Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालावाड़ जिला ग्राम पंचायत दुबलिया सरपंच आपका स्वागत करते हुए
जय बाबा री सा
झालावाड़ जिला ग्राम पंचायत दुबलिया सरपंच आपका स्वागत करते हुए
More news from राजस्थान and nearby areas
- झालावाड़ जिला ग्राम पंचायत दुबलिया सरपंच आपका स्वागत करते हुए1
- बकानी में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव बकानी में आज चार घंटे बिजली बंद रहेगी, विद्युत लाइनों का होगा रखरखाव बकानी (झालावाड़)। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के 132 केवी ग्रिड सब स्टेशन बकानी में सोमवार 2नवंबर को विद्युत लाइनों के रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता (प्रसारण) बकानी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस दौरान बकानी ग्रिड सब स्टेशन से निकलने वाले 33 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अंतर्गत बकानी, झालरापाटन, रटलाई, रायपुर, आगरिया, करलगांव, देवनगर सहित संबंधित 33/11 केवी ग्रिड सब स्टेशनों से जुड़े गांवों में बिजली बंद रहेगी। विभाग ने विद्युत उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले ही पूरा करने की अपील की है।1
- सूमर में 16 प्रत्याशियों के बीच सरपंच पद का मुकाबला, मनभर बाई समय सीमा चूकने से चुनाव से बाहर एससी महिला के लिए आरक्षित थी सीट, नामांकन के अंतिम समय में नहीं पहुंच सकीं मनभर बाई; जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी रोकने के बावजूद नहीं भर पाया पर्चा, परिजन हुए भावुक खानपुर। खानपुर की ग्राम पंचायत सूमर में सरपंच चुनाव को लेकर इस बार खासा उत्साह देखने को मिला। सरपंच पद के लिए कुल 16 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अनुसूचित जाति (एससी) महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर चुनाव चिह्न आवंटन के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गईं। लोग प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न की जानकारी लेने और अपने पसंदीदा उम्मीदवार के समर्थन में जुटे रहे। 15 मिनट की देरी से छूटा नामांकन: चुनावी घटनाक्रम में मनभर बाई का नामांकन दाखिल नहीं हो पाना भी चर्चा में रहा। निर्धारित समय सुबह 8 से 11 बजे तक नामांकन जमा किए जाने थे, लेकिन मनभर बाई करीब 15 मिनट की देरी से पहुंचीं। परिजनों ने जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी भी रुकवाई और नामांकन कराने का प्रयास किया, लेकिन निर्धारित समय निकल जाने के कारण उनका पर्चा स्वीकार नहीं किया जा सका। इसके बाद परिजन भावुक होकर रोने लगे। घटनाक्रम के दौरान उनकी सास भी अचेत हो गईं। 16 प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला: मनभर बाई नामांकन दाखिल नहीं कर सकीं, जबकि चुनाव मैदान में 16 प्रत्याशी रहे। सूमर पंचायत में 30 अक्टूबर को मतदान हुआ। चुनाव परिणाम में मोहनी ने 823 मत हासिल कर सरपंच पद पर जीत दर्ज की। राजेश को 645 मत मिले। मोहनी ने 178 मतों से जीत हासिल की। 83.20 प्रतिशत हुआ मतदान: पंचायत में कुल 3,708 मतदाताओं में से 3,085 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 2,920 मत वैध और 165 मत अवैध घोषित हुए। इस तरह सूमर में 83.20 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।4
- वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग राष्ट्रपति से ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की भी उठाई मांग, गांधी भवन के बाहर की नारेबाजी झालावाड़। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ वोट चोरी के आरोपों को लेकर रविवार को झालावाड़ में जिला कांग्रेस की ओर से विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन के बाहर जुटे कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे सामने आ रहे हैं। इसे लेकर उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति से भी मांग की गई कि मुख्य चुनाव आयुक्त को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। रविवार को गांधी भवन के बाहर हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया और चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। प्रदर्शन में सेवादल अध्यक्ष डॉ. नन्द सिंह राठौड़, ओम पाठक, अब्दुल नफीस शेख, पार्षद हसन राजा, वाजिद