logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लखनऊ गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता CEIR पोर्टल की मदद से गुम और चोरी हुए 36 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। साइबर हेल्पडेस्क की लगातार निगरानी और तकनीकी प्रयासों से ये मोबाइल अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए। थाना प्रभारी गाजीपुर राजेश कुमार मौर्या और उनकी पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए/

11 hrs ago
user_Khabro Ki Paini Najar News New
Khabro Ki Paini Najar News New
Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

लखनऊ गाजीपुर पुलिस को बड़ी सफलता CEIR पोर्टल की मदद से गुम और चोरी हुए 36 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये बताई गई है। साइबर हेल्पडेस्क की लगातार निगरानी और तकनीकी प्रयासों से ये मोबाइल अलग-अलग स्थानों से बरामद हुए। थाना प्रभारी गाजीपुर राजेश कुमार मौर्या और उनकी पुलिस टीम द्वारा मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए गए/

More news from Lucknow and nearby areas
  • 🚨 लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस क्षेत्र में रात होते ही अंधेरा, जिम्मेदार बेखबर! लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश लोक कॉलोनी और अम्रपाली चौराहे पर करीब एक सप्ताह से रात के समय स्ट्रीट लाइट/बिजली गुल होने से लोगों में नाराजगी है। रात में महिलाएं और स्थानीय लोग खाना खाने के बाद टहलने व आइसक्रीम खाने निकलते हैं, लेकिन अंधेरे के चलते हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का सवाल—जब पावर हाउस के आसपास ही अंधेरा रहेगा तो शहर में 24 घंटे बिजली का दावा कितना सच? कई बार शिकायत और पावर हाउस के घिराव के बावजूद समस्या जस की तस। क्या किसी बड़े हादसे के बाद जागेंगे जिम्मेदार? ⚠️ अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराएं। अमन राठौर |
    1
    🚨 लखनऊ ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨

 इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस क्षेत्र में रात होते ही अंधेरा, जिम्मेदार बेखबर!

लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर-25 पावर हाउस क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश लोक कॉलोनी और अम्रपाली चौराहे पर करीब एक सप्ताह से रात के समय स्ट्रीट लाइट/बिजली गुल होने से लोगों में नाराजगी है।

रात में महिलाएं और स्थानीय लोग खाना खाने के बाद टहलने व आइसक्रीम खाने निकलते हैं, लेकिन अंधेरे के चलते हादसे की आशंका बनी हुई है।

स्थानीय लोगों का सवाल—जब पावर हाउस के आसपास ही अंधेरा रहेगा तो शहर में 24 घंटे बिजली का दावा कितना सच?

 कई बार शिकायत और पावर हाउस के घिराव के बावजूद समस्या जस की तस।
क्या किसी बड़े हादसे के बाद जागेंगे जिम्मेदार?

