Shuru
Apke Nagar Ki App…
2004 से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की लगातार चिंता कर रही है #MohanYadav #LadliBehnaYojana #JituPatwari #Kinnar #NarendraModi #Congress #WomenEmpowerment #MadhyaPradeshNews #MPNews #GovernmentScheme #mohanyadavnews 2004 से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की लगातार चिंता कर रही है #MohanYadav #LadliBehnaYojana #JituPatwari #Kinnar #NarendraModi #Congress #WomenEmpowerment #MadhyaPradeshNews #MPNews #GovernmentScheme #mohanyadavnews
Kal Tak News कल तक न्यूज
2004 से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की लगातार चिंता कर रही है #MohanYadav #LadliBehnaYojana #JituPatwari #Kinnar #NarendraModi #Congress #WomenEmpowerment #MadhyaPradeshNews #MPNews #GovernmentScheme #mohanyadavnews 2004 से लेकर अब तक भारतीय जनता पार्टी महिलाओं की लगातार चिंता कर रही है #MohanYadav #LadliBehnaYojana #JituPatwari #Kinnar #NarendraModi #Congress #WomenEmpowerment #MadhyaPradeshNews #MPNews #GovernmentScheme #mohanyadavnews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- तुर्का लहचूरा जिला झांसी तहसील टहरौली ब्लॉक गुरसराय थाना फतेहपुर जुआ खेलते हैं रोजाना रोकते हैं तो हम लोग गाली देते हैं रिंकू लक्ष्कार लहचूर प्रधान प्रदीप कुमार दीक्षित लहचूरा1
- गुरसरांय। नगर के कटरा बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम शाम के समय बंद रहने से ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि एटीएम सुबह लगभग 9 बजे के बाद ही चालू किया जाता है, जिससे शाम या सुबह जल्दी नकदी की जरूरत पड़ने पर लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ता है। स्थानीय निवासियों रीतेश यादव, रोशन सोनी, संदीप आदि का कहना है कि वर्तमान डिजिटल युग में एटीएम सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहनी चाहिए, लेकिन कटरा बाजार जैसे व्यस्त इलाके में भी यह सुविधा सीमित समय तक ही मिल रही है। इससे लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों और आम नागरिकों ने बैंक प्रबंधन से एटीएम को चौबीसों घंटे चालू रखने की मांग की है। उनका कहना है कि कटरा बाजार क्षेत्र में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है, ऐसे में एटीएम सेवा का सीमित समय तक उपलब्ध होना समझ से परे है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में शाखा प्रबंधक निलेश तिवारी ने बताया कि बैंक में सुरक्षा गार्ड की अनुपलब्धता के कारण एहतियातन रात के समय एटीएम बंद रखा जाता है। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1
- सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास NH-34 पर बुलेरो गाड़ी में आग लग गई। गाड़ी में सवार तीन लोगों ने कूदकर जान बचाई। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया ¹। *घटना की जानकारी* - घटना सोमवार को हुई जब बुलेरो गाड़ी NH-34 पर जा रही थी। - आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। - गाड़ी में सवार लोगों ने कूदकर जान बचाई, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1
- जालौन में जमीनी विवाद बना जंग का अखाड़ा, दो पक्षों में हुई मारपीट, जमीनी विवाद में दोनों पक्षों की महिलाएं आई आमने-सामने, जमीन का विवाद इतना भड़का महिलाएं एक दूसरे के बाल पकड़कर खींचती आई नजर, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंग और धक्का मुक्की के साथ देखने को मिली दबंगई, झगड़े के दौरान एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर जमीन पर गिरी, महिलाओं के बीच जबरदस्त जंगबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के रावगंज इलाके का मामला..!!!!!!1
- जिले के कई इलाकों से लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिना किसी स्पष्ट कारण के कट जा रही है… सबसे बड़ी समस्या सामने आ रही है नेगेटिव बैलेंस की… उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्होंने रिचार्ज कराया हुआ है, फिर भी मीटर अचानक बैलेंस खत्म दिखा देता है… और बिजली सप्लाई बंद हो जाती है… ऐसे में लोगों को समझ ही नहीं आ रहा कि आखिर उनका पैसा कहां जा रहा है… स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोग अब बिजली विभाग के दफ्तरों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं… कई उपभोक्ता रोजाना शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं, लेकिन समस्या का समाधान तुरंत नहीं हो पा रहा… आंकड़ों की बात करें तो जालौन जिले में करीब 2 लाख 80 हजार बिजली उपभोक्ता हैं… जिनमें से लगभग 40 हजार घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं… और इन्हीं उपभोक्ताओं में से बड़ी संख्या अब इन दिक्कतों से