logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनसमस्या 🚨 नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा गरीब परिवार भुगत रहे हैं! नगर परिषद द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गरीब परिवारों के घरों के सामने नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार समस्या होने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्या गरीबों की समस्याओं का समाधान करना नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है? आखिर कब तक लोग इस परेशानी को झेलते रहेंगे? प्रशासन से मांग है कि तत्काल संज्ञान लेकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। मामला नगर परिषद मधुसूदनगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 तोरई का है!

5 hrs ago
user_Abhi Ravan
Abhi Ravan
Voice of people Maksoodangarh, Guna•
5 hrs ago
b72d4f75-13cb-4552-a6d1-2513e95f841b

जनसमस्या 🚨 नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा गरीब परिवार भुगत रहे हैं! नगर परिषद द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गरीब परिवारों के घरों के सामने नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार समस्या होने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्या गरीबों की समस्याओं का समाधान करना नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है? आखिर कब तक लोग इस परेशानी को झेलते रहेंगे? प्रशासन से मांग है कि तत्काल संज्ञान लेकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। मामला नगर परिषद मधुसूदनगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 तोरई का है!

More news from Guna and nearby areas
  • जनसमस्या 🚨 नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा गरीब परिवार भुगत रहे हैं! नगर परिषद द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गरीब परिवारों के घरों के सामने नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार समस्या होने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्या गरीबों की समस्याओं का समाधान करना नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है? आखिर कब तक लोग इस परेशानी को झेलते रहेंगे? प्रशासन से मांग है कि तत्काल संज्ञान लेकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए। मामला नगर परिषद मधुसूदनगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 तोरई का है!
    2
    जनसमस्या
🚨 नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा गरीब परिवार भुगत रहे हैं!
नगर परिषद द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। गरीब परिवारों के घरों के सामने नालियों का गंदा पानी भरा हुआ है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार समस्या होने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
क्या गरीबों की समस्याओं का समाधान करना नगर परिषद की जिम्मेदारी नहीं है? आखिर कब तक लोग इस परेशानी को झेलते रहेंगे?
प्रशासन से मांग है कि तत्काल संज्ञान लेकर जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए।
मामला नगर परिषद मधुसूदनगढ़ के वार्ड क्रमांक 01 तोरई का है!
    user_Abhi Ravan
    Abhi Ravan
    Voice of people Maksoodangarh, Guna•
    5 hrs ago
  • सब जेल में जिला न्यायाधीश नेओचक निरीक्षण किया गंजबासौदा नगर के गुरोद मार्ग स्थित सब जेल में जिला न्यायाधीश माननीय शेख सलीम द्वारा ओचक निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनशाला सब् जेल के रखरखाव का निरीक्षण किया गया साथ ही बंधियो से समस्याओं के बारे में पूछा गया व समय पर चाय नाश्ता खाना दवाइयां मिलने के विषय में जानकारी ली गई निरीक्षण के दौरान विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संविधान के नियम कानून के विषय में बताया गया बंदियों पर प्रकरण के दौरान अभिभाषक ना होने की दशा में विधिक साक्षरता के माध्यम से अभिभाषक नियुक्त कराने की बात कही गई और बंदियो की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निपटाने की बात कही गई इस मौके पर सहायक अधीक्षक आलोक भार्गव प्रहरी मोंटी प्रहरी मीणा प्रहरी रामराज ठाकुर प्राणी सोनी सहित बंदी उपस्थित रहे बता दे सब जेल आई एस ओ प्रमाणित है जिसमें साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है
    1
    सब जेल में जिला न्यायाधीश नेओचक  निरीक्षण किया 