भाई, ललित सुमन, गणेश सोनी, लालचन्द रेगर, सत्यनारायण सुमन, भगवती प्रकाश मेहर, जावेद चौधरी, पृथ्वीराज और फिरोज चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- सहरावदा पंचायत में पोलिंग बूथ पर धांधली करने का आरोप, प्रत्याशी बोले कि हमारे सामने वोटों नहीं गिने गए वोट चेचट पंचायत समिति कि ग्राम पंचायत सहरावदा में 30 अक्टूबर कों हुएं सरपंच चुनाव मतदान में पोलिंग बूथ में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रत्याशी बोले कि हमारे सामने वोट नहीं गिने बल्कि खुद हीं वोट गिनकर सरपंच कि जीत घोषित कर दीं , लोगों का कहना है कि पोलिंग बूथ वालों ने किसी भी प्रत्याशी कों नहीं बताया और ना हीं वोटों कि गिनती भी किसी भी प्रत्याशी के सामने कि बल्कि एक कागज पर लिखकर लाकर बता दिया बोर्ड और जीत घोषित करने कि बात कहीं हैं, जब प्रत्याशी ने बोला कि हमारे सामने वोटों कि गिनती करें तो वोटों कि गिनती करने से मना कर दिया, जब प्रत्याशी और उनके समर्थकों ने मना कर दिया, ग्रामीणों ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी को यह तक पता नहीं है कि कौन से वार्ड से किसी प्रत्याशी के कितने वोट आएं,जब प्रत्याशी ने आपत्ति जताई उसके बाद भी पोलिंग बूथ व प्रशासन वालों ने सभी प्रत्याशियों को बाहर निकालने कि बात कहीं।4
- कावल का जन्म दिन मनाया नगर में बड़ी धूमधाम से सुसनेर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह कावल का 56 वा जन्म दिन मनाया गया इस अवसर पर पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष राम सिंह कावल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, सौदान सिंह कावल, संजू कुशवा, रानू भावसार, राकेश मालवीय, नारू मेवाती, राहुल जैन, भारत सिंह कावल, भानेज राजपाल सिंह, आदि ने केक काटकर हार फुल साफा बांध कर जन्म दिन मनाया गया कावल सिर्फ एक राज नेता ही नहीं बल्कि सुसनेर नगर के समाज सेवी भी हैं और पूरी विधान सभा क्षेत्र में कावल का नाम ही काफी है1
- जिला रिपोर्टर सुरेश चौहान आगर मालवा मध्य प्रदेश गांधी उपवन में गूंजा मध्यप्रदेश का गौरवगान, लोकसंस्कृति की छटा ने मोहा मन स्थापना दिवस समारोह में छात्राओं पर बरसी प्रोत्साहन राशि, सांसद ने प्रत्येक छात्रा को दिए 1100 रुपए; किसान स्वाभिमान पर्व में आगर के किसानों ने भी लहराया परचम, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिली बुलेट और ई-स्कूटी आगर-मालवा। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर रविवार को आगर का गांधी उपवन देशभक्ति, लोकसंस्कृति और विकास की उपलब्धियों के रंग में सराबोर नजर आया। सामुदायिक भवन में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में जहां स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया, वहीं किसान स्वाभिमान पर्व के तहत जिले के तीन किसानों को लाखों रुपए के आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया। समारोह में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाली प्रत्येक छात्रा को अपनी ओर से 1100 रुपए प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा कर उनका उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, आगर विधायक माधव सिंह (मधु) गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष ओम मालवीय, कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना सहित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। *लोकसंस्कृति की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, छात्राओं को मिला सम्मान* स्थापना दिवस समारोह में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने मध्यप्रदेश और मालवा की समृद्ध लोकसंस्कृति, जनजातीय परंपराओं, ऐतिहासिक विरासत और विकास यात्रा को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत कर दिया। देशभक्ति और प्रदेश के गौरव से ओतप्रोत प्रस्तुतियों पर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। छात्राओं की प्रतिभा से प्रभावित होकर सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रस्तुति देने वाले समूह की प्रत्येक छात्रा को अपनी ओर से 1100-1100 रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। *ऑनलाइन कृषि क्विज ने बदली किसानों की किस्मत, किसी के घर पहुंचेगा ट्रैक्टर तो किसी को बुलेट* समारोह का सबसे खास आकर्षण किसान स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत कृषि क्विज के विजेताओं का सम्मान रहा। किसान कल्याण वर्ष 2026 के तहत कृषि लोकोत्सव के अवसर पर संस्कृति विभाग एवं वीर भारत न्यास द्वारा 29 जनवरी से 15 मार्च 2026 तक ऑनलाइन कृषि क्विज आयोजित की गई थी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आगर जिले के तीन किसानों ने प्रदेश स्तर पर पुरस्कार हासिल किए। *विजेताओं को सांसद, विधायक और कलेक्टर ने प्रमाण-पत्र के साथ वाहनों की सांकेतिक चाबियां सौंपकर सम्मानित किया।