logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*दिनाँक 30.07.2026 से 28.08.2026 तक चलने वाले पावन श्रावन मास/ कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की शांति व सुरक्षा व्यवस्था व संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर की गई व्यवस्ता के बारे में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*

3 hrs ago
user_Ashwini Kumar Pandey
Ashwini Kumar Pandey
पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
3 hrs ago

*दिनाँक 30.07.2026 से 28.08.2026 तक चलने वाले पावन श्रावन मास/ कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की शांति व सुरक्षा व्यवस्था व संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर की गई व्यवस्ता के बारे में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*

More news from Sant Kabeer Nagar and nearby areas
  • *दिनाँक 30.07.2026 से 28.08.2026 तक चलने वाले पावन श्रावन मास/ कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की शांति व सुरक्षा व्यवस्था व संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर की गई व्यवस्ता के बारे में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*
    1
    *दिनाँक 30.07.2026 से 28.08.2026 तक चलने वाले पावन श्रावन मास/ कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु की शांति व सुरक्षा व्यवस्था व संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर की गई व्यवस्ता के बारे में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
  • *कांवड़ यात्रा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम* संतकबीरनगर। श्रावण मास की पावन *कांवड़ यात्रा* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए *संतकबीरनगर पुलिस* पूरी तरह *अलर्ट मोड* पर है। पुलिस अधीक्षक *संदीप कुमार मीणा* ने कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद में की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। *जनपद के* प्रमुख मार्गों, शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। लगातार गश्त, निगरानी एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। *पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अपील की* है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संतकबीरनगर पुलिस कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय यात्रा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। *हर-हर महादेव! बोल बम!!* *"SP संदीप कुमार मीणा ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर क्या कहा, देखें पूरी वीडियो......*
    1
    *कांवड़ यात्रा को लेकर संतकबीरनगर पुलिस अलर्ट मोड पर, सुरक्षा व्यवस्था के किए गए पुख्ता इंतजाम* 
संतकबीरनगर। 
श्रावण मास की पावन *कांवड़ यात्रा* को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए *संतकबीरनगर पुलिस* पूरी तरह *अलर्ट मोड* पर है। पुलिस अधीक्षक *संदीप कुमार मीणा* ने कांवड़ यात्रा को लेकर जनपद में की गई सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
*जनपद के* प्रमुख मार्गों, शिव मंदिरों एवं संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। लगातार गश्त, निगरानी एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके।
*पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं से अपील की* है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, यातायात नियमों का सम्मान करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संतकबीरनगर पुलिस कांवड़ यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं मंगलमय यात्रा के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
*हर-हर महादेव! बोल बम!!* 
*"SP संदीप कुमार मीणा ने कांवड़ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था पर क्या कहा, देखें पूरी वीडियो......*
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • पाली क्षेत्र के डुमरी पैक्स पर किसानों को खाद वितरण, खरीफ फसल की तैयारी तेज पाली क्षेत्र के डुमरी पैक्स पर किसानों को खाद वितरण, खरीफ फसल की तैयारी तेज गोरखपुर। पाली क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति (बी-पैक्स) डुमरी निवास पर किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचकर अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद प्राप्त कर रहे हैं। खाद वितरण का लाभ बिखरा, लखनापार, सहरी, नारगपट्टी, नेवास, हासपाटी, सजनापार सहित आसपास के गांवों के किसानों को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अच्छी बारिश होते ही धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। ऐसे समय पर खाद की उपलब्धता किसानों के लिए काफी राहत देने वाली साबित हो रही है। खाद लेने पहुंचे किसानों में अखिलेश यादव, सुनील मिश्रा, अशोक यादव, मनीष यादव और प्रेम शंकर त्रिपाठी सहित अनेक किसान शामिल रहे। किसानों ने बताया कि समय पर खाद मिलने से उन्हें बुवाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और खेती का कार्य सुचारु रूप से किया जा सकेगा। समिति प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ खाद प्राप्त करें, ताकि सभी पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके।
    1
    पाली क्षेत्र के डुमरी पैक्स पर किसानों को खाद वितरण, खरीफ फसल की तैयारी तेज
पाली क्षेत्र के डुमरी पैक्स पर किसानों को खाद वितरण, खरीफ फसल की तैयारी तेज
गोरखपुर। पाली क्षेत्र स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक सहकारी समिति (बी-पैक्स) डुमरी निवास पर किसानों को खाद का वितरण किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में किसान पहुंचकर अपनी आवश्यकता के अनुसार खाद प्राप्त कर रहे हैं।
