logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ढिढुई की मुसहर बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम तरुण चेतना एवं ए.एच.टी. थाना के संयुक्त तत्वाधान में तथा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में प्रतापगढ के पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढिढुई स्थित मुसहर बस्ती में सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह को लेकर समुदाय को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.एच.टी. थाना के उप निरीक्षक राम चन्द्र राम गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। समाज की जिम्मेदारी है कि वह बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करे। वहीं तरुण चेतना के सह निदेशक हकीम अंसारी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास प्रभावित होता है। जागरूक समाज ही बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार कर सकता है। इस अवसर पर दीवान फिरोज सिद्दीकी, कांस्टेबल तौसीफ रज़ा, आलोक सिंह, प्रदीप कुमार, ग्राम ढिढुई के पूर्व प्रधान आजाद आल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह न करने एवं रोकने का संकल्प लिया।

1 day ago
user_Amit Rekha News New
Amit Rekha News New
Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत ढिढुई की मुसहर बस्ती में जागरूकता कार्यक्रम तरुण चेतना एवं ए.एच.टी. थाना के संयुक्त तत्वाधान में तथा पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में प्रतापगढ के पट्टी तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत ढिढुई स्थित मुसहर बस्ती में सरकार द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत बाल विवाह को लेकर समुदाय को जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ए.एच.टी. थाना के उप निरीक्षक राम चन्द्र राम गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और इसमें संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। समाज की जिम्मेदारी है कि वह बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करे। वहीं तरुण चेतना के सह निदेशक हकीम अंसारी ने कहा कि बाल विवाह बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय है। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास प्रभावित होता है। जागरूक समाज ही बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार कर सकता है। इस अवसर पर दीवान फिरोज सिद्दीकी, कांस्टेबल तौसीफ रज़ा, आलोक सिंह, प्रदीप कुमार, ग्राम ढिढुई के पूर्व प्रधान आजाद आल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह न करने एवं रोकने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उत्तराखंड मदरसा बोर्ड खत्म होने पर नाराज़गी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जताई नाराज़गी कानून और संविधान के खिलाफ बताया क़दम उत्तराखंड सरकार का फैसला कानून के खिलाफ बताया फैसले को वापस लेने की करी मांग
    1
    उत्तराखंड मदरसा बोर्ड खत्म होने पर नाराज़गी
मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जताई नाराज़गी
कानून और संविधान के खिलाफ बताया क़दम
उत्तराखंड सरकार का फैसला कानून के खिलाफ बताया
फैसले को वापस लेने की करी मांग
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़* *प्रतापगढ़ पुलिस की छवि को घुमिल करने से बाज नहीं आ रहा है पिडित परिवार* *लेकिन कानून व्यवस्था को कोई चुनौती दे या कानून व्यवस्था अपने हाथ ले यह पुलिस को कताई बर्दाश्त नहीं करती है ना करेगी पुलिस* *मानिकपुर थाना क्षेत्र में जहर खाने की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही कर रही थी* *उसी दौरान गांव के कुछ अराजक तत्वों ने मृतक के परिजनों को भड़काकर लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर जाम लगवा दिया था शव को रखवा कर* *पुलिस समझने समझने गई तो कुछ अराजक तत्वों द्वारा पुलिस के ऊपर ही जानलेवा हमला कर बैठे इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल के साथ भी अराजक तत्वों द्वारा हमला किया गया* *कानून के रक्षक पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया तो* *पुलिस ने सही कार्यवाही किया और इस घटना में और जो शामिल है उनको भी सलाखों के पीछे भेजा जाए जिससे कानून व्यवस्था को कोई चुनौती न दे* *थाना मानिकपुर की पुलिस पीड़ित परिवार के साथ पहले भी थी आज भी है और कल भी रहेगी* *लेकिन कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा* * *जिले के तेजतर्रार, ईमानदार आईपीएस एसपी दीपक भूकर के छवि को धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं अराजक तत्व* *थाना प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर नरेंद्र सिंह अच्छी कानून व्यवस्था एवं आम जनमानस है संतुष्ट पीड़ित परिवार के साथ साहनी भूति पुलिस द्वारा किया गया लेकिन पुलिस के ही ऊपर किचड़ उछालने से बाज नहीं आ रहा है पिड़ित परिवार, पुलिस द्वारा पिड़ित परिवार को सब मुहैया करने के बाद भी अपने आदतों से बाज नहीं आ रहा है पिड़ित परिवार* *जिले में जो गलत अफवाह फैला कर कानून व्यवस्था की छवि को धूमिल करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ बड़ी कार्यवाही हो सकती है पूर्व में गलत तरीके से अफवाह फैलाने वाले पर कार्यवाही हो चुकी है* *थाना मानिकपुर में कानून व्यवस्था बेहतर है शांति व्यवस्था बनी हुई है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है* *थाना प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर नरेंद्र सिंह अपने पुलिस टीम के साथ मृतक के अंतिम संस्कार मानिकपुर गंगा घाट पर पहुंचकर हर संभव मदद हुई* संवाददाता प्रतापगढ़*शीतला प्रसाद की रिपोर्ट
