logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_Raj Raj
Raj Raj
Voice of people Pratapgarh, Rajasthan•
1 hr ago

More news from Rajasthan and nearby areas
  • Post by Raj Raj
    1
    Post by Raj Raj
    user_Raj Raj
    Raj Raj
    Voice of people Pratapgarh, Rajasthan•
    1 hr ago
  • आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहाँ के छात्र–छात्राओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है। महँगी निजी कॉलेज फीस, सुरक्षित परिवहन की कमी और आर्थिक कमजोरियों के चलते कई विद्यार्थी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हैं। यह स्थिति शिक्षा के अधिकार और समान अवसर के विरुद्ध है। सदन में सरकार से माँग की कि बागीदोरा व आम्बापुरा में शीघ्र राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपने ही इलाके में उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके। जनहित की इस लड़ाई को मजबूती से आगे लड़ता रहूँगा। *जय कृष्ण पटेल* *विधायक बागीदौरा* #शिक्षा_का_अधिकार #आदिवासी_क्षेत्र #बांसवाड़ा #बागीदोरा #आम्बापुरा #राजकीय_महाविद्यालय #जनहित प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    1
    आदिवासी व दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण यहाँ के छात्र–छात्राओं, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता है।
महँगी निजी कॉलेज फीस, सुरक्षित परिवहन की कमी और आर्थिक कमजोरियों के चलते कई विद्यार्थी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर हैं।
यह स्थिति शिक्षा के अधिकार और समान अवसर के विरुद्ध है।
सदन में सरकार से माँग की कि
बागीदोरा व आम्बापुरा में शीघ्र राजकीय महाविद्यालय खोलने की घोषणा की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को अपने ही इलाके में उच्च शिक्षा का अवसर मिल सके।
जनहित की इस लड़ाई को मजबूती से आगे लड़ता रहूँगा।
*जय कृष्ण पटेल*
*विधायक बागीदौरा*
#शिक्षा_का_अधिकार #आदिवासी_क्षेत्र #बांसवाड़ा #बागीदोरा #आम्बापुरा #राजकीय_महाविद्यालय #जनहित
प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • शामगढ़ में रस्सी पर चलकर दिखाएं करतब, ऐसे करतब को लेकर गरीबी लाचारी सड़क पर करतब दिखाती हुई, नजर आई इस गरीबी और लाचारी भरे करतब को देखकर। जहां एक और आश्चर्य होता है, ऐसे आयोजन यदि किसी स्टेज पर होते तो तालिया की गड़गड़ाहट और प्रशंसा से कलाकार का हौसला बुलंद कर देते, परंतु सड़क पर करतब दिखाने वाले गरीब लाचार कलाकार नजर आए रस्सी पर चलकर दिखाया
    1
    शामगढ़ में रस्सी पर चलकर दिखाएं करतब, ऐसे करतब को लेकर गरीबी लाचारी सड़क पर करतब दिखाती हुई, नजर आई इस गरीबी और लाचारी भरे करतब को देखकर। जहां एक और आश्चर्य होता है, ऐसे आयोजन यदि किसी स्टेज पर होते तो तालिया की गड़गड़ाहट और प्रशंसा से कलाकार का हौसला बुलंद कर देते, परंतु सड़क पर करतब दिखाने वाले गरीब लाचार कलाकार नजर आए रस्सी पर चलकर दिखाया
    user_विजय रेटूदिया
    विजय रेटूदिया
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • ग्राम पंचायत आड वह दरियाबाद क्षेत्र जिला प्रतापगढ़ समस्त आदिवासी भाइयों को मुख्य संदेश
    2
    ग्राम पंचायत आड वह दरियाबाद क्षेत्र जिला प्रतापगढ़ समस्त आदिवासी भाइयों को मुख्य संदेश
    user_MANOHAR LAL MEENA
    MANOHAR LAL MEENA
    धरियावद, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • मनासा। क्षेत्र के गांव खानखेड़ी में शुक्रवार को खनिज विभाग टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए खनिजों के अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन करते दो ट्रेक्‍टर को किया जप्‍त, खनिज अधिकारी गजेन्‍द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज निरीक्षक सुनिल जाधव एवं खनिज टीम ने अवैध उत्‍खनन, परिवहन, भण्‍डारण के विरूद्ध मनासा क्षेत्र के ग्राम खानखेडी में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज रेत का अवैध उत्‍खनन, परिवहन तथा भण्‍डारण करते हुए 2 वाहनों को मध्‍यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत जप्‍त किया गया हैं। उक्‍त वाहनों को पुलिस थाना मनासा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। अवैध उत्‍खन्‍न, परिवहन तथा भण्‍डारण में जप्त वाहनों में ट्रेक्‍टर पंजीयन क्रमांक- एम. पी. 44 जेडीडी 1490 एवं ट्रेक्‍टर क्रमांक एम. पी. 44 एबी 8565 शामिल हैं।
