दाउदनगर में 22 फरवरी को होगा इंडिया गठबंधन का समीक्षा सम्मेलन, तैयारी बैठक सम्पन्न दाउदनगर। इंडिया गठबंधन की जीत के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 फरवरी को अकौनी (दाउदनगर) में प्रस्तावित समीक्षा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाकपा माले कार्यालय, भखरूआं मोड़ पर ओबरा विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान ने की। बैठक में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सांसद कॉमरेड राजाराम सिंह एवं भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड मुनारिक राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की और जिम्मेदारियां तय कीं। नेताओं ने दावा किया कि सम्मेलन में गांव-गांव से हजारों की संख्या में मजदूर, किसान, छात्र-नौजवान एवं महिलाएं भाग लेंगी। सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि सम्मेलन में वे अपने दो वर्षों के कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वहीं, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव सह इंडिया गठबंधन के नेता कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बैठक में पूर्व जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह, नगर सचिव व निर्माण मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष बिरजू चौधरी, किसान महासभा के जिला सचिव सह हसपुरा प्रभारी कामता प्रसाद सिंह, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत, ऐपवा नेत्री अलकारी देवी, अधिवक्ता सत्येन्द्र नारायण सिंह, नरेन्द्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, ओबरा सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र मेहता सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
दाउदनगर में 22 फरवरी को होगा इंडिया गठबंधन का समीक्षा सम्मेलन, तैयारी बैठक सम्पन्न दाउदनगर। इंडिया गठबंधन की जीत के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 फरवरी को अकौनी (दाउदनगर) में प्रस्तावित समीक्षा सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाकपा माले कार्यालय, भखरूआं मोड़ पर ओबरा विधानसभा स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड सचिव चंद्रमा पासवान ने की। बैठक में काराकाट लोकसभा क्षेत्र के सांसद कॉमरेड राजाराम सिंह एवं
भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड मुनारिक राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। विभिन्न पंचायतों से आए कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की और जिम्मेदारियां तय कीं। नेताओं ने दावा किया कि सम्मेलन में गांव-गांव से हजारों की संख्या में मजदूर, किसान, छात्र-नौजवान एवं महिलाएं भाग लेंगी। सांसद राजाराम सिंह ने कहा कि सम्मेलन में वे अपने दो वर्षों के कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। वहीं, भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव सह
इंडिया गठबंधन के नेता कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य भी सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बैठक में पूर्व जिला सचिव जनार्दन प्रसाद सिंह, नगर सचिव व निर्माण मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष बिरजू चौधरी, किसान महासभा के जिला सचिव सह हसपुरा प्रभारी कामता प्रसाद सिंह, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि राजकुमार भगत, ऐपवा नेत्री अलकारी देवी, अधिवक्ता सत्येन्द्र नारायण सिंह, नरेन्द्र कुमार, सांसद प्रतिनिधि पिंटू सिंह, ओबरा सांसद प्रतिनिधि सत्येन्द्र मेहता सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
- Post by Suraj kumar1
- हसपुरा, औरंगाबाद, शंकरपुर गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई1
- चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, डेहरी अस्पताल में पहुंचे मंत्री रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेन्द्र सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। बताया जा रहा है कि वे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के लिए नासरीगंज गए हुए थे। मंत्री के स्वागत के बाद वे अपने दोस्तों के साथ वाहन से लौट रहे थे। नासरीगंज से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डेहरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वे शुगर की बीमारी से भी पीड़ित थे और काफी दिनों से दवा चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। वहीं शाम करीब 7 बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी डेहरी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। धर्मेन्द्र सिंह के निधन को स्थानीय राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।1
