सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर छीपाबडौद - क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत और खुशी की खबर है। सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता शिवराज लववंशी ने बताया कि सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों ने विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। *रिपोर्ट: जितेन्द्र कुशवाह* Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी
की लहर छीपाबडौद - क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत और खुशी की खबर है। सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने
जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता शिवराज लववंशी ने बताया कि सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क
के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों ने विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। *रिपोर्ट: जितेन्द्र कुशवाह* Jitendra Kushwah Mob. 8969999627
- गजेंद्र गोयल (पप्पू चाचा) झनझनी वाले के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, विशाल जनसंपर्क रैली में उमड़ा जनसैलाब गजेंद्र गोयल (पप्पू चाचा) झनझनी वाले के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, विशाल जनसंपर्क रैली में उमड़ा जनसैलाब छीपाबड़ौद - ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद से सरपंच पद के उम्मीदवार गजेंद्र गोयल (पप्पू चाचा) झनझनी वाले के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज शीतल बगीची स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जैन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, युवा साथी सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे। *जनसंपर्क रैली को मिला अभूतपूर्व समर्थन* कार्यालय उद्घाटन के पश्चात विशाल जनसंपर्क रैली निकाली गई। रैली शीतल बगीची से शुरू होकर इकलेरा नाका, हनुमान चौराहा, विधायक आवास, राज मंदिर, होली का खूंट होते हुए हाट चौक स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली में जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर गजेंद्र गोयल ने कहा, "छीपाबड़ौद के विकास, स्वच्छता, पानी, सड़क और युवाओं के रोजगार के लिए मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा। आप सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।" Jitendra Kushwah Mob. 89699996274
- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास से मना दीपावली पर्व। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास से मना दीपावली पर्व। छबड़ा(बारां) मोती कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,छबड़ा में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी संस्था की संचालिका उर्मिला दीदी ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन,विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ सदस्य राहुल सिघवीं वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा,मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के आशीष जी,सुनील तेजस्वी आदि सदस्यों के साथ कार्यक्रम में संस्था से जुड़े भाई-बहनें और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।छबड़ा केंद्र के मीडिया प्रभारी एस.एल.नागर के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर उर्मिला दीदी,नीलू दीदी,सीमा दीदी ने मंचासीन सभी अतिथियों को अंगवस्त्र,टोपी ओर बेच के साथ संस्था के विशिष्ठ चिन्हों से सम्मानित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी।अतिथियों का उदबोधन हुआ।अतिथियों के सम्मान में नन्नी बालिका ने स्वागत गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।उर्मिला दीदी नें दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला कर कहा कि दीपावली केवल बाहर के दीये जलाने का त्योहार नहीं है,बल्कि आत्मा रूपी दीये को ज्ञान और योग के घृत से प्रज्ज्वलित करने का पर्व है। सच्ची दीपावली तब है जब हमारे मन से अज्ञान, ईर्ष्या, द्वेष और विकारों का अंधकार समाप्त हो और आत्मा में पवित्रता, प्रेम और शांति का प्रकाश फैले।