Shuru
Apke Nagar Ki App…
झींझक में ओबर लोड व ओबर स्पीड ट्रक व डम्फर बने आफत । आम लोग परेशान
कुमार पंकज
झींझक में ओबर लोड व ओबर स्पीड ट्रक व डम्फर बने आफत । आम लोग परेशान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लोकेशन -- कानपुर देहात रिपोर्टर -- सागर भारतीय कानपुर देहात से इस वक्त की बड़ी खबर प्रधान संघ के अध्यक्ष ने संदलपुर ब्लॉक के अधिकारियों पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप मामला है ब्लॉक क्षेत्र के डबरापुर गांव का जहां ग्राम प्रधान रमेश चंद्र ने अपनी ग्राम पंचायत में तैनात सचिव पारुल त्रिपाठी पर कमीशन मांगने का लगाया आरोप ग्राम प्रधान का कहना है कि जो भी ग्राम पंचायत में कार्य हुए उनका भुगतान समय पर करने को कहा जाता है तो उनके द्वारा 10% परसेंट कमीशन मांगा जाता है जबकि विकास खंड अधिकारी आशुतोष कुमार जी का ब्लॉक क्षेत्र में कोई भ्रष्टाचार नहीं होगा लेकिन उनके ब्लॉक क्षेत्र में भ्रष्टाचार अपनी चरम पर है अब ऐसे में क्या कार्यवाही करते है अधिकारी या फिर ग्राम प्रधान यू ही अपनी समस्याओं से जूझते रहेगे1
- झींझक में ओबर लोड व ओबर स्पीड ट्रक व डम्फर बने आफत । आम लोग परेशान1
- इटावा-कानपुर हाईवे पर हिम्मतपुर गांव के पास बुधवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से जा रही वैन को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वैन सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान निवासी आलोक मिश्रा अपने साथी सलमान के साथ बुधवार शाम करीब 7 बजे वैन से मुंगीसापुर की ओर से रसधान लौट रहे थे। हिम्मतपुर के पास पहुंचते ही उनकी वैन में सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक वाहन में ही फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और सीएचसी सिकंदरा में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने सलमान को मृत घोषित कर दिया, जबकि आलोक मिश्रा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया वैन गलत दिशा से आ रही थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।3
- मंगलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत किशवापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि प्रारंभिक जानकारी में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार को करीब 2 बजे यूपी-112 पर कॉलर जितेंद्र कुमार निवासी बिहार ने सूचना दी कि उसकी बेटी नीतू कुमारी की ससुराल वालों ने तीन दिन पूर्व हत्या कर दी, जिसकी जानकारी उन्हें अब हुई है। सूचना पर उपनिरीक्षक सुनील कुमार सिसोदिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की। जांच में सामने आया कि नीतू कुमारी पत्नी विजय राठौर निवासी किशवापुर की शादी वर्ष 2018 में विजय पुत्र मोहनलाल राठौर के साथ हुई थी। विजय राठौर दिल्ली में रहकर राजमिस्त्री का कार्य करता है। दंपति के तीन बच्चे हैं—राहुल (6 वर्ष), अरुणा (4 वर्ष) और छोटू (2 वर्ष)। बताया गया कि 21 फरवरी 2026 को जब विजय कार्य के सिलसिले में दिल्ली जा रहा था, तभी उसे घर से फोन पर पत्नी की मृत्यु की सूचना मिली। सूचना पाकर वह वापस घर लौटा। परिजनों द्वारा बिना पुलिस को सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया गया था। प्रथम दृष्टया मिली जानकारी के अनुसार नीतू द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है, हालांकि मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम न होने के कारण अन्य साक्ष्यों के आधार पर तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात ट्रक की टक्कर से नवयुवक की मौत जनपद कानपुर देहात में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन का कहर देखने को मिला। हाईवे पर बिना नंबर प्लेट और नंबर छिपाकर दौड़ रहे डंपर व ट्रकों की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। पत्रकारों द्वारा लगातार खबरें प्रकाशित किए जाने के बावजूद प्रशासनिक सख्ती नजर नहीं आ रही है। अक्सर ट्रकों के नंबर पर कालिख पोतकर या नंबर प्लेट ढककर वाहन चलाए जाते हैं, जिससे हादसे के बाद आरोपियों की पहचान मुश्किल हो जाती है। ताजा मामला रसधान गांव का है। जानकारी के अनुसार सलमान (22 वर्ष) पुत्र लल्लू निवासी रसधान, ईको कार (UP 77 AF 3268) से बाहर से अपने घर लौट रहे थे। कार को आलोक मिश्रा पुत्र धीरज मिश्रा निवासी रसधान चला रहे थे। तभी रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल सलमान और आलोक मिश्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा लाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक डॉ. पूनम मौर्या ने सलमान को मृत घोषित कर दिया। आलोक मिश्रा का उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार सलमान तीन भाइयों में तीसरे नंबर पर था और सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी तीन बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि मृतक का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बिना नंबर व नियमों की अनदेखी कर चल रहे भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।4
- औरैया पुलिस का बड़ा धमाका,1
- *ये सच्ची दोस्ती वाला बॉन्ड है...* भारत हमारा सबसे भरोसेमंद दोस्त... मोदी हमारे सबसे भरोसेमंद मित्र... *बेंजामिन नेतन्याहू, प्रधानमंत्री, इजरायल*1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र स्थित नुमाइश मैदान में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत बुधवार को करीब 3 बजे 52 वर-वधुओं का विवाह संपन्न कराया गया। समारोह में सभी जोड़ों का विवाह हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान नवविवाहित जोड़ों को शासन द्वारा निर्धारित समस्त वैवाहिक सामग्री वितरित की गई। साथ ही भोजन, पंडाल, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा सुव्यवस्थित ढंग से कराई गईं। अधिकारियों की उपस्थिति में सभी वैवाहिक रस्में विधिवत पूरी कराई गईं। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक एवं राज्य मंत्री अजीत पाल मौजूद रहे। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद एवं उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। इस अवसर पर नगर पंचायत सिकंदरा अध्यक्ष सीमा पाल, एडीएम न्यायिक दिग्विजय सिंह, एसडीएम सिकंदरा प्रद्युम्न कुमार, समाज कल्याण अधिकारी श्रीमती गीता सिंह, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, तहसीलदार सिकंदरा अजय कुमार एवं नीति त्रिपाठी सहित तहसील प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी सिकंदरा जनार्दन प्रताप सिंह, एसएसआई तबारक अहमद एवं पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासनिक निगरानी में सामूहिक विवाह समारोह शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1