logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गुना रोटरी के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 से अधिक मरीजों का परीक्षण गुना जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंतर्गत रोटरी क्लब सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शुगर एवं बीपी परीक्षण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रोटरी भवन में किया गया शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, सचिव शैलेश गुप्ता, श्री राजेश सिंघल, शिविर संयोजक विकास जैन नखराली, जगमोहन बंसल, संजीव गर्ग, इंजीनियर डी.एन. नीखरा, देवेंद्र रघुवंशी एवं शंभूनाथ तिवारी सहित उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया कि सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनीश कुमार शुक्ला एवं उनकी चिकित्सा टीम द्वारा 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित कर सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, लटेरी भेजा गया। ऑपरेशन के बाद इन मरीजों को नई नेत्र ज्योति मिलने की उम्मीद है। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए। साथ ही ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के रुकने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गई।

5 hrs ago
user_रणधीर चदेल
रणधीर चदेल
पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
5 hrs ago

गुना रोटरी के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 से अधिक मरीजों का परीक्षण गुना जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंतर्गत रोटरी क्लब सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शुगर एवं बीपी परीक्षण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रोटरी भवन में किया गया शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, सचिव शैलेश गुप्ता, श्री राजेश सिंघल, शिविर संयोजक विकास जैन नखराली, जगमोहन बंसल, संजीव गर्ग, इंजीनियर डी.एन. नीखरा, देवेंद्र रघुवंशी एवं शंभूनाथ तिवारी सहित उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया कि सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनीश कुमार शुक्ला एवं उनकी चिकित्सा टीम द्वारा 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित कर सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, लटेरी भेजा गया। ऑपरेशन के बाद इन मरीजों को नई नेत्र ज्योति मिलने की उम्मीद है। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए। साथ ही ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के रुकने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गई।