- आस्था और श्रद्धा के केंद्र सूर्यपूरा बड़ा तालाब के समीप स्थित बहुरहवा शिव मंदिर से मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने भगवान शिव के वाहन नंदी (बैल) की प्रतिमा चोरी कर ली। बुधवार सुबह जब श्रद्धालु प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो नंदी प्रतिमा को अपने स्थान से गायब देखकर स्तब्ध रह गए। मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। ग्रामीणों के अनुसार यह मंदिर दो शताब्दियों से क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। नंदी की प्रतिमा मंदिर की परंपरा और विश्वास का अभिन्न हिस्सा मानी जाती थी। प्रतिमा चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। बुधवार को 05 बजे छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- अरवल। जिले में नेशनल हाईवे-139 पर लगातार लगने वाले जाम से परेशान लोगों की आवाज अब तेज होती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर अरवल विकास मंच की ओर से ब्लॉक परिसर में स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समीप एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष एवं रेल आंदोलन के सूत्रधार मनोज सिंह यादव ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मनोज सिंह यादव ने कहा कि NH-139 पर लगने वाले भीषण जाम के कारण आम जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अरवल शहर से लेकर बैदराबाद, वलिदाद, मेहंदिया, बेलसार, कलेर, प्रसादी और इंग्लिश सहित लगभग सभी बाजारों में स्थिति भयावह बनी हुई है। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार से आने वाले बालू लदे ट्रकों की आवाजाही के कारण अरवल जिला जाम का केंद्र बन गया है, जिससे लोगों को घंटों तक सड़कों पर फंसे रहना पड़ता है। मंच अध्यक्ष ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बालू उठाव वाले ट्रकों के लिए सोन नदी के किनारे एक निर्धारित डिपो बनाया जाए। वहां से समय-सीमा के अनुसार ट्रकों को नेशनल हाईवे पर छोड़ा जाए, ताकि जाम की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सके और आम लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि जाम के कारण स्वास्थ्य सेवाओं, स्कूल जाने वाले बच्चों और दैनिक कामकाज करने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने जिलाधिकारी और स्थानीय विधायक पर भी इस गंभीर समस्या पर उदासीन रहने का आरोप लगाया। बैठक में जनार्दन सिंह, ओमप्रकाश पप्पू, कामेश्वर यादव, सुभाष सिंह, सुदर्शन यादव, गोवर्धन यादव, मंटू कुमार, रजनीश कुमार, धनंजय कुमार सिंह समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे और जाम की समस्या के जल्द समाधान की मांग की।1
- रफीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में केंद्रीय कायाकल्प टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डॉ. साक्षी कुमारी एवं डॉ. सैयद तारिक अहमद ने अस्पताल परिसर का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, बागवानी, स्टोर, लैब, ऑपरेशन रूम, वार्ड, ओपीडी, दवा काउंटर तथा रिसेप्शन काउंटर सहित विभिन्न विभागों का अवलोकन किया गया। टीम ने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की भी जांच की। जांच के उपरांत व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया गया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि सीएचसी रफीगंज को पूर्व में भी कई बार कायाकल्प सहित अन्य पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी स्वास्थ्य कर्मियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस अवसर पर स्वास्थ्य प्रबंधक नेहा सिन्हा, पिरामल से जितेन्द्र कुमार, अनुश्रवण एवं मूल्यांकन सहायक विकास कुमार, अकाउंटेंट राजेश कुमार, बीसीएम सनी कुमार, बीएमसी सुभाष कुमार, लैब टेक्नीशियन रविंद्र कुमार, नदीम अख्तर, रंजीत कुमार, जीएनएम सुमन कुमारी, रिंकी कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रीति कुमारी, जयंती माला, एएनएम रंजना कुमारी, आशा सिन्हा, सुषमा, दावन तिग्गा, एनी होर, हेलेना, सुमित्रा कुमारी, डाटा ऑपरेटर अजहर तथा सफाई सुपरवाइजर लाल बहादुर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।1
- सदर अस्पताल आरा भोजपुर में दलालों एवं गार्ड के दुर्व्यवहार से परेशान है आम मरीज डॉ. अमन कुमार सिंह (ऑर्थोपेड ) Room no. 15 में धक्का व मरीजों को परेशान करते दिखे वहां के गार्ड साथ-साथ बता दे आपको कि डॉक्टर खुद कुछ दलालों से बंधे हुए ड्यूटी टाइम में अपनी निजी अस्पताल चलाते हैं!2
- हसपुरा, औरंगाबाद, सिहाड़ी से अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जप्त किया1