खाद वितरण का लाभ बिखरा, लखनापार, सहरी, नारगपट्टी, नेवास, हासपाटी, सजनापार सहित आसपास के गांवों के किसानों को मिल रहा है। किसानों का कहना है कि खरीफ सीजन की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अच्छी बारिश होते ही धान सहित अन्य खरीफ फसलों की बुवाई का कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। ऐसे समय पर खाद की उपलब्धता किसानों के लिए काफी राहत देने वाली साबित हो रही है।
खाद लेने पहुंचे किसानों में अखिलेश यादव, सुनील मिश्रा, अशोक यादव, मनीष यादव और प्रेम शंकर त्रिपाठी सहित अनेक किसान शामिल रहे। किसानों ने बताया कि समय पर खाद मिलने से उन्हें बुवाई के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और खेती का कार्य सुचारु रूप से किया जा सकेगा।
समिति प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए आवश्यक दस्तावेजों के साथ खाद प्राप्त करें, ताकि सभी पात्र किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके।
    user_उपेंद्र राज
    उपेंद्र राज
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • 🇮🇳 आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यह रास्ता अधूरा! जिला गोरखपुर ब्लॉक ब्रह्मपुर के हरैया से भूतहवा के बीच का रास्ता 🇮🇳 आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यह रास्ता अधूरा! इस रास्ते से हर दिन स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, फिर भी आज तक इसका निर्माण नहीं कराया गया। हम संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए इस रास्ते का शीघ्र निर्माण कराया जाए। जिला गोरखपुर ब्लॉक ब्रह्मपुर के हरैया से भूतहवा के बीच का रास्ता
    1
    🇮🇳 आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यह रास्ता अधूरा! जिला गोरखपुर ब्लॉक ब्रह्मपुर के हरैया से भूतहवा के बीच का रास्ता
🇮🇳 आज़ादी के इतने वर्षों बाद भी यह रास्ता अधूरा!
इस रास्ते से हर दिन स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों को पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है। बरसात में यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है, फिर भी आज तक इसका निर्माण नहीं कराया गया।
हम संबंधित जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से अनुरोध करते हैं कि बच्चों की शिक्षा और ग्रामीणों की सुविधा को देखते हुए इस रास्ते का शीघ्र निर्माण कराया जाए।
जिला गोरखपुर ब्लॉक ब्रह्मपुर के हरैया से भूतहवा के बीच का रास्ता
    user_Amit
    Amit
    Photographer घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मूसलाधार बारिश से किसानों के खिले चेहरे बच्चों ने भी लिया बरसात का आनंद संत कबीर नगर जनपद के नाथ नगर ब्लॉक में आज मूसलाधार बारिश के कारण गर्मी से निजात मिली उमस भरी गर्मी से लोग राहत महसूस करते नजर आए और वही अच्छी बरसात के कारण किसान भी प्रश्नचित हो गए हर्ष के कारण किसानों के चेहरे खिल गए वर्षा हो जाने से धान की फसल की पैदावार बढ़ जाएगी और खेतों में गर्मी के कारण जो रोग लग रहे है वह रोग समाप्त होंगे।
    2
    मूसलाधार बारिश से किसानों के खिले चेहरे बच्चों ने भी लिया बरसात का आनंद
संत कबीर नगर जनपद के नाथ नगर ब्लॉक में आज मूसलाधार बारिश के कारण गर्मी से निजात मिली उमस भरी गर्मी से लोग राहत महसूस करते नजर आए और वही अच्छी बरसात के कारण किसान भी प्रश्नचित हो गए हर्ष के कारण किसानों के चेहरे खिल गए वर्षा हो जाने से धान की फसल की पैदावार बढ़ जाएगी और खेतों में गर्मी के कारण जो रोग लग रहे है वह रोग समाप्त होंगे।
    user_S R Pandey
    S R Pandey
    उत्तर प्रदेश न्यूज़ ब्यूरो चीफ संत कबीर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    10 hrs ago
  • अमृत सरोवर बना ग्राम मुंडा कोडरा की पहचान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पोखर बना आकर्षण का केंद्र अमृत सरोवर बना ग्राम मुंडा कोडरा की पहचान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पोखर बना आकर्षण का केंद्र सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा विकासखंड के ग्राम सभा मुंडा कोडरा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकसित किया गया शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अमृत सरोवर आज ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। वर्ष 2022 में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था। यह परियोजना केंद्रीय भू-जल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार (लखनऊ) की राष्ट्रीय जल अमृत प्रबंधन योजना के अंतर्गत विकसित की गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 300 मीटर गहराई तक अन्वेषणात्मक वी-निक्षेपण (बोरिंग) का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र में भू-जल संरक्षण और जल प्रबंधन को मजबूती मिली। अमृत सरोवर का निर्माण अत्यंत सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया गया है। पूरे सरोवर के चारों ओर मजबूत पक्की सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है, जिससे लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलती है। सरोवर के चारों ओर कराए गए वृक्षारोपण ने इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और भी आकर्षक बना दिया है। नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के कारण यह स्थल आज ग्रामीणों के लिए सुबह-शाम टहलने, समय बिताने और प्रकृति का आनंद लेने का पसंदीदा स्थान बन चुका है। इस अमृत सरोवर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ माह पूर्व यहां एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी की गई थी, जिससे यह क्षेत्र और अधिक चर्चाओं में आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि गांव की नई पहचान बन चुका है। ग्रामीणों ने इसके बेहतर रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए शासन-प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
    4