    1
    मनासा। क्षेत्र के गांव खानखेड़ी में शुक्रवार को खनिज विभाग टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए खनिजों के अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन करते दो ट्रेक्‍टर को किया जप्‍त, खनिज अधिकारी गजेन्‍द्र सिह डाबर ने बताया, कि खनिज निरीक्षक सुनिल जाधव एवं खनिज टीम ने अवैध उत्‍खनन, परिवहन, भण्‍डारण के विरूद्ध मनासा क्षेत्र के ग्राम खानखेडी में प्रभावी कार्यवाही करते हुए खनिज रेत का अवैध उत्‍खनन, परिवहन तथा भण्‍डारण करते हुए 2 वाहनों को मध्‍यप्रदेश खनिज नियम 2022 के तहत जप्‍त किया गया हैं। उक्‍त वाहनों को पुलिस थाना मनासा की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खडा किया गया हैं। अवैध उत्‍खन्‍न, परिवहन तथा भण्‍डारण में जप्त वाहनों में ट्रेक्‍टर पंजीयन क्रमांक- एम. पी. 44 जेडीडी 1490 एवं ट्रेक्‍टर क्रमांक एम. पी. 44 एबी 8565 शामिल हैं।
    user_Rakeshsharma Rakeshsharma
    Rakeshsharma Rakeshsharma
    मनासा, नीमच, मध्य प्रदेश•
    34 min ago
  • उज्जैन पंचकोशी पड़ाव–3 बड़नगर रोड स्थित ग्राम नलवा में मेवाड़ के आराध्य भगवान श्री एकलिंगनाथ जी के भव्य मंदिर, गुरुकुल व गौशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन श्रद्धा व उत्साह से संपन्न हुआ। लगभग 20 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाले इस प्रकल्प की अनुमानित लागत 7 करोड़ रुपये है। मंदिर सफेद संगमरमर से निर्मित होगा तथा काले पत्थर का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। डिज़ाइन अहमदाबाद के प्रसिद्ध सोमपुरा परिवार द्वारा तैयार किया गया है। कार्यक्रम में मेवाड़ राजघराने के महाराणा प्रताप के वंशज एवं 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ (उदयपुर) मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इसे मेवाड़ और मालवा की सांस्कृतिक चेतना का संगम बताते हुए समाज की एकजुटता व समर्पण की सराहना की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश उज्जैन के अध्यक्ष सुनील भेरूलाल जोशी ने की। उन्होंने बताया कि परिसर में आधुनिक सुविधायुक्त गुरुकुल व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित गौशाला स्थापित की जाएगी तथा सिंहस्थ 2028 से पूर्व निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। मंदिर का गर्भगृह 13.7×13.7 फीट, 29 फीट का सभामंडप एवं तीन प्रवेश द्वार होंगे। भूमि पूजन में महेंद्रानंद गिरी महाराज, रामनाथ महाराज, दयाराम महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि जी सहित अनेक संतों का सान्निध्य रहा। 151 से अधिक जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अनुष्ठान में सहभागिता की। संचालन दिनेश उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन गिरधारी लाल त्रिवेदी ने किया।
    1
    उज्जैन पंचकोशी पड़ाव–3 बड़नगर रोड स्थित ग्राम नलवा में मेवाड़ के आराध्य भगवान श्री एकलिंगनाथ जी के भव्य मंदिर, गुरुकुल व गौशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन श्रद्धा व उत्साह से संपन्न हुआ। लगभग 20 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाले इस प्रकल्प की अनुमानित लागत 7 करोड़ रुपये है। मंदिर सफेद संगमरमर से निर्मित होगा तथा काले पत्थर का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। डिज़ाइन अहमदाबाद के प्रसिद्ध सोमपुरा परिवार द्वारा तैयार किया गया है।
कार्यक्रम में मेवाड़ राजघराने के महाराणा प्रताप के वंशज एवं 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ (उदयपुर) मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इसे मेवाड़ और मालवा की सांस्कृतिक चेतना का संगम बताते हुए समाज की एकजुटता व समर्पण की सराहना की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
