logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पनवाड़ में कन्हैयालाल सरपंच और मनीष नागर बने उपसरपंच, जमकर मना जीत का जश्न ग्राम पंचायत पनवाड़ में चुनावी नतीजों के बाद जश्न का माहौल रहा। सरपंच पद पर कन्हैयालाल बासुंडिया ने 1,558 वोट पाकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं उपसरपंच पद के कड़े मुकाबले में मनीष नागर ने 3 वोटों से रोमांचक बाजी मारी। नतीजे घोषित होते ही कस्बे में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच कन्हैयालाल और उपसरपंच मनीष नागर को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।

21 hrs ago
user_Pradeep Nagar
Pradeep Nagar
Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
21 hrs ago

पनवाड़ में कन्हैयालाल सरपंच और मनीष नागर बने उपसरपंच, जमकर मना जीत का जश्न ग्राम पंचायत पनवाड़ में चुनावी नतीजों के बाद जश्न का माहौल रहा। सरपंच पद पर कन्हैयालाल बासुंडिया ने 1,558 वोट पाकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं उपसरपंच पद के कड़े मुकाबले में मनीष नागर ने 3 वोटों से रोमांचक बाजी मारी। नतीजे घोषित होते ही कस्बे में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच कन्हैयालाल और उपसरपंच मनीष नागर को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बिशनखेड़ी पंचायत से नरेश नागर ने जीता सरपंच पद,,,,,,,, ग्राम पंचायत बिशनखेड़ी में सरपंच पद के चुनाव में नरेश नागर ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे गांव में बधाईयों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेश नागर एक मिलनसार और विकासशील सोच के युवा नेता हैं। ग्रामीणों को उनसे पंचायत के विकास की काफी उम्मीदें हैं। नरेश नागर ने जीत के लिए समस्त ग्रामवासियों, बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबको साथ लेकर गांव के विकास के लिए काम करेंगे।
    3
    बिशनखेड़ी पंचायत से नरेश नागर ने जीता सरपंच पद,,,,,,,,
ग्राम पंचायत बिशनखेड़ी में सरपंच पद के चुनाव में नरेश नागर ने शानदार जीत दर्ज की है।
जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे गांव में बधाईयों का तांता लग गया।
ग्रामीणों ने बताया कि नरेश नागर एक मिलनसार और विकासशील सोच के युवा नेता हैं। ग्रामीणों को उनसे पंचायत के विकास की काफी उम्मीदें हैं।
नरेश नागर ने जीत के लिए समस्त ग्रामवासियों, बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबको साथ लेकर गांव के विकास के लिए काम करेंगे।
    user_Ram raj Nagar
    Ram raj Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • पनवाड़ में कन्हैयालाल सरपंच और मनीष नागर बने उपसरपंच, जमकर मना जीत का जश्न ग्राम पंचायत पनवाड़ में चुनावी नतीजों के बाद जश्न का माहौल रहा। सरपंच पद पर कन्हैयालाल बासुंडिया ने 1,558 वोट पाकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं उपसरपंच पद के कड़े मुकाबले में मनीष नागर ने 3 वोटों से रोमांचक बाजी मारी। नतीजे घोषित होते ही कस्बे में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच कन्हैयालाल और उपसरपंच मनीष नागर को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।
    2
    पनवाड़ में कन्हैयालाल सरपंच और मनीष नागर बने उपसरपंच, जमकर मना जीत का जश्न
ग्राम पंचायत पनवाड़ में चुनावी नतीजों के बाद जश्न का माहौल रहा। सरपंच पद पर कन्हैयालाल बासुंडिया ने 1,558 वोट पाकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं उपसरपंच पद के कड़े मुकाबले में मनीष नागर ने 3 वोटों से रोमांचक बाजी मारी।
नतीजे घोषित होते ही कस्बे में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच कन्हैयालाल और उपसरपंच मनीष नागर को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।
    user_Pradeep Nagar
    Pradeep Nagar
    Local News Reporter खानपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग राष्ट्रपति से ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की भी उठाई मांग, गांधी भवन के बाहर की नारेबाजी झालावाड़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर रविवार को झालावाड़ में जिला कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति से भी मांग की गई कि मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। रविवार को गांधी भवन के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्द सिंह राठौड़, ओम पाठक, अब्दुल नफीस शेख, पार्षद हसन राजा, वाजिद भाई, ललित सुमन, गणेश सोनी, लालचन्द रेगर, सत्यनारायण सुमन, भगवती प्रकाश मेहर, जावेद चौधरी, पृथ्वीराज और फिरोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    2
    वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
राष्ट्रपति से ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की भी उठाई मांग, गांधी भवन के बाहर की नारेबाजी
झालावाड़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर रविवार को झालावाड़ में जिला कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति से भी मांग की गई कि मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से बर्खास्त किया जाए।
रविवार को गांधी भवन के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्द सिंह राठौड़, ओम पाठक, अब्दुल नफीस शेख, पार्षद हसन राजा, वाजिद भाई, ललित सुमन, गणेश सोनी, लालचन्द रेगर, सत्यनारायण सुमन, भगवती प्रकाश मेहर, जावेद चौधरी, पृथ्वीराज और फिरोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
  • सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर छीपाबडौद -  क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत और खुशी की खबर है। सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता शिवराज लववंशी ने बताया कि सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों ने विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। *रिपोर्ट: जितेन्द्र कुशवाह* Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    4
    सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
छीपाबडौद - 
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत और खुशी की खबर है। सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ता शिवराज लववंशी ने बताया कि सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों ने विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
*रिपोर्ट: जितेन्द्र कुशवाह*
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • ठीकरिया पंचायत मे सरपंच प्रत्याशी कृष्णा सिंह चौधरी ने किया जनसंपर्क, कस्बे के नज़दीक ग्राम ठिकरिया पंचायत में ग्रामीणों को राहत देने के लिऐ सरपंच पद उम्मीदवार कृष्णा दिलीप सिंह चौधरी ने ग्रामीणों की समस्या को सुन कर नागदा की झोपड़ियाँ में प्रवेश रोड और ठिकरिया दुगारी से मोलखी रोड पर बड़े काटेदार झाड़ियों की सफ़ाई कराते हुऐ आने जाने वालो आमजन क़ो राहत प्रदान की एवं जनता में काम के प्रति जब्बा ओर साफ सफाई दिखाई दे इसके साथ साथ सरपच प्रत्याशी कृष्णा चौधरी ने नागदा, मोलखी,दुगारी में घर घर जाकर जन संपर्क किया प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें ग्रामीणों का अपार जन समर्थन मिल रहा हैं
    1
    ठीकरिया पंचायत मे सरपंच प्रत्याशी कृष्णा सिंह चौधरी ने किया जनसंपर्क,                       
कस्बे के नज़दीक ग्राम ठिकरिया पंचायत में ग्रामीणों को राहत देने के लिऐ सरपंच पद उम्मीदवार कृष्णा दिलीप सिंह चौधरी ने ग्रामीणों की समस्या को सुन कर नागदा की झोपड़ियाँ में प्रवेश रोड और ठिकरिया दुगारी से मोलखी रोड पर बड़े काटेदार झाड़ियों की सफ़ाई कराते हुऐ आने जाने वालो आमजन क़ो राहत प्रदान की एवं जनता में काम के प्रति जब्बा ओर साफ सफाई दिखाई दे इसके साथ 
साथ सरपच प्रत्याशी कृष्णा  चौधरी ने नागदा, मोलखी,दुगारी में घर घर जाकर जन संपर्क किया प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें ग्रामीणों का अपार जन समर्थन मिल रहा हैं
    user_मातृभूमि न्यूज़ अंता
    मातृभूमि न्यूज़ अंता
    Local News Reporter अंता, बारां, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • पीपल्दा पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच झमकू बाई मीणा का विजेय जुलूस, ग्रामीणों अभिनंदन, चेचट पंचायत समिति कि ग्राम पंचायत पीपल्दा में नवनिर्वाचित सरपंच झमकू बाई मीणा का विजेय जुलूस मिनयाखेडी से आरंभ हुआं, जहां ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ सरपंच झमकू बाई मीणा प्रतिनिधि बंशीलाल मीणा का ज़ोरदार स्वागत किया, आतिशबाज़ी कर जश्न के साथ विजेय जुलूस आगे बढ़ा,डि,जे ढोल पर जमकर झूमे ग्रामीण इसके बाद जुलूस ईशवरपुरा गांव पहुंचा जहां ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत किया वहीं सरपंच झमकू बाई मीणा ने सभी ग्रामीणों का अभिनंदन किया, जिसके बाद शाम 7:30 बजें क़रीब जुलूस पीपल्दा पहुंचा जहां गांव में जगह-जगह पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ सरोफा भेंटकर स्वागत सम्मान किया,इस मौके पर नवनिर्वाचित उप सरपंच रामकैलाश गुर्जर और वार्ड पंच गड्डी बाई मेघवाल का भी स्वागत सम्मान किया, जिसके विजेय जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से होकर आगे बढ़ गया सरपंच झमकू बाई / बंशीलाल मीणा ने घर-घर सम्पर्क कर सभी ग्रामीणों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया, जिसके जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से कमलपुरा पहुंचा जहां भी ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।
