पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर को मिले महज 99 वोट, सेवानिवृत्त शिक्षक ने 1401 वोट लेकर जीता सरपंच चुनाव गाडरवाड़ा नूरजी पंचायत में चौंकाने वाला परिणाम, गजानंद मीणा ने राजेंद्र कुमार मीणा को 92 मतों से हराया; पूर्व RAS अधिकारी सियाराम मीणा तीसरे स्थान पर रहे खानपुर । पंचायत चुनाव में मतदाताओं का फैसला कई बार चौंकाने वाला होता है। ऐसा ही परिणाम झालावाड़ जिले की खानपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गाडरवाड़ा नूरजी में सामने आया। यहां सरपंच पद के चुनाव में सेवानिवृत्त शिक्षक गजानंद मीणा ने 1401 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर एवं सेवानिवृत्त RAS अधिकारी सियाराम मीणा को महज 99 वोट मिले। वे तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव परिणाम में सबसे खास अंतर यह रहा कि प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव रखने वाले पूर्व अधिकारी को विजेता प्रत्याशी से काफी कम मत मिले। मतगणना के अनुसार गजानंद मीणा को 1401 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजेंद्र कुमार मीणा को 1309 वोट प्राप्त हुए। इस तरह गजानंद मीणा ने 92 मतों के अंतर से जीत हासिल की। पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर सियाराम मीणा को 99 मत मिले। इस परिणाम के बाद पंचायत में चुनावी मुकाबले की चर्चा शुरू हो गई। 87.70 प्रतिशत हुआ मतदान: ग्राम पंचायत में कुल 3386 मतदाताओं में से 2968 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 87.70 रहा। मतगणना में 2880 मत वैध पाए गए, जबकि 88 मत अवैध घोषित हुए। चार प्रत्याशी थे मैदान में: सरपंच पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें गजानंद मीणा ने सबसे अधिक मत हासिल किए और सरपंच निर्वाचित हुए। राजेंद्र कुमार मीणा दूसरे तथा पूर्व RAS अधिकारी सियाराम मीणा तीसरे स्थान पर रहे।
पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर को मिले महज 99 वोट, सेवानिवृत्त शिक्षक ने 1401 वोट लेकर जीता सरपंच चुनाव गाडरवाड़ा नूरजी पंचायत में चौंकाने वाला परिणाम, गजानंद मीणा ने राजेंद्र कुमार मीणा को 92 मतों से हराया; पूर्व RAS अधिकारी सियाराम मीणा तीसरे स्थान पर रहे खानपुर । पंचायत चुनाव में मतदाताओं का फैसला कई बार चौंकाने वाला होता है। ऐसा ही परिणाम झालावाड़ जिले की खानपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गाडरवाड़ा नूरजी में सामने आया। यहां सरपंच पद के चुनाव में सेवानिवृत्त शिक्षक गजानंद मीणा ने 1401 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर एवं सेवानिवृत्त RAS अधिकारी सियाराम मीणा को महज 99 वोट मिले। वे तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव परिणाम में सबसे खास अंतर यह रहा कि प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव रखने वाले पूर्व अधिकारी को विजेता प्रत्याशी से काफी कम मत मिले। मतगणना के अनुसार गजानंद मीणा को 1401 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजेंद्र कुमार मीणा को 1309 वोट प्राप्त हुए। इस तरह गजानंद मीणा ने 92 मतों के अंतर से जीत हासिल की। पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर सियाराम मीणा को 99 मत मिले। इस परिणाम के बाद पंचायत में चुनावी मुकाबले की चर्चा शुरू हो गई। 87.70 प्रतिशत हुआ मतदान: ग्राम पंचायत में कुल 3386 मतदाताओं में से 2968 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 87.70 रहा। मतगणना में 2880 मत वैध पाए गए, जबकि 88 मत अवैध घोषित हुए। चार प्रत्याशी थे मैदान में: सरपंच पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें गजानंद मीणा ने सबसे अधिक मत हासिल किए और सरपंच निर्वाचित हुए। राजेंद्र कुमार मीणा दूसरे तथा पूर्व RAS अधिकारी सियाराम मीणा तीसरे स्थान पर रहे।
