Shuru
Apke Nagar Ki App…
बाइक से 12 दिन में पूरी की चारधाम यात्रा, घर लौटने पर गड़रयाऊ मोहल्ला में हुआ जोरदार स्वागत दमोह। शहर के गजानन टेकरी क्षेत्र निवासी यशवंत सिंह पारोचे ने अपने मित्र सुमित परोचे के साथ बाइक से 12 दिनों में चारधाम यात्रा पूर्ण की। यात्रा पूरी कर दोनों रविवार रात करीब 11 बजे दमोह स्थित अपने निवास गजानन टेकरी स्थित गड़रयाऊ मोहल्ला पहुंचे। उनके घर पहुंचते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने दोनों यात्रियों को सफल एवं सुरक्षित यात्रा की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। चारधाम की कठिन बाइक यात्रा पूरी कर लौटने पर दोनों के परिजन भी उत्साहित नजर आए।
Narendra Ahirwar
बाइक से 12 दिन में पूरी की चारधाम यात्रा, घर लौटने पर गड़रयाऊ मोहल्ला में हुआ जोरदार स्वागत दमोह। शहर के गजानन टेकरी क्षेत्र निवासी यशवंत सिंह पारोचे ने अपने मित्र सुमित परोचे के साथ बाइक से 12 दिनों में चारधाम यात्रा पूर्ण की। यात्रा पूरी कर दोनों रविवार रात करीब 11 बजे दमोह स्थित अपने निवास गजानन टेकरी स्थित गड़रयाऊ मोहल्ला पहुंचे। उनके घर पहुंचते ही परिजनों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने दोनों यात्रियों को सफल एवं सुरक्षित यात्रा की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की। चारधाम की कठिन बाइक यात्रा पूरी कर लौटने पर दोनों के परिजन भी उत्साहित नजर आए।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटनी,,विजयराघवगढ़ में थाना प्रभारी का सख्त एक्शन: सड़क हादसे के बाद 40 स्कूली वाहनों की हुई सघन चेकिंग, दस्तावेज और सुरक्षा व्यवस्था परखी* *स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर पुलिस सख्त: विजयराघवगढ़ थाने में चला विशेष अभियान, चालकों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी खंगाला* * कटनी ब्रेकिंग: थाना विजयराघवगढ़ में प्राइवेट और अर्धशासकीय स्कूलों के वाहनों का भौतिक सत्यापन, TI अभिषेक चौबे बोले- अभियान कल भी जारी रहेगा* --- *थाना विजयराघवगढ़ में चला विशेष अभियान: स्कूली वाहनों की सघन चेकिंग* *विजयराघवगढ़।* थाना क्षेत्र में *दिनांक 09 सितंबर 2026 को हुए सड़क हादसे* को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। इसी के तहत *दिनांक 13 सितंबर 2026 को थाना विजयराघवगढ़ में विशेष अभियान* चलाकर स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। *सभी प्राइवेट और अर्धशासकीय स्कूलों के वाहन बुलाए गए* थाना क्षेत्र में संचालित *सभी प्राइवेट एवं अर्धशासकीय स्कूलों के वाहनों को थाने में बुलाकर चेक* किया गया। पुलिस ने सभी स्कूली वाहनों के *संपूर्ण दस्तावेजों का अवलोकन* किया और वाहन चालकों के संबंध में *थाना विजयराघवगढ़ का आपराधिक अभिलेख दिखवाकर सिलसिलेवार सत्यापन कर रजिस्टर में इंद्राज* कराया। साथ ही वाहनों का *भौतिक सत्यापन* भी किया गया। पुलिस ने चेकिंग के दौरान देखा कि *वाहनों के दरवाजे सही तरह से संचालित हो रहे हैं या नहीं, बच्चों के बैठने की स्थिति और अन्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाएं* कैसी हैं। *TI ने बताया अभियान का उद्देश्य* थाना प्रभारी *अभिषेक चौबे ने बताया* कि अवकाश के दिनों में यह विशेष अभियान इसलिए चलाया गया है ताकि स्कूली बच्चों के वाहनों को अनावश्यक रूप से न रोका जाए और उनकी चेकिंग भी सुनिश्चित की जा सके। *खबर लिखे जाने तक करीब 40 वाहनों को चेक* किया जा चुका है। यह प्रक्रिया कल भी जारी रहेगी। चेकिंग के दौरान वाहन चालकों को *शासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देश और कानून की जानकारी* भी दी गई। स्कूल संस्थापक, वाहन स्वामी और चालकों को वाहन के दस्तावेज अपडेट रखने तथा वाहनों में बच्चे बैठे होने की स्थिति में *सावधानीपूर्वक वाहन चलाने और यातायात नियमों का पालन करने* की हिदायत दी गई।4
- मड़ियादो से 6 किमी दूर जंगल में टाइगर का वीडियो वायरल ठीक इसी जगह 1माह पहले मुझे भी मिला था1
- पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद पटेरा थाना पुलिस ने ग्राम कोटा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुलशन बाई पति मेहता निवासी कोटा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने मौके पर 5 पिक्के लहान नष्ट किया। अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है1
- पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद टी रचना मिश्रा की नेतृत्व में कार्रवाई हुई पटेरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 5 लीटर कच्ची शराब बरामद पटेरा थाना पुलिस ने ग्राम कोटा में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुलशन बाई पति मेहता निवासी कोटा के कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद की। पटेरा प्रभारी टी आई रचना मिश्रा के नेतृत्व में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी पुलिस ने मौके पर 5 पिक्के लहान नष्ट किया। अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।1