गंजबासौदा नगर के गुरोद  मार्ग स्थित सब जेल में जिला न्यायाधीश माननीय शेख सलीम द्वारा ओचक निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनशाला सब् जेल के रखरखाव का निरीक्षण किया गया साथ ही बंधियो  से समस्याओं के बारे में पूछा गया व समय पर चाय नाश्ता खाना दवाइयां मिलने के विषय में जानकारी ली गई निरीक्षण के दौरान विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें संविधान के नियम कानून के विषय में बताया गया बंदियों पर प्रकरण के दौरान अभिभाषक ना होने की दशा में विधिक साक्षरता के माध्यम से अभिभाषक नियुक्त कराने की बात कही गई और बंदियो की समस्याओं को तत्काल प्रभाव से निपटाने की बात कही गई इस मौके पर सहायक अधीक्षक आलोक भार्गव प्रहरी मोंटी प्रहरी मीणा प्रहरी रामराज ठाकुर प्राणी सोनी सहित बंदी उपस्थित रहे बता दे सब जेल आई एस ओ प्रमाणित  है जिसमें साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है
    user_PRAYAS vishwakarma
    PRAYAS vishwakarma
    Loan agency शमशाबाद, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • *प्रेस नोट* *दिनांक : 01 नवंबर 2026* *जिला : विदिशा* *ऑपरेशन क्लीन स्वीप: करारिया चौराहा पुलिस ने 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को पकड़ा, ₹1.20 लाख का मादक पदार्थ जप्त* *रात्रि गश्त के दौरान ग्राम बमुरिया प्रतीक्षालय के पास की गई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया* विदिशा पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए *ऑपरेशन क्लीन स्वीप* के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना करारिया चौराहा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। पुलिस द्वारा जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- बताई गई है। *वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन / मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई* पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करारिया चौराहा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। *रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा:* दिनांक 01 नवंबर 2026 को थाना करारिया चौराहा पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम बमुरिया प्रतीक्षालय के पास करारिया-अम्बानगर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित बघेल पिता जशवंत बघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अरबरिया बेरखेड़ी, थाना करारिया चौराहा, जिला विदिशा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया। *NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज:* पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 304/2026, धारा 8/21 एवं 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। *जप्त मशरूका:* 👉12 ग्राम ब्राउन शुगर 👉अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- *आरोपी का विवरण:* रोहित बघेल पिता जशवंत बघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अरबरिया बेरखेड़ी, थाना करारिया चौराहा, जिला विदिशा। *सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय, उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक भँवर सिंह परमार, सहायक उपनिरीक्षक (M) सिद्धांत भदौरिया, प्रधान आरक्षक अजय गर्ग, सुमित सराठे, अशोक मीना एवं आरक्षक पंकज त्यागी, शिवम शाक्य और मनोज शाक्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *विदिशा पुलिस की अपील:* विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध विदिशा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
    1
    *प्रेस नोट*
*दिनांक : 01 नवंबर 2026*
*जिला : विदिशा*

*ऑपरेशन क्लीन स्वीप: करारिया चौराहा पुलिस ने 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक आरोपी को पकड़ा, ₹1.20 लाख का मादक पदार्थ जप्त*

*रात्रि गश्त के दौरान ग्राम बमुरिया प्रतीक्षालय के पास की गई कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया*

विदिशा पुलिस द्वारा जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए *ऑपरेशन क्लीन स्वीप* के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना करारिया चौराहा पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। पुलिस द्वारा जप्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत ₹1,20,000/- बताई गई है।

*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन / मार्गदर्शन में की गई कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विदिशा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी करारिया चौराहा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।

*रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा:*
दिनांक 01 नवंबर 2026 को थाना करारिया चौराहा पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम बमुरिया प्रतीक्षालय के पास करारिया-अम्बानगर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित बघेल पिता जशवंत बघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अरबरिया बेरखेड़ी, थाना करारिया चौराहा, जिला विदिशा बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसे विधिवत जप्त किया गया।

*NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज:*
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 304/2026, धारा 8/21 एवं 29 NDPS एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

*जप्त मशरूका:*
👉12 ग्राम ब्राउन शुगर
👉अनुमानित कीमत ₹1,20,000/-

*आरोपी का विवरण:*
रोहित बघेल पिता जशवंत बघेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम अरबरिया बेरखेड़ी, थाना करारिया चौराहा, जिला विदिशा।

*सराहनीय भूमिका:*
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सीमा राय, उपनिरीक्षक राजेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक भँवर सिंह परमार, सहायक उपनिरीक्षक (M) सिद्धांत भदौरिया, प्रधान आरक्षक अजय गर्ग, सुमित सराठे, अशोक मीना एवं आरक्षक पंकज त्यागी, शिवम शाक्य और मनोज शाक्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

