Shuru
Apke Nagar Ki App…
ड्यूटी से बढ़कर निभाया मानवता का फर्ज, कांस्टेबल सोनाली सोनी ने घायल को पहुंचाया अस्पताल पलासिया चौराहे पर ड्यूटी कर रही कांस्टेबल सोनाली सोनी ने सड़क पर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन घायल की हालत को देखते हुए प्रतीक्षा करने के बजाय उसे ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल पहुंचाया और उपचार शुरू करवाया। इसके बाद घायल के पास मिले कीपैड मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। कांस्टेबल सोनाली सोनी की तत्परता और संवेदनशीलता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका। उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की जा रही है
SUNDARAM EXPRESS NEWS
ड्यूटी से बढ़कर निभाया मानवता का फर्ज, कांस्टेबल सोनाली सोनी ने घायल को पहुंचाया अस्पताल पलासिया चौराहे पर ड्यूटी कर रही कांस्टेबल सोनाली सोनी ने सड़क पर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन घायल की हालत को देखते हुए प्रतीक्षा करने के बजाय उसे ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल पहुंचाया और उपचार शुरू करवाया। इसके बाद घायल के पास मिले कीपैड मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। कांस्टेबल सोनाली सोनी की तत्परता और संवेदनशीलता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका। उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की जा रही है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में क्रेटा कार से चोरी हुए 27 लाख रुपये की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के मामले में कार मालिक के निजी ड्राइवर रोहित को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 24 लाख 50 हजार रुपये नगद बरामद किए हैं। CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंची। दरअसल, 24 अगस्त को फरियादी गौरव मित्तल ने राऊ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विकास स्वीट्स के सामने खड़ी उनकी क्रेटा कार में रखे 27 लाख रुपये चोरी हो गए हैं। फरियादी ने अपने निजी ड्राइवर रोहित पर चोरी की आशंका जताई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने 15 सितंबर को आरोपी रोहित को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने वारदात करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की रकम में से 24 लाख 50 हजार रुपये बरामद किए गए। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी रोहित के खिलाफ पूर्व में थाना तुकोगंज में चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है और बाकी रकम सहित मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।1
- इंदौर में अवैध शराब पर आबकरी का शिकंजा 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त *इंदौर में अवैध शराब पर आबकारी का शिकंजा, 6 वाहन समेत 15 पेटी जप्त* *इंदौर।* आबकारी आयुक्त के निर्देश और कलेक्टर शिवम वर्मा के आदेश पर सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशन में आबकारी विभाग ने पिछले 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी कंट्रोलर कमलेश सोलंकी और डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में टीम ने मालवा मिल चौराहा, स्कीम नंबर 78, मारीमाता चौराहा, निपानिया, जूनी इंदौर और हाथीपाला क्षेत्र में घेराबंदी कर 6 वाहन और 15 पेटी से अधिक देशी-विदेशी शराब जप्त की। जप्त माल की कीमत करीब 8 लाख रुपये है। कंट्रोलर कमलेश सोलंकी ने बताया कि मालवा मिल से आरोपी महेंद्र पिता सनमान सिंह यादव से 75 पाव शराब और बाइक MP09 BS 8529, स्कीम 78 से महेंद्र पिता धीरज परमार के ई-रिक्शा MP09 AQ 6178 से 5 पेटी शराब जप्त की गई। डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि मारीमाता से आरोपी उमेश पिता महेश भार्गव से 100 पाव और बाइक MP09 VQ 2801, निपानिया से शिवम सिंह से 2 पेटी विदेशी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा जूनी इंदौर में प्रातःकालीन टीम द्वारा 2 अन्य वाहन भी पकड़े गए हैं। दोनों अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अलग-अलग दुकानों से 4-6 बोतल शराब खरीदकर इकट्ठा कर ब्लैक में सप्लाई करते हैं। सभी आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज कर बैच नंबर और नेटवर्क की जांच की जा रही है।4
- 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | इंदौर अवैध शराब परिवहन पर आबकारी विभाग का शिकंजा 🔴 शहर के अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई 🔴 04 वाहन सहित 10 पेटी से अधिक देशी-विदेशी मदिरा जब्त 🔴 मालवा मिल, स्कीम नंबर 78, मारीमाता और निपानिया में कार्रवाई 🔴 75 पाव देशी मसाला, 100 पाव देशी प्लेन सहित विदेशी मदिरा बरामद 🔴 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) में प्रकरण दर्ज 🔴 अवैध मदिरा परिवहन में इस्तेमाल वाहन भी किए गए जब्त रिपोर्टर निलेश वर्मा1
- ग्राम रोजगार सहायता संघ मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ1
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया तरीका लेकर आई नया प्लान1
- ड्यूटी से बढ़कर निभाया मानवता का फर्ज, कांस्टेबल सोनाली सोनी ने घायल को पहुंचाया अस्पताल पलासिया चौराहे पर ड्यूटी कर रही कांस्टेबल सोनाली सोनी ने सड़क पर एक व्यक्ति को घायल अवस्था में पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन घायल की हालत को देखते हुए प्रतीक्षा करने के बजाय उसे ऑटो रिक्शा से एमवाय अस्पताल पहुंचाया और उपचार शुरू करवाया। इसके बाद घायल के पास मिले कीपैड मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। कांस्टेबल सोनाली सोनी की तत्परता और संवेदनशीलता से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका। उनके इस मानवीय कार्य की सराहना की जा रही है1
- इंदौर के राजवाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर पर छात्रों की गूंज की सफलता के लिए किया गया हवन इंदौर में 19 सितंबर को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को सफल बनाने और आयोजन में आ रही कथित बाधाओं के निवारण के लिए कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला ( डागा ) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। यह धार्मिक आयोजन राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर के परिसर में किया गया वही इस दौरान यज्ञ, हवन और पूजन कर कार्यक्रम की सफलता की कामना भी की गई। इंदौर के राजवाड़ा स्थित प्राचीन वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित यज्ञ और हवन में कांग्रेस नेता दीपक पिंटू जोशी सन्नी पठारे एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। दरअसल, आगामी 19 सितंबर को रिजनल पार्क मैदान में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छात्रों से रूबरू होकर सीधे संवाद करने की बात कही गई है। वही इस कार्यक्रम के आयोजक और विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के प्रभारी दीपक जोशी पिंटू, पूर्व प्रदेश महासचिव सन्नी पठारे, महिला कांग्रेस प्रदेश महासचिव एडवोकेट साक्षी शुक्ला डागा, ब्लॉक अध्यक्ष रोहित जोशी और संजय यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के लिए एक लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन होने का दावा किया है। वही आयोजकों के मुताबिक देशभर से छात्र इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए आगे भी आ रहे हैं। वही कांग्रेस नेताओं ने यह आरोप लगाया कि कार्यक्रम की सफलता को देखते हुए कुछ लोग इसमें बाधाएं उत्पन्न करने का प्रयास भी कर रहे हैं। वही आयोजकों का दावा है कि कार्यक्रम की अनुमति देने में देरी की जा रही है और कथित तौर पर अधिक कीमत की रसीद कटवाकर अनुमति देने जैसी समस्याएं भी खड़ी की जा रही है हालांकि इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है। इन्हीं कथित बाधाओं के निवारण और 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की सफलता की कामना को लेकर आज राजबाड़ा स्थित वनखंडी हनुमान मंदिर परिसर में यज्ञ, हवन और पूजन का सफल आयोजन किया गया।1
- मोदी सरकार जनता की जेब काटने का नया प्लान लेकर आई है अब ₹2000 पर देना होगा चार्ज यूपीआई ट्रांजैक्शन पर1