उन्होंने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का लक्ष्य मनुष्य को तनावमुक्त, व्यसनमुक्त और चरित्रवान बनाकर विश्व में शांति और भाईचारे की स्थापना करना है। मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि तथा अति विशिष्ट अतिथि ओर पार्षद सदस्यों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का सराहनीय कार्य कर रही है। दीपावली जैसे पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं।विशिष्ट अतिथि राहुल सिंघवी ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में ब्रह्माकुमारीज द्वारा दिया जा रहा राजयोग का ज्ञान जीवन में सच्ची खुशी और शांति लाने वाला है।अंत में सभी अतिथियों का संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन कृष्णा दीदी द्वारा किया गया।समापन पर सबको बाबा की प्रसाद रूप टोली दी गयी।अंत मे छबड़ा की नीलू दीदी ने कार्यक्रम में पदारे सभी अतिथियों ओर भाई-बहिनों का आभार जताया।4
- बिशनखेड़ी पंचायत से नरेश नागर ने जीता सरपंच पद,,,,,,,, ग्राम पंचायत बिशनखेड़ी में सरपंच पद के चुनाव में नरेश नागर ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे गांव में बधाईयों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेश नागर एक मिलनसार और विकासशील सोच के युवा नेता हैं। ग्रामीणों को उनसे पंचायत के विकास की काफी उम्मीदें हैं। नरेश नागर ने जीत के लिए समस्त ग्रामवासियों, बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबको साथ लेकर गांव के विकास के लिए काम करेंगे।3
- पनवाड़ में कन्हैयालाल सरपंच और मनीष नागर बने उपसरपंच, जमकर मना जीत का जश्न ग्राम पंचायत पनवाड़ में चुनावी नतीजों के बाद जश्न का माहौल रहा। सरपंच पद पर कन्हैयालाल बासुंडिया ने 1,558 वोट पाकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं उपसरपंच पद के कड़े मुकाबले में मनीष नागर ने 3 वोटों से रोमांचक बाजी मारी। नतीजे घोषित होते ही कस्बे में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच कन्हैयालाल और उपसरपंच मनीष नागर को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।2
- वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग राष्ट्रपति से ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की भी उठाई मांग, गांधी भवन के बाहर की नारेबाजी झालावाड़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर रविवार को झालावाड़ में जिला कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति से भी मांग की गई कि मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। रविवार को गांधी भवन के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्द सिंह राठौड़, ओम पाठक, अब्दुल नफीस शेख, पार्षद हसन राजा, वाजिद भाई, ललित सुमन, गणेश सोनी, लालचन्द रेगर, सत्यनारायण सुमन, भगवती प्रकाश मेहर, जावेद चौधरी, पृथ्वीराज और फिरोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- गुना रोटरी के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 से अधिक मरीजों का परीक्षण गुना जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंतर्गत रोटरी क्लब सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शुगर एवं बीपी परीक्षण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रोटरी भवन में किया गया शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, सचिव शैलेश गुप्ता, श्री राजेश सिंघल, शिविर संयोजक विकास जैन नखराली, जगमोहन बंसल, संजीव गर्ग, इंजीनियर डी.एन. नीखरा, देवेंद्र रघुवंशी एवं शंभूनाथ तिवारी सहित उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया कि सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनीश कुमार शुक्ला एवं उनकी चिकित्सा टीम द्वारा 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित कर सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, लटेरी भेजा गया। ऑपरेशन के बाद इन मरीजों को नई नेत्र ज्योति मिलने की उम्मीद है। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए। साथ ही ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के रुकने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गई।1
