logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार डम्परों पर ₹1.32 लाख जुर्माना औरैया। जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह 10 बजे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें खान विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। चेकिंग के दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे कई डम्परों को रोककर उनके दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में चार डम्पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,32,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देशों के क्रम में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य राजस्व की क्षति रोकना, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

16 hrs ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार डम्परों पर ₹1.32 लाख जुर्माना औरैया। जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह 10 बजे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें खान विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। चेकिंग के दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे कई डम्परों को रोककर उनके दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में चार डम्पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,32,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देशों के क्रम में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य राजस्व की क्षति रोकना, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Ashish Yadav Etawah
    2
    Post by Ashish Yadav Etawah
    user_Ashish Yadav Etawah
    Ashish Yadav Etawah
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार डम्परों पर ₹1.32 लाख जुर्माना औरैया। जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह 10 बजे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें खान विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। चेकिंग के दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे कई डम्परों को रोककर उनके दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में चार डम्पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,32,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देशों के क्रम में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य राजस्व की क्षति रोकना, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार डम्परों पर ₹1.32 लाख जुर्माना
औरैया। जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह 10 बजे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें खान विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। चेकिंग के दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे कई डम्परों को रोककर उनके दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में चार डम्पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,32,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देशों के क्रम में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य राजस्व की क्षति रोकना, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जनपद कानपुर नगर के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर रोड पर बने राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। छात्रावास के रूम नंबर 10 में रहकर पढ़ाई कर रही बीएससी नर्सिंग की छात्रा आराध्या गौतम ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर आसपास रह रही छात्राओं ने छात्रावास प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे की गहन जांच की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रा किसी विकास गौतम नामक युवक से लगातार बातचीत करती थी। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात बताई जा रही है। बताया गया कि छात्रा की शादी तय करने की तैयारी चल रही थी, इसी बीच युवक द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इन तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद छात्रावास परिसर में शोक और भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जनपद कानपुर नगर के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर रोड पर बने राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। छात्रावास के रूम नंबर 10 में रहकर पढ़ाई कर रही बीएससी नर्सिंग की छात्रा आराध्या गौतम ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।
घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर आसपास रह रही छात्राओं ने छात्रावास प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे की गहन जांच की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रा किसी विकास गौतम नामक युवक से लगातार बातचीत करती थी। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात बताई जा रही है। बताया गया कि छात्रा की शादी तय करने की तैयारी चल रही थी, इसी बीच युवक द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इन तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होने की बात कही है।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद छात्रावास परिसर में शोक और भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by RAVI KUMAR
    1
    Post by RAVI KUMAR
    user_RAVI KUMAR
    RAVI KUMAR
    Media company भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जानवर है तो क्या हुआ मां तो मां ही होती है
    1
    जानवर है तो क्या हुआ मां तो मां ही होती है
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • औरैया के थाना सहार के अंतर्गत गांव पुरवा विष्णु निवासी एक लड़की ने थाना में शिकायत की कि गांव के प्रखर उर्फ आयुष ने उसके साथ गाली गलौज किया और खेत में गिरा लिया और उसके साथ मारपीट की और उसके कपडे फाड दिए। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रखर को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
