99वें दिन भी जनहित सत्याग्रह जारी — प्रशासन से जवाब मांग रहे पार्षद, जनता परेशान सबलगढ़ नगर पालिका में जनहित, पारदर्शिता और मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर चल रहा जनहित सत्याग्रह आज 99वें दिन भी जारी रहा। पार्षदों की मांगों पर प्रशासन द्वारा सुनवाई नहीं की जा रही है। वहीं जिला कलेक्टर टीएल एवं संयुक्त संचालक द्वारा नगर पालिका को भेजे गए पत्रों पर क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है। पार्षदों का आरोप है कि भ्रष्टाचार के मामलों में जिम्मेदारों पर कार्रवाई के बजाय प्रशासनिक स्तर पर सहयोग किया जा रहा है, जिसके कारण आम जनता अपने कामों के लिए परेशान हो रही है। जनहित सत्याग्रह में पार्षद मोहन रामजी लाल पचौरी, पार्षद कैलाश चंद भगत, पार्षद रचना अशरफ सहित 14 पार्षद एवं समाजसेवी शामिल रहे। जनता के सवालों का जवाब और नगर पालिका में पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर सत्याग्रह लगातार जारी है।

- 🙏🚩 क्षेत्रपाल बाबा की जय 🚩🙏 आज वार्ड क्रमांक 10 के सम्माननीय निवासियों द्वारा टोड़ी गणेश जी के विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात जैनी क्षेत्रपाल बाबा के लिए श्रद्धापूर्वक ध्वज रवाना किया गया। 🚩🙏 इस पावन अवसर पर बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से “चाय सेवा ब्रांड” के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं का सम्मान एवं सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ☕❤️🙏 बाबा क्षेत्रपाल की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। 🙏🚩 जय टोड़ी गणेश जी 🙏 जय क्षेत्रपाल बाबा 🚩 चाय सेवा — सेवा, सम्मान और अपनापन ❤️☕ #क्षेत्रपाल_बाबा_की_जय #क्षेत्रपाल_बाबा #टोड़ी_गणेश_जी #बल्लू_टी_स्टॉल #फेमस_श्योपुर #चाय_सेवा #श्योपुर #धार्मिक_आस्था #श्रद्धा_और_सेवा1
- क्षेत्र में भ्रमण के लिए निकले विधायक तो बच्चों ने लगाए जिंदाबाद के नारे बच्चों ने कहा हमें भी आपको वोट देना है विधायक ने 15 अगस्त की शुभकामनाएं दी बच्चे हुए खुश। श्योपुर से एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में श्योपुर के कांग्रेस विधायक बाबू जडेल चलती गाड़ी से स्कूल बस में बैठे बच्चों का हाथ हिलाकर अभिवादन करके नजर आ रहे हैं बच्चों ने भी खुशी से हाथ हिला कर जवाब दिया ये तस्वीर श्योपुर की है। चलती कर में बैठे विधायक ने जब बगल से गुजर रही स्कूल बस देखी तो उन्होंने खिड़की से हाथ बाहर निकाल कर बच्चों का अभिवादन किया बस राजीव गांधी मेमोरियल स्कूल बडौदा श्योपुर की बताई जा रही है बस में बैठे स्कूली बच्चों ने भी विधायक जी को देखकर खुशी से हाथ लाया और मुस्कुराए और जोर-जोर से जिंदाबाद के नारे लगाने लगे और विधायक जी जो है कि स्वतंत्रता दिवस की बच्चों को शुभकामनाएं दे रहे थे वीडियो जो है कि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।1
- पत्रकार चरण सिंह डागुर और खेडा की छात्रा पायल चौधरी सहित उपखंड स्तर पर 43 प्रतिभाएं हुई सम्मानित हर्षोल्लाह से मनाया स्वतंत्रता दिवस हिंडौन उपखंड स्तर पर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम जगदीश गॉड ने झंडारोहण किया।शनिवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर हाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां पेश की। मुख्य अतिथि एसडीएम जगदीश गॉड और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर पत्रकार चरण सिंह डागुर और खेडा निवासी भाजपा खेड़ा मंडल अध्यक्ष गीता चौधरी की पुत्री छात्रा पायल चौधरी द्वारा जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को लगातार 1 साल से प्रतिदिन 2 घंटे निशुल्क शिक्षा देने पर सम्मानित किया गया मुख्य अतिथि द्वारा टोटल 43 प्रतिभाओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह, हिंडौन डीएसपी मुनेश कुमार मीणा, पूर्व विधायक राजकुमारी जाटव, प्रिंसिपल राजेश कुमार मीणा सहित कई अधिकारी और गण मान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- सपोटरा में उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में क्या बोले विधायक हंसराज मीणा सपोटरा विधायक हंसराज मीणा ने 80वें उपखंड स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोगों को किया संबोधित सुनिए उनका पूरा भाषण...1
- जौरा शहर के सांदीपनीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दिन भी कराया गया छात्र-छात्राओं को गुणवत्ताहीन भोजन। जौरा शहर के सांदीपनीय विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के दिन भी कराया गया छात्र-छात्राओं को गुणवत्ताहीन भोजन जानकारी के अनुसार बता दें कि वहां पर मौके पर जाकर देखा गया तो बच्चों को वहां भोजन कराया जा रहा था जिसमें बिल्कुल पानी पतली सब्जी और बिल्कुल गुणवत्ताहीन खीर और पूड़ी के लिए तो घंटे तक इंतजार करते रहे छात्र-छात्रा।1
