logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कटनी नगर//- फरार आरोपियों व जुआरियो पर कुठला पुलिस का प्रहार सात आरोपी गिरफ्तार फरार आरोपियों व जुआरियों पर कुठला पुलिस का प्रहार, सात आरोपी गिरफ्तार कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुठला थाना पुलिस ने फरार आरोपियों और जुआरियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस ने 18 जून 2026 को ग्राम पटवारा निवासी राजनारायण पटेल के साथ हुई मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों रामसुजान साहू, लवकुश साहू और ओमप्रकाश साहू, निवासी कैलवारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इससे पहले इसी मामले में आरोपी मनोज पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वहीं दूसरी कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर चाका बायपास स्थित राधे के टपरे के पास जुआ खेल रहे चार आरोपियों कमल चौधरी, शोभित साहू, आकाश कोल एवं शेबू खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ₹1,120 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने के साथ ही हंगामा करने पर बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय, राहुल मिश्रा, महेन्द्र सिंह, शिवशंकर दुबे, ताहिर खान तथा आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, शिशिर पाण्डेय सहित कुठला थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका रही। राकेश निषाद AIMA MEDIA | जन जन की आवाज़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई कटनी, मध्यप्रदेश

1 day ago
user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
Classified ads newspaper publisher कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
1 day ago

कटनी नगर//- फरार आरोपियों व जुआरियो पर कुठला पुलिस का प्रहार सात आरोपी गिरफ्तार फरार आरोपियों व जुआरियों पर कुठला पुलिस का प्रहार, सात आरोपी गिरफ्तार कटनी। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुठला थाना पुलिस ने फरार आरोपियों और जुआरियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस ने 18 जून 2026 को ग्राम पटवारा निवासी राजनारायण पटेल के साथ हुई मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों रामसुजान साहू, लवकुश साहू और ओमप्रकाश साहू, निवासी कैलवारा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इससे पहले इसी मामले में आरोपी मनोज पटेल को गिरफ्तार कर जेल

caec3b14-246b-4756-971c-64c9ce0ed5c5

भेजा जा चुका है। वहीं दूसरी कार्रवाई में मुखबिर की सूचना पर चाका बायपास स्थित राधे के टपरे के पास जुआ खेल रहे चार आरोपियों कमल चौधरी, शोभित साहू, आकाश कोल एवं शेबू खान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से ₹1,120 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज करने के साथ ही हंगामा करने पर बीएनएसएस की संबंधित धाराओं के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुनील पाण्डेय, राहुल मिश्रा, महेन्द्र सिंह, शिवशंकर दुबे, ताहिर खान तथा आरक्षक मनोज सिंह, विजय प्रजापति, शिशिर पाण्डेय सहित कुठला थाना पुलिस की सराहनीय भूमिका रही। राकेश निषाद AIMA MEDIA | जन जन की आवाज़ श्रमजीवी पत्रकार संघ जिला इकाई कटनी, मध्यप्रदेश

