बकानी में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव बकानी में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव बकानी (झालावाड़)। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन बकानी में सोमवार 2नवंबर को विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता (प्रसारण) बकानी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान बकानी ग्रिड सब स्टेशन से निकलने वाले 33 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत बकानी, झालरापाटन, रटलाई, रायपुर, आगरिया, करलगांव, देवनगर सहित संबंधित 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशनों से जुड़े गांवों में बिजली बंद रहेगी। विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है।
बकानी में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव बकानी में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव बकानी (झालावाड़)। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन बकानी में सोमवार 2नवंबर को विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता (प्रसारण) बकानी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान बकानी ग्रिड सब स्टेशन से निकलने वाले 33 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत बकानी, झालरापाटन, रटलाई, रायपुर, आगरिया, करलगांव, देवनगर सहित संबंधित 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशनों से जुड़े गांवों में बिजली बंद रहेगी। विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है।
- बकानी में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव बकानी में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव बकानी (झालावाड़)। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन बकानी में सोमवार 2नवंबर को विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता (प्रसारण) बकानी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान बकानी ग्रिड सब स्टेशन से निकलने वाले 33 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत बकानी, झालरापाटन, रटलाई, रायपुर, आगरिया, करलगांव, देवनगर सहित संबंधित 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशनों से जुड़े गांवों में बिजली बंद रहेगी। विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है।1
- पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर को मिले महज 99 वोट, सेवानिवृत्त शिक्षक ने 1401 वोट लेकर जीता सरपंच चुनाव गाडरवाड़ा नूरजी पंचायत में चौंकाने वाला परिणाम, गजानंद मीणा ने राजेंद्र कुमार मीणा को 92 मतों से हराया; पूर्व RAS अधिकारी सियाराम मीणा तीसरे स्थान पर रहे खानपुर । पंचायत चुनाव में मतदाताओं का फैसला कई बार चौंकाने वाला होता है। ऐसा ही परिणाम झालावाड़ जिले की खानपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गाडरवाड़ा नूरजी में सामने आया। यहां सरपंच पद के चुनाव में सेवानिवृत्त शिक्षक गजानंद मीणा ने 1401 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर एवं सेवानिवृत्त RAS अधिकारी सियाराम मीणा को महज 99 वोट मिले। वे तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव परिणाम में सबसे खास अंतर यह रहा कि प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव रखने वाले पूर्व अधिकारी को विजेता प्रत्याशी से काफी कम मत मिले। मतगणना के अनुसार गजानंद मीणा को 1401 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजेंद्र कुमार मीणा को 1309 वोट प्राप्त हुए। इस तरह गजानंद मीणा ने 92 मतों के अंतर से जीत हासिल की। पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर सियाराम मीणा को 99 मत मिले। इस परिणाम के बाद पंचायत में चुनावी मुकाबले की चर्चा शुरू हो गई। 87.70 प्रतिशत हुआ मतदान: ग्राम पंचायत में कुल 3386 मतदाताओं में से 2968 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 87.70 रहा। मतगणना में 2880 मत वैध पाए गए, जबकि 88 मत अवैध घोषित हुए। चार प्रत्याशी थे मैदान में: सरपंच पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें गजानंद मीणा ने सबसे अधिक मत हासिल किए और सरपंच निर्वाचित हुए। राजेंद्र कुमार मीणा दूसरे तथा पूर्व RAS अधिकारी सियाराम मीणा तीसरे स्थान पर रहे।1
- वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग राष्ट्रपति से ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की भी उठाई मांग, गांधी भवन के बाहर की नारेबाजी झालावाड़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर रविवार को झालावाड़ में जिला कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति से भी मांग की गई कि मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। रविवार को गांधी भवन के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्द सिंह राठौड़, ओम पाठक, अब्दुल नफीस शेख, पार्षद हसन राजा, वाजिद भाई, ललित सुमन, गणेश सोनी, लालचन्द रेगर, सत्यनारायण सुमन, भगवती प्रकाश मेहर, जावेद चौधरी, पृथ्वीराज और फिरोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- 28 वर्षों की गौरवशाली सैन्य सेवा के बाद गृह नगर लौटेंगे रिसालदार रविंद्र सिंह सोनगरा, होगा भव्य स्वागत राजपूत समाज एवं क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का क्षण, 1 नवंबर को सोयत कला में होगा सम्मान समारोह सोयत कला। देश की सीमाओं की रक्षा में अपने जीवन के 28 वर्ष समर्पित करने वाले ग्राम डोंगरगांव निवासी भारतीय सेना के रिसालदार श्री रविंद्र सिंह सोनगरा सैन्य सेवा पूर्ण कर रविवार, 1 नवंबर 2026 को अपने गृह क्षेत्र लौटेंगे। उनके आगमन पर दहेज विरोधी क्षत्रिय संघ भारत एवं संपूर्ण राजपूत समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। रिसालदार सोनगरा ने 28 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं देकर अनुशासन, साहस और देशभक्ति की मिसाल पेश की है। उनकी गौरवशाली सैन्य सेवा से परिवार, समाज और संपूर्ण क्षेत्र गौरवान्वित है। उनके स्वागत को लेकर समाजजनों एवं क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। समारोह का समय एवं स्थान: रविवार, 1 नवंबर 2026, प्रातः 8 बजे, सोयत कला।देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सपूत को शत-शत नमन। जय हिंद! जय राजपूताना! जय श्री माताजी! पत्रकार मनोज कुमार माली, जिला आगर-मालवा, मध्य प्रदेश1