⚠️ अधिकारी तत्काल संज्ञान लेकर समस्या का समाधान कराएं।

 अमन राठौर |
    user_पत्रकार अमन राठौर
    पत्रकार अमन राठौर
    Public relations firm Bakshi Ka Talab, Lucknow•
    8 hrs ago
  • पीजीआई तेलीबाग की काली पहाड़ी पर खुलेआम जुए और नशेड़ियो का अड्डा! तेलीबाग स्थित काली पहाड़ी पर मजदूर अड्डा बना जुआ का अड्डा,होता है खुलेआम जुआ स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर अड्डे के नाम पर यह स्थान पूरे क्षेत्र के नशेड़ियों और अराजक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। पास स्थित शनिदेव मंदिर में मिलने वाले निःशुल्क भोजन का भी कुछ लोग गलत तरीके से लाभ उठाते हैं। अब देखना होगा कि पीजीआई पुलिस की नजर इस अड्डे पर कब पड़ती है।।
    1
    पीजीआई तेलीबाग की काली पहाड़ी पर खुलेआम जुए और नशेड़ियो का अड्डा!
तेलीबाग स्थित काली पहाड़ी पर मजदूर अड्डा बना जुआ का अड्डा,होता है खुलेआम जुआ  
स्थानीय लोगों का कहना है कि मजदूर अड्डे के नाम पर यह स्थान पूरे क्षेत्र के नशेड़ियों और अराजक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है।
पास स्थित शनिदेव मंदिर में मिलने वाले निःशुल्क भोजन का भी कुछ लोग गलत तरीके से लाभ उठाते हैं।
अब देखना होगा कि पीजीआई पुलिस की नजर इस अड्डे पर कब पड़ती है।।
    user_Khabro Ki Paini Najar News New
    Khabro Ki Paini Najar News New
    Advertising agency बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक। सभी भक्तं मातायें,बहने व बच्चें पद यात्रा नाचते व बाबा भोलेनाथ महादेव का जयघोंष करते हुऐं चिलबिला चौराहें पर बाबा भोलेनाथ महादेव के भक्तों ने माला पहनाकर बाबा भोलेनाथ महादेव का जय घोष पद यात्रा करते हुऐं चले रंजीतपुर चिलबिला चौंहान बस्ती के हिमांशू सिंह प्रयाग राज से दश कलश में एक सौ एक लिटर जल से करेगें बाबा भोलेनाथ महादेव का जलाभिषेंक ।
    1
    एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक
एक सौ एक लिटर गंगा जल प्रयाग राज से लेकर बाबा बेलखन नाथ धाम में भोले नाथ बाबा का हिमांशू सिंह करेगें जलाभिषेंक। सभी भक्तं मातायें,बहने व बच्चें पद यात्रा नाचते व बाबा भोलेनाथ महादेव का जयघोंष करते हुऐं चिलबिला चौराहें पर बाबा भोलेनाथ महादेव के भक्तों ने माला पहनाकर बाबा भोलेनाथ महादेव का जय घोष पद यात्रा करते हुऐं चले रंजीतपुर चिलबिला चौंहान बस्ती के हिमांशू सिंह प्रयाग राज से दश कलश में एक सौ एक लिटर जल से करेगें बाबा भोलेनाथ महादेव का जलाभिषेंक ।
    user_Uma prakash
    Uma prakash
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ *गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* *गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से चेहरे पर लौटी मुस्कान, गाजीपुर पुलिस की साइबर टीम ने फिर दिखाया गुड वर्क।”* लखनऊ कमिश्नरेट के थाना गाजीपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम और खोए हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये है। थाना गाजीपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार मोबाइल फोनों को ट्रेस किया जा रहा था। तकनीकी जानकारी और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइल फोनों को बरामद किया गया। बरामद मोबाइल फोन में OPPO, VIVO, Samsung, Motorola, OnePlus, Realme, Redmi, POCO, LAVA और itel समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं। पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार जताया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक/कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-B आमिर अली खान, कांस्टेबल गौरव शर्मा और कांस्टेबल पूजा शर्मा की भूमिका रही। लखनऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना/साइबर हेल्पडेस्क को सूचना दें और मोबाइल के IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक/ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं। *लखनऊ कमिश्नर के दिशा निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य का ताबड़तोड़ जनता के हित में गुड वर्क, सभी मोबाइल धारकों ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद अदा किया* *समीर नक़वी* |
    4
    गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* 
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ
*गुम हुए 36 मोबाइल फोन बरामद, गाजीपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी* 
*गुम हुआ मोबाइल वापस मिलने से चेहरे पर लौटी मुस्कान, गाजीपुर पुलिस की साइबर टीम ने फिर दिखाया गुड वर्क।”* 
लखनऊ कमिश्नरेट के थाना गाजीपुर पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से गुम और खोए हुए 36 मोबाइल फोन बरामद कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।
पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत करीब 5 लाख 80 हजार रुपये है।
थाना गाजीपुर साइबर हेल्पडेस्क द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से लगातार मोबाइल फोनों को ट्रेस किया जा रहा था। तकनीकी जानकारी और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर अलग-अलग स्थानों से इन मोबाइल फोनों को बरामद किया गया।
बरामद मोबाइल फोन में OPPO, VIVO, Samsung, Motorola, OnePlus, Realme, Redmi, POCO, LAVA और itel समेत कई कंपनियों के फोन शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सुपुर्द किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने गाजीपुर पुलिस और साइबर हेल्पडेस्क टीम का आभार जताया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अभिषेक वर्मा, सहायक उपनिरीक्षक/कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-B आमिर अली खान, कांस्टेबल गौरव शर्मा और कांस्टेबल पूजा शर्मा की भूमिका रही।
लखनऊ पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम या चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना/साइबर हेल्पडेस्क को सूचना दें और मोबाइल के IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ब्लॉक/ट्रेस कराने की प्रक्रिया अपनाएं।
*लखनऊ कमिश्नर के दिशा निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य का ताबड़तोड़ जनता के हित में गुड वर्क, सभी मोबाइल धारकों ने लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस को कोटि कोटि धन्यवाद अदा किया* 
*समीर नक़वी* |
    user_Sameer Safder naqvi
    Sameer Safder naqvi
    Video Creator सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ लखनऊ खबर दुबग्गा में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अफवाहों पर लगाम जरूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले नगर निगम जोन-6 की टीम ने दुबग्गा क्षेत्र में सड़क किनारे लगे ठेले और अस्थायी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कार्रवाई की। कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों द्वारा वसूली के आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इन आरोपों की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। नगर निगम की ओर से अभियान को अतिक्रमण हटाने और सड़क व्यवस्था बेहतर करने की कार्रवाई बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और फुटपाथ खाली रहने से राहगीरों को राहत मिली है। ठाकुरगंज नगर निगम की टीम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान सराहनीय कदम माना जा रहा है। रिपोर्टर & एडिटर मो. ज़ुनैद
