Shuru
Apke Nagar Ki App…
तारापुर में सियासी घमासान 8 पंचों के समर्थन का दावा करने वाले उपसरपंच को पुलिस ने बिना वजह थाने में रखा,उपसरपंच का बयान आया सामनें।
Raigarh Chhattisgarh
तारापुर में सियासी घमासान 8 पंचों के समर्थन का दावा करने वाले उपसरपंच को पुलिस ने बिना वजह थाने में रखा,उपसरपंच का बयान आया सामनें।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- मटका फोड़ प्रतियोगिता के साथ रायगढ़ और धर्मजयगढ़ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम,भक्ति में डूबे श्रद्धालु।1
- दुर्ग मे चमके सक्ती जिले के लॉन टेनिस खिलाड़ी, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक जीते दुर्ग मे चमके सक्ती जिले के लॉन टेनिस खिलाड़ी, 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक जीते दुर्ग में 31 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में सक्ती जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। बिलासपुर संभाग की ओर से खेलते हुए खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में करिश्मा सिदार, सब्बा बी और हिमांशी मालाकार ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर 17 बालिका वर्ग में गीतांजलि विश्वकर्मा और पायल यादव ने रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर 19 बालिका वर्ग में मोनिका कुर्रे और लिशिका बरेठ, तथा अंडर 19 बालक वर्ग में खेलेश्वर मैत्री, देवेश कर्ष और समीर मन्नेवार ने कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में सक्ती जिले के 16 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें से 13 छात्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किरारी के हैं। इसके अलावा 7 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी कुमुदिनी बाग द्विवेदी, सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अमर सिंह राज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लक्ष्मी नारायण चौहान, प्राचार्य फिरत कपूर कुर्रे, विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार नायक सहित सभी प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।1
- 5 दिन बाद मिला श..व | 15 KM दूर छाड़ियों मे फसा था | पुल पर बाइक और कार की हुई थी टक्कर | नदी मे गिरे महासमुंद ब्रेकिंग पानी में डूबने से लापता युवक की लाश 5 दिन बाद मिली... भागरीथी साहू की लाश एनडीआरफ - एफडीआरएफ स्थानीय पुलिस की खोजबीन के बाद मिली.... लापता युवक की लाश बलौदाबाजार जिले के चाँदन सूखरी नदी मे झाडियो के बीच फंसा मिला.... 30 जुलाई को महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में जोक नदी के पुराने पुल पर कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी.... टक्कर इतनी भीषण थी कि कार और मोटरसाइकिल पुल के नीचे जा गिरी.. कार में सवार 4 लोगों में से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी... जबकि बाइक चालक गहरे पानी में डूबने से लापता हो गया था...1
- कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर छात्रावास-आश्रमों की व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आदिवासी विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर छात्रावास-आश्रमों की व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश।1
- सुहागपुर मुकुंदपुर मार्ग जर्जर सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे राहगीरों को हो रही परेशानी1
- ऑपरेशन शंखनाद : गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* * 08 गौवंश, तस्करों के चंगुल से मुक्त, 01 आरोपी गिरफ्तार *➡️ ऑपरेशन शंखनाद : गौ तस्करी के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई* *➡️ 08 गौवंश, तस्करों के चंगुल से मुक्त, 01 आरोपी गिरफ्तार* *➡️ पुराने पशु तस्करी के दो मामलों में फरार 05 आरोपी भी गिरफ्तार* *➡️ डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के नेतृत्व में जशपुर पुलिस ने जनवरी 2026 से अब तक 86 प्रकरणों में 985 गौवंशों को कराया गया तस्करों से मुक्त* *➡️ गौ तस्करी के 92 आरोपियों को भेजा गया जेल, तस्करी में प्रयुक्त 31 वाहन किए गए जप्त* --00-- ➡️ गौ तस्करी के विरुद्ध लगातार जारी है ऑपरेशन शंखनाद जशपुर जिले में गौवंश तस्करी के विरुद्ध डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व में जशपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन शंखनाद लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 02.09.2026 को थाना कुनकुरी पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 08 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया तथा एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। वहीं थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी के दो पुराने प्रकरणों में फरार चल रहे 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। ➡️ थाना कुनकुरी : 08 गौवंश मुक्त, एक तस्कर गिरफ्तार दिनांक 02.09.2026 को थाना कुनकुरी पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी। इसी दौरान ग्राम हर्राडांड के पास पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति टांगरबहरी रोड की ओर से गौवंशों को पैदल हांकते हुए झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं। मुखबिर की सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम तत्काल बताए गए स्थान की ओर रवाना हुई। मौके पर पुलिस टीम ने देखा कि एक व्यक्ति 08 नग गौवंशों को पैदल हांककर ले जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया तथा उसके कब्जे से सभी 08 नग गौवंशों को सकुशल बरामद किया गया। ➡️ वैध दस्तावेज नहीं कर सका प्रस्तुत हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अशोक कुमार यादव, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम वासुदेवपुर, थाना दुलदुला, जिला जशपुर बताया। पुलिस द्वारा गौवंशों के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। ➡️ आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज मामले में थाना कुनकुरी पुलिस द्वारा आरोपी अशोक कुमार यादव के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन एवं लकड़ी का डंडा भी जप्त किया गया है। ➡️ सिटी कोतवाली के दो पुराने मामलों में 05 फरार आरोपी गिरफ्तार थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस द्वारा पशु तस्करी के संबंध में दिनांक 06.01.2026 एवं 22.02.2026 को अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए थे। ➡️ दिनांक 06.01.2026 का मामला दिनांक 06.01.2026 को पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर डूमर टोली क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 10 नग गौवंशों को तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया गया था। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस द्वारा उनकी पहचान कर लगातार पतासाजी की जा रही थी। ➡️ दिनांक 22.02.2026 का मामला दिनांक 22.02.2026 को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किनकेल क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 04 नग गौवंशों को सकुशल मुक्त कराया गया था। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। दोनों प्रकरणों में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देश पर पुलिस द्वारा एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही थी। विवेचना, पूछताछ एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें चिन्हित किया गया। पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष पुलिस टीम गठित की गई। विशेष पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी एवं विशेष पुलिसिंग करते हुए 05 फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।* *➡️ गिरफ्तार फरार आरोपियों के नाम-* *1.बीरबल राम भगत उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम डुमरटोली थाना जशपुर छ ग* *2.मो. अफसर खान, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम लोदाम, थाना कुनकुरी, जिला जशपुर। 3.शाहिद खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी खरवा टोली, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर* 4.मुस्तकीम खान, उम्र 48 वर्ष, निवासी मधुबन टोली, जशपुर। 5..ताजुद्दीन खान, उम्र 43 वर्ष, निवासी खरवा टोली, थाना नारायणपुर, जिला जशपुर। *➡️ जनवरी 2026 से अब तक जशपुर पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* गौवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाद के तहत जशपुर पुलिस द्वारा जनवरी 2026 से अब तक लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई है। 86 प्रकरणों में 985 गौवंश मुक्त 92 गौ तस्कर गिरफ्तार कर जेल भेजे गए गौ तस्करी में प्रयुक्त 31 वाहन जप्त जशपुर पुलिस द्वारा गौवंश तस्करी के नेटवर्क से जुड़े आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। *➡️ पुलिस कप्तान का सख्त संदेश* डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि गौवंश तस्करी को लेकर जशपुर पुलिस अत्यंत संवेदनशील है। गौवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि गौवंश तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी कर उनकी गिरफ्तारी की जाएगी तथा गौ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। गौ तस्करी के विरुद्ध जशपुर पुलिस का ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी रहेगा। *➡️ कार्यवाही में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका* थाना कुनकुरी पुलिस टीम प्रधान आरक्षक दलेश्वर यादव, अजय कुजूर, आरक्षक मुर्शीद आलम, सुदर्शन कुमार, कन्हैया यादव एवं साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।* *थाना सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस टीम* *निरीक्षक मोरध्वज देशमुख, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, प्रधान आरक्षक प्रीतम टोप्पो, आरक्षक उपेंद्र सिंह, विनोद तिर्की, नगर सैनिक रवि डनसेना सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*1
- जय श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजा मंडलपारा चौक, कान्हा समिति ने कराया भव्य मटकी फोड़ आयोजन,हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ कोरबा जिले के पाली ब्लॉक के ग्राम बोईदा स्थित मंडलपारा चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कान्हा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ हरदीबाजार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कौशल श्रीवास ने श्रीफल तोड़कर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बोईदा मंडलपारा चौक में आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के शुभारंभ से पहले विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान पूर्व पंच राजकुमार मरावी, पंच सुदामा बलदेव जगत सहित कान्हा समिति के सदस्यों ने भी पूजा-अर्चना की।पूजा-अर्चना के बाद भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों के साथ मटकी फोड़ प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया।“जय श्रीकृष्ण!” “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की!”के जयकारों से पूरा मंडलपारा चौक गूंज उठा। मटकी फोड़ प्रतियोगिता को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा। समिति द्वारा आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं युवा कार्यक्रम में शामिल हुए।कान्हा समिति के सदस्यों और युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला।बोईदा के मंडलपारा चौक में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आयोजित इस भव्य मटकी फोड़ प्रतियोगिता ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर कर दिया।4
- तारापुर में सियासी घमासान 8 पंचों के समर्थन का दावा करने वाले उपसरपंच को पुलिस ने बिना वजह थाने में रखा,उपसरपंच का बयान आया सामनें।1