुदूरवर्ती क्षेत्रों में कौशल विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे।
    user_Manish
    Manish
    लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    17 hrs ago
  • लातेहार के सदर थाना क्षेत्र स्थित दुगिला गांव में खेत की जुताई के दौरान हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक राजू उरांव की मौत हो गई। खेत में ट्रैक्टर फंस जाने के बाद उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था, तभी ट्रैक्टर अचानक पलट गया और चालक राजू उरांव उसके नीचे दब गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है। राजू उरांव अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके निधन के बाद उसकी पत्नी तथा छोटी बेटी के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।
    1
    लातेहार के सदर थाना क्षेत्र स्थित दुगिला गांव में खेत की जुताई के दौरान हुए हादसे में ट्रैक्टर चालक राजू उरांव की मौत हो गई। खेत में ट्रैक्टर फंस जाने के बाद उसे बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा था, तभी ट्रैक्टर अचानक पलट गया और चालक राजू उरांव उसके नीचे दब गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

इस हादसे से गांव में शोक की लहर है। राजू उरांव अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था और उसके निधन के बाद उसकी पत्नी तथा छोटी बेटी के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    22 hrs ago
  • लातेहार जिले के मणिका में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है।
    1
    लातेहार जिले के मणिका में प्रखंड प्रमुख प्रतिमा देवी ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है।
    user_Shamsher Alam
    Shamsher Alam
    Local News Reporter मनिका, लातेहार, झारखंड•
    23 hrs ago
  • झारखंड के लोहरदगा और गुमला क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर की लापरवाही और जर्जर एंबुलेंस के कारण एक बेटी की जान चली गई। इस हादसे के बाद पीड़िता की मां का दर्द छलक पड़ा है। मां ने डॉक्टर की गंभीर अनदेखी और खटारा एंबुलेंस की बदहाल स्थिति को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
    1
    झारखंड के लोहरदगा और गुमला क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां डॉक्टर की लापरवाही और जर्जर एंबुलेंस के कारण एक बेटी की जान चली गई। इस हादसे के बाद पीड़िता की मां का दर्द छलक पड़ा है। मां ने डॉक्टर की गंभीर अनदेखी और खटारा एंबुलेंस की बदहाल स्थिति को अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार ठहराया है।
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • लातेहार के मारोमारा स्थित सशस्त्र सीमा बल पुलिस पिकेट में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह द्वारा किया गया। यह शिविर बुधवार की सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ किया गया है। यह प्रशिक्षण आगामी 16 अगस्त तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मारोमारा सहित अन्य गांवों की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाना है।
    1
    लातेहार के मारोमारा स्थित सशस्त्र सीमा बल पुलिस पिकेट में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत हुई है। इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह द्वारा किया गया। यह शिविर बुधवार की सुबह 11:00 बजे से प्रारंभ किया गया है।

यह प्रशिक्षण आगामी 16 अगस्त तक जारी रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य मारोमारा सहित अन्य गांवों की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देकर स्वावलंबी बनाना है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.