Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड खत्म होने पर नाराज़गी उत्तराखंड मदरसा बोर्ड खत्म होने पर नाराज़गी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जताई नाराज़गी कानून और संविधान के खिलाफ बताया क़दम उत्तराखंड सरकार का फैसला कानून के खिलाफ बताया फैसले को वापस लेने की करी मांग
Amit Rekha News New
उत्तराखंड मदरसा बोर्ड खत्म होने पर नाराज़गी उत्तराखंड मदरसा बोर्ड खत्म होने पर नाराज़गी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जताई नाराज़गी कानून और संविधान के खिलाफ बताया क़दम उत्तराखंड सरकार का फैसला कानून के खिलाफ बताया फैसले को वापस लेने की करी मांग
- Ankur VermaLalganj, Pratapgarh🙏53 min ago
More news from Pratapgarh and nearby areas
- सी0 एम0 ओ0 डॉ ए0 एन0 प्रसाद एवं पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैश्य के विरुद्ध अधिवक्ता का अनिश्चित कालीन धरना आज 78 वे दिन भी जारी रहा================= प्रतापगढ़ । संजीवनी नर्सिंग होम, प्रतापगढ़ के संचालक डॉ. एस. एस. गुप्ता पर आयुष्मान कार्डधारक मरीज से मृत्यु का भय दिखाकर अवैध धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित पक्ष ने न्याय न मिलने पर 19/11/25 से जिला कलेक्ट्रेट में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा और पिपरी खालसा गांव निवासी रवि कुमार द्विवेदी, जिनके पिता देवी प्रसाद द्विवेदी आयुष्मान कार्डधारक हैं, ने बताया कि वह 10 फरवरी 2025 को अपने पिता का हार्निया ऑपरेशन कराने के लिए संजीवनी नर्सिंग होम पहुंचे थे। आरोप है कि डॉ. एस. एस. गुप्ता ने ऑपरेशन के लिए “दूसरे डॉक्टर को बुलाने” के नाम पर 15,000 रुपये की मांग की । पीड़ित द्वारा इस प्रकरण की शिकायत जिलाधिकारी प्रतापगढ़ एवं मुख्य चिकित्साधिकारी से की गई थी, परंतु पीड़ित का आरोप है कि आठ माह बीत जाने के बाद भी जांच के नाम पर मामला उलझा हुआ है और अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। रवि कुमार द्विवेदी के अनुसार , न केवल डॉक्टर पर कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि जांच अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में संबंधित डॉक्टर का “बचाव” किया और पूरा मामला सही दिशा में आगे नहीं बढ़ पाया । पीड़ित द्वारा जिन अधिकारियों पर फर्जी आख्या देने और शिकायत की श्रेणी बदलने का आरोप लगाया गया है, वे हैं— उपनिरीक्षक विनय कुमार सिंह, थाना कोतवाली नगर पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर/पुलिस लाइन, शिव नारायण वैश्य उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शबीब हैदर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतापगढ़ डॉ. ए. एन. प्रसाद पीड़ित का कहना है कि इन अधिकारियों ने शिकायत को गलत श्रेणी में डालकर पूरे प्रकरण को कमजोर किया, जिससे दोषियों पर कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हो सकी | न्याय न मिलने पर रवि कुमार द्विवेदी ने जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र के क्रम में 19/11/25 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जिला कलेक्ट्रेट परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जो आज 78 वे दिन दिनांक=04/02/2026 को भी अनवरत धरना दिया गया | रवि कुमार द्विवेदी का कहना है कि 78 वे दिन जारी धरने से न्याय नहीं मिला है इसलिए कल 79 वे दिन दिनांक=05/02/2026 को भी अनिश्चित कालीन धरना जारी रहेगा । उपरोक्त धरने के समर्थन मे वरिष्ठ अधिवक्ता गण / कनिष्ठ अधिवक्ता गण वक्ता गण शिव प्रसाद त्रिपाठी , हरिश्चंद्र शुक्ल , महेंद्र प्रताप मिश्र , लक्ष्मीकांत द्विवेदी , मनोज कुमार मिश्र , आशुतोष त्रिपाठी , रजनीकांत मिश्र , रामेंद्र बहादुर सिंह , चंद्रेश पांडेय , संजय तिवारी , अवनीश चंद्र शुक्ला , ब्रह्मदेव पांडेय , अशोक सिंह , विनोद कुमार तिवारी , अरविंद कुमार तिवारी , विजय कुमार तिवारी , विजय कुमार मिश्र , अखिलेश बहादुर सिंह , जयमंगल पांडेय , शम्स तबरेज , जावेद अख्तर , ऋतुराज दूबे , मो हकीम , दुर्गा मणि राय , संजय वर्मा , सूर्यभानु पांडेय , आशीष सिंह , आलोक चंद्र द्विवेदी , रितेंद्र , खुशी मिश्र , अविनाश शर्मा आदि सैकड़ों अधिवक्ता गण धरने में उपस्थित रहे |̊1
- उत्तराखंड मदरसा बोर्ड खत्म होने पर नाराज़गी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने जताई नाराज़गी कानून और संविधान के खिलाफ बताया क़दम उत्तराखंड सरकार का फैसला कानून के खिलाफ बताया फैसले को वापस लेने की करी मांग1
