Shuru
Apke Nagar Ki App…
निरसा जिला परिषद सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंग वादा को किया पूरा निरसा जिला परिषद 15वी वित्त आयोग के तहत जिला परिषद सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंग के द्वारा निरसा प्रखंड के डंगापारा गांव में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति किया गया जिसका आज भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न ग्रामीणों ने जिप सदस्य का किया भव्य स्वागत !
Moloy Gope
निरसा जिला परिषद सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंग वादा को किया पूरा निरसा जिला परिषद 15वी वित्त आयोग के तहत जिला परिषद सदस्य संजय सिंह उर्फ पिंटू सिंग के द्वारा निरसा प्रखंड के डंगापारा गांव में पाइप लाइन के माध्यम से पेयजल आपूर्ति किया गया जिसका आज भव्य उद्घाटन हुआ संपन्न ग्रामीणों ने जिप सदस्य का किया भव्य स्वागत !
More news from झारखंड and nearby areas
- धनबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से बुधवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद एहतियातन सिविल कोर्ट की 28 कोर्ट बिल्डिंग और एमपी एमएलए कोर्ट परिसर को तत्काल खाली करा लिया गया। बम की सूचना फैलते ही अधिवक्ताओं, कर्मचारियों और वादियों के बीच दहशत का माहौल बन गया।1
- जामताड़ा। बुधवार को जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद प्रत्याशी रीना कुमारी की ओर से एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर नगर पंचायत चुनाव की मतगणना प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ से ही सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि चुनाव प्रचार के दौरान भी रीना कुमारी के अभियान को प्रभावित करने का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना समय-समय पर आयोग को दी जाती रही है। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र मंडल ने कहा कि गंभीर आशंका है कि मतगणना के दौरान प्रशासनिक स्तर पर हेराफेरी की कोशिश की जा सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतगणना केंद्र में नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मियों पर दबाव बनाकर रीना कुमारी के पक्ष में पड़े मतों को प्रभावित करने की सुनियोजित योजना बनाई जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी आशंका जताई कि मतगणना केंद्र में रीना कुमारी की ओर से नियुक्त मतगणना अभिकर्ताओं को डराने-धमकाने एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा सकता है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। इन सभी बिंदुओं को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग को ईमेल के माध्यम से भी अवगत करा दिया गया है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की है कि मतगणना तिथि पर निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए आयोग के माध्यम से जामताड़ा जिला के बाहर से सक्षम एवं स्वतंत्र अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाए, ताकि मतगणना पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न हो सके। मौके पर अभिकर्ता रंजीत यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष सुमित शरण, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह, शंकर भंडारी, अस्तिक भंडारी सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल के सदस्य उपस्थित थे।2
- धनबाद में बच्चा चोरी की अफवाह पर भीड़ का तांडव, तीन महिलाओं की बेरहमी से पिटाई।1
- #पार्षद #प्रत्याशी #निरुपमा देवी ने पोलिंग एजेंट और #प्रोजाईडिंग ऑफिसर लगाया गंभीर आरोप1
- धनबाद। (रिपोर्ट प्रेम कुमार). होली पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर बुधवार को धनबाद टाउन हॉल में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त आदित्य रंजन ने की. बैठक में एसएसपी प्रभात कुमार सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे। इस मौके पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि जिस तरह नगर निगम चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, उसी तरह होली का त्योहार भी शांति और भाईचारे के साथ मनाया जाए। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बिना अनुमति किसी भी प्रकार का विजय जुलूस नहीं निकाला जाएगा। जरूरत पड़ने पर धारा 160 का उपयोग भी किया जाएगा। उपायुक्त ने जिलेवासियों को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं और सभी से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। वहीं एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बैठक में समिति के सदस्यों की समस्याएं सुनी गईं और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।1
- सिर्फ शक… और शुरू मारपीट! बाघमारा में बवाल1
- धनबाद कोर्ट परिसर में बम होने की सूचना मिलने के बाद बुधवार को प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। एहतियातन पूरे कोर्ट कैंपस को तत्काल खाली करा लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था अपने हाथ में ले ली। बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो कोर्ट परिसर के हर हिस्से की बारीकी से जांच कर रही है।1
- कांग्रेस नेता और झारखंड सरकार में मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान 👉 सीएम योगी को इरफान अंसारी ने बताया ढोंगी बाबा #NewsKaDoubleDhamaka #IrfanAnsari #CMYogi | Politics | Irfan Ansari1
- धनबाद,सिविल कोर्ट को #बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल से हड़कंप,आरडीएक्स और साइनाइड हमले की चेतावनी के बाद कोर्ट परिसर खाली।1