    4
    पीपल्दा पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच झमकू बाई मीणा का विजेय जुलूस, ग्रामीणों अभिनंदन,
चेचट पंचायत समिति कि ग्राम पंचायत पीपल्दा में नवनिर्वाचित सरपंच झमकू बाई मीणा का विजेय जुलूस   मिनयाखेडी से आरंभ हुआं, जहां ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ सरपंच झमकू बाई मीणा प्रतिनिधि बंशीलाल मीणा का ज़ोरदार स्वागत किया, आतिशबाज़ी कर जश्न के साथ विजेय जुलूस आगे  बढ़ा,डि,जे ढोल पर जमकर झूमे  ग्रामीण इसके बाद जुलूस ईशवरपुरा गांव पहुंचा जहां ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का पुष्प वर्षा से जगह-जगह  स्वागत किया वहीं सरपंच झमकू बाई मीणा ने सभी ग्रामीणों का अभिनंदन किया, जिसके बाद शाम  7:30 बजें क़रीब जुलूस पीपल्दा पहुंचा जहां  गांव में जगह-जगह पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ सरोफा भेंटकर  स्वागत सम्मान किया,इस मौके पर नवनिर्वाचित उप सरपंच रामकैलाश गुर्जर और वार्ड पंच गड्डी बाई मेघवाल का भी स्वागत सम्मान किया, जिसके विजेय जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से होकर आगे बढ़ गया  सरपंच झमकू बाई / बंशीलाल मीणा ने घर-घर सम्पर्क कर सभी ग्रामीणों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया, जिसके जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से कमलपुरा पहुंचा  जहां भी ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।
    user_सोनू यादव
    सोनू यादव
    Electrician रामगंज मंडी, कोटा, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास से मना दीपावली पर्व। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास से मना दीपावली पर्व। छबड़ा(बारां) मोती कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,छबड़ा में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी संस्था की संचालिका उर्मिला दीदी ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन,विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ सदस्य राहुल सिघवीं वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा,मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के आशीष जी,सुनील तेजस्वी आदि सदस्यों के साथ कार्यक्रम में संस्था से जुड़े भाई-बहनें और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।छबड़ा केंद्र के मीडिया प्रभारी एस.एल.नागर के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर उर्मिला दीदी,नीलू दीदी,सीमा दीदी ने मंचासीन सभी अतिथियों को अंगवस्त्र,टोपी ओर बेच के साथ संस्था के विशिष्ठ चिन्हों से सम्मानित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी।अतिथियों का उदबोधन हुआ।अतिथियों के सम्मान में नन्नी बालिका ने स्वागत गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।उर्मिला दीदी नें दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला कर कहा कि दीपावली केवल बाहर के दीये जलाने का त्योहार नहीं है,बल्कि आत्मा रूपी दीये को ज्ञान और योग के घृत से प्रज्ज्वलित करने का पर्व है। सच्ची दीपावली तब है जब हमारे मन से अज्ञान, ईर्ष्या, द्वेष और विकारों का अंधकार समाप्त हो और आत्मा में पवित्रता, प्रेम और शांति का प्रकाश फैले।उन्होंने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का लक्ष्य मनुष्य को तनावमुक्त, व्यसनमुक्त और चरित्रवान बनाकर विश्व में शांति और भाईचारे की स्थापना करना है। मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि तथा अति विशिष्ट अतिथि ओर पार्षद सदस्यों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का सराहनीय कार्य कर रही है। दीपावली जैसे पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं।विशिष्ट अतिथि राहुल सिंघवी ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में ब्रह्माकुमारीज द्वारा दिया जा रहा राजयोग का ज्ञान जीवन में सच्ची खुशी और शांति लाने वाला है।अंत में सभी अतिथियों का संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन कृष्णा दीदी द्वारा किया गया।समापन पर सबको बाबा की प्रसाद रूप टोली दी गयी।अंत मे छबड़ा की नीलू दीदी ने कार्यक्रम में पदारे सभी अतिथियों ओर भाई-बहिनों का आभार जताया।