जूझ रही है… उधर, कोंच क्षेत्र में तो लोगों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया… स्मार्ट मीटर के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया… कई जगहों पर दो घंटे तक नारेबाजी हुई… और पुराना मीटर वापस लगाने की मांग उठाई गई… लोगों का कहना है कि पहले पुराने मीटर में बिल महीने में एक बार आता था… जिससे उन्हें अपने खर्च का अंदाजा रहता था… लेकिन अब स्मार्ट मीटर में रोजाना बैलेंस कटता है… और कई बार अचानक बिजली गुल हो जाती है… कुछ उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बुक स्टोर की तरह यहां भी पारदर्शिता नहीं है… यानी उन्हें यह तक साफ नहीं बताया जाता कि कितनी यूनिट खर्च हुई और किस आधार पर पैसा काटा गया… वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट मीटर पारदर्शिता लाने और बिजली खपत को नियंत्रित करने के लिए लगाए जा रहे हैं… इसके जरिए उपभोक्ता खुद अपनी खपत को मॉनिटर कर सकते हैं… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही नजर आ रही है… तकनीकी खामियों और जानकारी की कमी के कारण आम उपभोक्ता परेशान हो रहा है… अब सवाल ये उठता है कि क्या स्मार्ट मीटर वाकई में लोगों के लिए फायदेमंद साबित होंगे… या फिर ये परेशानी आगे और बढ़ेगी… फिलहाल जालौन में हालात ये हैं कि लोग राहत नहीं, बल्कि समाधान की उम्मीद में हैं… और प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि या तो इन खामियों को जल्द ठीक किया जाए… या फिर पुराने सिस्टम को ही वापस लाया जाए… क्या आपके इलाके में भी स्मार्ट मीटर से जुड़ी ऐसी समस्या आ रही है? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं…2
- उरई (जालौन)। ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता किसानों के साथ सड़कों पर उतर आए। सोमवार को सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सैकड़ों किसान व कार्यकर्ता जुलूस निकालकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। इससे पूर्व पार्टी की मासिक बैठक उरई स्थित कार्यालय में आयोजित हुई, जिसमें ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त की। पार्टी नेताओं ने बताया कि वे पहले ही प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन कर चुके हैं। इसके बाद कार्यकर्ता किसानों के साथ जुलूस के रूप में डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। ज्ञापन में मांग की गई कि ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा दिया जाए। साथ ही बटाईदार किसानों को भी मुआवजा देने, कृषि ऋण माफ करने, खाद्य सामग्री व पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई। सपा नेताओं ने यह भी मांग की कि क्षतिग्रस्त विद्युत व्यवस्था को शीघ्र दुरुस्त कराया जाए और किसानों के बिजली बिल माफ किए जाएं। इस पर जिलाधिकारी ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। प्रदर्शन में सांसद नारायणदास अहिरवार, पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय,पूर्व सांसद श्रीराम पाल,पूर्व विधायक शिवराम कुशवाहा,तिलकचंद्र अहिरवार,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जालौन गुलाब सिंह जाटव,जमालुद्दीन,पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव,महेश शिरोमणि,समर सिंह चौहान, दीपू त्रिपाठी,विवेक यादव,ज्ञानेंद्र निरंजन,मनोज अहिरवार,सर्वेश यादव,लल्ला यादव सभासद, शवीउद्दीन,शैलेन्द्र श्रीवास,बब्बू पाल, रामेंद्र त्रिपाठी, अनिल प्रजापति,महिला मंच की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना, मांडवी निरंजन,दीपशिखा श्रीवास,अनुराधा कठेरिया,रश्मि पाल सहित अन्य सैंकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- मंच पर बोलते-बोलते भावुक हो गए योगी #YogiAdityanath #YogiAttendBJPFoundation #Gorakhpur #Yogipassionate #UttarPradesh #ViralVideo1
- Post by Rinkuu lakshkar1
- हमीरपुर के मुस्करा थाना क्षेत्र के ग्राम इमिलिया में सोमवार को शराब के नशे में हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। गहरौली रोड पर दो युवकों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक ने दूसरे पर नुकीली वस्तु से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लल्लू पुत्र मैया दीन जोशी (36 वर्ष) और घप्पल यादव पुत्र केदारनाथ यादव (35 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम इमिलिया, आपस में शराब के नशे में उलझ गए। देखते ही देखते मामूली बहस मारपीट में बदल गई। इसी दौरान लल्लू ने घप्पल यादव पर किसी नुकीली वस्तु से वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पीआरबी और थाना मुस्करा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुस्करा भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत सामान्य बताई है ¹। रिर्पोट निर्दोष राजपूत1