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ 
लखनऊ खबर 
दुबग्गा में नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान, अफवाहों पर लगाम जरूरी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे से पहले नगर निगम जोन-6 की टीम ने दुबग्गा क्षेत्र में सड़क किनारे लगे ठेले और अस्थायी अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया।
नगर निगम अधिकारियों के निर्देश पर कर्मचारियों ने यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए कार्रवाई की।
कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ पत्रकारों द्वारा वसूली के आरोप लगाए जाने की बात सामने आई है, हालांकि इन आरोपों की कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
नगर निगम की ओर से अभियान को अतिक्रमण हटाने और सड़क व्यवस्था बेहतर करने की कार्रवाई बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और फुटपाथ खाली रहने से राहगीरों को राहत मिली है।
ठाकुरगंज नगर निगम की टीम का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान सराहनीय कदम माना जा रहा है।
रिपोर्टर & एडिटर
मो. ज़ुनैद
    user_JOURNALIST MOHD JUNAID
    JOURNALIST MOHD JUNAID
    Media company सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • किसानों के राजभवन मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, धक्का-मुक्की के बाद किसानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग; राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन लखनऊ, 10 अगस्त 2026। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती के बैनर तले किसानों ने भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), बिजली-पानी तथा किसानों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन एवं राजभवन मार्च किया। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान परिवर्तन चौक मेट्रो स्टेशन से राजभवन लखनऊ की ओर आगे बढ़ रहे थे। किसानों का शांतिपूर्ण मार्च रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में जबरन बैरिकेडिंग कर दी गई। किसानों ने जब आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस एवं किसानों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ना जारी रखा। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को रोकने के लिए तीसरे स्थान पर पुनः बैरिकेडिंग की गई। तीसरी बैरिकेडिंग पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की MSP की गारंटी, भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील से किसानों के हितों की रक्षा, बिजली-पानी की समस्याओं का समाधान तथा किसानों की अन्य मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना आवश्यक है। काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद किसान नेताओं एवं पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता हुई। वार्ता के उपरांत सहमति बनी कि किसानों का एक 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन माननीय राज्यपाल महोदय को सौंपेगा। इसके बाद 5 सदस्यीय किसान प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर माननीय राज्यपाल महोदय को किसानों की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद किसान नेताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की गई। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से किसानों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा। संगठन ने सरकार से मांग की कि MSP की कानूनी गारंटी, भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील में किसानों के हितों की सुरक्षा, पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली-पानी की व्यवस्था तथा किसानों की अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। जारीकर्ता चौधरी कमलेश यादव जी राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती लखनऊ, उत्तर प्रदेश
    1
    किसानों के राजभवन मार्च को पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोका, धक्का-मुक्की के बाद किसानों ने तोड़ी बैरिकेडिंग; राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन
लखनऊ, 10 अगस्त 2026।
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती के बैनर तले किसानों ने भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), बिजली-पानी तथा किसानों से जुड़े विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर लखनऊ में धरना-प्रदर्शन एवं राजभवन मार्च किया।
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान परिवर्तन चौक मेट्रो स्टेशन से राजभवन लखनऊ की ओर आगे बढ़ रहे थे। किसानों का शांतिपूर्ण मार्च रोकने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा रास्ते में जबरन बैरिकेडिंग कर दी गई।
किसानों ने जब आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस एवं किसानों के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान किसानों ने बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ना जारी रखा। इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा किसानों को रोकने के लिए तीसरे स्थान पर पुनः बैरिकेडिंग की गई।
तीसरी बैरिकेडिंग पर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार एवं प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन के दौरान किसान नेताओं ने कहा कि किसानों की MSP की गारंटी, भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील से किसानों के हितों की रक्षा, बिजली-पानी की समस्याओं का समाधान तथा किसानों की अन्य मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाना आवश्यक है।
काफी देर तक चले प्रदर्शन के बाद किसान नेताओं एवं पुलिस प्रशासन के बीच वार्ता हुई। वार्ता के उपरांत सहमति बनी कि किसानों का एक 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर किसानों की मांगों से संबंधित ज्ञापन माननीय राज्यपाल महोदय को सौंपेगा।
इसके बाद 5 सदस्यीय किसान प्रतिनिधिमंडल ने राजभवन पहुंचकर माननीय राज्यपाल महोदय को किसानों की विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपे जाने के बाद किसान नेताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन समाप्त करने की घोषणा की गई।
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती ने कहा कि किसानों की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय होने तक संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से किसानों की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।
संगठन ने सरकार से मांग की कि MSP की कानूनी गारंटी, भारत-अमेरिका फ्री ट्रेड डील में किसानों के हितों की सुरक्षा, पर्याप्त एवं निर्बाध बिजली-पानी की व्यवस्था तथा किसानों की अन्य समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और किसानों के हितों की अनदेखी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
जारीकर्ता
चौधरी कमलेश यादव जी 
राष्ट्रीय अध्यक्ष 
भारतीय किसान यूनियन श्रमिक जनशक्ती
लखनऊ, उत्तर प्रदेश
    user_Zahira Bano
    Zahira Bano
    Media company बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.