    4
    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास से मना दीपावली पर्व।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास से मना दीपावली पर्व।
छबड़ा(बारां) मोती कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,छबड़ा में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी संस्था की संचालिका उर्मिला दीदी ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन,विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ सदस्य राहुल सिघवीं वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा,मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के आशीष जी,सुनील तेजस्वी आदि सदस्यों के साथ कार्यक्रम में संस्था से जुड़े भाई-बहनें और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।छबड़ा केंद्र के मीडिया प्रभारी एस.एल.नागर के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर उर्मिला दीदी,नीलू दीदी,सीमा दीदी ने मंचासीन सभी अतिथियों को अंगवस्त्र,टोपी ओर बेच के साथ संस्था के विशिष्ठ चिन्हों से सम्मानित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी।अतिथियों का उदबोधन हुआ।अतिथियों के सम्मान में नन्नी बालिका ने स्वागत गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।उर्मिला दीदी नें दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला कर कहा कि दीपावली केवल बाहर के दीये जलाने का त्योहार नहीं है,बल्कि आत्मा रूपी दीये को ज्ञान और योग के घृत से प्रज्ज्वलित करने का पर्व है। सच्ची दीपावली तब है जब हमारे मन से अज्ञान, ईर्ष्या, द्वेष और विकारों का अंधकार समाप्त हो और आत्मा में पवित्रता, प्रेम और शांति का प्रकाश फैले।उन्होंने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का लक्ष्य मनुष्य को तनावमुक्त, व्यसनमुक्त और चरित्रवान बनाकर विश्व में शांति और भाईचारे की स्थापना करना है।
मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि तथा अति विशिष्ट अतिथि ओर पार्षद सदस्यों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का सराहनीय कार्य कर रही है। दीपावली जैसे पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं।विशिष्ट अतिथि राहुल सिंघवी ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में ब्रह्माकुमारीज द्वारा दिया जा रहा राजयोग का ज्ञान जीवन में सच्ची खुशी और शांति लाने वाला है।अंत में सभी अतिथियों का संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन कृष्णा दीदी द्वारा किया गया।समापन पर सबको बाबा की प्रसाद रूप टोली दी गयी।अंत मे छबड़ा की नीलू दीदी ने कार्यक्रम में पदारे सभी अतिथियों ओर भाई-बहिनों का आभार जताया।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    22 hrs ago
  • सहयोग बैंक ने कंजर बस्ती में बांटी खुशियां, जरूरतमंद परिवारों को कपड़े-बर्तन और खिलौने किए वितरित झालावाड़। किसी के घर में अनुपयोगी पड़ी वस्तुएं दूसरे जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। इसी सोच को साकार करते हुए भारत विकास परिषद शाखा झालावाड़ की ओर से संचालित सहयोग बैंक ने रविवार को रलायती कंजर बस्ती में सेवा और संवेदना की अनूठी पहल की। यहां जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, बर्तन, खिलौने सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित कर उनके जीवन में खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों की सहायता के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की प्रेरणा से आयोजित हुआ। इसमें भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला समन्वयक उदयभान, कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा, सालिगराम दांगी एवं डॉ. राजुल गोयल उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से एएसआई मदनलाल गुर्जर एवं हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। महिलाओं को हुनर देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बस्ती की महिलाओं एवं एक बालिका को सिलाई का प्रशिक्षण देना रहा। प्रशिक्षण के दौरान बालिका ने स्वयं कपड़े के दो थैले सिलकर अपनी प्रतिभा दिखाई। परिषद की ओर से उसे आगे भी थैले तैयार करने के लिए कपड़ा, धागा और कैंची उपलब्ध करवाई गई, ताकि वह नियमित रूप से थैले बनाकर अपनी आय अर्जित कर सके। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके साथ ही प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इससे एक ओर महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा सहयोग बैंक इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग बैंक से जुड़े समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामग्री उपलब्ध करवाने वालों में मोनालिसा, लीना गौतम, डॉ. नमिता यादव, ममता शर्मा, मधुबाला, रानी अग्रवाल, सालिगराम दांगी, डॉ. राजुल गोयल, माया, दीपक गोस्वामी एवं सुनील भारद्वाज शामिल रहे। अनुपयोगी सामान से किसी के घर में आ सकती है खुशी भारत विकास परिषद ने शहरवासियों से अपील की कि घरों में रखे ऐसे कपड़े, बर्तन, खिलौने, पुस्तकें और अन्य उपयोगी सामान, जिनका अब उनके लिए कोई उपयोग नहीं है, उन्हें फेंकने के बजाय सहयोग बैंक में जमा करवाएं। इन वस्तुओं का जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाकर सदुपयोग किया जा सकता है। परिषद का कहना है कि सेवा का अर्थ केवल सामग्री बांटना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मान, आत्मनिर्भरता और खुशियां देना है। समाज के छोटे-छोटे सहयोग से किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
    1
    सहयोग बैंक ने कंजर बस्ती में बांटी खुशियां, जरूरतमंद परिवारों को कपड़े-बर्तन और खिलौने किए वितरित
झालावाड़। किसी के घर में अनुपयोगी पड़ी वस्तुएं दूसरे जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। इसी सोच को साकार करते हुए भारत विकास परिषद शाखा झालावाड़ की ओर से संचालित सहयोग बैंक ने रविवार को रलायती कंजर बस्ती में सेवा और संवेदना की अनूठी पहल की। यहां जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, बर्तन, खिलौने सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित कर उनके जीवन में खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों की सहायता के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की प्रेरणा से आयोजित हुआ। इसमें भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला समन्वयक उदयभान, कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा, सालिगराम दांगी एवं डॉ. राजुल गोयल उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से एएसआई मदनलाल गुर्जर एवं हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया।
महिलाओं को हुनर देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बस्ती की महिलाओं एवं एक बालिका को सिलाई का प्रशिक्षण देना रहा। प्रशिक्षण के दौरान बालिका ने स्वयं कपड़े के दो थैले सिलकर अपनी प्रतिभा दिखाई। परिषद की ओर से उसे आगे भी थैले तैयार करने के लिए कपड़ा, धागा और कैंची उपलब्ध करवाई गई, ताकि वह नियमित रूप से थैले बनाकर अपनी आय अर्जित कर सके। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना है।
इसके साथ ही प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इससे एक ओर महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।
समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा सहयोग बैंक
इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग बैंक से जुड़े समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामग्री उपलब्ध करवाने वालों में मोनालिसा, लीना गौतम, डॉ. नमिता यादव, ममता शर्मा, मधुबाला, रानी अग्रवाल, सालिगराम दांगी, डॉ. राजुल गोयल, माया, दीपक गोस्वामी एवं सुनील भारद्वाज शामिल रहे।
अनुपयोगी सामान से किसी के घर में आ सकती है खुशी
भारत विकास परिषद ने शहरवासियों से अपील की कि घरों में रखे ऐसे कपड़े, बर्तन, खिलौने, पुस्तकें और अन्य उपयोगी सामान, जिनका अब उनके लिए कोई उपयोग नहीं है, उन्हें फेंकने के बजाय सहयोग बैंक में जमा करवाएं। इन वस्तुओं का जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाकर सदुपयोग किया जा सकता है।
परिषद का कहना है कि सेवा का अर्थ केवल सामग्री बांटना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मान, आत्मनिर्भरता और खुशियां देना है। समाज के छोटे-छोटे सहयोग से किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.