- 02 नवंबर को भोपाल चलो मुखमंत्री आवास घेराव सागर में OBC ,SC ST मुस्लिम वर्ग बहुजन का जनसैलाब 52% जनसंख्या वाले OBC वर्ग को 27% आरक्षण की मांग पर तीसहजारों लोग सड़कों पर उतरे पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा एवं ओबीसी महासभा के तत्वाधान में, सागर में पिछड़ा वर्ग एकता का बहुत ही अनोखा दृश्य देखने मिला है। यह दृश्य ओबीसी महासभा एवं सागर संयुक्त मोर्चा पिछड़ा वर्ग के द्वारा लगातार की गई मेहनत के परिणाम स्वरुप आया है ओबीसी आरक्षण लागू करो के नारों के साथ पैदल मार्च में obc जातियों के जिला अध्यक्ष एवं उनके प्रतिनिधि जैसे रजक,नामदेव,माली,सोनी,ताम्रकार, चौरसिया, धाकड़, गुर्जर,प्रजापति, घोसी, सेन, रावत, लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा एवं ST और SC के सामाजिक संगठन एवं प्रतिनिधियों ने उपस्थित होकर एक सुर में 27% आरक्षण को मध्य प्रदेश की सरकार नौवीं अनुसूची में डालकर केंद्र को भेज कर कानून बनाए और obc आरक्षण दें,rss बीजेपी की मोहन यादव की सरकार और पिछला वर्ग को गुमराह करना बंद करें, कोर्ट कोर्ट खेलना बंद करें। बीजेपी सरकार को कानून लाना चाहिए जैसा कि अन्य प्रदेशों में 50 परसेंट से आरक्षण लागू करने के लिए 9वी अनुसूची में डालने के लिए सरकारी प्रस्ताव भेजते हैं और केंद्र उसको पास करता है इसके बाद कोर्ट द्वारा कोई स्टे नहीं लगाया जाता एक बात और कहना चाहता हूं सागर में जो आंदोलन हुआ है इसमें सरपंच जनपद पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य पार्षद सभी समाजों के जन्म प्रतिनिधि एवं नेतृत्व करता सिर्फ थे अगर यह लोग एक आवाज लगा दे तो मुझे लगता है सागर में जगह नहीं बनेगी पिछड़ा वर्ग इतना निकाल के आ सकता है कि कल मैं खुद देखा एक-एक व्यक्ति 1000 से लेकर 10 हजार लोगों को लाने की ताकत रखता है और ऐसे लोग आंदोलन में हजारों थे चाहे वह चौरसिया समाज के हो या फिर प्रजापति समाज लोधी यादव कुर्मी कुशवाहा समाज के या फिर सेन सोनी माली घोसी ताम्रकार रैकवार रजक विश्वकर्मा समाज के पिछड़ा वर्ग की सभी जातियों के बहुत बड़े नेता उपस्थित थे और इस रणनीति में जिन लोगों ने भी काम किया है इसके पीछे उन लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद पिछड़ा वर्ग संयुक्त मोर्चा ओबीसी महासभा ने तय किया है कि विधानसभा स्तर पर विधायकों को घेरा जाएगा। CM Madhya Pradesh जी ओबीसी आरक्षण लागू करों नहीं तो हर जिले में इस प्रकार के आंदोलन देखने मिलेंगे और भोपाल की धरती पर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू होगा जिसके माध्यम से रेल रोको और हाईवे रोको अभियान शुरू किया जाएगा हम पीछे हटने वाले नहीं हैं जब तक कि हमें संख्या के अनुपात में ओबीसी आरक्षण नहीं मिल जाता इस आंदोलन में ओबीसी आरक्षण के साथ-साथ जनगणना में जाति का कलम होना चाहिए जैसा ऐसी और एसटी भाइयों का है इस आंदोलन के सभी सूत्र धारकों को जो आंदोलन के पीछे बैठे हुए हैं उनको मैं बहुत-बहुत धन्यवाद परीक्षित करता हूं, इस आंदोलन की रणनीति बनाने वालों को धन्यवाद परीक्षित करता हूं हम सागर गए इतना मान सम्मान सत्कार किया उसके लिए भी मैं ओबीसी महासभा की तरफ से आपको धन्यवाद प्रेषित करता हूं आंदोलन में पहुंचे युवा छात्र बुद्धिजीवी कर्मचारी पुलिस पत्रकार प्रशासन पिछला वर्ग के नेताओं को धन्यवाद प्रेषित करता आप सभी को जय ओबीसी जय संविधान जय जवान जय किसान जय भारत अगर जल्द आरक्षण लागू नहीं हुआ ओबीसी का तो दिल्ली दूर नहीं है याद रखना बुंदेलखंड की धरती से यह उबाल शुरू हो रहा है अंग्रेजों के खिलाफ ही आंदोलन यहीं से शुरू किया गया था तो तैयार रहिए2
- सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर छीपाबडौद - क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत और खुशी की खबर है। सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता शिवराज लववंशी ने बताया कि सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों ने विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। *रिपोर्ट: जितेन्द्र कुशवाह* Jitendra Kushwah Mob. 89699996274