- इंदौर नशा मुक्ति केंद्र में युवक की मौत, 70 मरीज दीवार फांदकर फरार! | Indore News इंदौर के पहचान नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की मौत के बाद 70 से अधिक मरीजों के फरार होने का मामला सामने आया है। युवक की मौत कैसे हुई? केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल क्यों उठ रहे हैं? जानिए पूरी खबर।1
- पीपल्दा पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच झमकू बाई मीणा का विजेय जुलूस, ग्रामीणों अभिनंदन, चेचट पंचायत समिति कि ग्राम पंचायत पीपल्दा में नवनिर्वाचित सरपंच झमकू बाई मीणा का विजेय जुलूस मिनयाखेडी से आरंभ हुआं, जहां ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ सरपंच झमकू बाई मीणा प्रतिनिधि बंशीलाल मीणा का ज़ोरदार स्वागत किया, आतिशबाज़ी कर जश्न के साथ विजेय जुलूस आगे बढ़ा,डि,जे ढोल पर जमकर झूमे ग्रामीण इसके बाद जुलूस ईशवरपुरा गांव पहुंचा जहां ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत किया वहीं सरपंच झमकू बाई मीणा ने सभी ग्रामीणों का अभिनंदन किया, जिसके बाद शाम 7:30 बजें क़रीब जुलूस पीपल्दा पहुंचा जहां गांव में जगह-जगह पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ सरोफा भेंटकर स्वागत सम्मान किया,इस मौके पर नवनिर्वाचित उप सरपंच रामकैलाश गुर्जर और वार्ड पंच गड्डी बाई मेघवाल का भी स्वागत सम्मान किया, जिसके विजेय जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से होकर आगे बढ़ गया सरपंच झमकू बाई / बंशीलाल मीणा ने घर-घर सम्पर्क कर सभी ग्रामीणों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया, जिसके जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से कमलपुरा पहुंचा जहां भी ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।4
- बिशनखेड़ी पंचायत से नरेश नागर ने जीता सरपंच पद,,,,,,,, ग्राम पंचायत बिशनखेड़ी में सरपंच पद के चुनाव में नरेश नागर ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे गांव में बधाईयों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेश नागर एक मिलनसार और विकासशील सोच के युवा नेता हैं। ग्रामीणों को उनसे पंचायत के विकास की काफी उम्मीदें हैं। नरेश नागर ने जीत के लिए समस्त ग्रामवासियों, बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबको साथ लेकर गांव के विकास के लिए काम करेंगे।3
- सहयोग बैंक ने कंजर बस्ती में बांटी खुशियां, जरूरतमंद परिवारों को कपड़े-बर्तन और खिलौने किए वितरित झालावाड़। किसी के घर में अनुपयोगी पड़ी वस्तुएं दूसरे जरूरतमंद परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकती हैं। इसी सोच को साकार करते हुए भारत विकास परिषद शाखा झालावाड़ की ओर से संचालित सहयोग बैंक ने रविवार को रलायती कंजर बस्ती में सेवा और संवेदना की अनूठी पहल की। यहां जरूरतमंद परिवारों को कपड़े, बर्तन, खिलौने सहित विभिन्न उपयोगी सामग्री वितरित कर उनके जीवन में खुशियां बांटने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंदों की सहायता के साथ उन्हें आत्मनिर्भर बनाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। यह कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार की प्रेरणा से आयोजित हुआ। इसमें भारत विकास परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, जिला समन्वयक उदयभान, कोषाध्यक्ष बृजेश शर्मा, सालिगराम दांगी एवं डॉ. राजुल गोयल उपस्थित रहे। पुलिस विभाग की ओर से एएसआई मदनलाल गुर्जर एवं हेड कांस्टेबल बाबूलाल ने भी कार्यक्रम में सहयोग किया। महिलाओं को हुनर देकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बस्ती की महिलाओं एवं एक बालिका को सिलाई का प्रशिक्षण देना रहा। प्रशिक्षण के दौरान बालिका ने स्वयं कपड़े के दो थैले सिलकर अपनी प्रतिभा दिखाई। परिषद की ओर से उसे आगे भी थैले तैयार करने के लिए कपड़ा, धागा और कैंची उपलब्ध करवाई गई, ताकि वह नियमित रूप से थैले बनाकर अपनी आय अर्जित कर सके। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को हुनरमंद बनाकर स्वरोजगार से जोड़ना है। इसके साथ ही प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया। इससे एक ओर महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। समाजसेवियों के सहयोग से चल रहा सहयोग बैंक इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सहयोग बैंक से जुड़े समाजसेवियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सामग्री उपलब्ध करवाने वालों में मोनालिसा, लीना गौतम, डॉ. नमिता यादव, ममता शर्मा, मधुबाला, रानी अग्रवाल, सालिगराम दांगी, डॉ. राजुल गोयल, माया, दीपक गोस्वामी एवं सुनील भारद्वाज शामिल रहे। अनुपयोगी सामान से किसी के घर में आ सकती है खुशी भारत विकास परिषद ने शहरवासियों से अपील की कि घरों में रखे ऐसे कपड़े, बर्तन, खिलौने, पुस्तकें और अन्य उपयोगी सामान, जिनका अब उनके लिए कोई उपयोग नहीं है, उन्हें फेंकने के बजाय सहयोग बैंक में जमा करवाएं। इन वस्तुओं का जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाकर सदुपयोग किया जा सकता है। परिषद का कहना है कि सेवा का अर्थ केवल सामग्री बांटना नहीं, बल्कि जरूरतमंदों को सम्मान, आत्मनिर्भरता और खुशियां देना है। समाज के छोटे-छोटे सहयोग से किसी जरूरतमंद परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।1