- अवैध एवं जहरीली शराब के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए जिला पन्ना के रैपुरा क्षेत्र में ज्ञापन सौंपा गया। हमारी स्पष्ट मांग है—अवैध शराब पर पूर्ण रोक लगे और युवाओं व परिवारों को नशे के विनाश से बचाया जाए। नशामुक्त समाज ही सुरक्षित समाज है। 🙏 #पन्ना #रैपुरा #अवैधशराबबंदहो #नशामुक्तभारत #नशामुक्तसमाज #भगवतीमानवकल्याणसंगठन #भारतीयशक्तिचेतनापार्टी अवैध एवं जहरीली शराब के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए जिला पन्ना के रैपुरा क्षेत्र में ज्ञापन सौंपा गया। हमारी स्पष्ट मांग है—अवैध शराब पर पूर्ण रोक लगे और युवाओं व परिवारों को नशे के विनाश से बचाया जाए। नशामुक्त समाज ही सुरक्षित समाज है। 🙏 #पन्ना #रैपुरा #अवैधशराबबंदहो #नशामुक्तभारत #नशामुक्तसमाज #भगवतीमानवकल्याणसंगठन #भारतीयशक्तिचेतनापार्टी1
- जब सड़क नहीं मिली, तो चारपाई ही बनी एंबुलेंस! 😢 वीडियो देख हैरान रह जाएंगे आप 3 KM दलदल… चारपाई पर मरीज… और अस्पताल का सफर! कछरिया मोहल्ले के 50+ परिवार आज भी सड़क के इंतजार में हैं। बारिश में एंबुलेंस नहीं पहुंचती, इसलिए मरीजों और गर्भवती महिलाओं को इसी दलदल से चारपाई पर ले जाना पड़ता है। ये सिर्फ रास्ता नहीं, जिंदगी की जंग है! #दमोह #कछरिया #GroundReport #ग्रामीणसमस्या #SachHameshaNews1
- भारी बारिश से दमोह-बांदकपुर मार्ग बाधित, छेघरा के पास रेलवे पुलिया में भरा पानी, दोनों ओर मार्ग हुआ बंद, वीडियो आया सामने दमोह। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। नदी-नाले उफान पर आने के साथ कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। दमोह-बांदकपुर मार्ग पर छेघरा के पास रेलवे की पुलिया में बारिश का पानी भर जाने से मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिया पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। बताया गया कि मार्ग पर पानी की निकासी के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण बारिश का पानी पुलिया पर जमा हो गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद पुलिया में पानी भरने का वीडियो भी सामने आया है, जो रविवार शाम करीब 5 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रेलवे पुलिया पूरी तरह जलमग्न दिखाई दे रही है और मार्ग पर आवागमन प्रभावित नजर आ रहा है।1
- अपराधों पर अंकुश, अवैध गतिविधियों पर लगाम और यातायात व्यवस्था सुधारने दिए निर्देश नियमित गश्त के साथ बेहतर पुलिसिंग पर जोर, आगामी पर्वों को लेकर निकाला फ्लैग मार्च हटा/दमोह। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने रविवार को पुलिस थाना हटा परिसर में हटा अनुविभाग की अपराध समीक्षा बैठक लेकर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत भदौरिया भी मौजूद रहे। बैठक में हटा एसडीओपी केपी सिंह, थाना प्रभारी सुधीर कुमार बेगी, पटेरा थाना प्रभारी रचना मिश्रा, कुम्हारी थाना प्रभारी ब्रजेश पांडे, रजपुरा थाना प्रभारी शिवनारायण यादव, मडियादो थाना प्रभारी प्रीति पांडे, गैसाबाद थाना प्रभारी सौरभ शर्मा व रनेह थाना प्रभारी नीतेश जैन सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। एसपी आनंद कलादगि ने थाना क्षेत्रों में दर्ज अपराधों व लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए मामलों के त्वरित निराकरण, फरार एवं वांछित आरोपियों की धरपकड़ तथा अवैध व असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपराध होने के बाद कार्रवाई के साथ-साथ अपराधों की रोकथाम पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। पुलिस की सक्रियता क्षेत्र में लगातार दिखाई दे और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हो। एसपी ने सभी थाना क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाने, संवेदनशील एवं प्रमुख स्थानों पर निगरानी मजबूत करने तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने पर भी विशेष जोर दिया। *थाना परिसर का किया निरीक्षण* अपराध समीक्षा बैठक के बाद एसपी आनंद कलादगि ने पुलिस थाना हटा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण करने तथा पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के साथ आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना पुलिस की प्राथमिकता है। *आगामी पर्वों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च* आगामी गणेश उत्सव व पर्यूषण पर्व को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस बल ने नगर हटा में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस बल ने मंदिर-मस्जिद चौराहा, राय चौराहा, कोऑपरेटिव बैंक व बड़ा बाजार होते हुए थाना परिसर तक पैदल फ्लैग मार्च किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों व जवानों ने वाहनों के साथ राय चौराहा, नायक तिगड्डा, अग्रवाल पेट्रोल पंप होते हुए खचना नाका तक फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का संदेश देते हुए आगामी पर्वों के दौरान शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने का भरोसा दिलाया।1
- दमोह हटा पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन में अनुभाग हटा में अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही ।4