    1
    *ब्रेकिंग अपडेट प्रतापगढ़*
*प्रतापगढ़ पुलिस की छवि को घुमिल करने से बाज नहीं आ रहा है पिडित परिवार*
*लेकिन कानून व्यवस्था को कोई चुनौती दे या कानून व्यवस्था अपने हाथ ले यह पुलिस  को कताई बर्दाश्त नहीं करती है ना करेगी पुलिस*
*मानिकपुर थाना क्षेत्र में जहर खाने की वजह से एक युवक की मौत हो गई थी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्यवाही कर रही थी* 
*उसी दौरान गांव के कुछ अराजक तत्वों ने मृतक के परिजनों को भड़काकर लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर जाम लगवा दिया था शव को रखवा कर*
*पुलिस समझने समझने गई तो कुछ अराजक तत्वों द्वारा पुलिस के ऊपर ही जानलेवा हमला कर बैठे इतना ही नहीं महिला कांस्टेबल के साथ भी अराजक तत्वों द्वारा हमला किया गया*
*कानून के रक्षक पर हमला करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेज दिया तो*
*पुलिस ने सही कार्यवाही किया और इस घटना में और जो शामिल है उनको भी सलाखों के पीछे भेजा जाए जिससे कानून व्यवस्था को कोई चुनौती न दे*
*थाना मानिकपुर की पुलिस पीड़ित परिवार के साथ पहले भी थी आज भी है और कल भी रहेगी* 
*लेकिन कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले अपराधियों पर पुलिस का एक्शन लगातार जारी है और आगे भी जारी रहेगा*
* *जिले के तेजतर्रार, ईमानदार आईपीएस एसपी दीपक भूकर के छवि को धूमिल करने से बाज नहीं आ रहे हैं अराजक तत्व*
*थाना प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर नरेंद्र सिंह अच्छी कानून व्यवस्था एवं आम जनमानस है संतुष्ट  पीड़ित परिवार के साथ साहनी भूति  पुलिस द्वारा किया गया लेकिन पुलिस के ही ऊपर किचड़ उछालने से बाज नहीं आ रहा है पिड़ित परिवार, पुलिस द्वारा पिड़ित परिवार को सब मुहैया करने के बाद भी अपने आदतों से बाज नहीं आ रहा है पिड़ित परिवार*
*जिले में जो गलत अफवाह फैला कर कानून व्यवस्था की छवि को धूमिल  करने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ बड़ी कार्यवाही हो सकती है पूर्व में गलत तरीके से अफवाह फैलाने वाले पर कार्यवाही हो चुकी है*
*थाना मानिकपुर में कानून व्यवस्था बेहतर है शांति व्यवस्था बनी हुई है किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है*
*थाना प्रभारी निरीक्षक मानिकपुर नरेंद्र सिंह अपने पुलिस टीम के साथ मृतक के अंतिम संस्कार मानिकपुर गंगा घाट पर पहुंचकर हर संभव मदद हुई* 
संवाददाता प्रतापगढ़*शीतला प्रसाद की रिपोर्ट
    user_Sheetla Prasad
    Sheetla Prasad
    Patti, Pratapgarh•
    4 hrs ago
  • *जम्मू-कश्मीर: के उधमपुर में जैश के 2 आतंकी ढेर, जिस गुफा में छिपे हुए थे उसे सेना ने उड़ाया_* *04 फरवरी बुधवार 2026* *जम्मू-कश्मीर:* के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि कल से मुठभेड़ जारी थी, जिसमें एक आतंकवादी को गोली लग गई थी। इसके बाद दोनों आतंकवादी गुफा में छिपकर बैठे हुए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में अभी भी सेना का तलाशी अभियान जारी है। *सेना ने विस्फोट के जरिए गुफा को उड़ाया:* समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, रामनगर के जाफर जंगल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त अभियान शुरू किया। कल यानी 3 फरवरी को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को गोली लगी और वो साथी के साथ गुफा में छिप गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने गुफा के हिस्से को धमाका कर उड़ा दिया। *सेना ने अभियान को ‘किया’ नाम दिया:* व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर CIF डेल्टा के जवानों ने पुलिस और CRPF के साथ मिलकर खास अभियान को अंजाम दिया। एक सोची-समझी और कोऑर्डिनेटेड कार्रवाई के बाद 2 आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल, टैक्टिकल सटीकता और ऊंचे दर्जे की प्रोफेशनलिज्म देखने को मिली। ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इलाका निगरानी में है।’
    1
    *जम्मू-कश्मीर: के उधमपुर में जैश के 2 आतंकी ढेर, जिस गुफा में छिपे हुए थे उसे सेना ने उड़ाया_*
*04 फरवरी बुधवार 2026*
*जम्मू-कश्मीर:* के उधमपुर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के 2 आतंकवादियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि कल से मुठभेड़ जारी थी, जिसमें एक आतंकवादी को गोली लग गई थी। इसके बाद दोनों आतंकवादी गुफा में छिपकर बैठे हुए थे, जिन्हें सुरक्षाबलों ने आज मार गिराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इलाके में अभी भी सेना का तलाशी अभियान जारी है।