More news from Madhya Pradesh and nearby areas
  • गुना रोटरी के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 से अधिक मरीजों का परीक्षण गुना जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंतर्गत रोटरी क्लब सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शुगर एवं बीपी परीक्षण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रोटरी भवन में किया गया शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, सचिव शैलेश गुप्ता, श्री राजेश सिंघल, शिविर संयोजक विकास जैन नखराली, जगमोहन बंसल, संजीव गर्ग, इंजीनियर डी.एन. नीखरा, देवेंद्र रघुवंशी एवं शंभूनाथ तिवारी सहित उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया कि सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनीश कुमार शुक्ला एवं उनकी चिकित्सा टीम द्वारा 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित कर सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, लटेरी भेजा गया। ऑपरेशन के बाद इन मरीजों को नई नेत्र ज्योति मिलने की उम्मीद है। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए। साथ ही ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के रुकने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गई।
    1
    गुना रोटरी के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 100 से अधिक मरीजों का परीक्षण
गुना जिला दृष्टिहीनता नियंत्रण समिति के अंतर्गत रोटरी क्लब  सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट आनंदपुर के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र जांच शुगर एवं बीपी परीक्षण तथा मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन रोटरी भवन में किया गया
शिविर का शुभारंभ रोटरी क्लब अध्यक्ष श्याम अग्रवाल, सचिव शैलेश गुप्ता, श्री राजेश सिंघल, शिविर संयोजक विकास जैन नखराली, जगमोहन बंसल, संजीव गर्ग, इंजीनियर डी.एन. नीखरा, देवेंद्र रघुवंशी एवं शंभूनाथ तिवारी सहित उपस्थित अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।
100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण
शिविर संयोजक विकास जैन नखराली ने बताया कि सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. अनीश कुमार शुक्ला एवं उनकी चिकित्सा टीम द्वारा 100 से अधिक मरीजों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 35 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित कर सद्गुरु संकल्प नेत्र चिकित्सालय, लटेरी भेजा गया। ऑपरेशन के बाद इन मरीजों को नई नेत्र ज्योति मिलने की उम्मीद है। शिविर में मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं चश्मे वितरित किए गए। साथ ही ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों के रुकने और भोजन की नि:शुल्क व्यवस्था भी संस्था द्वारा की गई।
    user_रणधीर चदेल
    रणधीर चदेल
    पत्रकार (फोटोग्राफर) Guna, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास से मना दीपावली पर्व। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास से मना दीपावली पर्व। छबड़ा(बारां) मोती कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,छबड़ा में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी संस्था की संचालिका उर्मिला दीदी ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन,विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ सदस्य राहुल सिघवीं वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा,मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के आशीष जी,सुनील तेजस्वी आदि सदस्यों के साथ कार्यक्रम में संस्था से जुड़े भाई-बहनें और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।छबड़ा केंद्र के मीडिया प्रभारी एस.एल.नागर के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर उर्मिला दीदी,नीलू दीदी,सीमा दीदी ने मंचासीन सभी अतिथियों को अंगवस्त्र,टोपी ओर बेच के साथ संस्था के विशिष्ठ चिन्हों से सम्मानित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी।अतिथियों का उदबोधन हुआ।अतिथियों के सम्मान में नन्नी बालिका ने स्वागत गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।उर्मिला दीदी नें दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला कर कहा कि दीपावली केवल बाहर के दीये जलाने का त्योहार नहीं है,बल्कि आत्मा रूपी दीये को ज्ञान और योग के घृत से प्रज्ज्वलित करने का पर्व है। सच्ची दीपावली तब है जब हमारे मन से अज्ञान, ईर्ष्या, द्वेष और विकारों का अंधकार समाप्त हो और आत्मा में पवित्रता, प्रेम और शांति का प्रकाश फैले।उन्होंने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का लक्ष्य मनुष्य को तनावमुक्त, व्यसनमुक्त और चरित्रवान बनाकर विश्व में शांति और भाईचारे की स्थापना करना है। मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि तथा अति विशिष्ट अतिथि ओर पार्षद सदस्यों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का सराहनीय कार्य कर रही है। दीपावली जैसे पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं।विशिष्ट अतिथि राहुल सिंघवी ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में ब्रह्माकुमारीज द्वारा दिया जा रहा राजयोग का ज्ञान जीवन में सच्ची खुशी और शांति लाने वाला है।अंत में सभी अतिथियों का संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन कृष्णा दीदी द्वारा किया गया।समापन पर सबको बाबा की प्रसाद रूप टोली दी गयी।अंत मे छबड़ा की नीलू दीदी ने कार्यक्रम में पदारे सभी अतिथियों ओर भाई-बहिनों का आभार जताया।
    4
    प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास से मना दीपावली पर्व।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को हर्षोल्लास से मना दीपावली पर्व।
छबड़ा(बारां) मोती कॉलोनी स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय,छबड़ा में दीपावली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और आध्यात्मिक उमंग के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी संस्था की संचालिका उर्मिला दीदी ने की।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सुमन,विशिष्ट अतिथि भाजपा के वरिष्ठ सदस्य राहुल सिघवीं वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा,मौजूद रहे। इसके अलावा नगर के आशीष जी,सुनील तेजस्वी आदि सदस्यों के साथ कार्यक्रम में संस्था से जुड़े भाई-बहनें और गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।छबड़ा केंद्र के मीडिया प्रभारी एस.एल.नागर के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इस अवसर पर उर्मिला दीदी,नीलू दीदी,सीमा दीदी ने मंचासीन सभी अतिथियों को अंगवस्त्र,टोपी ओर बेच के साथ संस्था के विशिष्ठ चिन्हों से सम्मानित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी गयी।अतिथियों का उदबोधन हुआ।अतिथियों के सम्मान में नन्नी बालिका ने स्वागत गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया।उर्मिला दीदी नें दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला कर कहा कि दीपावली केवल बाहर के दीये जलाने का त्योहार नहीं है,बल्कि आत्मा रूपी दीये को ज्ञान और योग के घृत से प्रज्ज्वलित करने का पर्व है। सच्ची दीपावली तब है जब हमारे मन से अज्ञान, ईर्ष्या, द्वेष और विकारों का अंधकार समाप्त हो और आत्मा में पवित्रता, प्रेम और शांति का प्रकाश फैले।उन्होंने संस्था के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय का लक्ष्य मनुष्य को तनावमुक्त, व्यसनमुक्त और चरित्रवान बनाकर विश्व में शांति और भाईचारे की स्थापना करना है।
मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथि तथा अति विशिष्ट अतिथि ओर पार्षद सदस्यों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज में नैतिक मूल्यों को स्थापित करने का सराहनीय कार्य कर रही है। दीपावली जैसे पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देते हैं।विशिष्ट अतिथि राहुल सिंघवी ने कहा कि आज के भौतिकवादी युग में ब्रह्माकुमारीज द्वारा दिया जा रहा राजयोग का ज्ञान जीवन में सच्ची खुशी और शांति लाने वाला है।अंत में सभी अतिथियों का संस्था की ओर से आभार व्यक्त किया गया और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।कार्यक्रम का संचालन कृष्णा दीदी द्वारा किया गया।समापन पर सबको बाबा की प्रसाद रूप टोली दी गयी।अंत मे छबड़ा की नीलू दीदी ने कार्यक्रम में पदारे सभी अतिथियों ओर भाई-बहिनों का आभार जताया।
    user_Alakh Jyoti Yog Present
    Alakh Jyoti Yog Present
    Yoga instructor Chhabra, Baran•
    1 day ago
  • गजेंद्र गोयल (पप्पू चाचा) झनझनी वाले के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, विशाल जनसंपर्क रैली में उमड़ा जनसैलाब गजेंद्र गोयल (पप्पू चाचा) झनझनी वाले के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, विशाल जनसंपर्क रैली में उमड़ा जनसैलाब छीपाबड़ौद -  ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद से सरपंच पद के उम्मीदवार गजेंद्र गोयल (पप्पू चाचा) झनझनी वाले के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज शीतल बगीची स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया। कार्यालय का उद्घाटन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जैन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, युवा साथी सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे। *जनसंपर्क रैली को मिला अभूतपूर्व समर्थन* कार्यालय उद्घाटन के पश्चात विशाल जनसंपर्क रैली निकाली गई। रैली शीतल बगीची से शुरू होकर इकलेरा नाका, हनुमान चौराहा, विधायक आवास, राज मंदिर, होली का खूंट होते हुए हाट चौक स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली में जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस अवसर पर गजेंद्र गोयल ने कहा, "छीपाबड़ौद के विकास, स्वच्छता, पानी, सड़क और युवाओं के रोजगार के लिए मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा। आप सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।" Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    4
    गजेंद्र गोयल (पप्पू चाचा) झनझनी वाले के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, विशाल जनसंपर्क रैली में उमड़ा जनसैलाब

