Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंबेडकर जयंती पर संबोधित करती डंडई पैराडाइज स्कूल की छात्रा साधना कुमारी अंबेडकर जयंती पर संबोधित करती डंडई पैराडाइज स्कूल की छात्रा साधना कुमारी
दैनिक भास्कर डंडई
अंबेडकर जयंती पर संबोधित करती डंडई पैराडाइज स्कूल की छात्रा साधना कुमारी अंबेडकर जयंती पर संबोधित करती डंडई पैराडाइज स्कूल की छात्रा साधना कुमारी
- User4354Garhwa, Jharkhand🤝1 hr ago
- Ramashish,Ramडंडा, गढ़वा, झारखंड🙏5 hrs ago
- Ramashish,Ramडंडा, गढ़वा, झारखंड👏5 hrs ago
More news from झारखंड and nearby areas
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट डंडई प्रखंड मुख्यालय स्थित पैराडाइज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर उत्साह और जोश के साथ भव्य शोभा यात्रा सह जागरूकता रैली निकाली। मंगलवार सुबह निकली रैली में शामिल बच्चों ने हाथों में तख्तियां लेकर समाज को शिक्षा, समानता और एकता का संदेश दिया। रैली बाजार समिति से शुरू होकर रविदास टोला, हनीफ शेख पेट्रोल पंप, थाना रोड और पुरानी बाजार होते हुए अंबेडकर चौक पहुंची। पूरे रास्ते “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो”, “बेटा-बेटी एक समान”, “भेदभाव मिटाओ, भाईचारा बढ़ाओ” जैसे जोशीले नारों से माहौल गूंजता रहा। अंबेडकर चौक पर पहुंचकर छात्र-छात्राओं ने बाबा साहेब सहित अन्य महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ भी किया गया, जिससे कार्यक्रम का महत्व और भी बढ़ गया। इसके बाद विद्यालय परिसर में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जमुना प्रसाद रवि ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जागरूक करने और इतिहास से सीख लेने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। विद्यालय के निदेशक सिकंदर प्रजापति ने बाबा साहेब के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हर वर्ग को अधिकार दिलाने का मार्ग प्रशस्त किया। वहीं पूर्व प्राचार्य आर.के. विश्वकर्मा ने उनके मूल मंत्र “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। प्राचार्य बिंदु कुमार रवि ने भी छात्र-छात्राओं को बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली, जिससे पूरा वातावरण प्रेरणादायक बन गया।1
- अंबेडकर जयंती पर संबोधित करती डंडई पैराडाइज स्कूल की छात्रा साधना कुमारी1
- होटल में रेड पड़ी रेड की नाम रिलेशनशिप में दे दिया गया गढ़वा1
- मॉडल फार्मिंग (Model Farming) या आधुनिक खेती का अर्थ उन्नत तकनीकों, वैज्ञानिक तरीकों और आधुनिक मशीनों का उपयोग करके कम संसाधनों (जैसे पानी, खाद, श्रम) में अधिक और बेहतर गुणवत्ता वाली उपज प्राप्त करना है। यह टिकाऊ खेती है जो पर्यावरण की रक्षा करते हुए आय बढ़ाती है। मॉडल फार्मिंग की मुख्य विशेषताएँ: उन्नत तकनीक: इसमें सटीक खेती (Precision Farming), हाइड्रोपोनिक्स, और वर्टिकल फार्मिंग जैसी तकनीकों का उपयोग होता है। मल्टीलेयर फार्मिंग: एक ही समय में एक ही खेत में विभिन्न ऊंचाई और समय पर तैयार होने वाली फसलें (जैसे अदरक, हल्दी, मूली) उगाना, जिससे जमीन और पानी का अधिकतम उपयोग हो सके। वैज्ञानिक दृष्टिकोण: फसल के स्वास्थ्य और कीटों के प्रबंधन के लिए डेटा और ऑटोमेशन का उपयोग। एकीकृत कृषि प्रणाली (IFS): इसमें फसलों के साथ-साथ पशुपालन या अन्य संबंधित गतिविधियों को शामिल किया जाता है, जिससे आय के स्रोत बढ़ते हैं। स्थिरता (Sustainability): पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना, मिट्टी की गुणवत्ता बनाए रखते हुए दीर्घकालिक उत्पादन पर जोर।1
- रंका में युवा की असमय मृत्यु पर शोक: डॉ. पतंजलि केसरी ने परिवार से मिलकर दी सांत्वना, आर्थिक सहयोग का दिया भरोसा रंका में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां मेन रोड निवासी विनय चंद्रवंशी के 25 वर्षीय पुत्र लव कुमार चंद्रवंशी की असमय मृत्यु से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि लव कुमार अंबिकापुर में एक दुकान पर काम करने गए थे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वह अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे, जिनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस दुखद खबर के बाद सोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे राधा पार्वती एजुकेशन ट्रस्ट के ऑर्गेनाइजर डॉ. पतंजलि केसरी, एकल विद्यालय के जिला सचिव सियाराम शरण वर्मा सहित अन्य लोग मृतक के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव आर्थिक सहयोग का भरोसा दिलाया। डॉ. पतंजलि केसरी ने मौके पर कहा कि समाज ने एक होनहार युवा को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने परिवार की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि पूरा परिवार एक ही कमरे में रहने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि संभवतः अनुमंडल पदाधिकारी और उपायुक्त को इस स्थिति की जानकारी नहीं है, अन्यथा प्रशासन की ओर से जरूर मदद मिलती। उन्होंने प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि ऐसे गरीब और जरूरतमंद परिवारों की पहचान कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए, ताकि वे सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें। इस मौके पर जिला नाई संघ के अध्यक्ष घनश्याम ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे और सभी ने मिलकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी तथा इस कठिन समय में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।1
- चलती बाइक में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप सिंगरौली-बैढन टॉकीज चौराहा की घटना सड़क पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती बाइक में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन प्रभावित रहा और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चलते-चलते अचानक धू-धू कर जलने लगी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर1
- पलामू– चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित पनेरीबांध गांव में सोमवार रात दिलीप पाठक के खपड़ापोस मकान में आग लग गई। हादसे में 50 हजार नगद और करीब आठ लाख की संपत्ति जल गई। अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे में आग पर काबू पाया। सौजन्य Aajtak1
- प्रेमानंद जी महाराज वृंदावन के एक प्रसिद्ध राधावल्लभी संत और आध्यात्मिक गुरु हैं, जो अपनी भक्तिपूर्ण सत्संग और राधा रानी के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाने जाते हैं। कानपुर के एक साधारण ब्राह्मण परिवार में जन्मे, महाराज जी ने बहुत कम उम्र में सांसारिक जीवन त्यागकर संन्यास ले लिया था। वे बिना किडनी के भी भगवान की कृपा से जीवित रहने के लिए भी चर्चित हैं। पूज्य महाराज जी का जन्म एक साधारण और अत्यंत धर्मनिष्ठ ब्राह्मण (पांडेय) परिवार में हुआ था और उनका नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे रखा गया था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के सरसोल ब्लॉक के अखरी गाँव में हुआ था। उनके दादा संन्यासी थे और घर का पूरा वातावरण अत्यंत भक्तिमय, पवित्र और शांत था।1