अवैध इलाज बना मौत की वजह, प्रसूता की मौत से मचा हड़कंप, अस्पताल सील जनपद इटावा की तहसील ताखा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहरी निवासी शिवकांत कश्यप की पत्नी राखी देवी (उम्र लगभग 25 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बताया गया कि शिवकांत कश्यप की शादी को लगभग 5 वर्ष हो गए हैं। दंपती की एक तीन वर्षीय पुत्री है। हाल ही में एक सप्ताह पूर्व राखी देवी ने एक पुत्र को जन्म दिया था। प्रसव के बाद राखी देवी को उपचार के लिए जनपद फर्रुखाबाद स्थित कुलवन्ती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बिना वैध डिग्रीधारी चिकित्सक द्वारा गलत इलाज किया गया, जिससे प्रसूता का पेट अत्यधिक फूल गया और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आज सुबह करीब 5 बजे राखी देवी ने दम तोड़ दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नवजात शिशु की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और वह स्वस्थ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव मोहरी स्थित ससुराल लाया गया, जहां शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि अस्पताल प्रबंधन और इलाज करने वाले व्यक्ति की लापरवाही अथवा अवैध रूप से चिकित्सा करने की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- जनपद कानपुर नगर के कल्याणपुर क्षेत्र स्थित इंदिरा नगर रोड पर बने राजकीय अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास में शुक्रवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई। छात्रावास के रूम नंबर 10 में रहकर पढ़ाई कर रही बीएससी नर्सिंग की छात्रा आराध्या गौतम ने फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। घटना शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। काफी देर तक कमरे से कोई हलचल न होने पर आसपास रह रही छात्राओं ने छात्रावास प्रशासन को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। टीम ने कमरे की गहन जांच की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि छात्रा किसी विकास गौतम नामक युवक से लगातार बातचीत करती थी। सूत्रों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात बताई जा रही है। बताया गया कि छात्रा की शादी तय करने की तैयारी चल रही थी, इसी बीच युवक द्वारा शादी का दबाव बनाए जाने और मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने इन तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होने की बात कही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद छात्रावास परिसर में शोक और भय का माहौल व्याप्त है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Ashish Yadav Etawah2
- किशनी।थाना क्षेत्र के गांव समान में एक वर्ष पूर्व शादी होकर आयी विवाहिता ने ग्रह क्लेश से तंग आकर फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को मोर्चरी भेजा है। शुक्रवार को सुबह मृतिका कोमल 22 पत्नी राजीव कुमार दिवाकर निवासी समान घर मे अकेली थी कोमल की शादी को महज एक वर्ष ही हुआ था।घर से सास आलू के खेत मे काम करने चली गयी तथा पति व ससुर हिंदूपुर मजदूरी करने चले गए। ग्रह कलेश से कोमल तंग आ चुकी थी उसने आंगन में पड़े जाल में साड़ी का फंदे में लटक गई जिससे उसकी जान चली गयी।सुबह दस बजे जब आलू का खेत देखकर सास सास सर्वेश कुमारी घर वापस आयी तो घर मे अंदर से कुंडी लगी थी।काफी देर कुंडी बजाने के बाद भी न खुलने पर स्थानीय लोगों ने छत से अंदर जाकर देखा तो कोमल फंदे में लटक रही थी।ग्रामीणों ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।इसके बाद ग्रामीणों ने कोमल के पति व पिता लालाराम जो मजदूरी करने गए थे उनको भी मौके पर बुला लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुला लिया।जानकारी पर सीओ रामकृष्ण द्विवेदी व नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र यादव ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगो के बयान दर्ज किए है।मायके पक्ष के लोग भी सूचना पाकर समान पहुंच गए।पुलिस ने बाद में शव को मोर्चरी भेजा है।समाचार लिखे जाने तक मायके पक्ष ने कोई तहरीर नही दी है।1
- बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार डम्परों पर ₹1.32 लाख जुर्माना औरैया। जनपद में अवैध खनन एवं खनिज परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार की सुबह 10 बजे बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान उपजिलाधिकारी सदर औरैया अजय आनन्द वर्मा के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसमें खान विभाग की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही। चेकिंग के दौरान एक्सप्रेसवे से गुजर रहे कई डम्परों को रोककर उनके दस्तावेजों एवं खनिज परिवहन से संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की गई। जांच में चार डम्पर अवैध खनिज परिवहन करते हुए पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध तत्काल वैधानिक कार्रवाई करते हुए कुल ₹1,32,000 का जुर्माना लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा कराया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनपद में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन के निर्देशों के क्रम में यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य राजस्व की क्षति रोकना, पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करना तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है। इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ और भी कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।1
- Post by RAVI KUMAR1
- *प्राथमिक विद्यालय में चोरी, अज्ञात चोरों ने दिया घटना को अंजाम* *कन्नौज* छिबरामऊ क्षेत्र अंतर्गत बीकुपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में बीती रात चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने विद्यालय परिसर में घुसकर सामान पर हाथ साफ कर दिया।2
- Post by Rohit Kumar1
- जनपद इटावा की तहसील ताखा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मोहरी निवासी शिवकांत कश्यप की पत्नी राखी देवी (उम्र लगभग 25 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। बताया गया कि शिवकांत कश्यप की शादी को लगभग 5 वर्ष हो गए हैं। दंपती की एक तीन वर्षीय पुत्री है। हाल ही में एक सप्ताह पूर्व राखी देवी ने एक पुत्र को जन्म दिया था। प्रसव के बाद राखी देवी को उपचार के लिए जनपद फर्रुखाबाद स्थित कुलवन्ती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में बिना वैध डिग्रीधारी चिकित्सक द्वारा गलत इलाज किया गया, जिससे प्रसूता का पेट अत्यधिक फूल गया और उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। आज सुबह करीब 5 बजे राखी देवी ने दम तोड़ दिया। मृत्यु की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं नवजात शिशु की हालत फिलहाल सामान्य बताई जा रही है और वह स्वस्थ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस तथा स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतका का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव मोहरी स्थित ससुराल लाया गया, जहां शोकाकुल माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारियां की गईं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। यदि अस्पताल प्रबंधन और इलाज करने वाले व्यक्ति की लापरवाही अथवा अवैध रूप से चिकित्सा करने की पुष्टि होती है, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1