Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत के अंतरिक्ष सफर में एक और शानदार उपलब्धि! क्रायोजेनिक इंजन ने अपना निर्धारित संचालन पूरा किया और EOS-05 को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया गया। इसके साथ ही GSLV-F17/EOS-05 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
RK NEWS 24 MEDIA 🛜
भारत के अंतरिक्ष सफर में एक और शानदार उपलब्धि! क्रायोजेनिक इंजन ने अपना निर्धारित संचालन पूरा किया और EOS-05 को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया गया। इसके साथ ही GSLV-F17/EOS-05 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *बढ़पुरा के कामेत में 600 मीटर रास्ता बना तालाब किसानों की बढ़ी मुश्किलें खेतों तक पहुंचना हुआ दुश्वार* जनपद इटावा के ब्लाक बढ़पुरा ग्राम पंचायत कामेत में बाह रोड से बेदरी के घर होते हुए नहर तक जाने वाला करीब 600 मीटर लंबा और 11 फीट चौड़ा रास्ता इन दिनों बदहाल स्थिति में है। रास्ते पर पानी भर जाने के कारण यह मार्ग तालाब में तब्दील हो गया है। चकरोड भी बंद होने से आसपास के किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार रास्ता खराब होने और जलभराव के चलते किसानों को खेतों की जुताई-बुवाई, खाद-बीज पहुंचाने तथा कृषि संबंधी अन्य सामान ले जाने में काफी दिक्कत हो रही है। बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो गई है। किसानों को अपने खेतों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है। बताया गया है कि इस मार्ग से खेत संख्या 1666, 1667 और 1668 सहित आसपास के कई खेतों तक पहुंच होती है। इन खेतों में कृष्णा गोपाल, ब्रजेश, राकेश, ब्रजकिशोर, योगेश चंदन, योगेंद्र, अमन, गौरव, सनी राजावत सहित कई अन्य किसानों की कृषि भूमि है। रास्ता बंद होने से इन सभी किसानों की रोजमर्रा की कृषि गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। रास्ता ठीक होने से किसानों के साथ क्षेत्रवासियों को भी मिलेगी राहत ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस रास्ते की मरम्मत कराकर इसे आवागमन योग्य बना दिया जाए तो किसानों की समस्या दूर होने के साथ-साथ पारपट्टी क्षेत्र के लोगों को भी स्टेशन जाने में काफी सुविधा मिलेगी। यह मार्ग क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, लेकिन लंबे समय से इसकी स्थिति खराब होने के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने जिले के जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि मौके का निरीक्षण कराकर रास्ते से जलभराव हटवाया जाए तथा चकरोड को दुरुस्त कराकर मार्ग को जल्द से जल्द आवागमन योग्य बनाया जाए, जिससे किसानों को खेतों तक पहुंचने और आम लोगों को आवागमन में राहत मिल सके। रजत यादव संवाददाता जन नीति 24 इटावा मो.74171970644
- भारत के अंतरिक्ष सफर में एक और शानदार उपलब्धि! क्रायोजेनिक इंजन ने अपना निर्धारित संचालन पूरा किया और EOS-05 को सफलतापूर्वक उसकी निर्धारित कक्षा में स्थापित कर दिया गया। इसके साथ ही GSLV-F17/EOS-05 मिशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ।1
- मैनपुरी गांव की गलियों में पसरा अंधेरा, मासूमों ने लगाई योगी और डीएम से गुहार,‘साहब! रात में डर लगता है... सांप-बिच्छू का खतरा रहता है’, बच्चों की भावुक अपील का वीडियो वायरल जनपद मैनपुरी के गांव की गलियों में शाम ढलते ही छा जाने वाला अंधेरा अब मासूम बच्चों के लिए डर का कारण बन गया है। स्ट्रीट लाइट की सुविधा न होने से परेशान बच्चों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मैनपुरी के जिलाधिकारी से गांव में रोशनी का इंतजाम कराने की भावुक अपील की है। बच्चों की इस मार्मिक अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला विकासखंड किशनी क्षेत्र की ग्राम पंचायत बसैत का है। वायरल वीडियो में गांव के मासूम बच्चे अपनी परेशानी बयां करते नजर आ रहे हैं। बच्चों का कहना है कि गांव की गलियों और मोहल्लों में बिजली के खंभे तो हैं, लेकिन उन पर स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी हैं। शाम होते ही रास्तों पर अंधेरा छा जाता है। बच्चों ने बताया कि अंधेरे में उन्हें सांप, बिच्छू और जहरीले कीड़े-मकौड़ों का डर सताता है। रात के समय गलियों से गुजरने में भी परेशानी होती है। बच्चों की मासूम आवाज में गांव की एक बुनियादी जरूरत साफ दिखाई दे रही है। वीडियो में बच्चे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी से अपील करते हुए कहते हैं कि उनके गांव की गलियों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराई जाए, ताकि रात में उन्हें डर के साये में न रहना पड़े और ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी न हो। मासूमों की इस अपील ने गांव की बुनियादी सुविधाओं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि बच्चों की भावुक पुकार जिम्मेदार अधिकारियों तक कब पहुंचती है और बसैत गांव की गलियों का अंधेरा कब दूर होता है।1
