Shuru
Apke Nagar Ki App…
बड़ी खबर दुनियां का सबसे मंहगा आम, 1 किलो वजन के मात्र 4 मियाजाकी आम ₹2.11 लाख में बिके। सूरत के कारोबारी प्रवीण गुप्ता ने यह आम अपनी मां के लिए खरीदे है। संदीप चौधरी से एक किलो मियाजाकी आम का सौदा पहले साढ़े ₹3 लाख रूपये में तय हुआ था, किसान ने यह जानकर कि आम मां की खातिर खरीदे जा रहे है, यह डील ₹2.11 लाख की कर दी. संदीप चौधरी के बाग में मियाजाकी किस्म के अभी 40 पेड़ है. जापान की मियाजाकी प्रजाति दुनियां की सबसे मंहगी आम की नस्ल है।इसके गहरे लाल रंग और अनोखे आकार के कारण इसे 'एग ऑफ द सन' या सूरज का अंडा भी कहा जाता है। यह दुर्लभ जापानी नस्ल का आम सहारनपुर के थरोली गांव के बाग में उगाया गया है।
खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज़
बड़ी खबर दुनियां का सबसे मंहगा आम, 1 किलो वजन के मात्र 4 मियाजाकी आम ₹2.11 लाख में बिके। सूरत के कारोबारी प्रवीण गुप्ता ने यह आम अपनी मां के लिए खरीदे है। संदीप चौधरी से एक किलो मियाजाकी आम का सौदा पहले साढ़े ₹3 लाख रूपये में तय हुआ था, किसान ने यह जानकर कि आम मां की खातिर खरीदे जा रहे है, यह डील ₹2.11 लाख की कर दी. संदीप चौधरी के बाग में मियाजाकी किस्म के अभी 40 पेड़ है. जापान की मियाजाकी प्रजाति दुनियां की सबसे मंहगी आम की नस्ल है।इसके गहरे लाल रंग और अनोखे आकार के कारण इसे 'एग ऑफ द सन' या सूरज का अंडा भी कहा जाता है। यह दुर्लभ जापानी नस्ल का आम सहारनपुर के थरोली गांव के बाग में उगाया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *कचरा डंपिंग ग्राउंड को लेकर बरहिया ग्राम पंचायत ने जताई आपत्ति "कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन"* *नगर पालिका मैहर से स्थान बदलने की मांग* *कचरा डंपिंग ग्राउंड को लेकर बरहिया ग्राम पंचायत ने जताई आपत्ति "कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन"* *नगर पालिका मैहर से स्थान बदलने की मांग* मैहर। मैहर जिला अंतर्गत जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बरहिया में नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा प्रस्तावित कचरा डंपिंग ग्राउंड (ट्रेंचिंग ग्राउंड) को लेकर ग्राम पंचायत बरहिया सरपंच मंजू जीतेन्द्र बंसल के नेतृत्व में एवं जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी के मार्गदर्शन में सैकड़ों ग्रामीणों ने आपत्ति दर्ज कराई है। ग्राम पंचायत की ओर से कलेक्टर मैहर के नाम एसडीएम दिव्या पटेल को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज करा मामले से अवगत कराया ज्ञापन के माध्यम से मांग की उक्त स्थल को पंचायत क्षेत्र से दूर बनाया जाए । आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत बरहिया पटवारी हल्का नंबर-82, राजस्व निरीक्षक मंडल नादन, जिला मैहर अंतर्गत आने वाली शासकीय भूमि खसरा नंबर 91, 94, 95/1, 95/2 एवं 96 कुल रकबा लगभग 5 एकड़ भूमि नगर पालिका परिषद मैहर द्वारा कचरा प्रबंधन हेतु चिन्हित की गई है। ग्राम पंचायत का कहना है कि यह भूमि आबादी क्षेत्र से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित है तथा आसपास ग्रामीणों की बसाहट है। यहां कचरा एकत्रित किए जाने से दुर्गंध, गंदगी और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बनी रहेगी, जिससे आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि उक्त भूमि ग्राम पंचायत के प्रबंधन एवं संरक्षण में रही है तथा नगर पालिका द्वारा ग्रामीणों की सहमति के बिना इस स्थान का चयन किया गया है। पंचायत ने मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए किसी अन्य स्थान का चयन किया जाए, जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ग्राम पंचायत बरहिया ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन सौंपने ये रहें शामिल संतोष प्रजापति उपसरपंच, कल्पना कोल पंच, जितेन्द्र बंसल सरपंच प्रतिनिधि, पुरुषोत्तम कोल, नारेन्द्र बंसल,शिवबदन कोल,नवीन नामदेव,प्रांश परीहा,चुन्नीलाल साकेत, विनीतपाल साकेत, एवं सैकड़ों के तादाद में ग्रामीण महिलाएं, पुरूष रहे शामिल। *वर्जन* एसडीएम दिव्या पटेल - इस विषय की जानकारी लगी है बरहिया में प्रस्तावित कचरा डंपिंग ग्राउंड अन्यत्र दूसरी जगह शिफ्ट करने को कह दिया गया है।4