*सेना ने विस्फोट के जरिए गुफा को उड़ाया:*
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, रामनगर के जाफर जंगल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना की व्हाइट नाइट कोर के तहत CIF डेल्टा, जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने संयुक्त अभियान शुरू किया। कल यानी 3 फरवरी को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की थी। जवाबी कार्रवाई में एक आतंकी को गोली लगी और वो साथी के साथ गुफा में छिप गया। इसके बाद सुरक्षाबलों ने गुफा के हिस्से को धमाका कर उड़ा दिया।
*सेना ने अभियान को ‘किया’ नाम दिया:*
व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर CIF डेल्टा के जवानों ने पुलिस और CRPF के साथ मिलकर खास अभियान को अंजाम दिया। एक सोची-समझी और कोऑर्डिनेटेड कार्रवाई के बाद 2 आतंकवादियों को सफलतापूर्वक मार गिराया गया है। इस ऑपरेशन में एजेंसियों के बीच बेहतरीन तालमेल, टैक्टिकल सटीकता और ऊंचे दर्जे की प्रोफेशनलिज्म देखने को मिली। ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा हुआ। इलाका निगरानी में है।’
    user_अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर
    बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 min ago
  • सुल्तानपुर।जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने असम, मुंबई और पश्चिम बंगाल से जुड़े सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक ही मोडस ऑपरेंडी अपनाकर अलग-अलग राज्यों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने किया।प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह (साइबर टीम) ने बताया कि विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि इसी तरीके से अमेठी निवासी अभिषेक सिंह से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम, अमेठी में मुकदमा दर्ज है। वहीं, लखनऊ निवासी अवनीश सिंह से लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी किए जाने का भी मामला सामने आया,जिसका मुकदमा लखनऊ कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में पंजीकृत है। जांच में यह भी पाया गया कि पीड़ित भास्कर पाण्डेय के खाते से 4.92 लाख रुपये एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।केवाईसी जांच में यह खाता असम के हाजो थाना क्षेत्र से जुड़े दो व्यक्तियों के नाम पर पाया गया।पुलिस टीम ने 28 जनवरी को असम जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पैसों के लालच में उन्होंने अपने बैंक खाते ठगी गिरोह को उपलब्ध कराए थे।आगे की जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह क्लोनिंग एप के जरिए फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों को मुनाफे का लालच देता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुंबई से तीन अन्य अभियुक्तों को पूछताछ के लिए सुल्तानपुर लाया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह के सरगनाओं को बैंक खाते, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम उपलब्ध कराते थे, बदले में उन्हें कमीशन दिया जाता था।एसपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है।कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन,चेकबुक और एटीएम कार्ड के साथ-साथ 333 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले ऑनलाइन खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े खाते भी सामने आए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है। साइबर क्राइम और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई को पुलिस विभाग ने बड़ी सफलता बताया है।
    4
    सुल्तानपुर।जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने असम, मुंबई और पश्चिम बंगाल से जुड़े सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक ही मोडस ऑपरेंडी अपनाकर अलग-अलग राज्यों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने किया।प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह (साइबर टीम) ने बताया कि विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि इसी तरीके से अमेठी निवासी अभिषेक सिंह से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम, अमेठी में मुकदमा दर्ज है। वहीं, लखनऊ निवासी अवनीश सिंह से लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी किए जाने का भी मामला सामने आया,जिसका मुकदमा लखनऊ कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में पंजीकृत है।