- कृष्ण जन्मोत्सव पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, स्कॉन मंदिर में ‘हरे रामा हरे कृष्णा’ पर झूमे श्रद्धालु भिंड। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर शुक्रवार को शहर का माहौल भक्तिमय नजर आया। कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया, वहीं सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का सिलसिला शुरू हो गया।स्कॉन मंदिर में जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्ति में पूरी तरह लीन नजर आए। मंदिर परिसर में ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ के जयघोष और भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। महिला, पुरुष और बच्चे सभी कृष्ण भक्ति में झूमते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर जयकारों और भजनों से गूंज उठा।वहीं राधा-कृष्ण मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी का विशेष शृंगार किया गया। भगवान को सोने के आभूषण पहनाकर आकर्षक रूप में सजाया गया। दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु भगवान के इस मनमोहक स्वरूप को निहारते रहे। मंदिरों में देर रात तक दर्शन और पूजा-अर्चना का दौर चलता रहा। जन्मोत्सव के दौरान शहर में चारों ओर कृष्ण भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।1
- Auraiya. थाना बेला क्षेत्रांर्गत ग्राम पट्टी ज्ञानी में 35 वर्षीय महिला का शव मिलने के संबंध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट1
- *अटसू में मिशन हेल्पिंग एवं लक्ष्य फाउंडेशन की बैठक संपन्न, प्रतियोगी परीक्षा कराने की योजना पर बनी सहमति* *अटसू में मिशन हेल्पिंग एवं लक्ष्य फाउंडेशन की बैठक संपन्न, प्रतियोगी परीक्षा कराने की योजना पर बनी सहमति* *अटसू / अजीतमल (औरैया)।* कस्बा अटसू में शुक्रवार को मिशन हेल्पिंग एवं लक्ष्य फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फाउंडेशन के पदाधिकारियों द्वारा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराई जाएगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी अफसर बनने का सपना पूरा कर सकें। बैठक में आगामी दिनों में एक बड़े स्तर पर प्रतियोगी परीक्षा (मॉक टेस्ट) आयोजित कराने की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। परीक्षा का पैटर्न, विषयवार सिलेबस, प्रश्नपत्र निर्माण एवं अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने को लेकर सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे। संस्था के सदस्यों ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य है कि पैसे के अभाव में किसी भी गरीब बच्चे की पढ़ाई न रुके। हम व्यवस्थित एवं गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन देंगे। इस अभियान में क्षेत्र के अनुभवी शिक्षकों का भी सहयोग लिया जाएगा। बैठक में सभी सदस्यों ने मिलकर इस अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।2
- नेपाल में आई त्रासदी का सीसीटीवी फुटेज कितना भयानक दृश्य देखकर रूह कांप जाए नेपाल में आई त्रासदी का सीसीटीवी फुटेज कितना भयानक दृश्य देखकर रूह कांप जाए1
- भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर यादव समाज ने निकाला भव्य चल समारोह भिण्ड। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को यादव समाज की ओर से शहर में भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। बैंड-बाजे और ढोल की धुन पर श्रद्धालु उत्साह के साथ भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।चल समारोह लहार चुंगी से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से निकाला गया। यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने चल समारोह का स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा और जयकारों से शहर गूंजता रहा।1