*विदिशा पुलिस की अपील:*
विदिशा पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार एवं तस्करी से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध विदिशा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
    user_IBN NEWS
    IBN NEWS
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    32 min ago
  • कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने निवास पर ही सुनी लोगों की समस्याएं कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने निवास पर ही सुनी लोगों की समस्याएं कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने रविवार दोपहर 4:00 बजे अपने निवास पर ही लोगों की समस्याएं सुनी बताया जा रहा है कि विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर अपने निवास पर लोगों की सुनी और समस्याओं का मौके पर निराकरण किया वहीं कुछ समस्याएं अधिकारियों को निर्देश दिए रविवार दोपहर 4:00मिली जानकारी
    1
    कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने निवास पर ही सुनी लोगों की समस्याएं 
कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने निवास पर ही सुनी लोगों की समस्याएं 
कुरवाई विधायक हरि सिंह सप्रे ने रविवार  दोपहर 4:00 बजे अपने निवास पर ही लोगों की समस्याएं सुनी बताया जा रहा है कि विधायक हरि सिंह सप्रे ने अपने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर अपने निवास पर लोगों की सुनी और समस्याओं का मौके पर निराकरण किया वहीं कुछ समस्याएं अधिकारियों को निर्देश दिए  रविवार दोपहर 4:00मिली जानकारी
    user_Zafar ullah
    Zafar ullah
    सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • स्थापना दिवस - मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर हुआ आयोजन - विधायक ने फहराया तिरंगा - मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन - स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम स्लग : स्थापना दिवस - मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर हुआ आयोजन - विधायक ने फहराया तिरंगा - मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन - स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम लोकेशन विदिशा एंकर : 1 नवंबर को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है जिला स्तरीय आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया जहां रविवार सुबह विदिशा विधायक मुकेश टंडन झंडा फहराया इस दौरान कलेक्टर अंशुल गुप्ता एसपी रोहित काशवानी भी मौजूद रहे, गजबंधन के अलावा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने प्रस्तुति दी. विधायक मुकेश टंडन ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए, प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद तेजी से विकास की ओर बढा है, कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो का सम्मान भी किया गया बाईट : मुकेश टंडन, विधायक
    4
    स्थापना दिवस 
- मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर हुआ आयोजन 
- विधायक ने फहराया तिरंगा
- मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन 
- स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम 
स्लग : स्थापना दिवस 
- मध्य प्रदेश की स्थापना दिवस के मौके पर पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर हुआ आयोजन 
- विधायक ने फहराया तिरंगा
- मुख्यमंत्री के संदेश का किया वाचन 
- स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम 
लोकेशन विदिशा 
एंकर : 1 नवंबर को मध्य प्रदेश का स्थापना दिवस मनाया जाता है जिला स्तरीय आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर आयोजित किया गया जहां रविवार सुबह विदिशा विधायक मुकेश टंडन झंडा फहराया इस दौरान कलेक्टर अंशुल गुप्ता एसपी रोहित काशवानी भी मौजूद रहे, गजबंधन के अलावा पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भी किए गए जिसमें स्कूली बच्चों ने अपने प्रस्तुति दी. विधायक मुकेश टंडन ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए, प्रदेश में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई
मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद तेजी से विकास की ओर बढा है, कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगो का सम्मान भी किया गया
बाईट : मुकेश टंडन, विधायक
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • म. प्र. के स्थापना दिवस पर राजगढ़ में गरिमा मय समारोह आयोजित
    1
    म. प्र. के स्थापना दिवस पर राजगढ़ में गरिमा मय समारोह आयोजित
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • लहसुन की बोनी शुरू, खेतों में जुटे किसान! इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद लहसुन की बोनी शुरू, खेतों में जुटे किसान! इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद नमस्कार! आप देख रहे हैं अपना MP 24 न्यूज़। मध्य प्रदेश के मालवा अंचल में लहसुन की बोनी का दौर शुरू हो गया है। राजगढ़, शाजापुर, नीमच और मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों में किसान लहसुन की खेती की तैयारी में जुट गए हैं। किसान खेतों की जुताई और क्यारियां तैयार करने के साथ ही अच्छी गुणवत्ता वाले बीज की व्यवस्था कर रहे हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन की अच्छी पैदावार के लिए स्वस्थ बीज, उपयुक्त समय पर बोनी, खेत में उचित नमी और जल निकासी का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। इस बार लहसुन के भाव को देखते हुए किसानों को नई फसल से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि बाजार भाव में उतार-चढ़ाव बना रहता है। अब देखना होगा कि इस बार लहसुन की पैदावार और बाजार भाव किसानों को कितना फायदा पहुंचाते हैं। अपना MP 24 न्यूज़ – हर खबर, हर जानकारी, आपके साथ।
    2
    लहसुन की बोनी शुरू, खेतों में जुटे किसान! इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद
लहसुन की बोनी शुरू, खेतों में जुटे किसान! इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद
नमस्कार! आप देख रहे हैं अपना MP 24 न्यूज़।
मध्य प्रदेश के मालवा अंचल में लहसुन की बोनी का दौर शुरू हो गया है। राजगढ़, शाजापुर, नीमच और मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों में किसान लहसुन की खेती की तैयारी में जुट गए हैं।
किसान खेतों की जुताई और क्यारियां तैयार करने के साथ ही अच्छी गुणवत्ता वाले बीज की व्यवस्था कर रहे हैं।
कृषि विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन की अच्छी पैदावार के लिए स्वस्थ बीज, उपयुक्त समय पर बोनी, खेत में उचित नमी और जल निकासी का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।
इस बार लहसुन के भाव को देखते हुए किसानों को नई फसल से काफी उम्मीदें हैं। हालांकि बाजार भाव में उतार-चढ़ाव बना रहता है।
अब देखना होगा कि इस बार लहसुन की पैदावार और बाजार भाव किसानों को कितना फायदा पहुंचाते हैं।
अपना MP 24 न्यूज़ – हर खबर, हर जानकारी, आपके साथ।
    user_ALL IN ONE MEDIA
    ALL IN ONE MEDIA
    Newspaper advertising department राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संवाद लोकेशन विदिशा एंकर :- विदिशा शहर के बाल विहार क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों और स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम स्लग संवाद लोकेशन विदिशा एंकर :- विदिशा शहर के बाल विहार क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों और स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने त्योहारों के सीजन में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आ रही दिक्कतों को लेकर प्रशासन और सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं। वीओ : कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मीडिया और वेंडर्स से बातचीत करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि त्योहारी सीजन में स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी विधिक प्रक्रिया के हटाया जाता है और उनका सामान जब्त कर लिया जाता है। इस पर आयोग ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कानून के दायरे में ही कार्रवाई की जाए। नवरात्र से लेकर दीपावली, छठ पूजा और देवप्रबोधिनी एकादशी तक के इस त्योहारी महीने में गरीब वेंडर्स अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं, इसलिए उनकी आजीविका में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए। "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम स्वनिधि योजना शुरू करके ये 75 लाख स्ट्रीट वेंडर्स का एक परिवार बनाया है, जो आने वाले दो साल में सवा करोड़ स्ट्रीट वेंडर्स के परिवार में और वृहद परिवार में बदलेगा। तो ये प्रधानमंत्री जी के परिवार के लोगों के साथ मिलने के लिए मैं आज यहां आया था। स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी नहीं है, प्रॉपर प्लेसेस का एलोकेशन नहीं है, लोगों को बेसिक एमनिटिज अवेलेबल नहीं हैं, बाइट : प्रियंक कानूनगो, सदस्य, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग।
    4
    संवाद