जांच में यह भी पाया गया कि पीड़ित भास्कर पाण्डेय के खाते से 4.92 लाख रुपये एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।केवाईसी जांच में यह खाता असम के हाजो थाना क्षेत्र से जुड़े दो व्यक्तियों के नाम पर पाया गया।पुलिस टीम ने 28 जनवरी को असम जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पैसों के लालच में उन्होंने अपने बैंक खाते ठगी गिरोह को उपलब्ध कराए थे।आगे की जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह क्लोनिंग एप के जरिए फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों को मुनाफे का लालच देता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुंबई से तीन अन्य अभियुक्तों को पूछताछ के लिए सुल्तानपुर लाया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह के सरगनाओं को बैंक खाते, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम उपलब्ध कराते थे, बदले में उन्हें कमीशन दिया जाता था।एसपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है।कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन,चेकबुक और एटीएम कार्ड के साथ-साथ 333 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले ऑनलाइन खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े खाते भी सामने आए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है। साइबर क्राइम और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई को पुलिस विभाग ने बड़ी सफलता बताया है।
    user_Irfan Faruqi
    Irfan Faruqi
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • जौनपुर जिले में एक युवक का गाड़ी पर स्टंट करते हुए राइफल लहराकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक संदीप कुमार बताया जा रहा है, जो थाना सरपतहा क्षेत्र के गैरवाह गांव का निवासी है। मामले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    जौनपुर जिले में एक युवक का गाड़ी पर स्टंट करते हुए राइफल लहराकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक संदीप कुमार बताया जा रहा है, जो थाना सरपतहा क्षेत्र के गैरवाह गांव का निवासी है। मामले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_RAJA JAUNPUR NEWS
    RAJA JAUNPUR NEWS
    Graphic designer बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    39 min ago
  • प्रतापगढ़ के थाना पट्टी पुलिस द्वारा दुष्कर्म, के अभियोग से संबंधित 10000/- रुपये का ईनामिया 01 अभियुक्त विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी का बयान
    1
    प्रतापगढ़ के थाना पट्टी पुलिस द्वारा दुष्कर्म, के अभियोग से संबंधित 10000/- रुपये का ईनामिया 01 अभियुक्त विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-*
*क्षेत्राधिकारी पट्टी  मनोज कुमार सिंह रघुवंशी का बयान
    user_Krishnaabhan singh
    Krishnaabhan singh
    पत्रकार रानीगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लखनऊ के इको गार्डन में ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में सैकड़ों कोटेदारों नेधरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने की। धरने में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कोटेदारों ने अपनी समस्याओं और मांगों को एकजुट होकर मजबूती से रखा। राजेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि कोटेदार जन वितरण प्रणाली की रीढ़ हैं और उनकी जायज मांगों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से कमीशन में वृद्धि, तकनीकी समस्याओं के समाधान, समय पर भुगतान तथा कार्य प्रणाली को सरल बनाने की मांग की। धरना-प्रदर्शन पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने की भी जानकारी दी गई। कोटेदारों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
    1
    लखनऊ के इको गार्डन में ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन के तत्वावधान में सैकड़ों कोटेदारों नेधरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के निवासी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने की। धरने में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए कोटेदारों ने अपनी समस्याओं और मांगों को एकजुट होकर मजबूती से रखा।
राजेश तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि कोटेदार जन वितरण प्रणाली की रीढ़ हैं और उनकी जायज मांगों की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने सरकार से कमीशन में वृद्धि, तकनीकी समस्याओं के समाधान, समय पर भुगतान तथा कार्य प्रणाली को सरल बनाने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाई। कार्यक्रम के अंत में प्रतिनिधिमंडल द्वारा ज्ञापन सौंपे जाने की भी जानकारी दी गई। कोटेदारों ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगी।
    user_BIPUL SINGH
    BIPUL SINGH
    Insurance Agent बदलापुर, जौनपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना पट्टी पुलिस द्वारा दुष्कर्म, के अभियोग से संबंधित 10000/- रुपये का ईनामिया 01 अभियुक्त विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।
    1
    थाना पट्टी पुलिस द्वारा दुष्कर्म, के अभियोग से संबंधित 10000/- रुपये का ईनामिया 01 अभियुक्त विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-
क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी की बाइट ।
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.