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत भूला में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार कटनी। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत भूला के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम रोजगार सहायक (सहायक सचिव) अभिलाषा रैकवार द्वारा योजना के संचालन में मनमानी की जा रही है और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई गरीब एवं पात्र परिवार आज भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं, जबकि पहले से पक्के मकान रखने वाले लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में जोड़ दिए गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अपात्र लोगों को लाभ देकर पात्र हितग्राहियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने तथा वास्तविक पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है। फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत पर जांच की प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
    1
    ग्राम पंचायत भूला में पीएम आवास योजना में गड़बड़ी का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार
कटनी। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत भूला के ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में कथित अनियमितताओं को लेकर जिला कलेक्टर को शिकायत सौंपते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम रोजगार सहायक (सहायक सचिव) अभिलाषा रैकवार द्वारा योजना के संचालन में मनमानी की जा रही है और पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई गरीब एवं पात्र परिवार आज भी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर हैं, जबकि पहले से पक्के मकान रखने वाले लोगों के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची में जोड़ दिए गए हैं। शिकायत में यह भी कहा गया है कि अपात्र लोगों को लाभ देकर पात्र हितग्राहियों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने कलेक्टर से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, अपात्र हितग्राहियों के नाम सूची से हटाने तथा वास्तविक पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग की है। शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री, जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत सीईओ सहित संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई है।
फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत पर जांच की प्रक्रिया शुरू होने की प्रतीक्षा है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बड़ी खबर दुनियां का सबसे मंहगा आम, 1 किलो वजन के मात्र 4 मियाजाकी आम ₹2.11 लाख में बिके। सूरत के कारोबारी प्रवीण गुप्ता ने यह आम अपनी मां के लिए खरीदे है। संदीप चौधरी से एक किलो मियाजाकी आम का सौदा पहले साढ़े ₹3 लाख रूपये में तय हुआ था, किसान ने यह जानकर कि आम मां की खातिर खरीदे जा रहे है, यह डील ₹2.11 लाख की कर दी. संदीप चौधरी के बाग में मियाजाकी किस्म के अभी 40 पेड़ है. जापान की मियाजाकी प्रजाति दुनियां की सबसे मंहगी आम की नस्ल है।इसके गहरे लाल रंग और अनोखे आकार के कारण इसे 'एग ऑफ द सन' या सूरज का अंडा भी कहा जाता है। यह दुर्लभ जापानी नस्ल का आम सहारनपुर के थरोली गांव के बाग में उगाया गया है।
    1
    बड़ी खबर
दुनियां का सबसे मंहगा आम, 1 किलो वजन के मात्र 4 मियाजाकी आम ₹2.11 लाख में बिके।
सूरत के कारोबारी प्रवीण गुप्ता ने यह आम अपनी मां के लिए खरीदे है। संदीप चौधरी से एक किलो मियाजाकी आम का सौदा पहले साढ़े ₹3 लाख रूपये में तय हुआ था, किसान ने यह जानकर कि आम मां की खातिर खरीदे जा रहे है, यह डील ₹2.11 लाख की कर दी. संदीप चौधरी के बाग में मियाजाकी किस्म के अभी 40 पेड़ है. जापान की मियाजाकी प्रजाति दुनियां की सबसे मंहगी आम की नस्ल है।इसके गहरे लाल रंग और अनोखे आकार के कारण इसे 'एग ऑफ द सन' या सूरज का अंडा भी कहा जाता है। यह दुर्लभ जापानी नस्ल का आम सहारनपुर के थरोली गांव के बाग में उगाया गया है।
    user_खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
    Local News Reporter मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    28 min ago
  • अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा नादन का धर्म सागर तालाब? #sntnewspinch
    1
    अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा नादन का धर्म सागर तालाब? #sntnewspinch
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    2 hrs ago
  • उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड के सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप मध्य प्रदेश/ उमरिया- जिले के मानपुर विकासखंड के सरपंच /सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप, ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन, ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर में सरपंच सचिव द्वारा पंचायत में किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को थमाया आवेदन।
    1
    उमरिया जिले के मानपुर विकासखंड के सरपंच सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप
मध्य प्रदेश/
उमरिया- जिले के मानपुर विकासखंड के सरपंच /सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप,
ग्रामीणों ने कलेक्टर को दिया आवेदन,
ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर में सरपंच सचिव द्वारा पंचायत में किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को थमाया आवेदन।
    user_जिला ब्यूरो /बाल्मीकि यादव
    जिला ब्यूरो /बाल्मीकि यादव
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर मे सरपंच सचिव द्वारा पंचायत मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर मे सरपंच सचिव द्वारा पंचायत मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया
    1
    ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर मे सरपंच सचिव द्वारा पंचायत मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया
ग्राम पंचायत भरेवा विकासखंड मानपुर मे सरपंच सचिव द्वारा पंचायत मे किए गए भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन दिया
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज मंगलवार के संध्या कालीन श्रृंगार के दर्शन🙏
    2
    माँ जगत जननी राजराजेश्वरी माँ शारदा भवानी जी के आज मंगलवार के संध्या कालीन श्रृंगार के दर्शन🙏
    user_Satyanarayan tiwari
    Satyanarayan tiwari
    Local News Reporter मैहर•
    17 hrs ago
  • शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मजमानी कला में प्रभारी प्राचार्य (हरीश रौतेल) एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों की फीस में डाका *शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मजमानी कला मे प्रभारी प्राचार्य (हरीश रौतेल) एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों की फीस मे डाका डाला गया। मामला सन 2025 का है, संभल योजना एवं आय जाति से सरकार द्वारा छात्रों को फीस मे जो छूट मिलती है उस छूट से बच्चे वंचित, किसी छात्र को एक हजार लौटाया गया तो किसी छात्र को पैसे लौटाए ही नहीं गए जब सूचना के अधिकार द्वारा जानकारी मांगी गई तो आनन फानन मे छात्रों को अंक सूची दिए और फीस छूट वाली सूची मे साइन करा लिए गए जब बच्चो से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमें 1000रु 1200₹ किसी ने बताया की हमें एक ₹भी नहीं लौटाए गए शिक्षक कृष्ण पाल टेकाम से पूछने पर बताया गया कि बच्चो को छूट दी गई राशि नवम्बर दिसंबर 2025मे ही दे दी गई थी जोकि प्राचार्य द्वारा rti के माध्यम सत्यापित प्रति प्राप्त हुई है, परन्तु बच्चो का कहना है हमें छूट कि राशि 1000₹, 60₹, 1200₹जून माह 2026 मे शिक्षक द्वारा प्राप्त हुई दसवीं क़ी फीस बलराम पड़वार एवं 12वीं क़ी फीस कृष्णपाल टेकाम द्वारा ली गई व वापस क़ी गई,अब ये देखना है कि आदिवासी गांव के बच्चों के साथ क्या न्याय किया जाता है या प्रशासन मौन रहता है
    1
    शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मजमानी कला में प्रभारी प्राचार्य (हरीश रौतेल) एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों की फीस में डाका 
*शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मजमानी कला मे प्रभारी प्राचार्य (हरीश रौतेल) एवं शिक्षकों द्वारा छात्रों की फीस मे डाका डाला गया।
मामला सन 2025 का है,
संभल योजना एवं आय जाति से सरकार द्वारा छात्रों को फीस मे जो छूट मिलती है उस छूट से बच्चे वंचित, किसी छात्र को एक हजार लौटाया गया तो किसी छात्र को पैसे लौटाए ही नहीं गए
जब सूचना के अधिकार द्वारा जानकारी मांगी गई तो आनन फानन मे छात्रों को अंक सूची दिए और फीस छूट वाली सूची मे साइन करा लिए गए जब बच्चो से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि हमें 1000रु 1200₹ किसी ने बताया की हमें एक ₹भी नहीं लौटाए गए 
शिक्षक कृष्ण पाल टेकाम  से पूछने पर बताया गया कि बच्चो को छूट दी गई राशि नवम्बर दिसंबर 2025मे ही दे दी गई थी 
जोकि प्राचार्य द्वारा rti के माध्यम सत्यापित प्रति प्राप्त हुई है, परन्तु बच्चो का कहना है हमें छूट कि राशि 1000₹, 60₹, 1200₹जून माह 2026 मे शिक्षक द्वारा प्राप्त हुई
दसवीं क़ी फीस बलराम पड़वार एवं 12वीं क़ी फीस कृष्णपाल टेकाम द्वारा ली गई व वापस क़ी गई,अब ये देखना है कि आदिवासी गांव के बच्चों के साथ क्या न्याय किया जाता है या  प्रशासन मौन रहता है
    user_जिला ब्यूरो /बाल्मीकि यादव
    जिला ब्यूरो /बाल्मीकि यादव
    Carpenter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • *मृतक अमित कोल का जीवित अवस्था का चित्र।* *प्रदेश देश में अराजकता आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की सरेआम हत्या सरकार सिस्टम फेल हर मोर्चे पर सरकार सिस्टम फेल कानून का भय नहीं रह गया जंगल राज प्रदेश देश में* *रीवा में सनसनी: बाजार में चाकू गोदकर आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की निर्मम हत्या* रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार कॉलोनी के पास भरे बाजार में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित कोल की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस को मौके से दो मोटरसाइकिलें मिली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पिता के सेवानिवृत्त होने के तीन दिन पहले हुई जवान बेटे की सरेराह हत्या, 31 जुलाई को पिता को होना है पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त, वर्तमान में अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी है मृतक के पिता। पूर्व में बरौंधा थाना प्रभारी रहे प्रकाश चन्द्र ठकुरिया का बड़ा लड़का है मृतक अमित कोल
    2
    *मृतक अमित कोल का जीवित अवस्था का चित्र।*
*प्रदेश देश में अराजकता आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष की सरेआम हत्या सरकार सिस्टम फेल हर मोर्चे पर सरकार सिस्टम फेल कानून का भय नहीं रह गया जंगल राज प्रदेश देश में*
 *रीवा में सनसनी: बाजार में चाकू गोदकर आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष की निर्मम हत्या*
रीवा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित शांति विहार कॉलोनी के पास भरे बाजार में आदिवासी कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित कोल की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हैं। पुलिस को मौके से दो मोटरसाइकिलें मिली हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 पिता के सेवानिवृत्त होने के तीन दिन पहले हुई जवान बेटे की सरेराह हत्या, 31 जुलाई को पिता को होना है पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त, वर्तमान में अनूपपुर जिले के राजेंद्रग्राम थाना प्रभारी है मृतक के पिता।
 पूर्व में बरौंधा थाना प्रभारी रहे प्रकाश चन्द्र ठकुरिया का बड़ा लड़का है मृतक अमित कोल
    user_Sharda Shrivastava
    Sharda Shrivastava
    पत्रकार मैहर, सतना, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.