महिलाओं ने की हरितालिका तीज की पूजा पूरे दिन रही निर्जला व्रत, चार पहर हुई आरती महिलाओं ने की हरितालिका तीज की पूजा पूरे दिन रही निर्जला व्रत, चार पहर हुई आरती नर्मदापुरम। हरतालिका तीज के अवसर पर महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। चार पहर तीजा की पूजन की। कुंआरी युवतियों और सौभाग्यवती महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती और गणेश जी की पूजा की हैं। हरतालिका तीज के मौके पर माता पार्वती और भगवान शंकर की विधि.-विधान से पूजा की गई। शाम से पूजन का क्रम शुरू हुआ तो रात तक जारी रहा। हरतालिका पूजन के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की बालू रेत या काली मिट्टी की प्रतिमा हाथों से बना कर पूजन की। इस अवसर पर व्रत धारी महिलाओं के द्वारा विभिन्न प्रकार के पुष्पों को एकित्रत कर पूजास्थल को फूलों से सजाकर फुलेरा बनाया गया। फुलेरा बना कर उसके नीचे एक चौकी और पत्ते रखकर भगवान भोलेनाथ, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर तीन देवों की एक साथ पूजन कीं। सुहाग की पिटारी में सुहाग की सारी वस्तु रखकर माता पार्वती को चढ़ाई गई। इस प्रकार पूजन के बाद कथा सुनने के बाद रात्रि जागरण किया गया। भजन कीर्तन किए गए। रात्रि के चारों प्रहर की आरती की गई। सुबह माता पार्वती को सिन्दूर चढ़ाने व ककड़ी के साथ हलवे का भोग लगाकर व्रत खोला जाता है। पूर्व वर्षानुसार इस वर्ष भी हरतालिका की पूजन अर्चना करते हुए आदीदेव महादेव, देवी पार्वती और उनके पुत्र श्रीगणेश की आराधना भक्ति भाव के साथ गई। फुलेरा बांधकर अखंड सौभागय और पति की लम्बी उम्र के लिए नारी शक्ति ने व्रत किया। शहर के मध्य स्थित गिन्नी कंपाउंड निवासी डॉ मयंक तोमर ने बताया कि उनमी मां श्रीमती प्रेमलता तोमर पिछले कई वर्षों से निरंतर हर हरतालिका तीज के अवसर पर अनेक नारी शक्तियों के साथ फुलेला बांधती आ रही हैं। जिसमें बड़ी श्रद्धा भक्ति और उमंग के साथ श्रद्धालु महिलाएं भी शामिल होती है। प्रेमलता तोमर के निवास पर उत्साह.उमंग के साथ हरतलीका तीज उत्सव मनाया प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रेमलता जयसिंह तोमर के गिन्नी कंपाउंड कॉलोनी स्थित निजनिवास पर हरतालिका तीज का व्रत फुलहरा सजा कर आरती भगवान की कथा का आयोजन हुआ श्रीमती प्रेमलता तोमर ने बताया ये व्रत मनोवांछित वर प्राप्ति हेतु कुंवारी लड़कियां रखती हैं जिसमें 5 बार शिव पूजन का विधान है समाजसेवी डॉ मयंक तोमर ने कहा कि उनकी मां हरतालिका तीज का व्रत पिछले 45 वें वर्ष से कर रही हैं पूजन के दौरान शिव नाम का जाप किया गया

- पुलिस जनसुनवाई में पहुंचे 31 फरियादी, एसपी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश पारिवारिक विवाद, संपत्ति, धोखाधड़ी समेत अन्य शिकायतें लेकर पहुंचे नागरिक; एसडीओपी और थाना प्रभारियों को जांच के निर्देश नर्मदापुरम। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम में साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा ने जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, संपत्ति संबंधी मामले, धोखाधड़ी और अन्य व्यक्तिगत शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।एसपी ने संबंधित एसडीओपी और थाना प्रभारियों को शिकायतों की तत्काल जांच कर नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही शिकायतकर्ताओं की समस्याओं के समाधान में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा।पुलिस विभाग के अनुसार साप्ताहिक जनसुनवाई का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के साथ पुलिस और आमजन के बीच संवाद को मजबूत करना है। इससे लोगों को अपनी शिकायत सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने और उनके निराकरण की प्रक्रिया जानने का अवसर मिलता है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय नर्मदापुरम सहित जिले के सभी थाना स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसमें जिलेभर से नागरिक अपनी समस्याएं लेकर पहुंच सकते हैं।2
- गणेश महाआरती में आज मुख्य अतिथि सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर पत्रकार भवन पहुंची नर्मदापुरम। गणेशोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदाअंचल पत्रकार संघ द्वारा पत्रकार भवन में आयोजित गणेश महाआरती में आज नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर एसडीएम बबीता राठौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। उन्होंने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चन कर महाआरती में सहभागिता की। गणेशोत्सव के दौरान पत्रकार भवन में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन के साथ महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों, पत्रकार साथियों के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल उपस्थित रहे।2
- Petrol Pump Me Jump trick Indian petrol pump lokhartalai me jump trick se lutmar jaha petrol bharbane par riding 0 start hona chahie ta vaha 9 se start ho raha hai aap video me dhek sakte ho1
- बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार1