अध्यक्षता श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश उज्जैन के अध्यक्ष सुनील भेरूलाल जोशी ने की। उन्होंने बताया कि परिसर में आधुनिक सुविधायुक्त गुरुकुल व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित गौशाला स्थापित की जाएगी तथा सिंहस्थ 2028 से पूर्व निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। मंदिर का गर्भगृह 13.7×13.7 फीट, 29 फीट का सभामंडप एवं तीन प्रवेश द्वार होंगे।
भूमि पूजन में महेंद्रानंद गिरी महाराज, रामनाथ महाराज, दयाराम महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि जी सहित अनेक संतों का सान्निध्य रहा। 151 से अधिक जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अनुष्ठान में सहभागिता की। संचालन दिनेश उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन गिरधारी लाल त्रिवेदी ने किया।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • Post by Saddam Khan
    4
    Post by Saddam Khan
    user_Saddam Khan
    Saddam Khan
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • *प्रसिद्ध भजन गायक बालकृष्ण प्रजापति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु।* बम्बोरी।न्यूज बंबोरी रघुनाथपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर होली पर्व पर प्रतिवर्ष की भाति लगने वाला गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेले के प्रथम दिवस रात्रिकालीन भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महेश टाक ग्रुप के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र भराडिया, सचिव किशन जनवा, उपाध्यक्ष बगदिराम जनवा, पुष्कर धाकड़,कोषाध्यक्ष नटवरलाल सुथार,गोवर्धन आमेटा,ऊकार गमोर,गणपत माली, गोपाल चतरावत,शंकर लाल सेन,गणपत काकर, हरीश गमोर, संतोष दास वैष्णव, पुजारी विष्णु नाथ उपस्थित रहे। भजन संध्या की शुरुआत भगवान शिव के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। सभी अतिथियों का ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया।इसके बाद प्रसिद्ध गायक बालकृष्ण प्रजापति की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजन— "सेठा सेठा में मारो सांवरो मारो सेठ" तथा "मारे गाड़ी मारे बंगला सब थारो है सेठ, मारो तो कई कोनी" पर श्रद्धालु झूम उठे और मंच के समीप नृत्य करने लगे। इसके पश्चात भजन गायक महेश टाक ने "रंग मत डारे रे मारा सेठ सांवरा" सहित कई मनभावन गीत प्रस्तुत किए, जिनके साथ श्रोताओं का उत्साह चरम पर पहुँच गया। प्रथम दिवस का यह सांस्कृतिक आयोजन भक्ति, संगीत और उमंग से सराबोर रहा। फोटो। प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    4
    *प्रसिद्ध भजन गायक बालकृष्ण प्रजापति के भजनों पर झूमे श्रद्धालु।*
बम्बोरी।न्यूज  बंबोरी रघुनाथपुरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर होली पर्व पर प्रतिवर्ष की भाति लगने वाला  गंगेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय मेले के प्रथम दिवस रात्रिकालीन भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महेश टाक ग्रुप के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर विकास कमेटी के अध्यक्ष जगदीश चंद्र भराडिया, सचिव किशन जनवा, उपाध्यक्ष बगदिराम जनवा, पुष्कर धाकड़,कोषाध्यक्ष नटवरलाल सुथार,गोवर्धन आमेटा,ऊकार गमोर,गणपत माली, गोपाल चतरावत,शंकर लाल सेन,गणपत काकर, हरीश गमोर, संतोष दास वैष्णव, पुजारी विष्णु नाथ उपस्थित रहे।
भजन संध्या की शुरुआत भगवान शिव  के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। सभी अतिथियों का ऊपरना पहनाकर स्वागत किया गया।इसके बाद प्रसिद्ध गायक बालकृष्ण प्रजापति की प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उनके भजन—
"सेठा सेठा में मारो सांवरो मारो सेठ" तथा
"मारे गाड़ी मारे बंगला सब थारो है सेठ, मारो तो कई कोनी"
पर श्रद्धालु झूम उठे और मंच के समीप नृत्य करने लगे।
इसके पश्चात भजन गायक महेश टाक ने "रंग मत डारे रे मारा सेठ सांवरा" सहित कई मनभावन गीत प्रस्तुत किए, जिनके साथ श्रोताओं का उत्साह चरम पर पहुँच गया।
प्रथम दिवस का यह सांस्कृतिक आयोजन भक्ति, संगीत और उमंग से सराबोर रहा।
फोटो।
प्रतापगढ़ से संवाददाता परमेश्वर रेदास की रिपोर्ट
    user_Parmeshvar redash
    Parmeshvar redash
    Photographer प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.