Shuru
Apke Nagar Ki App…
*करौली विधायक ने मदन मोहन जी महाराज को लगाए छप्पन भोग* *विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने मंगलवार को अपने निज निवास से बैंड बाजे के साथ परीवार सहित नाचते भजन गाते हुए पहुंचे मदन मोहन जी मंदिर लगाएं 56 भोग चढ़ाई पोशाक कल होगा भंडारा* *मंदिर परिसर में आरती एवं दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की*
मनोज तिवाड़ी
*करौली विधायक ने मदन मोहन जी महाराज को लगाए छप्पन भोग* *विधायक दर्शन सिंह गुर्जर ने मंगलवार को अपने निज निवास से बैंड बाजे के साथ परीवार सहित नाचते भजन गाते हुए पहुंचे मदन मोहन जी मंदिर लगाएं 56 भोग चढ़ाई पोशाक कल होगा भंडारा* *मंदिर परिसर में आरती एवं दर्शन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की*
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by RK LIVE KARAULI1
- जिला अस्पताल में गंभीर लापरवाही, मरीज को दे दी एक्सपायरी दवा हिंडौन सिटी,करौली। हिंडौन राजकीय जिला अस्पताल में मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ का मामला सामने आया है। यहां मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक महिला को करीब 7 माह पहले एक्सपायर हो चुकी नेजल ड्रॉप दे दी गई, जिससे दवा लेने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार कृष्णा कॉलोनी निवासी चंचल शर्मा नाक में खुजली और सिर दर्द की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंची थीं। डॉक्टर द्वारा लिखी दवाएं उन्होंने निशुल्क काउंटर से लीं और घर जाकर खुराक ली, जिसके कुछ समय बाद उन्हें तेज खुजली और चक्कर आने लगे। दवा की जांच करने पर नेजल ड्रॉप की एक्सपायरी जुलाई 2025 की निकली। इसके बाद महिला दोबारा अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टर ने रिएक्शन की दवा लेने की सलाह दी। महिला ने मामले की शिकायत पीएमओ डॉ. पुष्पेन्द्र गुप्ता से करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। अस्पताल से मिली दवाओं में नेजल ड्रॉप के अलावा अन्य टैबलेट और कैप्सूल भी शामिल थे, हालांकि समस्या एक्सपायरी ड्रॉप से सामने आई। ईएनटी विशेषज्ञ के अनुसार अवधि पार नेजल ड्रॉप के उपयोग से एलर्जी, सूजन और त्वचा पर रिएक्शन का खतरा बढ़ जाता है। पीएमओ ने स्वीकार किया कि मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना काउंटर से एक्सपायरी दवा देने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि दवा जुलाई 2025 में ही अवधि पार हो चुकी थी, फिर भी स्टॉक में क्यों रही, इसकी जांच कराई जाएगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।2
- गंगापुर सिटी के पास गंगा जी की कोठी के नजदीक एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर रिजवान पुत्र जमील, उम्र 25 वर्ष, निवासी मदीना मस्जिद के पास और संतोष तमोली पुत्र शंकर लाल, निवासी लक्ष्मी कॉलोनी, कल्याण जी गेट के पास सवार थे। दोनों युवक काम खत्म कर अपने घर लौट रहे थे। दूसरी मोटरसाइकिल पर धर्मेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुंशी सिंह, उम्र 28 वर्ष, तथा गोलू बैरवा पुत्र श्यामलाल बैरवा, उम्र 28 वर्ष, निवासी बाढ़ सलेमपुर सवार थे। बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र और गोलू एक ही बाइक पर थे और गंगापुर से अपने घर बाढ़ सलेमपुर की ओर जा रहे थे। गोलू बैरवा मजदूरी का कार्य करता है और रोजाना गंगापुर आना-जाना करता है। इसी दौरान गंगा जी की कोठी के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि चारों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल गंगापुर सिटी लाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने घायलों का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार संतोष तमोली की हालत अत्यंत गंभीर पाई गई, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, रिजवान, गोलू बैरवा और धर्मेंद्र सिंह चौहान का उपचार जिला अस्पताल गंगापुर सिटी में जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण तेज रफ्तार और असावधानी बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गंगा जी की कोठी के आसपास सड़क पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं, जिससे हादसों की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। फिलहाल, घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।2
- पीएचसी कैमला में टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर आयोजित श्रीमहावीरजी। पीएचसी कैमला पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी एवं सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में संभावित टीबी और सिलिकोसिस मरीजों की समय रहते पहचान कर उन्हें उचित उपचार उपलब्ध कराना रहा। शिविर में डॉ. राजेश मीणा, डॉ. राकेश मीणा, डॉ. संगीता, एसटीएस राजीव गुप्ता, एसटीएलएस योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर मनीष, उमराव सैनी, एएनएम सहित पिरामल एवं ममता फाउंडेशन की टीम से महावीर सोलंकी, लवली अग्रवाल तथा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। जांच शिविर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में ही पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से 90 मरीजों के एक्स-रे किए गए। इसके अतिरिक्त 28 संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने टीबी की पुष्टि के लिए एकत्र किए गए तथा अन्य लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई। एसटीएस राजीव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में आगामी शिविरों का आयोजन 18 फरवरी को सोप, 19 फरवरी को बागौर, 20 फरवरी को शहर तथा 21 फरवरी को पीएचसी रायसना में किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया और बड़ी संख्या में जांच में भाग लिया। चिकित्सा टीम ने उपस्थित लोगों को टीबी और सिलिकोसिस के लक्षण, रोकथाम एवं उपचार संबंधी जानकारी देते हुए समय पर जांच करवाने की अपील की।1
- गंगापुर सिटी ग्राम पंचायत महूकंला आंगनवाड़ी केंद्र दो पर आज संपूर्णता अभियान 2.0 कार्यक्रम की कार्यकर्ता रेखा शर्मा से कार्यक्रम की जानकारी लेते सीडीपीओ देशराज गुर्जर1
- सरमथुरा में दबंग की लड़ाई आज लड़ाई हुई के लड़कों ने सर मथुरा में आतंक ज्यादा मचाया सर मथुरा में ज्यादा तरह आतंक ज्यादा मच रहा है पुलिस प्रशासन कोई नहीं बाइक मोटरसाइकिल से आकर के ही मारपीट करी गई1
- Post by User87881
- Post by RK LIVE KARAULI1