गजेंद्र गोयल (पप्पू चाचा) झनझनी वाले के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, विशाल जनसंपर्क रैली में उमड़ा जनसैलाब
छीपाबड़ौद - 
ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद से सरपंच पद के उम्मीदवार गजेंद्र गोयल (पप्पू चाचा) झनझनी वाले के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज शीतल बगीची स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया।
कार्यालय का उद्घाटन अग्रवाल समाज के अध्यक्ष नरेंद्र जैन द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, युवा साथी सहित सैकड़ों ग्रामवासी मौजूद रहे।
*जनसंपर्क रैली को मिला अभूतपूर्व समर्थन*
कार्यालय उद्घाटन के पश्चात विशाल जनसंपर्क रैली निकाली गई। रैली शीतल बगीची से शुरू होकर इकलेरा नाका, हनुमान चौराहा, विधायक आवास, राज मंदिर, होली का खूंट होते हुए हाट चौक स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली में जगह-जगह फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गजेंद्र गोयल ने कहा, "छीपाबड़ौद के विकास, स्वच्छता, पानी, सड़क और युवाओं के रोजगार के लिए मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा। आप सभी के प्यार के लिए आभारी हूं।"
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कछियाथाना स्कूल में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां कछियाथाना पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और राष्ट्रीय एकता पर नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान मातृ प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आपदा प्रबंधन टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सीपीआर, बाढ़ से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन सहित शिक्षक मौजूद रहे।
    1
    कछियाथाना स्कूल में मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस, विद्यार्थियों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां


कछियाथाना पीएमश्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत और राष्ट्रीय एकता पर नाटिका प्रस्तुत की। इस दौरान मातृ प्रतियोगिता में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आपदा प्रबंधन टीम ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को सीपीआर, बाढ़ से बचाव और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी। कार्यक्रम में संस्थाप्रधान विपिन कुमार जैन सहित शिक्षक मौजूद रहे।
    user_हर्षित भार्गव
    हर्षित भार्गव
    पत्रकार शाहबाद, बारां, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • जनसमस्या 🚨 नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा गरीब परिवार भुगत रहे हैं! नगर परिषद द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गरीब परिवारों के घरों के सामने नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार समस्या होने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्या गरीबों की समस्याओं का समाधान करना नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है? आखिर कब तक लोग इस परेशानी को झेलते रहेंगे? प्रशासन से मांग है कि तत्काल संज्ञान लेकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। मामला नगर परिषद मधुसूदनगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 तोरई का है!
    2
    जनसमस्या
🚨 नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा गरीब परिवार भुगत रहे हैं!
नगर परिषद द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गरीब परिवारों के घरों के सामने नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार समस्या होने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
क्या गरीबों की समस्याओं का समाधान करना नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है? आखिर कब तक लोग इस परेशानी को झेलते रहेंगे?
प्रशासन से मांग है कि तत्काल संज्ञान लेकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
मामला नगर परिषद मधुसूदनगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 तोरई का है!
    user_Abhi Ravan
    Abhi Ravan
    Voice of people Maksoodangarh, Guna•
    6 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *दिनांक : 01 नवंबर 2026* *जिला : विदिशा* *ऑपरेशन क्लीन स्वीप: करारिया चौराहा पुलिस ने 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को पकड़ा, ₹1.20 लाख का मादक पदार्थ जप्त* *रात्रि गश्त के दौरान ग्राम बमुरिया प्रतीक्षालय के पास की गई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया* विदिशा पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए *ऑपरेशन क्लीन स्वीप* के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना करारिया चौराहा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। पुलिस द्वारा जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- बताई गई है। *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन / मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करारिया चौराहा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। *रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा:* दिनांक 01 नवंबर 2026 को थाना करारिया चौराहा पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम बमुरिया प्रतीक्षालय के पास करारिया-अम्बानगर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित बघेल पिता जशवंत बघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अरबरिया बेरखेड़ी, थाना करारिया चौराहा, जिला विदिशा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। *NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज:* पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 304/2026, धारा 8/21 एवं 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *जप्त मशरूका:* 👉12 ग्राम ब्राउन शुगर 👉अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- *आरोपी का विवरण:* रोहित बघेल पिता जशवंत बघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अरबरिया बेरखेड़ी, थाना करारिया चौराहा, जिला विदिशा। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय, उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक भँवर सिंह परमार, सहायक उपनिरीक्षक (M) सिद्धांत भदौरिया, प्रधान आरक्षक अजय गर्ग, सुमित सराठे, अशोक मीना एवं आरक्षक पंकज त्यागी, शिवम शाक्य और मनोज शाक्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *विदिशा पुलिस की अपील:* विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध विदिशा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
    1
    *प्रेस नोट*
*दिनांक : 01 नवंबर 2026*
*जिला : विदिशा*