- Post by रामू गौतम (प्रीत टाइम्स) तहसील संवाददाता बदलापुर1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो प्रमुख जौनपुर1
- सुल्तानपुर।जनपद में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने असम, मुंबई और पश्चिम बंगाल से जुड़े सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने एक ही मोडस ऑपरेंडी अपनाकर अलग-अलग राज्यों में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह ने किया।प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार सिंह (साइबर टीम) ने बताया कि विवेचना के दौरान जानकारी हुई कि इसी तरीके से अमेठी निवासी अभिषेक सिंह से करीब 85 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस संबंध में थाना साइबर क्राइम, अमेठी में मुकदमा दर्ज है। वहीं, लखनऊ निवासी अवनीश सिंह से लगभग 1 करोड़ 85 लाख रुपये की ठगी किए जाने का भी मामला सामने आया,जिसका मुकदमा लखनऊ कमिश्नरेट के साइबर क्राइम थाने में पंजीकृत है। जांच में यह भी पाया गया कि पीड़ित भास्कर पाण्डेय के खाते से 4.92 लाख रुपये एक निजी बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे।केवाईसी जांच में यह खाता असम के हाजो थाना क्षेत्र से जुड़े दो व्यक्तियों के नाम पर पाया गया।पुलिस टीम ने 28 जनवरी को असम जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि पैसों के लालच में उन्होंने अपने बैंक खाते ठगी गिरोह को उपलब्ध कराए थे।आगे की जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह क्लोनिंग एप के जरिए फर्जी निवेश कंपनी बनाकर लोगों को मुनाफे का लालच देता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने मुंबई से तीन अन्य अभियुक्तों को पूछताछ के लिए सुल्तानपुर लाया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गिरोह के सरगनाओं को बैंक खाते, चेकबुक, एटीएम कार्ड और सिम उपलब्ध कराते थे, बदले में उन्हें कमीशन दिया जाता था।एसपी ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की जांच में करोड़ों रुपये के लेन-देन का पता चला है।कार्रवाई के दौरान कई मोबाइल फोन,चेकबुक और एटीएम कार्ड के साथ-साथ 333 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वाले ऑनलाइन खाते फ्रीज किए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये मूल्य की क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े खाते भी सामने आए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और मामले में आगे की कार्रवाई प्रचलित है। साइबर क्राइम और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई को पुलिस विभाग ने बड़ी सफलता बताया है।4
- जौनपुर जिले में एक युवक का गाड़ी पर स्टंट करते हुए राइफल लहराकर रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा युवक संदीप कुमार बताया जा रहा है, जो थाना सरपतहा क्षेत्र के गैरवाह गांव का निवासी है। मामले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- प्रतापगढ़ के थाना पट्टी पुलिस द्वारा दुष्कर्म, के अभियोग से संबंधित 10000/- रुपये का ईनामिया 01 अभियुक्त विवेक वर्मा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-* *क्षेत्राधिकारी पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी का बयान1
- रामपुर अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा पतंग मांझे के सम्बन्ध में व्यापारियों के साथ की गयी गोष्ठी आज दिनांक 04.02.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा थाना कोतवाली परिसर में पतंग की मांझे (विशेषकर चाइनीज़ नायलॉन मांझा) के उपयोग, बिक्री एवं उससे होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई । गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उपस्थित व्यापारियों को स्पष्ट रूप से अवगत कराया कि प्रतिबंधित पतंग मांझे का निर्माण, भंडारण, विक्रय एवं उपयोग पूर्णतः अवैध है । चाइनीज़ नायलॉन मांझे से आमजन, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों, बच्चों एवं पक्षियों को गंभीर चोटें लगने की घटनाएं सामने आती रही हैं, प्रतिबंधित मांझे की बिक्री अथवा भंडारण पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी एवं जनपद रामपुर को चाइनीज़ नायलॉन मांझा मुक्त बनाने के लिये उपस्थित व्यापारियों से सहयोग की अपील की गयी1