- सूमर में 16 प्रत्याशियों के बीच सरपंच पद का मुकाबला, मनभर बाई समय सीमा चूकने से चुनाव से बाहर एससी महिला के लिए आरक्षित थी सीट, नामांकन के अंतिम समय में नहीं पहुंच सकीं मनभर बाई; जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोकने के बावजूद नहीं भर पाया पर्चा, परिजन हुए भावुक खानपुर। खानपुर की ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच चुनाव को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिला। सरपंच पद के लिए कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। लोग प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न की जानकारी लेने और अपने पसंदीदा उम्मीदवार के समर्थन में जुटे रहे। 15 मिनट की देरी से छूटा नामांकन: चुनावी घटनाक्रम में मनभर बाई का नामांकन दाखिल नहीं हो पाना भी चर्चा में रहा। निर्धारित समय सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन जमा किए जाने थे, लेकिन मनभर बाई करीब 15 मिनट की देरी से पहुंचीं। परिजनों ने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी रुकवाई और नामांकन कराने का प्रयास किया, लेकिन निर्धारित समय निकल जाने के कारण उनका पर्चा स्वीकार नहीं किया जा सका। इसके बाद परिजन भावुक होकर रोने लगे। घटनाक्रम के दौरान उनकी सास भी अचेत हो गईं। 16 प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला: मनभर बाई नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं, जबकि चुनाव मैदान में 16 प्रत्याशी रहे। सूमर पंचायत में 30 अक्टूबर को मतदान हुआ। चुनाव परिणाम में मोहनी ने 823 मत हासिल कर सरपंच पद पर जीत दर्ज की। राजेश को 645 मत मिले। मोहनी ने 178 मतों से जीत हासिल की। 83.20 प्रतिशत हुआ मतदान: पंचायत में कुल 3,708 मतदाताओं में से 3,085 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 2,920 मत वैध और 165 मत अवैध घोषित हुए। इस तरह सूमर में 83.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।4
- वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग राष्ट्रपति से ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की भी उठाई मांग, गांधी भवन के बाहर की नारेबाजी झालावाड़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर रविवार को झालावाड़ में जिला कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति से भी मांग की गई कि मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। रविवार को गांधी भवन के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्द सिंह राठौड़, ओम पाठक, अब्दुल नफीस शेख, पार्षद हसन राजा, वाजिद भाई, ललित सुमन, गणेश सोनी, लालचन्द रेगर, सत्यनारायण सुमन, भगवती प्रकाश मेहर, जावेद चौधरी, पृथ्वीराज और फिरोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- झालावाड़ जिला ग्राम पंचायत दुबलिया सरपंच आपका स्वागत करते हुए1
- बकानी में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव बकानी में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव बकानी (झालावाड़)। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन बकानी में सोमवार 2नवंबर को विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता (प्रसारण) बकानी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान बकानी ग्रिड सब स्टेशन से निकलने वाले 33 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत बकानी, झालरापाटन, रटलाई, रायपुर, आगरिया, करलगांव, देवनगर सहित संबंधित 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशनों से जुड़े गांवों में बिजली बंद रहेगी। विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है।1