- जाट की सराय के प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्री राम कथा का भव्य शुभारंभ... हिंडौन सिटी। शहर के जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में शनिवार से संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान महायज्ञ का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन बयाना रोड स्थित प्रसिद्ध टीका कुंड हनुमान मंदिर से एक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बैंड-बाजे की मधुर धुनों के साथ शुरू हुई इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं एवं स्थानीय शहरवासियों ने भाग लिया। सिर पर मंगल कलश धारण किए लाल एवं पीले वस्त्रधारी महिला श्रद्धालु राम नाम का संकीर्तन करते हुए चल रही थीं, जिससे पूरा मार्ग भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित गणेश दत्त शास्त्री मुख्य यजमान के रूप में अपने सिर पर पवित्र श्री राम कथा ग्रंथ धारण कर आगे चल रहे थे। वहीं, कथा वाचक मानस सम्राट राष्ट्रीय संत घनश्याम दास जी महाराज,नंगेश्वर बाबा की धूनी के महंत संत त्रिवेणी दास जी महाराज एवं संत गोपाल दास जी महाराज सुसज्जित दो बग्गियों में सवार होकर श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद दे रहे थे। टीका कुंड हनुमान मंदिर से प्रारंभ होकर यह कलश यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई कथा स्थल जाट की सराय स्थित कल्याण राय जी मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं एवं साधु-संतों का माल साफा पहनाकर, शीतल पेय पिलाकर एवं पुष्प वर्षा कर भावभीना स्वागत किया गया। कलश यात्रा के कथा स्थल पर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ व्यास पीठ एवं श्री राम कथा ग्रंथ का पूजन किया गया। इसके पश्चात कथा वाचक घनश्याम दास जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में श्री राम कथा के महत्व और उसके मानव जीवन पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव पर प्रकाश डाला। मंदिर श्री कल्याण राय जी चैरिटेबल ट्रस्ट के संरक्षण हरी बाबू सैनी, सचिव शिवकुमार सैनी, अशोक बेनीवाल, राजू बेनीवाल,पंडित चेतन शर्मा,श्याम सुंदर पंडा,शत्रुघ्न पंडा, सीताराम पंडा माहेश्वरी पंडा,जगदीश सैनी,हितेश पांडे, हरीश मखीजा सहित ट्रस्ट सदस्यों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा रसपान करने का आह्वान किया है।4
- 🙏🚩 क्षेत्रपाल बाबा की जय 🚩🙏 आज वार्ड क्रमांक 10 के सम्माननीय निवासियों द्वारा टोड़ी गणेश जी के विधिवत पूजन-अर्चन के पश्चात जैनी क्षेत्रपाल बाबा के लिए श्रद्धापूर्वक ध्वज रवाना किया गया। 🚩🙏 इस पावन अवसर पर बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर, मध्य प्रदेश की तरफ से “चाय सेवा ब्रांड” के माध्यम से सभी श्रद्धालुओं का सम्मान एवं सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। ☕❤️🙏 बाबा क्षेत्रपाल की कृपा और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बना रहे। सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली आए। 🙏🚩 जय टोड़ी गणेश जी 🙏 जय क्षेत्रपाल बाबा 🚩 चाय सेवा — सेवा, सम्मान और अपनापन ❤️☕ #क्षेत्रपाल_बाबा_की_जय #क्षेत्रपाल_बाबा #टोड़ी_गणेश_जी #बल्लू_टी_स्टॉल #फेमस_श्योपुर #चाय_सेवा #श्योपुर #धार्मिक_आस्था #श्रद्धा_और_सेवा1
- रोहर घाटी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को मारी टक्कर एक युवक की मौत एक अन्य घायल मासलपुर करौली सड़क मार्ग स्थित रोहर घाटी जीएसएस के पास शुक्रवार देर रात्रि ट्रैक्टर ट्राली नाम बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।शनिवार दोपहर 1:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान एकोरासी, सूरौठ निवासी नटवर सिंह सोलंकी पुत्र कुम्हेर सिंह के रूप में हुई है। वह सौरभ कॉलेज, मासलपुर से अपने घर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। नटवर सिंह सोलंकी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार नरोत्तम मीणा पुत्र श्रीराम मीणा, निवासी सुरारी, सरमथुरा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें करौली अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद मृतक का शव करौली अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मासलपुर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है।1
- जौरा विधायक पंकज उपाध्याय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शक्कर कारखाने को बचाने के लिए चलाया अभियान। जौरा विधायक ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर शक्कर कारखाना बचाओ के लिए 15 अगस्त से किया जाएगा आंदोलन के बारे में विस्तार से जानकारी1