*ऑपरेशन क्लीन स्वीप: करारिया चौराहा पुलिस ने 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को पकड़ा, ₹1.20 लाख का मादक पदार्थ जप्त*

*रात्रि गश्त के दौरान ग्राम बमुरिया प्रतीक्षालय के पास की गई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया*

विदिशा पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए *ऑपरेशन क्लीन स्वीप* के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना करारिया चौराहा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। पुलिस द्वारा जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- बताई गई है।

*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन / मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करारिया चौराहा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

*रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा:*
दिनांक 01 नवंबर 2026 को थाना करारिया चौराहा पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम बमुरिया प्रतीक्षालय के पास करारिया-अम्बानगर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित बघेल पिता जशवंत बघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अरबरिया बेरखेड़ी, थाना करारिया चौराहा, जिला विदिशा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

*NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज:*
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 304/2026, धारा 8/21 एवं 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*जप्त मशरूका:*
👉12 ग्राम ब्राउन शुगर
👉अनुमानित कीमत ₹1,20,000/-

*आरोपी का विवरण:*
रोहित बघेल पिता जशवंत बघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अरबरिया बेरखेड़ी, थाना करारिया चौराहा, जिला विदिशा।

*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय, उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक भँवर सिंह परमार, सहायक उपनिरीक्षक (M) सिद्धांत भदौरिया, प्रधान आरक्षक अजय गर्ग, सुमित सराठे, अशोक मीना एवं आरक्षक पंकज त्यागी, शिवम शाक्य और मनोज शाक्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*विदिशा पुलिस की अपील:*
विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध विदिशा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने निवास पर ही सुनी लोगों की समस्याएं कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने निवास पर ही सुनी लोगों की समस्याएं कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने रविवार दोपहर 4:00 बजे अपने निवास पर ही लोगों की समस्याएं सुनी बताया जा रहा है कि विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर अपने निवास पर लोगों की सुनी और समस्याओं का मौके पर निराकरण किया वहीं कुछ समस्याएं अधिकारियों को निर्देश दिए रविवार दोपहर 4:00मिली जानकारी
    1
    कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने निवास पर ही सुनी लोगों की समस्याएं 
कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने निवास पर ही सुनी लोगों की समस्याएं 
कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने रविवार  दोपहर 4:00 बजे अपने निवास पर ही लोगों की समस्याएं सुनी बताया जा रहा है कि विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर अपने निवास पर लोगों की सुनी और समस्याओं का मौके पर निराकरण किया वहीं कुछ समस्याएं अधिकारियों को निर्देश दिए  रविवार दोपहर 4:00मिली जानकारी
    user_Zafar ullah
    Zafar ullah
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर छीपाबडौद -  क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत और खुशी की खबर है। सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता शिवराज लववंशी ने बताया कि सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों ने विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। *रिपोर्ट: जितेन्द्र कुशवाह* Jitendra Kushwah  Mob. 8969999627
    4
    सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर

सेकुड़ से अमरपुरा सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर
छीपाबडौद - 
क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत और खुशी की खबर है। सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के प्रयासों से इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।
भाजपा कार्यकर्ता शिवराज लववंशी ने बताया कि सेकुड़ से अमरपुरा तक सड़क निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। सड़क निर्माण की स्वीकृति मिलने से ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। वर्तमान में निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस सड़क के निर्माण से आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वर्षों से प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों ने विधायक प्रताप सिंह सिंघवी का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी।
*रिपोर्ट: जितेन्द्र कुशवाह*
Jitendra Kushwah 
Mob. 8969999627
    user_JITENDRA KUSHWAH
    JITENDRA KUSHWAH
    छिपाबड़ौद, बारां, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.