Shuru
Apke Nagar Ki App…
गुज्जरों के जानवरों को डम्फर ने कुचला, कई जानवरों की मौत। देहरादून पोंटा साहिब हाइवे पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार दो डम्फर ने गुज्जरों के पशुओं को कुचला और मौके से फरार हो गए। इस घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप है तो वही सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
राजकुमार अग्रवाल डोईवाला रिपोर
गुज्जरों के जानवरों को डम्फर ने कुचला, कई जानवरों की मौत। देहरादून पोंटा साहिब हाइवे पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार दो डम्फर ने गुज्जरों के पशुओं को कुचला और मौके से फरार हो गए। इस घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप है तो वही सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- देहरादून पोंटा साहिब हाइवे पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार दो डम्फर ने गुज्जरों के पशुओं को कुचला और मौके से फरार हो गए। इस घटना से जहां क्षेत्र में हड़कंप है तो वही सूचना मिलते ही विकासनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।1
- सुपरहिट गढ़वाली फीचर फिल्म बौल्या काका अब उत्तराखंड के विकास नगर में 13 मार्च 2026 से न्यू उपासना सिनेमा घर में रोजाना 2शो दोपहर 2:00 बजे और शाम 5:00 बजे से1
- Post by Dehradun City News1
- शान मुहम्मद नाम के एक मुसलमान रेडिवाले को एक हिंदूवादी दल के सदस्य ने उसकी धार्मिक पहचान की वजह से उसे उत्तराखंड के हरिद्वार इलाके में न घुसने की चेतावनी दी! हरिद्वार, उत्तराखंड : कनखल थाना क्षेत्र का मामला ll उत्तराखंड : हरिद्वार के कनखल में 40 साल से फेरी लगाने वाले एक मुस्लिम व्यक्ति शानू (शान मोहम्मद) का आरोप है कि 23 फरवरी को जब वह काम पर निकला, तो एक व्यक्ति ने पहले उसका नाम पूछा और मुस्लिम नाम सुनते ही उसे गालियां दी गईं, मोहल्ले से भगा दिया बल्कि अंजाम भुगतने की धमकी भी दी गई। गरीब फेरीवाला शान मोहम्मद अब बुरी तरह डरा हुआ है और उसने थाना अध्यक्ष, कनखल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।2
- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार के कनखल थाने के समीप टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। गोदाम में आग की लपटों को देखकर आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। गुरुवार देर रात अचानक कनखल स्थित गीता टेंट हाउस के गोदाम से धुंआ निकलते देखा गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग को देखकर आसपास के लोग मौके एकत्रित हुए और आग को बुझाने का प्रयास किया। लोगों के प्रयास से आग नहीं बुझ पाई। इसी बीच फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया। मौके पर तीन गाड़ियां और बुलानी पड़ी। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि इस अग्निकांड में टेंट हाउस का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सीएफओ वंश बहादुर यादव ने बताया कि गुरुवार देर रात कनखल थाना क्षेत्र के निकट स्थित गीता टेंट हाउस में आग लगने की सूचना कंट्रोल रूम को मिली। सूचना मिलते ही मायापुर फायर स्टेशन से दमकल की एक यूनिट तत्काल मौके के लिए रवाना की गई। घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि दुकान के अंदर आग तेजी से फैल चुकी थी और चारों ओर घना धुआं भर गया था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मायापुर फायर स्टेशन से दो अतिरिक्त फायर यूनिट मौके पर भेजी गईं। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का अभियान शुरू किया। कड़ी मशक्कत के साथ आग को फैलने से रोका गया, जिससे आसपास की दुकानों और मकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया। आग इतनी भीषण थी कि टेंट, कपड़े, सजावटी सामग्री और अन्य उपकरण पूरी तरह जल गए। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- मेरठ हत्याकांड अपडेट: पत्नी के प्रेमी की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार मेरठ (उत्तर प्रदेश): मेरठ जिले के क्षेत्र में पत्नी के कथित प्रेमी की गोली मारकर हत्या करने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्को गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। क्या था मामला जानकारी के अनुसार, मेरठ क्षेत्र निवासी अपनी पत्नी के कथित प्रेम संबंधों को लेकर लंबे समय से नाराज़ चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने बीच बाजार पत्नी के प्रेमी को रोककर गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जबकि हत्या की खबर फैलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सोशल मीडिया वीडियो बना अहम सबूत बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर हत्या की जिम्मेदारी भी स्वीकार की थी। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी अभियान तेज किया। पुलिस ने ऐसे दबोचा आरोपी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमों को सक्रिय किया गया। लगातार दबिश और तकनीकी सर्विलांस की मदद से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।1
- The Aman Times बसौली (ताकुला) में दर्दनाक सड़क हादसा। 3 की मौत – SDRF का त्वरित रेस्क्यू। अल्मोड़ा से बड़ी खबर हैं _ अल्मोड़ा के ताकुला क्षेत्र में गुरुवार को बागेश्वर रोड पर बसौली के पास एक ब्रेज़ा कार (DL9CBH8402) गहरी खाई में गिर गई। वाहन में 8 लोग सवार थे, जो बारात से लौट रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टीम सरियापानी पोस्ट से उप निरीक्षक पंकज डंगवाल के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और पुलिस व स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान चलाया। सभी घायलों को खाई से निकालकर 108 एम्बुलेंस से ताकुला अस्पताल भेजा गया। हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1