- पीपल्दा पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच झमकू बाई मीणा का विजेय जुलूस, ग्रामीणों अभिनंदन, चेचट पंचायत समिति कि ग्राम पंचायत पीपल्दा में नवनिर्वाचित सरपंच झमकू बाई मीणा का विजेय जुलूस मिनयाखेडी से आरंभ हुआं, जहां ग्रामीणों ने फूल मालाओं के साथ सरपंच झमकू बाई मीणा प्रतिनिधि बंशीलाल मीणा का ज़ोरदार स्वागत किया, आतिशबाज़ी कर जश्न के साथ विजेय जुलूस आगे बढ़ा,डि,जे ढोल पर जमकर झूमे ग्रामीण इसके बाद जुलूस ईशवरपुरा गांव पहुंचा जहां ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का पुष्प वर्षा से जगह-जगह स्वागत किया वहीं सरपंच झमकू बाई मीणा ने सभी ग्रामीणों का अभिनंदन किया, जिसके बाद शाम 7:30 बजें क़रीब जुलूस पीपल्दा पहुंचा जहां गांव में जगह-जगह पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ सरोफा भेंटकर स्वागत सम्मान किया,इस मौके पर नवनिर्वाचित उप सरपंच रामकैलाश गुर्जर और वार्ड पंच गड्डी बाई मेघवाल का भी स्वागत सम्मान किया, जिसके विजेय जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से होकर आगे बढ़ गया सरपंच झमकू बाई / बंशीलाल मीणा ने घर-घर सम्पर्क कर सभी ग्रामीणों का अभिनंदन कर आभार व्यक्त किया, जिसके जुलूस गांव के मुख्य मार्ग से कमलपुरा पहुंचा जहां भी ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग उपस्थित रहें।4
- बिशनखेड़ी पंचायत से नरेश नागर ने जीता सरपंच पद,,,,,,,, ग्राम पंचायत बिशनखेड़ी में सरपंच पद के चुनाव में नरेश नागर ने शानदार जीत दर्ज की है। जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और पूरे गांव में बधाईयों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने बताया कि नरेश नागर एक मिलनसार और विकासशील सोच के युवा नेता हैं। ग्रामीणों को उनसे पंचायत के विकास की काफी उम्मीदें हैं। नरेश नागर ने जीत के लिए समस्त ग्रामवासियों, बुजुर्गों, युवाओं और माताओं-बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबको साथ लेकर गांव के विकास के लिए काम करेंगे।3
- पनवाड़ में कन्हैयालाल सरपंच और मनीष नागर बने उपसरपंच, जमकर मना जीत का जश्न ग्राम पंचायत पनवाड़ में चुनावी नतीजों के बाद जश्न का माहौल रहा। सरपंच पद पर कन्हैयालाल बासुंडिया ने 1,558 वोट पाकर शानदार जीत दर्ज की, वहीं उपसरपंच पद के कड़े मुकाबले में मनीष नागर ने 3 वोटों से रोमांचक बाजी मारी। नतीजे घोषित होते ही कस्बे में समर्थकों का हुजूम उमड़ पड़ा। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, गुलाल उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच कन्हैयालाल और उपसरपंच मनीष नागर को फूल-मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया।2
- पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर को मिले महज 99 वोट, सेवानिवृत्त शिक्षक ने 1401 वोट लेकर जीता सरपंच चुनाव गाडरवाड़ा नूरजी पंचायत में चौंकाने वाला परिणाम, गजानंद मीणा ने राजेंद्र कुमार मीणा को 92 मतों से हराया; पूर्व RAS अधिकारी सियाराम मीणा तीसरे स्थान पर रहे खानपुर । पंचायत चुनाव में मतदाताओं का फैसला कई बार चौंकाने वाला होता है। ऐसा ही परिणाम झालावाड़ जिले की खानपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गाडरवाड़ा नूरजी में सामने आया। यहां सरपंच पद के चुनाव में सेवानिवृत्त शिक्षक गजानंद मीणा ने 1401 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर एवं सेवानिवृत्त RAS अधिकारी सियाराम मीणा को महज 99 वोट मिले। वे तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव परिणाम में सबसे खास अंतर यह रहा कि प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव रखने वाले पूर्व अधिकारी को विजेता प्रत्याशी से काफी कम मत मिले। मतगणना के अनुसार गजानंद मीणा को 1401 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजेंद्र कुमार मीणा को 1309 वोट प्राप्त हुए। इस तरह गजानंद मीणा ने 92 मतों के अंतर से जीत हासिल की। पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर सियाराम मीणा को 99 मत मिले। इस परिणाम के बाद पंचायत में चुनावी मुकाबले की चर्चा शुरू हो गई। 87.70 प्रतिशत हुआ मतदान: ग्राम पंचायत में कुल 3386 मतदाताओं में से 2968 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 87.70 रहा। मतगणना में 2880 मत वैध पाए गए, जबकि 88 मत अवैध घोषित हुए। चार प्रत्याशी थे मैदान में: सरपंच पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें गजानंद मीणा ने सबसे अधिक मत हासिल किए और सरपंच निर्वाचित हुए। राजेंद्र कुमार मीणा दूसरे तथा पूर्व RAS अधिकारी सियाराम मीणा तीसरे स्थान पर रहे।1