    1
    औरैया के थाना सहार के अंतर्गत गांव पुरवा विष्णु निवासी एक लड़की ने थाना में शिकायत की कि गांव के प्रखर उर्फ आयुष ने उसके साथ गाली गलौज किया  और खेत में गिरा लिया और उसके साथ मारपीट की और उसके कपडे फाड दिए।
पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रखर को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान कर दिया।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* *होली से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन* *रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी* *मो न:–9027303624* *उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने त्योहार से पहले सघन अभियान चलाते हुए शहर में औचक छापेमारी की।* *शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान बालाजी स्वीट्स पर निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण स्थल पर गंदगी और मानकों में कमी पाई गई, जिस पर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई।* *खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर साफ-सफाई, गुणवत्ता सुधार और स्वच्छ वातावरण में उत्पादन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।* *मौके पर मौजूद टीम ने खोया, पनीर व अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर उन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।* *इसके बाद टीम ने फूलमती मंदिर के पास स्थित खोया मंडी में भी छापेमारी की, जहां कई दुकानों से खोया के सैंपल लिए गए।* *अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानों पर ताला लगाकर निकलते नजर आए।* *प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरी और गंदगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया*
*होली से पहले मिलावटखोरों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन*
*रिपोर्ट:–आशुतोष अवस्थी*
*मो न:–9027303624*
*उपजिलाधिकारी सदर अजय आनंद वर्मा के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने त्योहार से पहले सघन अभियान चलाते हुए शहर में औचक छापेमारी की।*
*शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान बालाजी स्वीट्स पर निरीक्षण के दौरान मिठाई निर्माण स्थल पर गंदगी और मानकों में कमी पाई गई, जिस पर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई।*
*खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाए जाने पर साफ-सफाई, गुणवत्ता सुधार और स्वच्छ वातावरण में उत्पादन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।*
*मौके पर मौजूद टीम ने खोया, पनीर व अन्य खाद्य सामग्री के नमूने लेकर उन्हें विधिक प्रक्रिया के तहत जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा।*
*इसके बाद टीम ने फूलमती मंदिर के पास स्थित खोया मंडी में भी छापेमारी की, जहां कई दुकानों से खोया के सैंपल लिए गए।*
*अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और कई दुकानदार अपनी दुकानों पर ताला लगाकर निकलते नजर आए।*
*प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहार के मद्देनजर मिलावटखोरी और गंदगी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • जनपद इटावा की तहसील ताखा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहरी निवासी शिवकांत कश्यप की पत्नी राखी देवी (उम्र लगभग 25 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बताया गया कि शिवकांत कश्यप की शादी को लगभग 5 वर्ष हो गए हैं। दंपती की एक तीन वर्षीय पुत्री है। हाल ही में एक सप्ताह पूर्व राखी देवी ने एक पुत्र को जन्म दिया था। प्रसव के बाद राखी देवी को उपचार के लिए जनपद फर्रुखाबाद स्थित कुलवन्ती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बिना वैध डिग्रीधारी चिकित्सक द्वारा गलत इलाज किया गया, जिससे प्रसूता का पेट अत्यधिक फूल गया और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आज सुबह करीब 5 बजे राखी देवी ने दम तोड़ दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नवजात शिशु की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और वह स्वस्थ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव मोहरी स्थित ससुराल लाया गया, जहां शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि अस्पताल प्रबंधन और इलाज करने वाले व्यक्ति की लापरवाही अथवा अवैध रूप से चिकित्सा करने की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जनपद इटावा की तहसील ताखा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहरी निवासी शिवकांत कश्यप की पत्नी राखी देवी (उम्र लगभग 25 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बताया गया कि शिवकांत कश्यप की शादी को लगभग 5 वर्ष हो गए हैं। दंपती की एक तीन वर्षीय पुत्री है। हाल ही में एक सप्ताह पूर्व राखी देवी ने एक पुत्र को जन्म दिया था।
प्रसव के बाद राखी देवी को उपचार के लिए जनपद फर्रुखाबाद स्थित कुलवन्ती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बिना वैध डिग्रीधारी चिकित्सक द्वारा गलत इलाज किया गया, जिससे प्रसूता का पेट अत्यधिक फूल गया और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आज सुबह करीब 5 बजे राखी देवी ने दम तोड़ दिया।
मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नवजात शिशु की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और वह स्वस्थ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव मोहरी स्थित ससुराल लाया गया, जहां शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि अस्पताल प्रबंधन और इलाज करने वाले व्यक्ति की लापरवाही अथवा अवैध रूप से चिकित्सा करने की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    ओमकार संवाददाता(पत्रकार) इटावा
    Court reporter तखा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.