- मंजू जितेन्द्र बंसल सरपंच एवं जिला पंचायत सदस्य देवदत्त सोनी जी! #sntnewspinch1
- बड़ी खबर दुनियां का सबसे मंहगा आम, 1 किलो वजन के मात्र 4 मियाजाकी आम ₹2.11 लाख में बिके। सूरत के कारोबारी प्रवीण गुप्ता ने यह आम अपनी मां के लिए खरीदे है। संदीप चौधरी से एक किलो मियाजाकी आम का सौदा पहले साढ़े ₹3 लाख रूपये में तय हुआ था, किसान ने यह जानकर कि आम मां की खातिर खरीदे जा रहे है, यह डील ₹2.11 लाख की कर दी. संदीप चौधरी के बाग में मियाजाकी किस्म के अभी 40 पेड़ है. जापान की मियाजाकी प्रजाति दुनियां की सबसे मंहगी आम की नस्ल है।इसके गहरे लाल रंग और अनोखे आकार के कारण इसे 'एग ऑफ द सन' या सूरज का अंडा भी कहा जाता है। यह दुर्लभ जापानी नस्ल का आम सहारनपुर के थरोली गांव के बाग में उगाया गया है।1
- 📡SB नागौद में उप पंजीयक की आईडी निजी व्यक्ति के हाथों में। निजी व्यक्ति कर रहा है रजिस्ट्री। 📡SB नागौद में उप पंजीयक की आईडी निजी व्यक्ति के हाथों में। निजी व्यक्ति कर रहा है रजिस्ट्री।1
- अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा नादन का धर्म सागर तालाब? #sntnewspinch1
- रीवा में गल्ला व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, रास्ता पूछने के बहाने की फायरिंग; घटना CCTV में कैद ब्यूरो रिपोर्ट: मध्य भारत न्यूज़ (रीवा/अमरपाटन) रीवा। जिले के मनगवां क्षेत्र में अपराध का एक नया और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ बाइक सवार दो नकाबापोश बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी पर सरेराह फायरिंग कर दी। यह पूरी घटना पास के एक मकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। रास्ता पूछने के बहाने रोका, फिर चलाई गोली प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार (28 जुलाई 2026) की रात करीब 11 बजे की है। व्यापारी संदीप गुप्ता अपने घर के पास एक चबूतरे पर बैठे हुए थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो नकाबापोश युवक उनके पास पहुँचे और हनुमंता जाने का रास्ता पूछा। जैसे ही संदीप उन्हें रास्ता बताने लगे, बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने अपने बैग से पिस्टल निकाली और संदीप पर सीधा फायर झोंक दिया। गोली संदीप के आँख और कान के बीच लगी, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर ज़मीन पर गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल से तुरंत फरार हो गए। हालत गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी फायरिंग की तेज़ आवाज़ सुनकर परिजन और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुँचे। गंभीर रूप से घायल संदीप गुप्ता को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। संदीप के परिजन संतोष कुमार गुप्ता के अनुसार, गोली आँख और कान के बीच लगी है और फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। जाँच में जुटी पुलिस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस इलाके के CCTV फुटेज खंगालकर हमलावरों का रूट तलाश रही है। अधिकारियों का कहना है कि जाँच पूरी होने के बाद ही हमले की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।1