*धरमजयगढ़ में बिजली व्यवस्था चरमराई, लो वोल्टेज और कटौती से जनजीवन प्रभावित* धरमजयगढ़ क्षेत्र में गर्मी की शुरुआत के साथ ही बिजली व्यवस्था की बदहाल स्थिति ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। क्षेत्र में लगातार बिजली की आँख-मिचौली और लो वोल्टेज की समस्या सामने आ रही है, जिससे आमजन का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर घंटों तक बिजली गुल रहती है, और जब बिजली आती भी है तो वोल्टेज इतना कम रहता है कि घरेलू उपकरण ठीक से काम नहीं कर पाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अभी, मौसम की शुरुआत में ही यह हाल है, तो आने वाले भीषण गर्मी के दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। बिजली आपूर्ति की अनियमितता के कारण न केवल घरेलू कार्य प्रभावित हो रहे हैं, बल्कि छोटे व्यवसाय और अन्य आवश्यक गतिविधियाँ भी बाधित हो रही हैं। इस मुद्दे पर क्षेत्र के सामाजिक रूप से सक्रिय माने जाने वाले लोग, जनप्रतिनिधि तथा विभिन्न संगठनों की ओर से अपेक्षित पहल या ठोस प्रयास नजर नहीं आ रहे हैं। वहीं, पूर्व में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताई गई एक जल विद्युत परियोजना को लेकर भी अब स्थिति साफ होती जा रही है रही है। कभी जिस परियोजना को धरमजयगढ़ को बेहतर बिजली सुविधा देने का आधार बताया गया था, वर्तमान हालात उससे उलट नजर आते हैं। क्षेत्रवासियों में इस बात को लेकर निराशा देखी जा रही है कि जो उम्मीदें दिखाई गई थीं, वे अब वास्तविकता में बदलती नहीं दिख रहीं। बिजली व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों से समय रहते सुधारात्मक कदम उठाने की अपेक्षा की जा रही है, ताकि आने वाले समय में लोगों को और अधिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

- Post by SK Kashyapपत्रकार रींवापार1
- नगर निगम भगवानपुर वार्ड नं. 2 में यात्री प्रतीक्षालय बदहाल, जनता परेशान भगवानपुर वार्ड नंबर 2 स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। प्रतीक्षालय में लगी सभी बैठने की कुर्सियां उखाड़ दी गई हैं, जिससे आने-जाने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतीक्षालय अब जर्जर हालत में पहुंच गया है और इसकी देखरेख बिल्कुल नहीं हो रही है। खासकर मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को बैठने तक की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वार्ड के पार्षद की ओर से इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों में नाराजगी है। जनता का आरोप है कि जनप्रतिनिधि की उदासीनता के कारण यह समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि जल्द से जल्द प्रतीक्षालय की मरम्मत कराई जाए और बैठने की व्यवस्था फिर से बहाल की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।1
- Chhatisgarh ambikapur4
- बिलाईगढ़ ब्रेकिंग: जमीन विवाद में दो भाइयों के परिवारों में खूनी झड़प, 7 घायल बिलाईगढ़ - थाना क्षेत्र के ग्राम बनाहिल में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों के परिवारों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और टंगिया तक चल गए। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल 7 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। बिलाईगढ़ पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।1
- श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी हे नाथ नारायण वासु देवा1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- सारंगढ़ “इस सड़क की हालत को लेकर स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। रास्ते पर बिखरे पत्थर और गिरते मलबे से आवाजाही में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने सुरक्षा व्यवस्था और सुधार की मांग की है।”1
- Post by Mr Dayashankar Yadav1
- Post by Santosh Sao1