Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Shailendra Gupta jansewak unchahar Jila Panchayat sadasya1
- लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर बड़ा हादसा टला, बटोही रेस्टोरेंट के पास कार और बाइक सवार में हुई तीखी नोकझोंक, लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर बड़ा हादसा टला, बटोही रेस्टोरेंट के पास कार और बाइक सवार में हुई तीखी नोकझोंक, ऊँचाहार रायबरेली। 28 अगस्त 2026: स्थानीय लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर बटोही रेस्टोरेंट के समीप शुक्रवार की शाम लगभग 7 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर की स्थिति बनते-बनते बची, जिसके बाद दोनों चालकों के बीच सड़क पर ही जमकर हंगामा हुआ। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन मामूली बात पर शुरू हुआ विवाद लगभग बीस मिनट तक सड़क के बीचों-बीच जारी रहा। इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के कारण राजमार्ग की सर्विस लेन पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम में फंसे अन्य राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोनों पक्षों के बीच तू-तू मैं-मैं इतनी बढ़ गई कि यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। अंततः मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका। स्थानीय लोगों में आक्रोश और अनदेखी के आरोप स्थानीय निवासियों का कहना है कि बटोही रेस्टोरेंट के सामने आने-जाने वाले वाहनों और अवैध पार्किंग के कारण आए दिन विवाद होना आम बात बन गई है। रेस्टोरेंट के सामने सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों के कारण विजिबिलिटी बाधित होती है, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार प्रशासन और संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। यदि समय रहते इस अवैध पार्किंग और यातायात व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया गया, तो यहां कभी भी कोई बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता है।1
- कौशाम्बी। कड़ा धाम थाना परिसर में एकल अभियान की बहनों ने रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया। बहनों ने थाना प्रभारी महेश सिंह समेत पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। थाना प्रभारी ने बहनों के प्रति आभार जताते हुए उनकी सुरक्षा और सम्मान की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संच अध्यक्ष सीताराम पाल, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख राजेश प्रसाद समेत एकल अभियान की कई बहनें मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया। कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ से संवाददाता मोहम्मद वैस की खास रिपोर्ट। सुबह की शुरुआत हो कौशांबी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर दिन की ताज़ा खबरें, हर सुबह आपके घर तक।1
- लखनऊ: रक्षाबंधन के मौके पर सीएम योगी को बच्चियों ने बांधी राखी।1
- gram Urai दाता Fatehpur yahan se Pani nikalne ka koi chance nahin Hai Urai gram Khandwa dhaate Fatehpur yah talab itna Bhar chuka hai ki barish ka pani nikalne ki jagah nahin Hai kahin Se ek din ke andar road jaam ho jaega ismein Pani nikalne ka suvidha nahin Ban Pa Raha1
- दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट । *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट* दिनांक 24/25.08.2026 की देर रात्रि को वादी श्री बाबू लाल मौर्या ट्रक से दुधारू भैस को मेला बिक्रय के लिये ले जा रहे थे कि कोखराज टोल प्लाजा के पास बोलेरो व क्रेटा सवार 05 व्यक्तियो द्वारा वाहन रोककर अवैध वसूली का प्रयास किया गया । सूचना पर तत्काल कोखराज पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर बोलेरो सवार 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । एक अभियुक्त क्रेटा वाहन के साथ भागने में सफल रहा । घटना के सम्बन्ध में अभियोग पंजीकृत करते हुये विधिक कार्यवाही की जा रही है । इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सिराथू द्वारा दी गयी वीडियो बाइट । *प्रयागराज मंडल प्रभारी रामप्रसाद गुप्ता की रिपोर्ट*1
- जनपद रायबरेली के बछरांवां क्षेत्र में दबिश के दौरान 36 लीटर शराब व 150 किलो लहन बरामद रायबरेली : जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 रोबिन आर्य मय हमराह टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्रवाई की गई। आबकारी टीम द्वारा महराजगंज तहसील के थाना बछरावां अंतर्गत संदिग्ध ग्राम पश्चिम गाँव, शेरा बरौला एवं बद्री प्रसाद का पुरवा में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों एवं संदिग्ध घरों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान कुल 36 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 150 किलोग्राम लहन बरामद किया गया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। प्रकरण में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कुल 02 अभियोग पंजीकृत किए गए। आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- चौहान हॉस्पिटल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा ऊँचाहार (रायबरेली): निमोनिया और तेज बुखार से पीड़ित एक किशोरी की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही और ट्रेनी स्टाफ से इलाज कराने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान ऊँचाहार देहात क्षेत्र के पिपरहा मजरे गांव निवासी साक्षी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, साक्षी को पिछले कुछ दिनों से तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत थी, जिसके बाद उसे कस्बे के चौहान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति के बावजूद मरीज को देखने में लापरवाही बरती और उसका इलाज किसी प्रशिक्षित चिकित्सक के बजाय वहां मौजूद ट्रेनी (प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे) स्टाफ से कराया। गलत इलाज और बिगड़ी स्थिति के कारण किशोरी की हालत लगातार गंभीर होती चली गई, जिससे अंततः उसकी मौत हो गई। अस्पताल में किशोरी की मौत की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और उनकी तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से लापरवाही का आरोप लगाते हुए शिकायती पत्र मिला है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा और उसी आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- कौशाम्बी। रक्षाबंधन पर्व पर मुफ्त बस यात्रा के चलते सैनी चौराहे पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बसें यात्रियों से खचाखच भरी नजर आईं। महिलाओं और बच्चों को बैठने तक की जगह नहीं मिली। भीड़ के चलते कई यात्री बस में सवार नहीं हो सके और उन्हें अगली बस का इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने महिलाओं और बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की है।1