* *पुरस्कार पाने वाले किसान* *प्रथम पुरस्कार: पवन कुमार, ग्राम गोंदलमऊ — 7 लाख 26 हजार रुपए मूल्य का ट्रैक्टर।* *द्वितीय पुरस्कार: मोतीलाल सोंधिया, ग्राम पनाला — 1 लाख 68 हजार रुपए मूल्य की बुलेट मोटरसाइकिल।* *तृतीय पुरस्कार: बगडू सिंह, ग्राम गंगापुर — 1 लाख 20 हजार रुपए मूल्य की ई-स्कूटी।* ट्रैक्टर विजेता किसान पवन कुमार ने पुरस्कार मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं वीर भारत न्यास के प्रति आभार व्यक्त किया। *एक लाख की पुरस्कार राशि से सम्मानित हुए देवांश कुशवाहा* समारोह में श्री कृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश की ओर से जिले के सोयतकलां निवासी छात्र देवांश कुशवाहा को एक लाख रुपए की पुरस्कार राशि एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और किसानों का सम्मान समारोह का विशेष आकर्षण रहा। *सरकारी योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी ने खींचा ध्यान* समारोह स्थल पर जिला प्रशासन की ओर से मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास गतिविधियों और उपलब्धियों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी भी लगाई गई। सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, विधायक माधव सिंह गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष ओम मालवीय और कलेक्टर डॉ. शेर सिंह मीना सहित जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और इसकी सराहना की। *ये रहे मौजूद* कार्यक्रम में भेरूसिंह चौहान, बाबूलाल यादव, दिनेश परमार, करणसिंह यादव, कैलाश गवली, पूर्व विधायक गोपाल परमार, जितेंद्र सिंह चौहान, हरिनारायण यादव, प्रेम यादव, भरत प्रजापत, गौरव, मीना स्वर्णकार सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।4
- पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर को मिले महज 99 वोट, सेवानिवृत्त शिक्षक ने 1401 वोट लेकर जीता सरपंच चुनाव गाडरवाड़ा नूरजी पंचायत में चौंकाने वाला परिणाम, गजानंद मीणा ने राजेंद्र कुमार मीणा को 92 मतों से हराया; पूर्व RAS अधिकारी सियाराम मीणा तीसरे स्थान पर रहे खानपुर । पंचायत चुनाव में मतदाताओं का फैसला कई बार चौंकाने वाला होता है। ऐसा ही परिणाम झालावाड़ जिले की खानपुर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गाडरवाड़ा नूरजी में सामने आया। यहां सरपंच पद के चुनाव में सेवानिवृत्त शिक्षक गजानंद मीणा ने 1401 मत हासिल कर जीत दर्ज की। वहीं पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर एवं सेवानिवृत्त RAS अधिकारी सियाराम मीणा को महज 99 वोट मिले। वे तीसरे स्थान पर रहे। चुनाव परिणाम में सबसे खास अंतर यह रहा कि प्रशासनिक सेवा का लंबा अनुभव रखने वाले पूर्व अधिकारी को विजेता प्रत्याशी से काफी कम मत मिले। मतगणना के अनुसार गजानंद मीणा को 1401 मत मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रहे राजेंद्र कुमार मीणा को 1309 वोट प्राप्त हुए। इस तरह गजानंद मीणा ने 92 मतों के अंतर से जीत हासिल की। पूर्व अतिरिक्त कलेक्टर सियाराम मीणा को 99 मत मिले। इस परिणाम के बाद पंचायत में चुनावी मुकाबले की चर्चा शुरू हो गई। 87.70 प्रतिशत हुआ मतदान: ग्राम पंचायत में कुल 3386 मतदाताओं में से 2968 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रतिशत 87.70 रहा। मतगणना में 2880 मत वैध पाए गए, जबकि 88 मत अवैध घोषित हुए। चार प्रत्याशी थे मैदान में: सरपंच पद के लिए कुल चार प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। इनमें गजानंद मीणा ने सबसे अधिक मत हासिल किए और सरपंच निर्वाचित हुए। राजेंद्र कुमार मीणा दूसरे तथा पूर्व RAS अधिकारी सियाराम मीणा तीसरे स्थान पर रहे।1