लोकेशन विदिशा

एंकर :- विदिशा शहर के बाल विहार क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों और स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम
स्लग  संवाद
लोकेशन विदिशा
एंकर :- विदिशा शहर के बाल विहार क्षेत्र में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों और स्थानीय स्ट्रीट वेंडर्स के साथ एक विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मुख्य रूप से शिरकत की। उन्होंने त्योहारों के सीजन में रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं को आ रही दिक्कतों को लेकर प्रशासन और सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं।
वीओ : कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मीडिया और वेंडर्स से बातचीत करते हुए एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों से लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थीं कि त्योहारी सीजन में स्ट्रीट वेंडर्स को बिना किसी विधिक प्रक्रिया के हटाया जाता है और उनका सामान जब्त कर लिया जाता है।
इस पर आयोग ने देश के सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि कानून के दायरे में ही कार्रवाई की जाए। नवरात्र से लेकर दीपावली, छठ पूजा और देवप्रबोधिनी एकादशी तक के इस त्योहारी महीने में गरीब वेंडर्स अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं, इसलिए उनकी आजीविका में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने पीएम स्वनिधि योजना शुरू करके ये 75 लाख स्ट्रीट वेंडर्स का एक परिवार बनाया है, जो आने वाले दो साल में सवा करोड़ स्ट्रीट वेंडर्स के परिवार में और वृहद परिवार में बदलेगा। तो ये प्रधानमंत्री जी के परिवार के लोगों के साथ मिलने के लिए मैं आज यहां आया था। स्ट्रीट वेंडिंग कमेटी नहीं है, प्रॉपर प्लेसेस का एलोकेशन नहीं है, लोगों को बेसिक एमनिटिज अवेलेबल नहीं हैं,
बाइट : प्रियंक कानूनगो, सदस्य, राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग।
    user_रिपोर्टर rupesh yadav
    रिपोर्टर rupesh yadav
    Photographer सिरोंज, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.