Shuru
Apke Nagar Ki App…
रानीपुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर पावर हाउस पर अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने जन संघर्ष मंच के बैनर तले सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना था - बिल समय पर चाहिए तो बिजली भी समय पर दो। भीषण गर्मी में जर्जर लाइनों और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक रास्ता जाम रहा और एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर रानीपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र नाथ राय पुलिस बल के साथ और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लिखित आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व आसिफ सिद्दीकी, देवेंद्र प्रताप सिंह और फरियाद अली ने किया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
Mohd Aamir
रानीपुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर पावर हाउस पर अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने जन संघर्ष मंच के बैनर तले सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना था - बिल समय पर चाहिए तो बिजली भी समय पर दो। भीषण गर्मी में जर्जर लाइनों और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक रास्ता जाम रहा और एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर रानीपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र नाथ राय पुलिस बल के साथ और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लिखित आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व आसिफ सिद्दीकी, देवेंद्र प्रताप सिंह और फरियाद अली ने किया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रानीपुर थाना क्षेत्र के रंजीतपुर पावर हाउस पर अघोषित बिजली कटौती और लो-वोल्टेज से नाराज सैकड़ों उपभोक्ताओं ने जन संघर्ष मंच के बैनर तले सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों का कहना था - बिल समय पर चाहिए तो बिजली भी समय पर दो। भीषण गर्मी में जर्जर लाइनों और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। प्रदर्शन के कारण करीब एक घंटे तक रास्ता जाम रहा और एक किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर रानीपुर थानाध्यक्ष हरेंद्र नाथ राय पुलिस बल के साथ और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। लिखित आश्वासन के बाद लोग शांत हुए। प्रदर्शन का नेतृत्व आसिफ सिद्दीकी, देवेंद्र प्रताप सिंह और फरियाद अली ने किया। उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी कि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज होगा।1
- पृथ्वी नाथ मंदिर को जलाभिषेक करने वाले कावड़ियों का सरयू कटरा घाट मे काफ़ी संख्या मे भीड़ दिखी पृथ्वी नाथ मंदिर को जलाभिषेक करने वाले कावड़ियों का सरयू कटरा घाट मे काफ़ी संख्या मे भीड़ दिखी2
- करोड़ों खर्च के बाद भी बाढ़ से नहीं मिली राहत, कटान ने खोली इंतजामों की पोल बाढ़ खंड के अधिकारियों पर बरसीं रेनू वर्मा, बोलीं—“एक खर्च करते हैं, दस दिखाते हैं” बाराबंकी। सरयू-घाघरा नदी के बढ़ते जलस्तर और तेज कटान ने प्रशासनिक इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हेतमापुर समेत बाढ़ प्रभावित इलाकों में लगातार हो रहे कटान के बीच ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से बाढ़ और कटान से बचाव के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के दौरे के दौरान रेनू वर्मा ने बाढ़ खंड के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर तीखी नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि “एक खर्च करते हैं, दस दिखाते हैं। बाढ़ खंड के अधिकारियों ने बंदरबांट मचा रखी है।” उन्होंने सवाल उठाया कि जब आज कटान रोकने के लिए काम किया जा रहा है तो यही काम पहले क्यों नहीं कराया गया। रेनू वर्मा का कहना था कि यदि समय रहते प्रभावी इंतजाम किए जाते तो आज हेतमापुर और आसपास के गांवों के लोगों को इस तरह की भयावह स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने बाढ़ से बचाव के नाम पर हुए कार्यों और खर्च की जांच की मांग भी उठाई।1
- बाराबंकी ब्लाक सूरतगंज बिजली कटौती के खिलाड़ी प्रदर्शन इसमें बिजली कटौती के खिलाफ लिया जाए एक्शन बाराबंकी किशनगंज में देर राज प्रदर्शन में कई लोग बिजली कटौती के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं रात 12:00 बजे लोग इकट्ठा होकर अपना धरना प्रदर्शन कर दिया इसमें प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं हुई1
- जनपद बहराइच के,नानपारा नवजीवन हॉस्पिटल पुराने से पुराने मरीजों का इलाज होता है नाक कान गले का आंख का इलाज होता है दूरबीन द्वारा रिपोर्टर राजू खान पत्रकार जिला संवाददाता बहराइच1
- नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने संभाला बहराइच का कार्यभार अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रशासनिक व विकास प्राथमिकताओं पर की चर्चा नवागत जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जनपद बहराइच पहुंचकर कोषागार में ग्रहण किया पदभार। पदभार ग्रहण करने के उपरान्त जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा जनपद की प्रशासनिक एवं विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर की चर्चा।1
- नवागत डीएम ने जिले के अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक टीम भावना के साथ कार्य करने का दिया मंत्र रिपोर्ट मोहम्मद इस्लाम शून्य से शिखर ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र बहराइच 12 सितंबर। नवागंतुक जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने शनिवार को पदभार संभालने के पश्चात देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक करते हुए सम्बन्धित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी कार्यालय अवधि में बैठकर अपने पदेन उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ जन सुनवाई में आने वाले आमजन की समस्याओं का निस्तारण भी गुणवत्तापरक ढंग से समयबद्धता के साथ कराएं। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि अपने अधीनस्थ कार्यालय स्टाफ को लोगों से अच्छा एवं मित्रवत व्यवहार करने के लिए प्रेरित करें। अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया गया कि कार्यालयों में अभिलेखों एवं पत्रावलियों का रख-रखाव बेहतर ढंग से किया जाय। कार्यालय भवन, परिसर व कक्षों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। उन्होनें बताया कि जनसुनवाई के माध्यम से जनपद वासियों की समस्या की भौगोलिक स्थिति देखते हुए शासन की मंशानुसार जनसमस्याओं एवं शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जायेगा। डीएम ने पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि बरसात से जो सड़को पर गड्डे हो गये हो उनको दुरूस्त कराया जाय जिससे राहगीरों को कोई समस्या न हो। साथ ही बिजली विभाग को निर्देश दिया कि सही ट्रांसफार्मर व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति कितने घंटे की जा रही इसकी जानकारी ली। डीएम ने कृषि अधिकारी को निर्देश दिया कि उर्वरक, यूरिया, डीएपी के भण्डारण की लिस्ट तैयार करा ली जाय। जिससे ओवर रेटिंग न हो। सीएमओ को निर्देश दिया गया कि बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण कर लिया जाय, पानी कम हो रहा है जहां पानी की स्थिति कम है वहां डाक्टरों को भेजकर टीकाकरण, साफ-सफाइ्र, लार्वा छिड़काव का कार्य किया जाय। जिससे बीमारी के खतरे से बचा जा सके। बैठक में डीएम श्री पाण्डेय ने छात्रवृत्ति, वृद्वावस्था पेंशन, स्वास्थ्य, पोषण इत्यादि की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। नवागंत जिलाधिकारी ने आकांक्षात्मक जनपद को विकास के पथ पर अग्रसर रखने के उद्देश्य से सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए विभागीय लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया। जिले के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विभाग की उल्लेखनीय उपलब्धियों से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स भी उपलब्ध कराएं ताकि विभागीय योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी हो सके। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि आपके कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिले के अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित कर ज़रूरतमन्त लोगों को आच्छादित करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी आकांक्षात्मक जनपद में कई सेक्टरों में अच्छा कार्य हुआ है जिसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर जिले को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दूबे, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सम्बन्धित उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, डीएफओ बहराइच सुन्दरेशा व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- गोंडा कजरी तीज कांवड़ मेले को लेकर प्रसासन मुस्तैद दिखाई पड़ा 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था *गोंडा कजरी तीज कांवड़ मेले को लेकर प्रसासन मुस्तैद दिखाई पड़ा 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था 1. गोंडा कांवड़ मेले की तैयारी पूरी, 3000 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा 2. कांवड़ मेले को लेकर गोंडा में हाई अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस 3. गोंडा में कांवड़ मेले का मेगा प्लान तैयार, रूट डायवर्जन लागू 4. कांवड़ियों की सुरक्षा में 3000 जवान तैनात, सरयू घाट पर अफसरों का निरीक्षण 5. कजरी तीज कांवड़ मेले को लेकर प्रशासन अलर्ट, DM-SP ने लिया तैयारियों का जायजा 6. सरयू घाट पर उमड़ेगा कांवड़ियों का सैलाब, सुरक्षा के लिए 3000 पुलिसकर्मी तैनात2