    अमृत सरोवर बना ग्राम मुंडा कोडरा की पहचान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पोखर बना आकर्षण का केंद्र
अमृत सरोवर बना ग्राम मुंडा कोडरा की पहचान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पोखर बना आकर्षण का केंद्र
सहजनवा, गोरखपुर।
सहजनवा विकासखंड के ग्राम सभा मुंडा कोडरा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकसित किया गया शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अमृत सरोवर आज ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। वर्ष 2022 में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था। यह परियोजना केंद्रीय भू-जल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार (लखनऊ) की राष्ट्रीय जल अमृत प्रबंधन योजना के अंतर्गत विकसित की गई है।
इस परियोजना के तहत लगभग 300 मीटर गहराई तक अन्वेषणात्मक वी-निक्षेपण (बोरिंग) का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र में भू-जल संरक्षण और जल प्रबंधन को मजबूती मिली। अमृत सरोवर का निर्माण अत्यंत सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया गया है। पूरे सरोवर के चारों ओर मजबूत पक्की सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है, जिससे लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलती है।
सरोवर के चारों ओर कराए गए वृक्षारोपण ने इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और भी आकर्षक बना दिया है। नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के कारण यह स्थल आज ग्रामीणों के लिए सुबह-शाम टहलने, समय बिताने और प्रकृति का आनंद लेने का पसंदीदा स्थान बन चुका है।
इस अमृत सरोवर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ माह पूर्व यहां एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी की गई थी, जिससे यह क्षेत्र और अधिक चर्चाओं में आया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि गांव की नई पहचान बन चुका है। ग्रामीणों ने इसके बेहतर रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए शासन-प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
    user_Mansha
    Mansha
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिला नया जीवन एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिला नया जीवन सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को करीब एक सप्ताह बाद हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया, जिससे धान की फसल को नया जीवन मिल गया। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान सिंचाई को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी की कमी से धान की फसल प्रभावित होने लगी थी। सोमवार की तेज बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी और खेतों में पर्याप्त जलभराव हो गया। सहजनवा ब्लॉक के महुआपार गांव के किसान बबलू शुक्ला, राजू शुक्ला, अरुणेश शुक्ला, आनंद और हरिराम ने बताया कि यह बारिश धान की खेती के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। उनका कहना है कि खेतों में पानी की सख्त जरूरत थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे फसल की बढ़वार बेहतर होगी और फिलहाल सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। किसानों ने उम्मीद जताई कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होगी। बारिश से पूरे क्षेत्र में किसानों के बीच उत्साह का माहौल है और वे बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए हुए हैं।
    4
    एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिला नया जीवन

एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिला नया जीवन
सहजनवा, गोरखपुर।
सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को करीब एक सप्ताह बाद हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया, जिससे धान की फसल को नया जीवन मिल गया। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान सिंचाई को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी की कमी से धान की फसल प्रभावित होने लगी थी। सोमवार की तेज बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी और खेतों में पर्याप्त जलभराव हो गया।
सहजनवा ब्लॉक के महुआपार गांव के किसान बबलू शुक्ला, राजू शुक्ला, अरुणेश शुक्ला, आनंद और हरिराम ने बताया कि यह बारिश धान की खेती के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। उनका कहना है कि खेतों में पानी की सख्त जरूरत थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे फसल की बढ़वार बेहतर होगी और फिलहाल सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा।
किसानों ने उम्मीद जताई कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होगी। बारिश से पूरे क्षेत्र में किसानों के बीच उत्साह का माहौल है और वे बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए हुए हैं।
    user_सर्वेश कुमार शुक्ला
    सर्वेश कुमार शुक्ला
    सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • *थाना महुली एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई के क्रम में, लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्क किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*
    1
    *थाना महुली एवं साइबर क्राइम थाना पुलिस द्वारा शेयर मार्केट निवेश के नाम पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई के क्रम में, लगभग ₹1 करोड़ मूल्य की संपत्ति को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार धारा 107 बीएनएसएस के अंतर्गत कुर्क किए जाने के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना द्वारा दी गई बाइट।*
    user_Ashwini Kumar Pandey
    Ashwini Kumar Pandey
    पत्रकार Khalilabad, Sant Kabeer Nagar•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.