- न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल लाल बाग के राजा गणेश उत्सव समिति कोलार रोड भोपाल समिति निवेदन करती है कि आप सभी सनातन धर्मवालियों सपरिवार अपने परिवार के साथ पधारे लाल बाग के राजा गणेश उत्सव में जरूर पधारे आशीर्वाद ग्रहण करें न्यूज कोलार की धड़कन भोपाल4
- ग्राम रोजगार सहायकों ने पंचायत सहायक सचिव पद पर आमेलन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ग्राम रोजगार सहायक संघ एवं मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार शाम करीब 4 बजे रायसेन में मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के नाम कलेक्टर एवं जिला पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के पद पर आमेलन करने तथा पंचायत सचिवों के समान सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा 28 जून 2023 को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों की महापंचायत में विभिन्न घोषणाएं की गई थीं। इन घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए 5 अक्टूबर 2023 को समिति का गठन किया गया। इसके बाद 19 सितंबर 2025 को समिति अध्यक्ष की नियुक्ति तथा 27 अक्टूबर 2025 को समिति अध्यक्ष एवं संगठन के बीच वार्ता भी हुई। संघ ने ज्ञापन में 22 जून 2025 को भोपाल में पंचायत मंत्री की मौजूदगी में हुए महासम्मेलन, 7 जुलाई एवं 29 अक्टूबर 2025 की विभागीय बैठकों तथा 25 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री से हुई प्रतिनिधिमंडल की चर्चा का भी उल्लेख किया। वहीं 22 दिसंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए आश्वासन तथा 20 मई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महासम्मेलन में दिए गए आश्वासन का हवाला देते हुए लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।1
- 90 हजार की रिश्वत लेते वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन का कर्मचारी गिरफ्तार, कनिष्ठ सहायक भी आरोपी मूंग उपार्जन की एनओसी और होल्डिंग चालान पास कराने के बदले मांगी थी 1.30 लाख की रिश्वत, 40 हजार पहले लेने का आरोप नर्मदापुरम। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार को नर्मदापुरम में रिश्वतखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मध्यप्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को 90 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। लोकायुक्त के अनुसार यह रिश्वत मूंग उपार्जन कार्य की एनओसी जारी करने और दो होल्डिंग चालान पास कर भुगतान के लिए लगाने के एवज में मांगी गई थी। मामले में कॉर्पोरेशन के कनिष्ठ सहायक भारत यादव को भी आरोपी बनाया गया है। लोकायुक्त को दी शिकायत में जसलपुर निवासी संदीप कुमार परसाई ने बताया कि वे जसलपुर सहकारी सेवा समिति में सेल्समैन के पद पर कार्यरत हैं और मूंग उपार्जन का काम भी करते हैं। शिकायत के मुताबिक कनिष्ठ सहायक भारत यादव ने संबंधित काम कराने के बदले उनसे 1 लाख 30 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। आवेदक के अनुसार, 8 सितंबर को भारत यादव ने दबाव बनाकर उनसे 40 हजार रुपए ले लिए थे। इसके बाद एनओसी जारी करने के लिए शेष 90 हजार रुपए की मांग की जा रही थी। लगातार रिश्वत की मांग से परेशान होकर संदीप ने लोकायुक्त पुलिस भोपाल में शिकायत की। सत्यापन के बाद नर्मदापुरम पहुंची टीम शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक रजनी तिवारी ने उसका सत्यापन कराया। शिकायत में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने मंगलवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। लोकायुक्त के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भारत यादव ने अपने अधीनस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विपिन सिंह को रिश्वत की रकम लेने के लिए भेजा। विपिन सिंह ने अग्रवाल होटल, मीनाक्षी चौराहा पर आवेदक से 90 हजार रुपए लिए। इसी दौरान पहले से मौजूद लोकायुक्त टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ पकड़ लिया। मामले में भारत यादव और विपिन सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई आगे जारी है। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। ट्रैप दल में निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले सहित लोकायुक्त पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।1
- ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर सेपेहरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान को उड़ान भरने के तुरंत बाद गंभीर तकनीकी खराबी के चलते सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी दरअसल ईरान के एक बोइंग 737 प्लेन के टायर फटने और इंजन को नुकसान पहुंचने के बाद मुसाफिरों में अफरा-तफरी मच गई फ्लाइट के अंदर मौजूद मुसाफिरों का एक वीडियो सामने आया है...जिसमें लोग घबराए हुए नज़र आ रहे हैं और दुआएं पढ़ते हुए अपनी जान बचाने की गुहार लगाते सुनाई दे रहे हैं लोग मदद के लिए मुश्किल कुशा को या अली या अली कह कर बुला रहे हैं मुसाफिरों को डर था कि प्लेन हादसे का शिकार हो सकता है रिपोर्ट के मुताबिक, सेपहरान एयरलाइंस की फ्लाइट को एहतियातन मशहद वापस लाया गया और प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई, राहत की बात ये रही कि प्लेन महफूज़ तऱीके से लैन्ड हुआ और किसी तरह का जानी नुकसान नही हुआ,1